Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

एसबीआई अगले 5 महीनों में 3,500 ऑफिसर भर्ती की योजना

SBI

देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बैंक अगले पाँच महीनों में लगभग 3,500 ऑफिसर (Officer) पदों पर नियुक्ति करेगा। इसके साथ-साथ 3,000 सर्किल-बेस्ड ऑफिसर (CBO – Circle Based Officer) पदों पर भी भर्ती की जानी है। अगर आप भी एसबीआई (SBI) में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। यहां हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते आवेदन की पूरी तैयारी कर सकें। SBI के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) एवं मुख्य विकास अधिकारी ने PTI को दिए साक्षात्कार में कहा कि बैंक ने जून महीने में 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती की है और इसी संख्या में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आगे बताया कि आईटी और साइबर सुरक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1,300 स्पेशलिस्ट अधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका है। इसके अतिरिक्त PO के 541 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक व साक्षात्कार।ए निदेशक ने यह भी कहा कि बैंक लैंगिक विविधता (gender diversity) को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार कर रहा है, जिसका लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में महिला कार्यबल को 30 प्रतिशत तक पहुँचाना है। वर्तमान में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों में महिलाएँ लगभग 33 प्रतिशत हैं जबकि कुल कार्यबल में वे 27 प्रतिशत हैं। इसलिए बैंक इस अंतर को पाटने के लिए सक्रिय है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के विकास, कार्य-जीवन संतुलन और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए बैंक ने ‘‘Empower Her’’ नामक पहल शुरू की है। इसके तहत नेतृत्व प्रयोगशालाएँ (leadership labs) और कोचिंग सत्र महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में तैयार करने के लिए चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही माता-पिता बनने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भत्ता, मातृत्व अवकाश, विस्तारित बीमारी अवकाश के बाद प्रशिक्षण आदि की सुविधा भी दी जा रही है। SBI के कुल कर्मचारी संख्या 2.4 लाख से अधिक है, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे अधिक है। AQs

CM Dr. Mohan Yadav: नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना, अरुणाचल से गुजरात तक साइकिल यात्रा

CM Dr. Mohan Yadav

Chief Minister Dr. Yadav flagged off the Pedal-to-Plant programme भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित पैडल टू प्लांट कार्यक्रम ‘नया भारत-हरा भारत’ की यात्रा पर निकल रही प्रदेश की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जाएगा। सामाजिक समरसता का संदेश इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को भी प्रचारित करेंगी। रायसेन जिले के ग्राम सेमारी की अंजना यादव रहने वाली हैं, जो 5 वर्षों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। अंजना अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर वर्ष-2026 में सफलता प्राप्त करना है।

Postal Department: गौरा देवी जन्म शताब्दी, विशेषीकृत माई स्टाम्प जारी

Postal Department

Postal Department Gaura Devi Birth Centenary Specialized My Stamp Issued चमोली : डाक विभाग उत्तराखंड द्वारा शनिवार को रैणी गाँव, जोशीमठ, चमोली में चिपको आंदोलन की प्रणेता तथा पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक स्वर्गीय गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेषीकृत माई स्टाम्प (कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प) तथा विशेष आवरण जारी किया गया। पेड़ों को गले से लगा लिया चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी का जन्म सन 1925 में जोशीमठ के लाता गांव में हुआ था। विवाहोपरांत वह रैणी गाँव की निवासी बन गईं। मार्च 1974 में उनके नेतृत्व में रैणी तथा लाता गाँव की महिलाओं ने ठेकेदारों से गाँव के समीप स्थित जंगलों (जो कि वर्तमान में नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा है) के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए निर्भीकतापूर्वक पेड़ों को गले से लगा लिया।  आंदोलनों को नई दिशा महिलाओं के इस दृढ़ संकल्प के आगे ठेकेदारों को पीछे हटना पड़ा तथा वह वन जिसे महिलायें अपना “मायका” मानती थीं , सुरक्षित बच गया। गौरा देवी के नेतृत्व में चला चिपको आंदोलन हिमालयी पारिस्थितिकी में महिलाओं की सामाजिक चेतना, पर्यावरण न्याय तथा ग्राम्य जीवन पर आधारित आजीविका के अधिकार का सशक्त प्रतीक बना तथा इसने विश्वभर के पर्यावरणीय आंदोलनों को नई दिशा प्रदान की। गणमान्य व्यक्ति उपस्थित इस महत्वपूर्ण अवसर पर सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखंड, लखपत बुटोला, विधायक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र, स्वर्गीय गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा,  श्रीमती शशि शालिनी कुजूर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल, अनसूया प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखंड परिमंडल, डॉ रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, पंकज कुमार, निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व, सर्वेश दुबे, प्रभागीय वन अधिकारी, बद्रीनाथ वन प्रभाग, महातिम यादव, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे  ।

Bhopal News: अस्थाई श्रमिकों को बोनस का भुगतान करने की अपील, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

temporary workers

Appeal to pay bonus to temporary workers letter written to Chief Minister भोपाल। सरकार मप्र प्रदेश के अस्थाई श्रमिकों को पिछले 20 वर्ष से बोनस भुगतान का भुगतान नहीं किया है. यह कहना है मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष का. अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि शासकीय अर्द्ध शासकीय विभागो, निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं, परिषदों संघो में कार्यरत समस्त अस्थाई श्रमिकों को 30 नवंबर  तक बोनस भुगतान किया जाए. कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिलने पर राज्य भर के श्रमिक, कर्मचारी मंच के बैनर तले आंदोलन करेंगे. ₹21000 से कम वेतन मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि प्रदेश के शासकीय  अर्द्ध शासकीय  विभागों में लाखों अस्थाई श्रमिक वर्षों से कार्यरत हैं लेकिन, बोनस भुगतान अधिनियम 1965 में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद भी राज्य सरकार अस्थाई श्रमिकों को पिछले 20 वर्ष से बोनस भुगतान नहीं कर रही है. राज्य सरकार की यह अपेक्षा श्रमिकों के श्रम अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि श्रम अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि जिस भी संस्था में 20 से अधिक अस्थाई श्रमिक काम कर रहे हैं और ₹21000 से कम वेतन प्राप्त करते हैं. उन्हें बोनस राशि 7000 या 8. 33% जो राशि अधिक हो बोनस भुगतान के रूप में सरकार एवं संस्थाओं को भुगतान करना चाहिए. यह भुगतान वर्ष के 30 नवंबर तक आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए लेकिन राज सरकार और संस्थानों उद्योग जगत श्रमिकों के बोनस अधिकार को संज्ञान में नहीं ले रहा है. इसलिए मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग ने भी स्पष्ट निर्देश जारी करें हैं कि श्रमिकों को 30 नवंबर तक बोनस भुगतान किया जाए मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच श्रमिक प्रकोष्ठ में निर्णय लिया है कि यदि वर्ष 2025 में प्रदेश के अस्थाई श्रमिकों को बोनस भुगतान नहीं किया गया है. 

Bhopal News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब ठिकानों पर मारा छापा

Excise Department

Major action by the Excise Department raids on illegal liquor dens भोपाल. राजधानी में आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को बरामद कर इसे नष्ट किया गया. आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है. 470 किलो महुआ लाहन आबकारी टीम ने बताया है कि शहर के कोलार क्षेत्र के कजलीखेड़ा, ढोली, मावडिया और गोंदीपुरा गांवों में अवैध शराब बनने की जानकारी आबकारी विभाग को मिली, इन स्थानों पर टीम ने दबिश दी. कार्रवाई में 470 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद कर मौके पर ही इसे नष्ट किया गया. आबकारी टीम ने अब तक 7 प्रकरण दर्ज किए है. बीडीए कॉलोनी आकृति से 6 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त हुई. जब्त शराब की कीमत करीब ₹3.5 लाख बताई गई. अभियान जारी रहेगा शहर में यह कार्रवाई मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में की गई है. सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

Bhopal News: शिवमंदिर का फिर निर्माण कराएगा समदड़िया ग्रुप, प्रदर्शन के बाद मांगी माफी

Bhopal Shiv temple

भोपाल। शहर के हनुमानगंज क्षेत्र में तोड़े गए शिवमंदिर का पुनः निर्माण समदड़िया ग्रुप कराएगा. मंदिर निर्माण को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान शिव मंदिर तोड़ने वालों पर कार्यवाही और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की गई. अधिकारियों ने मांगी माफी हनुमानगंज में समदड़िया ग्रुप की ओर से मंदिर तोड़ने को लेकर की गई कार्रवाई पर ग्रुप के अधिकारियों ने माफी मांगकर, मंदिर शीघ्र निर्माण कराने का लेटर पैड में लिखित दिया है. यह जानकारी श्री हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता बालिस्ता रावत ने साझा की. रावत ने बताया कि संस्कृति बचाओ मंच और श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में अन्य संगठन की उपस्थिति में रेल प्रशासन व समदड़िया ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. वर्षों पुराना शिवलिंग चंद्रशेखर तिवारी ने मंडल रेल प्रबंधक व समदड़िया ग्रुप के अधिकारियों से लिखित में माफी मांगने की बात कही. बालिस्ता रावत ने बताया कि पश्चिम रेल्वे कालोनी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित वर्षों पुराने शिवलिंग मंदिर को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया था. मंदिर के टूटने की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन सक्रिए हुए और समदड़िया ग्रुप के खिलाफ मुहिम छेड़ दी.