Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सिरमौर में कार दुर्घटना, 2 मृत, 3 घायल

ac1.jpg

नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशहरा के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बारात में जा रही एक कार नैनाटिक्कर-ढंगयार मार्ग पर किला कलाच के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानपुर रेफर किए गए घायल घायलों को इलाज के लिए एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सोलन जिला के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से बारात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ढंगयार जा रही थी। गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे किला कलाच के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।   जयदेव और केशव की हालत काफी गंभीर इस हादसे में वीरेंद्र और लीला दत्त की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक केशव, जयदेव और कमलचंद घायल हो गए। इनमें से जयदेव और केशव की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले पर पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी जय सिंह ने बताया कि कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यह दुखद घटना हुई। हादसे की जांच की जा रही है। 

बेटियों की सुरक्षा फेल: मध्य प्रदेश में भ्रूण और शिशु हत्या के मामलों में देश में अव्वल, NCRB रिपोर्ट

beti1.jpg

भोपाल भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, भ्रूण हत्या रोकने के तमाम प्रयास के बाद भी मध्य प्रदेश की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। भ्रूण हत्या, शिशु हत्या और माता-पिता द्वारा बच्चों को छोड़ने के मामले में देश में अव्वल राज्य मध्य प्रदेश है। NCRB की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में उक्त तीन प्रकृति के 196 मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर UP दूसरे नंबर पर 156 प्रकरणों के साथ महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर 112 प्रकरणों के साथ उत्तर प्रदेश है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्भपात के कानूनी प्रविधानों को लेकर उचित जानकारी का अभाव और बच्चे के लिंग को लेकर सामाजिक दबाव इसकी बड़ी वजह है। एक समय था जब मध्य प्रदेश में शिशु लिंगानुपात 912 पर आ गया था। जानकारों ने इसकी वजह भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात को बताया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लाड़ली लक्ष्मी' योजना प्रारंभ की। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' सहित बेटियों के हित में कई योजनाएं प्रारंभ की गई, जिससे लोग उन्हें बोझ न मानें। इसके बाद भी प्रदेश का शिशु लिंगानुपात 917 है। यानी, प्रति हजार बेटों पर 917 बेटियां ही पैदा हो रही हैं, जबकि प्राकृतिक तौर पर यह आंकड़ा 950 से ऊपर होना चाहिए। बच्चों की हत्या के सर्वाधिक मामले में MP को मिला ये स्थान छह वर्ष से कम उम्र के 28 बच्चों की हत्या NCRB की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि प्रदेश में वर्ष 2023 में छह वर्ष से कम उम्र के 28 बच्चों की हत्या कर दी गई। हत्या के सर्वाधिक मामले में मध्य प्रदेश देश में चौथे स्थान पर रहा। हत्यारों ने 1832 लोगों की जान ले ली, जिसमें 706 मामलों में विवाद के कारण हत्या की गई। 121 प्रकरणों में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और 103 में संपत्ति का विवाद रहा है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की सर्वाधिक 227 घटनाएं उत्तर प्रदेश, 144 गुजरात और 138 महाराष्ट्र में हुईं। मध्य प्रदेश में 30-45 आयु वर्ग के 666 लोगों की हत्या हुई। दुष्कर्म की घटनाओं में भी प्रदेश को मिला स्थान ए्ससी के साथ दुष्कर्म के 560 मामले, देश में तीसरे नंबर पर एसटी के विरुद्ध सर्वाधिक अपराध के मामले में प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर तो है ही अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में भी प्रदेश तीसरे नंबर पर है। वर्ष 2023 में 560 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 176 में पीड़िता नाबालिग थीं।

हॉलीवुड की नई सनसनी Tilly Norwood, जिसे लेकर स्टूडियो में मच गई मारामारी

3 28.jpg

लॉस एंजिल्स पूरे हॉलीवुड में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) एक्ट्रेस Tilly Norwood की चर्चा है। टैलंट एजेंसियां Tilly को साइन करने के लिए लाइन में खड़ी हैं। हालांकि इसने हॉलीवुड में कइयों की नाक में दम कर द‍िया है। पिछले दिनों स्विट्जरलैंड के Zurich Summit में जब Tilly को लॉन्च किया गया तो कलाकारों के सबसे बड़े संगठन SAG-AFTRA ने विरोध शुरू कर दिया। संगठन ने कहा, ‘Tilly कंप्यूटर प्रोग्राम है, जिसे असली कलाकारों के काम से ट्रेन किया गया है। वो भी बिना उनकी अनुमति और मुआवजे के। क्रिएटिविटी मानव केंद्रित होनी चाहिए, AI नहीं।’ जानते हैं कि Tilly कौन हैं, किसने बनाया है और खासियत क्या हैः कौन है Tilly Norwood Tilly को बिल्कुल एक असली इंसान की तरह दिखने, बोलने, चलने और एक्टिंग करने के लिए डिवेलप किया गया है। उसकी स्किन, आंखें, चेहरे के भाव, आवाज और यहां तक कि पर्सनालिटी भी कंप्यूटर एल्गोरिदम से डिजाइन की गई है। लंदन की स्टूडियो कंपनी पार्टिकल 6 प्रोडक्शनंस की AI टैलंट डिवीजन Xicoia ने तैयार किया। मनोरंजन के क्षेत्र में एआई के बढ़ते इस्‍तेमाल पर क्‍या आप गहराई से जानना चाहते हैं? NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करके सीखें क‍ि एआई ने किन क्षेत्रों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। कौन सी तकनीक इस्तेमाल हुई? जेनरेटिव एआई: Tilly का चेहरा, शरीर और हावभाव जेनरेटिव मॉडल्स से तैयार किए गए हैं। यानी सैकड़ों-हजारों असली एक्ट्रेस के फोटो और विडियो से मशीन लर्निंग मॉडल को ट्रेन किया गया, फिर उसने बिल्कुल नया चेहरा जनरेट किया। न्यूरल रेंडरिंग: यह तकनीक Tilly को बिल्कुल नेचुरल लुक देती है। चेहरे की झुर्रियों, आंखों की चमक, त्वचा के रंग जैसी सूक्ष्म चीजें भी AI खुद से बनाता है ताकि Tilly बिल्कुल इंसान जैसी लगे। नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंगः उसकी आवाज और डायलॉग भी AI से तैयार किए जाते हैं। जब उसे कोई स्क्रिप्ट दी जाती है, तो वह इंसानों की तरह आवाज में उसे बोल सकती है। मोशन कैप्चर और डीप लर्निंगः इंसानों की बॉडी मूवमेंट को ट्रैक कर AI को सिखाया गया, ताकि Tilly कैमरे के सामने असली अभिनेत्री की तरह एक्टिंग कर सके। सिंथेटिक पर्सनॉलिटी मॉडलिंगः सिर्फ चेहरा ही नहीं, Tilly का किरदार भी बनाया गया है। उसके पसंद-नापसंद, बोलने का स्टाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जवाब तक स्क्रिप्टेड और मशीन से तय किए गए हैं। क्या खास है इस AI ऐक्ट्रेस में?     Tilly को नींद, ब्रेक या मेकअप की जरूरत नहीं। किसी भी भाषा में बोल सकती है।     वह हमेशा एक ही उम्र और लुक में रह सकती है और 24 घंटे लगातार काम कर सकती है।     निजी जिंदगी न होने के कारण ब्रैंड्स के लिए स्कैंडल या ड्रग्स केस के जोखिम नहीं हैं।     Tilly सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। उसका इंस्टाग्राम और TikTok अकाउंट है, जहां वह इंटरव्यू देती है और फोटोशूट भी कराती है।     हर स्क्रिप्ट के मुताबिक बॉडी लैंग्वेज और अपने हाव-भाव को भी बदल सकती है।   विवाद की 3 बड़ी वजह डेटा चोरीः SAG-AFTRA का आरोप है कि Tilly को ट्रेंनिंग देने के लिए असली कलाकारों के विडियो, आवाज और चेहरों का इस्तेमाल बिना अनुमति और मुआवजे के किया गया। नौकरियों पर खतरा: एजेंसियां अगर Tilly जैसी डिजिटल एक्ट्रेस को साइन करने लगती हैं, तो हजारों असली ऐक्टर्स का करियर खतरे में पड़ सकता है। भावनात्मक जुड़ाव नहीं: एक्सपर्ट के अनुसार, दर्शक असली इंसानों से जुड़ाव महसूस करते हैं। एक डिजिटल किरदार में वह गहराई और भावनात्मक शक्ति नहीं होती।

भारत के पहले तेज़ गेंदबाज़ के रूप में बुमराह का WTC में ऐतिहासिक कारनामा

2 50.jpg

नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय सरज़मीं पर अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले केवल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा यह कारनामा कर चुके थे, लेकिन दोनों ही स्पिनर हैं। वेस्टइंडीज की पहली पारी पर कहर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने मेहमान टीम को कोई मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाज़ी के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे और पहली पारी में महज़ 162 रन पर सिमट गए। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 3 विकेट झटके। उन्होंने ओपनर जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेयनी को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया। बुमराह ने इस प्रदर्शन के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में घरेलू मैदान पर 50 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने। बुमराह से पहले भारत की ओर से अश्विन (149 विकेट) और जडेजा (94 विकेट) ने घरेलू मैदान पर WTC में 50 विकेट पूरे किए थे। लेकिन दोनों स्पिनर हैं। ऐसे में बुमराह का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। 13 मैचों में पूरे किए 50 विकेट जसप्रीत बुमराह ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत में 13 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50 विकेट चटकाए। उनका घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन देकर 6 विकेट रहा है। बुमराह की यॉर्कर गेंदों का कोई तोड़ नहीं माना जाता और जब वह लय में आते हैं, तो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ उनके सामने टिक पाना आसान नहीं समझता। करियर में 200 से ज़्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस और धारदार गेंदबाज़ी से भारतीय आक्रमण की रीढ़ साबित किया है। अब तक खेले गए 49 टेस्ट मैचों में बुमराह 222 विकेट ले चुके हैं। इसमें 15 बार उन्होंने पारी में पाँच विकेट झटके हैं। बुमराह का यह रिकॉर्ड साबित करता है कि वह सिर्फ विदेशी पिचों पर ही नहीं, बल्कि भारतीय परिस्थितियों में भी टीम इंडिया के लिए मैच जिताने वाले गेंदबाज़ हैं।

उज्जैन में दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय बच्चे ने ट्रैक्टर चालू किया, नदी में डूबे 7 लोग

hadsa1.jpg

उज्जैन उज्जैन जिले में इंगोरिया के पास देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली चंबल नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोग पानी में डूब गए। इनमें से 7 लोगों को बचा लिया गया और एक लापता है। घायल 4 लोगों को गौतमपुरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इंगोरिया के पास कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां एक 12 वर्ष के बच्चे ने गलती से ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी। इससे ट्रैक्टर चालू हो गया और आगे बढ़ गया, जिससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार लोग भी पानी में गिर गए। तत्काल 7 लोगों को बचा लिया गया। एक व्यक्ति का लापता बताया जा रहा है, जिसकी खोजबीन जारी है। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान में जुटी हुई है। 4 घायलों को गौतमपुरा अस्पताल ले जाया गया।   सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को इलाज के लिए गौतमपुरा अस्पताल भेजा गया है। तीन लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंगोरिया के पास ये लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हुई थी, इसी दौरान एक बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमाकर उसे स्टार्ट कर लिया। इसके बाद ट्रैक्टर दौड़ पर और ट्राली सहित नदी में डूब गया।  

माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा में बवाल, मुस्लिम युवकों ने किया पथराव

burhanpur1.jpg

बुरहानपुर नेपानगर थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में गुरुवार को पूरी तरह शांति बनी रही। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से माता की मूर्तियों का विसर्जन किया। पुलिस ने मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव करने के आरोप में गांव के दस लोगों पर छह धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें से तीन को नेपानगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बुधवार शाम जवारा और माता मूर्ति विसर्जन के दौरान लाउड स्पीकर बजाने को लेकर धर्म विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था, जिससे दुर्गोत्सव समित के एक पदाधिकारी का सिर फूट गया था। मां दुर्गा की छोटी मूर्ति खंडित हो गई थी। इसके बाद विहिप बजरंग दल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नावरा पुलिस चौकी का घेराव कर दिया था।   सूचना मिलने पर नेपा विधायक मंजू दादू, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे थे। भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण रात करीब एक बजे तक गांव छावनी में तब्दील था। मामला शांत होने के बाद भी कुछ पुलिस कर्मियों को गांव में अब भी तैनात किया गया है। इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला     नेपानगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान खान, लड्डू खान, शाकिर गुलाब, मुख्तयार लियाक़त, जलील रमजान, खालिक मोहम्मद, इलियास इशाक, अकील खान, हमिद हुसैन, सोएब सभी निवासी नयाखेड़ा के खिलाफ धारा 190, 191(2), 296, 299, 351(3) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। रात में कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रामीणों को समझाइश देकर जवारों का विसर्जन कराया गया। खंडित मूर्ति को गुरुवार को प्रशासन के मौजूदगी में विसर्जित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का कहना है कि शांति भंग करने वाले आरोपितों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नदीम किराना के पास हुई घटना     मुख्य शिकायतकर्ता मुकेश कीर ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद जैसे ही माता की मूर्ति और जवारे नदीम किराना दुकान के पास पहुंचे, इरफान खान ने गालियां देते हुए लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा। मना करने पर उसने पत्थर चलाना शुरू कर दिया।     उसके बाद उसने समाज के अन्य लोगों को बुला लिया और सभी ने पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके पिता ओमप्रकाश कीर से भी मारपीट की। इस दौरान दीपेश चौहान, शंकर चौहान सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

रोजगार की अलख जगाते गांधी सेवा आश्रम: 1278 परिवारों के जीवन में आया बदलाव

gandhi1.jpg

मुरैना जौरा स्थित गांधी सेवा आश्रम में 53 साल पहले महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने 654 डकैतों ने बंदूकें डालकर आत्मसमर्पण किया था। यह आश्रम अब गांधीवादी विचारों की अलख ही नहीं जगा रहा, बल्कि मुरैना से लेकर दूसरे प्रांतों के गरीब परिवारों को रोजगार भी दे रहा है। चंबल से लेकर उत्तराखंड, बिहार और असम तक 1278 परिवारों को तीन दशक से भी ज्यादा समय से कुटीर उद्योगों से जोड़कर रोजी-रोटी मुहैया करवा रहा है। कहां-कहां मिला लोगों को रोजगार आश्रम जौरा से लेकर मुरैना और आसपास के क्षेत्रों में 1130 परिवारों को साढ़े तीन दशक से रोजगार दे रहा है। इनमें 325 परिवार सूत कताई व खादी की बुनाई का काम कर रहे हैं। 805 परिवार मधुमक्खी पालन से आजीविका चला रहे हैं। इनके अलावा रोजगार की यह मुहिम उत्तराखंड में 50 परिवारों का भरण पोषण कर रही है। उत्तराखंड में यह परिवार कालीन बुनाई व अगरबत्ती बनाने का काम करते हैं। असम के 50 परिवार साड़ी, चादर व साफी बनाने का काम करते हैं, वहीं बिहार में गांधी सेवा आश्रम से जुड़कर 48 परिवार दौरी (बांस की टोकरी) बनाने का काम करते हैं। एक चक्की से शुरू हुआ रोजगार का चक्का आश्रम में सबसे पहले आटा चक्की लगाई गई थी। रोजगार की यह चक्की ऐसी चली कि गांधी सेवा आश्रम में आज खादी बनाने से लेकर सरसों तेल, मधुमक्खी पालन से शहद, केंचुआ खाद, स्वदेशी साबुन आदि सामान बनाए जा रहे हैं। यहां बनने वाले उत्पाद खादी ग्रामोद्योग, मप्र की जेलों में, पुलिस महकमे को, पुणे के प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, उज्जैन के बाल आश्रम सहित कई जगहों पर सप्लाई होते हैं। जिनकी बंदूक उगलती थी आग, वो बना रहे केंचुआ खाद आश्रम में काम करने वाले पूर्व दस्यु बहादुर सिंह कुशवाह माधौसिंह-हरिविलास गैंग के सबसे भरोसेमंद सदस्य थे। यह पूर्व दस्यु अब यहां केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण देकर किसानों को खाद बनाना सिखा रहा है। इसी तरह पूर्व दस्यु सोनेराम भी आश्रम से जुड़कर बागवानी का काम कर रहे हैं। आश्रम प्रबंधक प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को गांधीवादी विचारों से जोड़ने के साथ गरीब परिवारों को कुटीर उद्योगों के जरिए रोजगार से भी जोड़ रहे हैं। आश्रम का प्रयास देश के अन्य राज्यों से भी धीरे-धीरे जुड़ रहा है। 27 सितंबर 1970 को बना था गांधी सेवा आश्रम गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव के प्रयासों से 14 अप्रैल 1972 को समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और उनकी पत्नी प्रभावती देवी की मौजूदगी में गांधीजी की तस्वीर के सामने 654 डकैतों ने आत्मसमर्पण किया था। जौरा में जिस जगह पर डकैतों ने आत्मसमर्पण किया, वहां 27 सितंबर 1970 को गांधी सेवा आश्रम बना था।

राजनीति का नया विवाद: भाजपा ने तेजस्वी-राहुल को बताया ‘कलयुग का रावण’

rahul.jpg

पटना  बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से बृहस्पतिवार को एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें दोनों नेताओं को ‘कलयुग का रावण' बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “मातृशक्ति के अपमान का प्रतीक रावण आज भी मौजूद है, बस चेहरा बदल गया है। जनता अपने मत से इस रावण का अंत तय करेगी।”   साझा किए गए पोस्टर में एक तरफ त्रेता युग के रावण की तस्वीर लगाई गई है और कैप्शन में लिखा गया है, “जिसने मां जानकी का अपहरण किया, उनका अपमान किया।” दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ उल्लेख किया गया है, “कलयुग के रावण। जिनके मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान किया गया।” राजद ने भी अपने सोशल साइट हैंडल ‘एक्स' पर विजयादशमी के बहाने राजग सरकार पर हमला किया और लिखा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अफसरशाही, अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे सरकारी प्रचार के ‘‘रावण'' का अंत हो जाएगा। पार्टी ने ‘एक्स' पर लिखा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार राज्य में तुरंत जनकल्याण, नौकरी और रोजगार की दिशा में काम करेगी। राजद ने कहा कि ‘‘तेजस्वी की सरकार'' ही ऐसी सरकार होगी जो सचमुच जनता के सरोकारों और कल्याण के लिए समर्पित होगी।   

शहडोल के फुटबॉल सितारे जर्मनी के लिए रवाना, सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ

sport1.jpg

शहडोल शहडोल जिले के विचारपुर गांव जिसे मिनी ब्राज़ील कहा जाने लगा है वहां के पांच फुटबॉल खिलाड़ी और एक कोच जर्मनी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले। यह खिलाड़ी और कोच जर्मन में 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक फुटबॉल खेल की बारीकियां सीखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर की 'मिनी ब्राजील' फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।   मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विचारपुर की फुटबॉल टीम शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश की असाधारण खेल प्रतिभा का परिचायक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने कौशल और समर्पण से देश और प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करें। विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के इस विशेष अवसर के लिए विचारपुर से कुल पांच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें लक्ष्मी सहीस (प्रशिक्षक, 31 वर्ष),सानिया कुशवाहा (खिलाड़ी, 14 वर्ष),सुहानी कोल (खिलाड़ी, 15 वर्ष),प्रीतम कुमार (खिलाड़ी, 14 वर्ष) वीरेंद्र बैगा (खिलाड़ी, 16 वर्ष),मनीष घसिया (खिलाड़ी, 16 वर्ष) के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री से मिली वैश्विक पहचान विचारपुर की फुटबॉल टीम को यह पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जुलाई 2023 को मन की बात कार्यक्रम में मिली थी। प्रधानमंत्री ने विचारपुर को ‘मिनी ब्राजील’ के रूप में उल्लेखित किया था। इसके बाद जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 ने विचारपुर के पांच खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया गया है।

मुंबई में सतर्क रहें: ये महिलाएं सेक्स के बहाने कर रही हैं लोगों को धोखा

sex.jpg

 मुंबई मुंबई की चमक-दमक के पीछे छिपे अपराध की एक चौंकाने वाली परत एक बार फिर सामने आई है। वीपी रोड पुलिस ने एक ऐसे हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो शारीरिक संबंध का लालच देकर लोगों को फंसा कर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा था। इस गैंग की चपेट में आए एक 46 वर्षीय व्यापारी से जबरन 35,000 रुपये वसूले गए। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य महिला फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मुंबई आया था कारोबारी, बन गया गैंग का शिकार घटना के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक व्यापारी किसी व्यावसायिक काम के लिए मुंबई आया था। 30 सितंबर को वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास खड़ा था, तभी एक महिला ने उससे संपर्क किया और महज 500 रुपये में यौन संबंध बनाने का झांसा दिया। व्यापारी के हामी भरते ही महिला ने उसे टैक्सी में बैठाया और गिरगांव इलाके के भारत भवन होटल के पास एक बिल्डिंग में ले गई। कमरे में ले जाकर रची गई साजिश कमरे में पहुंचने के बाद, वहां पहले से मौजूद एक दूसरी महिला ने व्यापारी से अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। जैसे ही उसने अपना मोबाइल निकाला, महिला ने अचानक शोर मचाते हुए उस पर "वीडियो बनाने" का आरोप लगा दिया। उसी समय तीन अन्य महिलाएं कमरे में घुस आईं और मिलकर उसे धमकाने लगीं। ऐसे लूटी गई रकम – ऑनलाइन ट्रांसफर और कैश उगाही गैंग की महिलाओं ने व्यापारी का फोन जबरदस्ती अनलॉक करवाया और एक मोबाइल ऐप के जरिए उसके खाते से 22,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसके पास मौजूद 13,000 रुपये नकद भी छीन लिए और चेतावनी दी कि यदि उसने पुलिस से संपर्क किया तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर दी जाएगी।   डर से चुप रहा पीड़ित, फिर जुटाया हौसला घबराया हुआ व्यापारी शुरुआत में इस घटना को लेकर चुप रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद उसने साहस जुटाकर वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो मोबाइल ट्रांजैक्शन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीन महिलाओं की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिलाएं और जांच की दिशा गिरफ्तार महिलाओं की पहचान माजिदा नूर सरदार गाझी (35), रूपा विश्वनाथ दास (47) और नसिम्मा जमान शेख (38) के रूप में हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। मामले में एक महिला अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) मोहित गर्ग ने बताया कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। शक जताया जा रहा है कि यह गैंग इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है, लेकिन बदनामी के डर से अधिकतर पीड़ित सामने नहीं आते।