Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

AFCAT 1 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Airforce

AFCAT 1 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरकारी नौकरी की चाहत में कई युवा हर साल बड़ी उम्मीदों के साथ एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का इंतजार करते हैं, और इस बार आपका इंतजार खत्म हो चुका है। AFCAT 1 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है, जिससे भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका फिर सामने आया है। इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के लिए 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल-नॉन टेक्निकल ब्रांच के लिए 20 से 26 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। AFCAT 1 2026 इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक भर्ती एग्जाम है। इसके ज़रिये IAF में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) दोनों प्रकार की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के लिए 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल-नॉन टेक्निकल ब्रांच के लिए 20 से 26 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। AFCAT 1 2026 की तारीखें1. ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2025 से शुरू हुए।2. आवेदन की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2025 है। 3. कोर्स की शुरुआत जनवरी 2027 में होने की संभावना है। AFCAT 1 2026 के लिए पात्रता – AFCAT में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित शैक्षणिक और आयु-मानदंडों को पूरा करना होगा: ये खबर भी पढ़े…10वीं के बाद पढ़ाई आसान, Post Matric Scholarship देगी पूरा खर्च आयु सीमा – 1. फ्लाइंग ब्रांच: उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी 2027 के मद्देनज़र)। 2. यदि किसी उम्मीदवार के पास चालू और वैध DGCA कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) है, तो आयु सीमा 26 साल तक बढ़ाई गई है। 3. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल): उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी 2027 के अनुसार)। ये खबर भी पढ़े…MICA का 25 हफ्तों का ऑनलाइन प्रोग्राम, ऐसे बनें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शैक्षणिक योग्यता – 1. फ्लाइंग ब्रांच: 12वीं में गणित और फिजिक्स होना ज़रूरी है + ग्रेजुएशन (बीए/बीएससी/बीटेक) या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री। 2. ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी शाखा: 12वीं (मैथ + फिजिक्स) + BE / BTech / MSc जैसी तकनीकी डिग्री। 3. ग्राउंड ड्यूटी गैर-तकनीकी शाखा: स्नातक (Graduation) किसी मान्यता प्राप्त विषय में। 4. NCC स्पेशल एंट्री (Flying): NCC एयर विंग सीनियर डिविजन ‘C’ सर्टिफिकेट चाहिए। ये खबर भी पढ़े…AF Vacancy 2026: इंडियन एयर फोर्स में ग्राउंड ड्यूटी के लिए भर्ती शुरू अन्य पात्रता– 1. राष्ट्र-त्व: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।2. वैवाहिक स्थिति: चयन और ट्रेनिंग के दौरान विवाह नहीं किया गया हो (कुछ मामलों में नियम होते हैं)।3. शारीरिक मानक: न्यूनतम ऊँचाई और अन्य फिटनेस मानक होंगे। उदाहरण के लिए, मेटेरोलॉजी एंट्री में अधिकांश उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस महत्वपूर्ण है। ये खबर भी पढ़े…NHM महाराष्ट्र में 1974 CHO भर्ती, युवाओं के लिए शानदार नौकरी का मौका AFCAT 1 2026 आवेदन प्रक्रिया – यहाँ आसान स्टेप्स में बताया गया है कि AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन कैसे करें: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: afcat.cdac.in या afcat.edcil.co.in। होमपेज पर “AFCAT 01/2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें। “Not Yet Registered? Register Here” पर क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी (ई-मेल, मोबाइल) भर कर पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद साइन इन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक, और संचार जानकारी भरें। अपना फोटो, सिग्नेचर और अन्य ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क (Fee) ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें। AFCAT 1 2026 फीस – AFCAT एंट्री (Flying, ग्राउंड ड्यूटी) के लिए आवेदन शुल्क 550 रूपए है। शुल्क ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, कार्ड, UPI आदि) से जमा किया जा सकता है। NCC स्पेशल एंट्री के लिए कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि कोई फीस नहीं है (आधिकारिक सूचना देखें)। AFCAT 1 2026 चयन प्रक्रिया- AFCAT 01/2026 में चयन इस प्रकार होगा: ऑनलाइन परीक्षा (AFCAT टेस्ट और Engineering Knowledge Test (EKT) तकनीकी उम्मीदवारों के लिए) AFSB इंटरव्यू – इसमें व्यक्तित्व टेस्ट, ग्रुप टास्क, और पर्सनैलिटी असेसमेंट होगा। मेडिकल परीक्षा — चुने गए उम्मीदवारों को एयर फोर्स की मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा। आखिर में मेरिट लिस्ट आधारित परिणाम जारी किया जाएगा। वेतन और ट्रेनिंग – 1. ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट को 56,100 रूपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। 2.. कमीशन के बाद (पसैंडिंग ट्रेनिंग) वेतन 56,100रूपए से 1,77,500 रूपए तक हो सकता है (लेवल 10) + एमएसपी (MSP)15,500रूपए । 3. चयनित उम्मीदवारों को एयर फोर्स अकादमी, डुंडिगल (Hyderabad) में ट्रेनिंग मिलने की संभावना है।मैं क्यों AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन करूँ?4. यह वायु सेना में ऑफिसर बनने का शानदार मौका है।5. फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी दोनों में करियर विकल्प उपलब्ध हैं।6. SSC के जरिए सेवा का अनुभव मिलेगा।7. चुनिंदा उम्मीदवारों को IAF की प्रतिष्ठित ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग मिलेगी।वादा किया गया वेतन और भत्ते (MSP) बहुत आकर्षक हैं। FAQs Q1: AFCAT 1 2026 के लिए न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु क्या है?A1: फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा 20-24 वर्ष है, और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) के लिए 20-26 वर्ष तक। अगर आपके पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) है, तो फ्लाइंग ब्रांच की अधिकतम आयु 26 साल तक रिलीफ हो सकती है। Q2: AFCAT 1 2026 में आवेदन करने के लिए मेरी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?A2: फ्लाइंग ब्रांच के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स + ग्रेजुएशन (बीए, बीएससी, बीई, बीटेक) चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के लिए BTech या MSc जैसी टेक्निकल डिग्री होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल के लिए किसी मान्यता प्राप्त विषय में स्नातक डिग्री पर्याप्त है। Q3: AFCAT 1 2026 का आवेदन शुल्क कितना है और इसे कैसे जमा किया जाएगा?A3: AFCAT 1 2026 का आवेदन शुल्क 550रूपए है जो ऑनलाइन मोड जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI आदि से जमा किया जाएगा। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, NCC स्पेशल एंट्री के लिए फीस नहीं हो सकती है — उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों की भर्ती — 10वीं पास युवा करें अप्लाई

students

Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों की भर्ती — 10वीं पास युवा करें अप्लाई रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इस साल का सबसे बड़ा मौका आ गया है। Railway Recruitment Cell (RRC), South Eastern Railway (SER) ने 1785 अप्रेंटिस पदों के लिए शानदार भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें आवेदन करने का अवसर सीधे 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट रखने वाले युवाओं को दिया जा रहा है। यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी अभ्यर्थी को ऑफिस जाने या दस्तावेज़ जमा करने की परेशानी नहीं होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक चलेगी, और इसी दौरान उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड चुनकर फॉर्म भर सकते हैं। रेलवे में भविष्य बनाने का यह मौका न केवल सुरक्षित करियर देता है, बल्कि सीखते हुए आगे बढ़ने का रास्ता भी खोलता है। रेलवे जॉब्स की तलाश में युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। Railway Recruitment Cell (RRC), South Eastern Railway (SER) ने 1785 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट वाले युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन हैं और आवेदन की प्रक्रिया, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे आसान भाषा में दी गई है। पात्रता और भर्ती डिटेल्स 1. : कुल पद और भर्ती का मकसद 2. इस भर्ती में 1785 अप्रेंटिस पदों को भरा जाना है। 3. ये पद विभिन्न वर्कशॉप्स, डिपो और लोको शेड्स में हैं जैसे खड़गपुर वर्कशॉप, सिग्नल-टेलिकॉम, ट्रैक मशीन वर्कशॉप इत्यादि। 4. भर्ती का मकसद: युवाओं को ट्रेनिंग देना, उन्हें काम का अनुभव हासिल करना और भारतीय रेलवे की तकनीकी टीम को मजबूत करना। ये खबर भी पढ़े…सरकारी बैंक की नौकरी का सुनहरा मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा में 100 Specialist Officer पदों पर होगी भर्ती : शैक्षणिक योग्यता और उम्र ये खबर भी पढ़े…RO ARO Mains Exam 2026 ने घोषित की आरओ-एआरओ मेंस परीक्षा की तारीखें आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) : आवेदन कैसे करें ये खबर भी पढ़े…Central Agricultural University में बंपर भर्ती: 179 पदों पर शानदार मौका आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े…10वीं के बाद पढ़ाई आसान, Post Matric Scholarship देगी पूरा खर्च प्रशिक्षण अवधि और स्टाइपेंड महत्वपूर्ण तिथियाँ और नोटिस : तारीखें : अन्य नोटिस क्यों यह मौका खास है? FAQs Q1: क्या सिर्फ 10वीं पास होकर भी मैं RRC SER की अप्रेंटिसशिप में अप्लाई कर सकता हूँ?उत्तर: नहीं, सिर्फ 10वीं पास होना पर्याप्त नहीं है। इस भर्ती के लिए आपको ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए, उसी ट्रेड में जिसमें आप अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं। Q2: मेरी उम्र 25 साल है, क्या मैं RRC SER अप्रेंटिस पदों के लिए अपात्र हूँ?उत्तर: हाँ, निर्धारित अधिकतम उम्र 24 साल है (1 जनवरी 2025 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों (SC/ST आदि) को नियमानुसार उम्र में छूट मिल सकती है, लेकिन 25 साल से ऊपर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती उपयुक्त नहीं होगी। Q3: चयन प्रक्रिया में क्या परीक्षा होगी या सिर्फ मेरिट के आधार पर चयन होगा?उत्तर: इस भर्ती में लेखन परीक्षा (written test) नहीं है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट-लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें उनके 10वीं और ITI अंकों का महत्व होगा। मेरिट-लिस्ट में शामिल होने के बाद उपयुक्त उम्मीदवारों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

MP Politics: नायकों का अपमान भाजपा की आदत, जीतू पटवारी ने की मंत्री की निंदा

MP Politics

MP Politics Insulting heroes is a habit of BJP Jitu Patwari condemns minister भोपाल।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा महान समाज-सुधारक राजा राम मोहन राय को “अंग्रेजों का दलाल” बताने वाले आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान का सार्वजनिक अपमान, आलोचना और अवमानना करने वाली भाजपा का दुस्साहस अब इस स्तर तक पहुँच चुका है कि वह आदर्श समाज-सुधारकों और अनुकरणीय व्यक्तित्वों का भी अपमान करने से नहीं चूक रही। जागरूक जन और जागरूक मन भाजपा की इस घृणा की राजनीति को बहुत गौर और गंभीरता से देख रहा है। राष्ट्र के प्रेरक व्यक्तित्व का अपमान करने की राजनीतिक कीमत भाजपा को हर हाल में चुकानी पड़ेगी। ये भी खबर पढ़े:  http://साइबर कार्रवाई, ठगों पर लगातार प्रहार राजा राम मोहन राय जीतू पटवारी ने कहा कि राजा राम मोहन राय आधुनिक भारत के उन महानतम समाज-सुधारकों में से एक थे, जिन्होंने नारी उत्थान, सती प्रथा उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया। ऐसे युग-पुरुष को “अंग्रेजों का दलाल” कहना इतिहास के साथ घोर अन्याय है और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण की बातें करने वाली भाजपा के मंत्री द्वारा नारी उत्थान के महानायक का इस प्रकार अपमान किया जाना भाजपा की वास्तविक सोच और मानसिकता को उजागर करता है। संविधान निर्माताओं का अपमान जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार का यह बयान भाजपा की उस प्रवृत्ति का प्रतीक है, जो लगातार संविधान निर्माताओं का अपमान करती रही है, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करती रही है और असहमति की हर आवाज़ को देशद्रोह की भाषा में ठुकराने की परंपरा को बढ़ावा देती रही है। जो लोग आज राजा राम मोहन राय जैसे महापुरुष को “अंग्रेजों का दलाल” कह रहे हैं, वे न केवल इतिहास से अनभिज्ञ हैं, बल्कि भारतीय समाज के संघर्षों और पीड़ाओं के प्रति भी पूरी तरह असंवेदनशील हैं। ये भी खबर पढ़े: http://सरकार में हड़बड़ी बदलाव! 50% मंत्रियों के बदलने की तैयारी, CM ने तैयार किया ब्लू प्रिंट उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को आज ही साफ करना होगा कि क्या वे अपने मंत्री के इस आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं। यदि नहीं, तो उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करे और सार्वजनिक रूप से दूरी बनाते हुए मंत्री इंदर सिंह परमार से राजा राम मोहन राय और देशवासियों से बिना शर्त माफी दिलवानी चाहिए, अन्यथा यह माना जाएगा कि पूरी भाजपा सरकार इस मानसिकता के साथ खड़ी है। सदन तक संघर्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के महान समाज-सुधारकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं की गरिमा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। भाजपा के नेताओं की यह भाषा और सोच न केवल लोकतंत्र और संविधान के लिए, बल्कि भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा के लिए भी खतरे की घंटी है। जीतू ने चेतावनी दी कि नफरत की राजनीति, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर और राष्ट्र के प्रेरक व्यक्तित्वों के अपमान को अब जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जागरूक भारत और जागरूक मध्य प्रदेश, भाजपा के हर अपमानजनक शब्द और हर घृणित बयान की लोकतांत्रिक कीमत उसे चुकवाकर ही दम लेगा।

MP Police: साइबर कार्रवाई, ठगों पर लगातार प्रहार

MP Police

MP Police Cyber ​​crackdown continuous attacks on thugs भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत और व्यापक अभियान के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग, त्वरित रिस्पॉन्स, विशेषज्ञ साइबर टीमों की दक्षता के अंतर्गत सटीक कार्यवाही के परिणामस्वरूप केवल 10 दिनों में ही 18 लाख 80 हजार से अधिक राशि साइबर फ्रॉड पीड़ितों को सफलतापूर्वक वापस कराई गई है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, पेशेवर तत्परता और नागरिक हितों के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।राज्य के विभिन्न जिलों में साइबर सेल एवं पुलिस इकाइयों की समन्वित कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश पुलिस न केवल अपराधियों तक तेजी से पहुँचती है, बल्कि पीड़ितों को आर्थिक राहत उपलब्ध कराने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ये भी खबर पढ़े: https://publicsootr.com/iffi-award-2025-celebrating-actor-rajinikanth-50-year-career-starting-novembaer/ राशि पीड़ितों के खातों में देवास जिले की साइबर सेल ने हाल के दिनों में उत्कृष्ट दक्षता का परिचय देते हुए अनेक मामलों में त्वरित कार्रवाई की और कुल 9 लाख 54 हजार से अधिक राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। टीम ने नए से लेकर पुराने प्रकरणों तक में डिजिटल ट्रेल का अनुसरण करते हुए ठगी की राशि ट्रेस कर उसे सफलतापूर्वक रिकवर किया। फर्जी कॉल सेंटर थाना एरोड्रम पुलिस, इंदौर एवं जिला जींद (हरियाणा) की साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई में 37 एंड्रॉइड मोबाइल, 53 कीपैड मोबाइल, 5 लैपटॉप, 1 लाख 40 हजार 300 रुपए नगद, “Bharat Wedding & Community Matrimonial” की रसीद बुक्स, संदिग्ध चेकबुक्स, 30 रजिस्टर, 4 QR कोड व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। यह संयुक्त अभियान अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों पर प्रभावी प्रहार का उदाहरण है। डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का खुलासा भोपाल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए “डिजिटल अरेस्ट” के एक जटिल धोखाधड़ी प्रकरण को विफल किया। अपराधियों ने शमसुल हसन को फर्जी कॉल कर ATS पुणे के नाम पर धमकाते हुए तीन घंटे तक मानसिक दबाव में रखा था। परिवार द्वारा सूचना मिलते ही थाना कोहेफिजा पुलिस ने सक्रियता से मात्र चार घंटे में पीड़ित को सुरक्षित मुक्त कराया और संभावित वित्तीय नुकसान रोका। यह प्रकरण भोपाल पुलिस की संवेदनशीलता व तत्परता का सशक्त उदाहरण है। ये भी खबर पढ़े: https://publicsootr.com/fih-junior-hockey-world-cup-trophy-inspiration-for-young-players/ जनता से अपील साइबर सेल और थाना मऊगंज की संयुक्त टीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए ऑनलाइन ठगी के 6 लाख 57 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराए। यह कार्रवाई समयबद्ध प्रयास और कुशल समन्वय का परिणाम रही। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से निरंतर सक्रिय है। सामान्य जनता से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन लेनदेन संबंधी ठगी की जानकारी तत्काल सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में दें।