Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal Collector: स्थापना दिवस कार्यक्रम तैयरियों का जायजा, लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण

Bhopal Collector

Bhopal Collector Review of the preparations for the foundation day program, inspection of Lal Parade Ground भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं मंच, दर्शकदीर्घा, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। असुविधा न हो कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रवेश एवं निकास मार्गों पर उचित संकेतक लगाए जाएँ और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और प्राथमिक उपचार दल की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्कता बरतें और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। व्यवस्था उत्तम स्तर की कलेक्टर सिंह ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष बल देते हुए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था उत्तम स्तर की हो। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस का आयोजन राज्य की गौरवमयी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त व्यवस्थाएँ अनुशासित, सुसंगठित और जनअनुकूल हों।

West Central Railway: भोपाल मण्डल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ महाप्रबंधक की बैठक

West Central Railway

West Central Railway Meeting of the General Manager Members of Parliament of Bhopal Division area भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ दिनांक 31.10.2025 को एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ताज लेक फ्रंट, भोपाल में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने सभी माननीय सांसदगणों का स्वागत जीवंत पौधा, शॉल और श्रीफल देकर किया। इस बैठक में भोपाल मंडल परिक्षेत्र के 4 माननीय सांसदगण एवं अन्य सांसदों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सांसद राजगढ़ रोडमल नागर द्वारा की गयी। अमृत भारत स्टेशन योजना महाप्रबंधक ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित सभी माननीय सांसदगणों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पश्चिम मध्य रेल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए गर्वपूर्वक बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिंनाक 22.05.2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 पुनर्विकसित स्टेशनों में पश्चिम मध्य रेलवे के कुल 6 स्टेशनों में भोपाल मंडल के 02 स्टेशन नर्मदापुरम एवं शाजापुर का लोकार्पण किया गया। पमरे के 53 रेलवे स्टेशनों को लगभग 3940 करोड़ रूपये की लागत से अधिक से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है जिसमे भोपाल एवं बीना स्टेशनों के मेजर अपग्रेडेशन सहित मंडल के कुल 17 स्टेशन शामिल है। साथ ही इटारसी-भोपाल-बीना के मध्य 237 किलोमीटर चौथी रेल लाइन परियोजना की केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा स्वीकृति, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 3 करोड़ की लागत से भोपाल स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लांज का शुभारंभ, बीना-इटारसी-खंडवा, बीना-रूठियाई, गुना-ग्वालियर, रूठियाई-मक्सी, रेल खण्डों में कवच 4.0 प्रणाली स्थापित करने का कार्य इत्यादि की जानकारी दी। नयी रेल लाइन मंडल रेल प्रबंधक भोपाल पंकज त्यागी ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, वर्तमान विकास कार्यों के बारे में एवं भविष्य की योजनाओं का बैठक में उपस्थित सांसदगणों को जानकारी दी। सांसद राजगढ़ रोडमल नागर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किये जा रहे स्टेशनों एवं चल रहे रेलवे परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, भोपाल-रामगंज मंडी नयी रेल लाइन में तीव्र गति से कार्य करने इत्यादि सुझाव दिए गए। सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी ने लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एवं नागपुर-इंदौर त्रिशताब्दी एक्सप्रेस का इटारसी स्टेशन पर ठहराव, पुरी-जोधपुर, चेन्नई-देहरादून सहित अन्य ट्रेनों का नर्मदापुरम स्टेशन पर ठहराव देने, दयोदय एक्सप्रेस को इटारसी तक विस्तारीकरण इत्यादि सुझाव दिए गए। माननीय सांसद सागर डॉ. लता वानखेड़े ने सिरोंज-लटेरी-कुरवाई-समशाबाद नई रेल लाइन बनाने, राज्यरानी एक्सप्रेस का इटारसी या उज्जैन तक विस्तार, रानी कमलापति-निजामुद्दीन वन्दे भारत ट्रेन, पुष्पक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव इत्यादि सुझाव दिए गए। माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारौलिया ने इटारसी स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत कराने इत्यादि सुझाव दिए गए। सांसदगणों का आभार बैठक में सांसद दुर्गादास उइके के प्रतिनिधि दीपक सलूजा, सांसद राजसभा मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार जैन,सांसद भोपाल आलोक शर्मा के प्रतिनिधि अंशुल तिवारी, सांसद खंडवा लोकसभा ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि मुकेश सोनी भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में नीरज कुमार वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल ने सांसदगणों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन मनीष पटेल उप महाप्रबंधक(सामान्य)/पश्चिम मध्य रेल के द्वारा किया गया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

CM Mohan: डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नई उड़ान भरेगा “अभ्युदय मप्र”, रवीन्द्र भवन में समारोह

CM Mohan

CM Mohan Abhyudaya MP new flight in the field of digital services ceremony in Ravindra Bhavan भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के गौरवशाली 70वें स्थापना दिवस पर राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी नई उड़ान भरने जा रही है। नागरिकों और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए तीन नई डिजिटल पहल शुरू होंगी। इनमें “MP ई-सेवा पोर्टल” के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएँ सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी। “Invest MP 3.0” पोर्टल निवेशकों के लिए एक उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगा, जिससे निवेश की प्रक्रिया और अधिक सहज व समयबद्ध बनेगी। वहीं “Wash on Wheels” मोबाइल ऐप युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता सेवाओं में नई तकनीकी ऊर्जा जोड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश निवेश उपलब्धियों, औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन के विजन पर अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर “द टू-ईयर जर्नी” शीर्षक से एक विशेष ऑडियो-विजुअल का प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें विगत दो वर्षों की राज्य की निवेश प्रोत्साहन यात्रा और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण होगा। संकल्पों का प्रतीक अभ्युदय मध्यप्रदेश का यह राज्य स्तरीय समारोह 1 नवम्बर 2025 को भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 11:30 बजे से होगा। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रदेश की सशक्त विकास यात्रा उपलब्धियों और आने वाले वर्षों के संकल्पों का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को भी नई दिशा देने के लिए विमानन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इनमें उज्जैन हवाई अड्डे के विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर, रीवा–नई दिल्ली और रीवा–इंदौर फ्लाइट के लिए अनुबंध तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के अनुबंध शामिल हैं। इन पहलों से राज्य के औद्योगिक, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई उड़ान मिलेगी। “अभ्युदय मध्यप्रदेश” राज्य सरकार की नीति, दृष्टि और प्रतिबद्धता का ऐसा संगम होगा, जिसमें प्रदेश के विकास के साथ भविष्य की दिशा का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विजन से प्रेरित होकर “समृद्ध मध्यप्रदेश 2047” के संकल्प को नई गति दे रही है। यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है जो यह संदेश देगा कि मध्यप्रदेश दृढ़-संकल्प शक्ति के साथ लगातार बढ़ रहा है। विचार साझा करेंगे समारोह में केंद्रीय मंत्रियों, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के. बेरी, मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप तथा अदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अदानी सहित आंध्रप्रदेश से आने वाले गणमान्य अतिथि और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन राज्य की विकास यात्रा एवं भविष्य की रूपरेखा पर अपने विचार साझा करेंगे। “समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” कार्यक्रम में दृष्टि-पत्र का विमोचन किया जाएगा जो प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। यह दस्तावेज़ एक ऐसे मध्यप्रदेश की परिकल्पना करता है जो नागरिकों के जीवन की सुगमता और गुणवत्ता पर केंद्रित, निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों से सम्पन्न तथा परंपरा और आधुनिकता के संतुलन से सशक्त सांस्कृतिक राज्य के रूप में आगे बढ़े। “अभ्युदय मध्यप्रदेश” स्थापना दिवस आत्मविश्वास, नवाचार और प्रगति की नई उड़ान का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन उस भावना का उत्सव है जो कहती है, मध्यप्रदेश न केवल अपनी विरासत पर गर्व करता है, बल्कि भविष्य को और उज्ज्वल बनाने के लिए पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।