Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: सुरों की महक में याद किए गए शिल्पी स्व. अनजान,रवीन्द्र भवन में संगीत संध्या

Ravindra Bhavan

Late artist Anjan remembered in the fragrance of melodies musical evening at Ravindra Bhavan भोपाल। रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी सभागार में रविवार की शाम सुर, ताल और भावनाओं की सुगंध से महक उठी। अवसर था प्रसिद्ध गीतकार स्व. अनजान जी के 95वें जन्मदिवस पर आयोजित संगीतमय संध्या का। आरके क्रिएशंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश की लोकप्रिय गीत लेखन परंपरा को नई ऊर्जा के साथ याद किया गया। संध्या में स्व. अनजान के सुपुत्र और देश के ख्यात गीतकार समीर अनजान तथा लायन इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन हरिओम जटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गीत-संगीत से सजी इस स्मरण संध्या में भोपाल और आसपास के फनकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को रस की अनुभूति कराई। मंच पर गायक कलाकार अनिल श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, आदर्श जोशी, शक्ति दुबे, राधिका मिश्रा, अंशुल माथुर और संतोष तिवारी ने समीर अनजान के लिखे लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ देकर एक बार फिर श्रोताओं के मन में जीवंत कर दिया। इन गीतों की दी प्रस्तुति संगीत संध्या का आरंभ गायक विपिन शर्मा की प्रस्तुति ‘सांसों की जरूरत है जैसे जीने के लिए…’ और ‘सोचेंगे तुम्हे प्यार…’ से हुआ, जिसने सभागार में कोमल भावों का वातावरण रच दिया। इसके पश्चात राधिका मिश्रा ने ‘ऐसा समा न होता…’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘ऐसी दीवानगी…’ गीतों को सुरों की मधुरता के साथ प्रस्तुत कर बैठी श्रोताओं की तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम की मध्यम धारा में रूपा ने ‘इंतिहां हो गई…’ तथा ‘नौलखा रूपा…’ गीतों से संध्या को गहराई और मिठास दी। अनिल श्रीवास्तव की सशक्त और परिपक्व आवाज़ ने ‘ओ साथी रे…’, ‘रोते हुए आते हैं सब…’, ‘सारा ज़माना…’ और ‘अपनी तो जैसे तैसे…’ जैसे गीतों को नए रंगों से भर दिया। इसके साथ ही अन्य फनकारों ने ‘दुल्हे का सेहरा…’, ‘याद आ रहा है…’, ‘गोरी है कलाईयां…’ और ‘मेरी साँसों को जो महका रही है…’ जैसे अनजान और समीर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से सभागार में संगीतमय लहर बहा दी।

MP Police Recruitment 2025: एसआई व सूबेदार पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर

police

सरकारी नौकरी का इंतजार कर युवाओं का के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार (Subedar) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 3 नवंबर तय की गई है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और सूबेदार (Subedar) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी रखी है। आवेदन की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद पोर्टल 30 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा।अभ्यर्थी तय तारीख के बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे। फॉर्म में गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 3 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। पात्रता मानदंड इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।साथ ही, अभ्यर्थी के पास CPCT/ DOEACC का प्रमाण पत्र या आईटीआई / बीसीए / एमसीए / कंप्यूटर साइंस / पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा उम्मीदवार की अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष हो सकती है।उम्र की गणना 17 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन शुल्क महत्वपूर्ण जानकारी इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।एमपी पुलिस ने उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।