Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

TISS Vacancy 2025: टाटा इंस्टिट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती — कल है आवेदन की आखरी तारीख

Students

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS) ने 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर के कोंट्राक्टुअल पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कुल 2 पद उपलब्ध हैं और यह भर्ती TISS मुंबई कैंपस के लिए है। इस पद के लिए मासिक वेतन रूपए 57,700 रूपए से 1,82,400 रूपए तक है, जो एक उच्च स्तरीय अकादमिक नौकरी के हिसाब से आकर्षक माना जाता है। यह भर्ती खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें NET पास होना अनिवार्य नहीं है। अगर आपके पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और PhD है, तो आप भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्य उम्मीदवारों के अनुभव और अकादमिक योग्यता के आधार पर होगी। कल ही लास्ट डेट है। TISS में असिस्टेंट प्रोफेसर की सुनहरी नौकरी का मौका है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के 2 संविदात्मक पद (contract basis) के लिए भर्ती की घोषणा की है। ये पद MMRF‑स्कूल में मुंबई कैंपस के लिए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2025 है, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को जल्दी कार्रवाई करनी चाहिए। सैलरी और नौकरी का प्रकार यह भर्ती संविदात्मक (Contract) पदों पर है।मासिक वेतन: 57,700 से1,82,400 रूपए (Academic Pay Level 10)। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया TISS दो अलग तरह के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की मांग कर रहा है:पद 1- मास्टर डिग्री: बिजनेस/मैनेजमेंट (MBA या समकक्ष) में कम से कम 55% अंक।PhD: मैनेजमेंट या संबंधित विषय में होनी चाहिए।पद 2- मास्टर डिग्री: ऑपरेशन रिसर्च, स्टैटिस्टिक्स, इकोनॉमिक्स या डेमोग्राफी में, 55% अंक के साथ।PhD: कैंडिडेट्स को उसी सब्जेक्ट में पास होना चाहिए।NET अनिवार्य नहीं है। यानी NET पास न होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। चयन प्रक्रिया सबसे पहले TISS आपके आवेदन (Academic Qualification + अनुभव) ।इसके बाद, चयन योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।चुने गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। आवेदन कैसे करें? TISS की आधिकारिक वेबसाइट (tiss.ac.in) पर जाएँ।“Academic Positions” सेक्शन में जाएँ और Contractual विकल्प चुनें।“Apply Online” पर क्लिक करें।रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म भरें। यह बहुत ज़रूरी है कि आपने सभी जानकारी ध्यान से भरी हो।अपनी लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।आवेदन शुल्क (Application Fee) भरें: सामान्य/OBC के लिए रूपए 1,000, SC/ST/PwD के लिए ₹250।सबमिट करने के बाद, फॉर्म का “कन्फ़र्मेशन पेज” प्रिंट कर लें, भविष्य में काम आएगा। क्यों यह भर्ती खास है? प्रायरिटी शैक्षणिक रिसर्च: LMRF TISS का एक शोध‑केन्द्र है, जहाँ लेबर मार्केट, पॉलिसी स्टडी और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों पर काम होता है। NET की बाध्यता नहीं: बहुत सारे शिक्षक‑पदों में NET ज़रूरी होता है, लेकिन यहाँ NET अनिवार्य नहीं है। इस वजह से ज्यादा उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उच्च सैलरी: सप्ताहिक वेतन स्तर (Pay Level 10) के कारण यह टीचिंग + रिसर्च रोल दोनों में आर्थिक रूप से आकर्षक है। ध्यान देने योग्य बातें– भर्ती संविदात्मक (contract) है, इसका मतलब है कि नौकरी स्थायी नहीं हो सकती।आवेदन स्लॉट सीमित हो सकता है, क्योंकि सिर्फ 2 पद हैं।उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पीएचडी प्रमाण आदि) तैयार रखना चाहिए। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू भी है -सिर्फ फॉर्म भरना ही काफी नहीं है। (FAQs) Q1: TISS असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में NET ज़रूरी है क्या?A: नहीं, इस भर्ती में NET अनिवार्य नहीं है। अगर आपके पास NET नहीं है लेकिन आपके पास मास्टर डिग्री + PhD आवश्यक विषय में है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।Q2: आवेदन शुल्क कितना है और किसे छूट मिलेगी?A: सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रूपए 1,000 है। SC, ST और PwD उम्मीदवारों को रूपए 250 शुल्क देना होगा।Q3: TISS असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन कैसे किया जाएगा?A: पहले आपके शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव का स्क्रीनिंग होगा, उसके बाद इंटरव्यू होगा। चयन मुख्य रूप से आपकी अकादमिक योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा।

FIH Junior Hockey World Cup Trophy: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

Hockey World Cup

FIH Junior Hockey World Cup Trophy Inspiration for young players भोपाल। FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी आज मध्यप्रदेश पहुँची, जहाँ सीएम हाउस समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इसका स्वागत किया। ट्रॉफी के इस आगमन को प्रदेश में हॉकी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और खेल संरचना के सुदृढ़ होने का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए इसे “युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत” बताया और कहा कि यह आयोजन भारत में हॉकी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी टीमों के मुकाबलों का सबसे बड़ा मंच—FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025—इस वर्ष भारत में आयोजित होने जा रहा है। 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलने वाला यह महामंच चेन्नई और मदुरै (तमिलनाडु) की मेजबानी में रोमांच और प्रतिस्पर्धा के नए आयाम स्थापित करेगा। पहली बार 24 देशों की टीमें एक साथ हिस्सा लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट न केवल युवाओं की प्रतिभा का उत्सव बनेगा, बल्कि हॉकी के भविष्य को एक नई दिशा भी देगा। भारत के लिए यह अवसर वैश्विक खेल जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। ट्रॉफी टूर ने जगाई नई ऊर्जा ट्रॉफी को हाथ में लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वस्तरीय आयोजन की ट्रॉफी का मध्यप्रदेश आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे हॉकी के प्रति युवाओं में नया उत्साह उत्पन्न होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और मध्यप्रदेश के खिलाड़ी इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री ने भी जताया उत्साह मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी ट्रॉफी टूर को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। हॉकी को मिलेगी नई उड़ान ट्रॉफी टूर के मध्यप्रदेश आगमन से हॉकी अकादमियों, स्कूलों और खेल संस्थानों में नई चमक आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस विश्व कप से देशभर में हॉकी की लोकप्रियता और खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्री राकेश गुप्ता, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा खेल अकादमियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Railway News: इटारसी होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, एरणाकुलम से बरौनी वनवे तक सफर की सुविधा

Railway News

Railway News Special train travel facility from Ernakulam to Barauni one-way भोपाल। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल के इटारसी होकर एरणाकुलम से बरौनी वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 06195 गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम से बरौनी स्पेशल ट्रेन शनिवार, दिनांक 15.11.2025 को 16.00 बजे एरणाकुलम स्टेशन से प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार सुबह 05.40 बजे इटारसी पहुँचकर और मंगलवार को सुबह 07.00 बजे बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। ठहराव स्टेशन: आलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोत्तनूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा। कोच संरचना: 2 इकॉनमी थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर यात्रा का लाभ लें।

Unclaimed Assets: वित्तीय क्षेत्र में निराकरण शिविर का आयोजन, लाभ उठाने की अपील

Unclaimed Assets

Unclaimed Assets Settlement camp organized financial sector avail benefits भोपाल। वित्तीय क्षेत्र मे अनक्लेम्ड अस्सेट्स के सुगम और त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय निदेशक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया सुश्री रेखा चंदानावेली की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय भोपाल मे किया गया। शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें सभी बैंको के अधिकारी, एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस एवं अन्य निजी क्षेत्र के इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। स्वीकृति पत्र बांटे क्षेत्रीय निदेशक ने सभी वित्तीय संस्थानों के अनक्लेम्ड अस्सेट्स प्रकरणो को निपटान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की एवं उनके लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी बांटे। शिविर के माध्यम से उन्होने भोपाल की जनता से भी इस अभियान का लाभ उठाने के लिए अपील की।

Art & Design Career: सिलिका इंस्टीट्यूट कैरियर गाइड, जीत पर प्राइज और प्रमाण पत्र भी

Art and Design

Silica Institute of Art and Design Career Guide Prize and Certificate on winning भोपाल। सिलिका इंस्टीट्यूट आर्ट एंड डिजाइन कैरियर गाइड की ओर से 15 नवंबर को करियर कॉलेज में सिलिका ‘डिजाइन क्वेस्ट 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि विश्वास सारंग खेल और युवा कल्याण मंत्री हॉंगै। चार गर्तिविधियां सिलिका के रीजनल डायरेबटर नीरज संधवी ने बताया कि इसमें चार गर्तिविधियां मुख्य रूप से आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्ट्रडेंट्स आर्ट एंड डिजाइन एग्जीबिशन है, जिसमें स्ट्रडेंट्स द्वारा तैयार स्कैचंग, फैशन डिजाइनिंग, प्रोडक्ट डिजाईनिंग, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन प्रोजेकट प्रदर्शत किए जाएंगे। क्रिएटिव वर्कशॉप द्सरी गंतिविधि क रूप में ड्रांग और डिजाइन कॉरम्पटिशन और क्रिएटिव वर्कशॉप आयोजित होगा, इसमें क्लास 9 वीं से 12वीं के कोईं भी स्टूडेंटस पार्टिसिपेट कर सकेंगे। इस’ कॉम्पिटिशन को जीतने पर प्राइज और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को सुबह 9 तक कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। फन जोन भी सिलिका की रीजनल डायरेक्टर निमित छाबड़ा ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए फन जोन भी रहेगा जहां वे वर्चुअल रियलिटी गेम्स खेल सकते है। इसके अलावा यहां पर देश के टॉप डिजाइन कॉलेज भी उपस्थित होंगे, स्टूडेंट्स को इनसे आर्ट डिजाइन, फैशन और आर्किटेक्चर जैसे क्रिएटिव करियर्स की जानकारी मिलेगी।