Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

RITES Recruitment 2025: 600 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा वालों के लिए सुनहरा मौका

job

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार rites.com पर जाकर 12 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को ₹16,338 बेसिक सैलरी के साथ कुल ₹29,735 मासिक CTC और लगभग ₹3.56 लाख वार्षिक CTC मिलेगी। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इसके ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग (Engineering या साइंस (Science) में पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन तिथि उम्मीदवार RITES की वेबसाइट (rites.com) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता प्रशिक्षण, इंटर्नशिप या शिक्षण अनुभव मान्य नहीं होगा। उम्मीदवार के पास सिविल (Civil), इलेक्ट्रिकल (Electrical),एस एंड टी (S&T), मैकेनिकल (Mechanical) या केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)में पूर्णकालिक डिप्लोमा (Full-time Diploma) होना चाहिए। रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय के लिए पूर्णकालिक बी.एससी. (B.Sc.) आवश्यक है। उच्च योग्यता जैसे इंजीनियरिंग डिग्री (Engineering Degree) या पीजी डिग्री (PG Degree) वाले भी पात्र हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव (Experience) होना चाहिए। न्यूनतम अंक आयु सीमा वेतन संरचना आवेदन शुल्क आवेदन प्रक्रिया RITES Recruitment 2025 में कितने पदों पर भर्ती है?इस भर्ती में कुल 600 वरिष्ठ तकनीकी सहायक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 3. आवेदन के लिए योग्यता क्या है?उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या साइंस डिप्लोमा/डिग्री और 2 साल का अनुभव होना चाहिए। 4. सैलरी कितनी मिलेगी?मासिक कुल वेतन ₹29,735 और वार्षिक ₹3.56 लाख तक होगा। 5. आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक शुल्क जमा कर सकते हैं।

ISRO Recruitment 2025: इसरो में 151 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹1.77 लाख तक

Isaro

इंडियन स्पेस रिसर्च एजेंसी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. स्पेस में आप भी करियर बनाने का सोच रहे हैं ,तो और आपकी उसमें दिलचस्पी है, तो यह एक सुनहरा मौका है. आप भी स्पेस में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें अप्लाई करने के लिए कितनी चाहिए क्वालीफिकेशन. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने 151 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा के अंतर्गत है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,77,500 तक सैलरी मिलेगी। भारत की प्रमुख अंतरिक्ष संस्था इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (Indian Space Research Organisation – ISRO) नेISRO Recruitment 2025 के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है।यह मौका उन युवाओं के लिए है जो स्पेस और साइंस (Space and Science) में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा ने151 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में साइंटिस्ट (Scientist), इंजीनियर (Engineer),टेक्निकल असिस्टेंट (Technical Assistant), लाइब्रेरी असिस्टेंट (Library Assistant),टेक्नीशियन (Technician), कुक (Cook), फायरमैन (Fireman),रेडियोग्राफर (Radiographer) और नर्स (Nurse) शामिल हैं। योग्यता इन पदों के लिए 10वीं पास ( से लेकरB.Tech, BE, BSc, ITI, Nursing Diploma तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है,जिसकी जानकारी isro.gov.in पर उपलब्ध है। आयु सीमा आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होंगे।सभी चरण पास करने के बाद फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। सैलरी विवरण चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹19,900 से ₹1,77,500 प्रति माह वेतन मिलेगा।साथ ही अन्य भत्ते (Allowances) और ग्रेड पे (Grade Pay) भी शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया महत्वपूर्ण तिथि (Important Date) आवेदन की शुरुआत: जारी है आवेदन की अंतिम तिथि: 14 नवंबर 2025 भर्ती केंद्र (Recruitment Centr Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश FAQs 1. ISRO Recruitment 2025 के तहत कितने पदों पर भर्ती है?इस भर्ती में कुल 151 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 है। 3. कौन-कौन से पदों पर भर्ती होगी?इस भर्ती में साइंटिस्ट, इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, नर्स और कुक जैसे पद शामिल हैं। 4. सैलरी कितनी दी जाएगी?सैलरी ₹19,900 से ₹1,77,500 प्रति माह तक दी जाएगी, पद के अनुसार। 5. चयन प्रक्रिया क्या है?चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा।

RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे में 5800 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

students

रेलवे भर्ती बोर्ड ने युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के तहत कुल 5800 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती ग्रेजुएट लेवल के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी पदों के लिए है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इसके ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती में स्टेशन मास्टर (Station Master)गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager),ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant)चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial cum Ticket Supervisor),जूनियर अकाउंट असिस्टेंट (Junior Account Assistant) और सीनियर क्लर्क (Senior Clerk) जैसे पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक चलेगी।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइटें योग्यता आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 (RRB NTPC UG Level Vacancy 2025) रेलवे भर्ती बोर्ड ने 3050 पदों पर अंडरग्रेजुएट भर्ती की घोषणा की है।इसमें जूनियर क्लर्क , अकाउंट्स क्लर्क ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद शामिल हैं।आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। इस पद के आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को ग्रेजुएशन पास आउट होना अनिवार्य है। किसी भी विषय से 12वीं पास (12th Pass) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होंगे, आरक्षण के अनुसार छूट मिलेगी। 🔹 जूनियर इंजीनियर भर्ती रेलवे 31 अक्टूबर 2025 से 2570 पदों पर जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) भर्ती करेगा।योग्यता के रूप में उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम (Telecommunication)में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। ❓ FAQs 1. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 20 नवंबर 2025 तक चलेगी। 2. इस भर्ती में कितने पदों पर आवेदन लिए जाएंगे?कुल 5800 पदों पर भर्ती की जाएगी। 3. आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। 4. आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5. क्या अन्य भर्तियां भी आने वाली हैं?हाँ, रेलवे जल्द ही NTPC UG Level और Junior Engineer पदों पर भी भर्ती करेगा।

MP Attendance Portal: अब से लगेगी चेहरे से हाजिरी, बायोमेट्रिक बंद

Boimractrict

MP Attendance Portal भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी 413 नगर निगमों व निकायों में एक नया उपस्थिति प्रणाली लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल 124 निकायों में 11 हजार 600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी इस एआई- बेस्ड प्रणाली से जुड़ चुके हैं। इस नए सिस्टम में कर्मचारियों की उपस्थिति केवल उनके चेहरे की पहचान (face recognition) और जियो-लोकेशन के द्वारा दर्ज होगी। बायोमेट्रिक अटेंडेंस को पूरी तरह बंद किया जा रहा है। ऐप का उपयोग नयी व्यवस्था के अनुसार, कर्मचारियों की उपस्थिति तभी मानी जाएगी जब वे अपने कार्यस्थल (work-place) पर हों। इसके लिए मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप ऐप का उपयोग होगा, जिसमें जियो-लोकेशन और चेहरे की पहचान दोनों अनिवार्य होंगी। कर्मचारियों की उपस्थिति की पुष्टि उनके चेहरे के साथ-साथ आईरिस या माथे की पहचान पर आधारित होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय अंतर्गत संचालनालय में पहले ही 500 कर्मचारियों पर यह सिस्टम लागू हो चुका है। इसे राज्य-स्तरीय पोर्टल “MP Attendance Portal” से जोड़ा जाएगा। जल्द ही इसे ई-नगरपालिका 2.0 (E-Municipality 2.0) से भी लिंक किया जाएगा। इस बदलाव से कर्मचारियों की उपस्थिति सीधे उनके वेतन (salary) से जुड़ जाएगी। इससे कार्यप्रणाली (efficiency) में सुधार तथा लंबित कार्य में कमी आने की उम्मीद है। 55 हजार नियमित कर्मचारी नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर संकेत एस. भोंडवे ने बताया कि ये परिवर्तन कार्यक्षमता बढ़ाएगा और विभाग में आने वाली गड़बड़ियों को कम करेगा। वर्तमान में विभाग में लगभग 90 हजार संविदा (contractual) व नियमित (regulated) कर्मचारी और लगभग 50-55 हजार नियमित (regular) कर्मचारी कार्यरत हैं। संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति ठेकेदार (contractor) के माध्यम से भेजी जाती थी, जो कई बार गड़बड़ी का कारण बनती थी। पिछले कुछ समय पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू की गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने इसका तोड़ निकाल लिया था। विभाग के अनुसार, लगभग 10-15 % कर्मचारी ऐसे हैं जो काम पर नहीं आते, लेकिन वेतन प्राप्त करते हैं। इसी कारण से अब इस नई, सख्त व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। क्यों यह बदलाव जरूरी है? उपस्थिति संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए। कर्मचारियों को सही समय पर कार्यस्थल पर सुनिश्चित करने के लिए। वेतन प्रक्रिया को उपस्थिति के साथ लिंक करने के लिए। विभागीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी व जिम्मेदार बनाने के लिए। नए सिस्टम की मुख्य बातें दिसंबर 2025 से पूरी तरह लागू होगी। उपस्थिति केवल चेहरे की पहचान + जियो-लोकेशन के आधार पर मानी जाएगी। मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप द्वारा कार्यस्थल पर ऐप चलाना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पूरी तरह बंद हो जाएगा। उपस्थिति की जानकारी सीधे वेतन से जुड़ेगी। ई-नगरपालिका 2.0 से लिंकिंग भी जल्द होगी। संभावित चुनौतियाँ लॉगिन करने हेतु ऐप-सहायता और नेटवर्क-सुविधा सुनिश्चित करना। कार्यस्थलों का सटीक मैपिंग व जियो-फेंसिंग (geo-fencing) करना। उदाहरण के लिए, Bhopal Municipal Corporation में अभी तक कई वार्ड कार्यालयों की मैपिंग बाकी है। कर्मचारियों की तकनीकी जागरूकता व प्रशिक्षण। डेटा-सुरक्षा व गोपनीयता संबंधी चिंताएँ। ऐप / डिवाइस में समस्या आने पर बैकअप व्यवस्था। 5 FAQs (प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न) 1. प्रश्न: यह नई चेहरे-पहचान तथा जियो-लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली कब से लागू होगी? उत्तर: इस प्रणाली को दिसंबर 2025 से राज्य के सभी नगर निगमों और निकायों में लागू किया जाने वाला है। 2. प्रश्न: इस व्यवस्था में बायोमेट्रिक अटेंडेंस (उंगली का निशान) क्यों बंद किया जा रहा है? उत्तर: क्योंकि बायोमेट्रिक प्रणाली में कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति में गड़बड़ी पाई गई है, जैसे बिना आने-काम का वेतन लेना। इस वजह से अधिक भरोसेमंद चेहरे-आधारित प्रणाली अपनाई जा रही है। 3. प्रश्न: इस नए सिस्टम में कर्मचारियों की उपस्थिति कैसे दर्ज होगी? उत्तर: मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप-ऐप की मदद से, जिसमें चेहरे की पहचान (face recognition) और जियो-लोकेशन (geo-location) दोनों अनिवार्य होंगे, कर्मचारी कार्यस्थल पर उपस्थित रह कर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। 4. प्रश्न: क्या कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होकर ही ऐप से उपस्थिति दर्ज करनी होगी? उत्तर: हाँ। उपस्थिति तभी मानी जाएगी जब कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर हों और ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करें। बाहर होने या स्थान-भ्रमण के दौरान उपस्थिति मानी नहीं जाएगी। 5. प्रश्न: इस नए सिस्टम से क्या लाभ होंगे और क्या चुनौतियाँ हो सकती हैं? उत्तर:……….. लाभ: उपस्थिति की पारदर्शिता बढ़ेगी। वेतन प्रक्रिया उपस्थिति से जुड़ेगी, जिससे मनमानी की संभावना कम होगी। विभागीय कार्य-प्रणाली में सुधार होगा। चुनौतियाँ: कार्यस्थलों का सटीक मैपिंग व ऐप-सहायता सुनिश्चित करना। तकनीकी परेशानियाँ जैसे नेटवर्क, ऐप त्रुटियाँ। कर्मचारियों को नए सिस्टम के हिसाब से प्रशिक्षित करना। डेटा-सुरक्षा व निजी जानकारी की रक्षा। मध्य प्रदेश द्वारा चेहरे-पहचान व जियो-लोकेशन आधारित नई उपस्थिति प्रणाली कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का एक आधुनिक कदम है। हालांकि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, व्यवस्थागत और मानव-प्रबंधन चुनौतियों से निपटना होगा। यदि सब कुछ सुचारू रूप से हुआ तो इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में सुधार तथा उपस्थिति-घाटे पर अंकुश लगने की संभावना है।

राजस्थान में जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025: 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

job

राजस्थान में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत राजस्थान आबकारी विभाग (Excise Department) में कुल 72 पदों पर नियुक्तियां होंगी।आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है। इन पदों में 64 सीटें गैर अनुसूचित क्षेत्र और 8 सीटें अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल रहेंगे। भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवार के पास कंप्यूटर (Computer) में O-लेवल या समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। COPA, डिप्लोमा या अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility) के तहत पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी और सीना 81 सेमी (5 सेमी फुलाव सहित) होना चाहिए। महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और वजन 47.5 किग्रा तय किया गया है। सफल उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-05 में वेतन मिलेगा।साथ ही सरकारी आवास, वाहन, मेडिकल और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया (Selection Process) में चार चरण होंगे— लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल जांच आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹600 और नॉन-क्रीमीलेयर, OBC, EWS, दिव्यांग वर्ग के लिए ₹400 है।भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कैसे करें आवेदन (How to Apply):उम्मीदवार RSMSSB की वेबसाइट (Website) पर जाकर One Time Registration करें।रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर फॉर्म भरें।सीईटी नंबर, योग्यता, जन्मतिथि, पता और श्रेणी की जानकारी सही-सही भरें।फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। जो उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे, उन्हें राजस्थान आबकारी विभाग में जिम्मेदार पद पर सेवा का अवसर मिलेगा।1

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025: 2600 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता

ongc

Apprentice Recruitment 2025 ओएनजीसी (ONGC) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 (ONGC Apprenticeship Recruitment 2025) के तहत कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो प्रशिक्षण के साथ सरकारी क्षेत्र में अनुभव पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा नहीं है। आयु सीमा (Age Limit) के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 6 नवंबर 2025 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 6 नवंबर 2001 से पहले और 6 नवंबर 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी — एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की बात करें तो, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र आवश्यक है। कुछ पदों के लिए बीई, बीटेक, बीकॉम, बीबीए या बीएससी जैसी डिग्रियां भी मान्य होंगी। इसलिए विभिन्न शिक्षा पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टाइपेंड (Stipend) की राशि उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करेगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने लगभग ₹12,300 मिलेंगे।तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को ₹10,900 और आईटीआई पास उम्मीदवारों को ₹9,000 से ₹10,500 के बीच स्टाइपेंड मिलेगा। चयन प्रक्रिया (Selection Process) पूरी तरह पारदर्शी होगी। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिनके अंक अधिक होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक होगी। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):उम्मीदवार को ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। “Apply for ONGC Apprenticeship 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें। आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो औद्योगिक अनुभव के साथ सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। ओएनजीसी जैसी बड़ी कंपनी में अप्रेंटिसशिप से भविष्य के रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। ❓ FAQs (प्रश्नोत्तर) 1. ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 में कितने पद हैं?इस भर्ती के तहत ओएनजीसी में कुल 2623 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उम्मीदवार 6 नवंबर 2025 तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 3. आवेदन करने की योग्यता क्या है?उम्मीदवार ने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास की होनी चाहिए। 4. चयन प्रक्रिया क्या है?कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। 5. अप्रेंटिस को कितनी सैलरी मिलेगी?ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300, डिप्लोमा पास को ₹10,900 और आईटीआई पास को ₹9,000–₹10,500 स्टाइपेंड मिलेगा।

BSF Constable GD Recruitment 2025: स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती शुरू, 4 नवंबर तक आवेदन का मौका

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force – BSF) ने 2025 के लिए कॉन्स्टेबल जीडी (Constable GD) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 4 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती के तहत कुल 391 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। पात्रता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10th) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने राष्ट्रीय (National) या अंतरराष्ट्रीय (International) स्तर पर किसी खेल में भाग लिया हो। 👉 आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। 👉 आवेदन प्रक्रिया (Application Process): फॉर्म सबमिट करने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। “Current Recruitment Openings” सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले जांचें।के बाद एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें। 👉 आवेदन शुल्क जनरल (General) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को ₹159 शुल्क देना होगा।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 👉 चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया योग्यता और खेल प्रदर्शन के आधार पर होगी।शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification),फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के लिए बुलाया जाएगा।सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 देश की सुरक्षा में योगदान करने और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।जो उम्मीदवार खेल और अनुशासन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है।

BDL Apprenticeship Recruitment 2025: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में 110 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू

bdl

भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited) में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। दसवीं पास और आईटीआई (ITI) योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। चयन कुल 110 पदों पर किया जाएगा। आयु सीमा 14 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित है और आरक्षित वर्ग को छूट भी दी जाएगी। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited – BDL) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आवेदन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।जो उम्मीदवार प्रशिक्षण (Training) प्राप्त कर भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। अप्रेंटिसशिप के लिए कक्षा दसवीं (10th Pass) या आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर आवेदन भारत डायनामिक्स की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।   आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आ उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं (SSC) या आईटीआई (ITI) पास किया हो।साथ ही संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र (Certificate) होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले भारत डायनामिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदन के समय उम्मीदवारों को दसवीं का प्रमाण-पत्र, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।  चयन प्रक्रिया चयन मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा, जो शैक्षणिक अंकों के अनुसार बनेगी।अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित मानदेय (Stipend) प्रदान किया जाएगा। भारत डायनामिक्स लिमिटेड में यह अवसर तकनीकी करियर शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है।सरकारी उपक्रम में अनुभव प्राप्त करने का यह अवसर रोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। ❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न): 1. बीडीएल अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 3. इस भर्ती के लिए कौन पात्र है?जो उम्मीदवार दसवीं या आईटीआई पास हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। 4. आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?आवेदक की आयु 14 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। 5. कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?इस अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Salary Increased Tips: जानिए तेजी से सैलरी बढ़ाने के 5 तरीके, 10 हजार से 3.5 लाख महीने तक पहुँचा इंजीनियर

salary

Engineer salary increased from Rs 10,000 to Rs 3.5 lakh per month एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि कैसे उसने सिर्फ 5 साल में 10 हजार रुपये महीने की नौकरी से 3.5 लाख रुपये महीने तक का सफर तय किया। जानिए वो 5 रणनीतियाँ जिनसे किसी की भी सैलरी तेजी से बढ़ सकती है। एक छोटे से टियर-3 कॉलेज से पढ़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसी कामयाबी पाई, जिसे सुनकर हर युवा प्रेरित होगा। बिना किसी बड़े कॉलेज या कनेक्शन के उसने 10 हजार रुपये से करियर शुरू किया और आज 3.5 लाख रुपये महीना कमा रहा है। उसने Reddit कम्युनिटी पर अपनी कहानी साझा की। बताया कि ये सब 5 खास तरीकों से संभव हुआ, जिन्हें कोई भी अपनाकर करियर में तेजी से आगे बढ़ सकता है। हर 12–18 महीने में जॉब स्विच करें उसका कहना है कि शुरुआती दौर में कंपनी के प्रति ज्यादा वफादारी से फायदा नहीं होता। हर बार नौकरी बदलने पर उसे 50% से 100% तक सैलरी हाइक मिली।उदाहरण के लिए, 2018 में 10 हजार से 35 हजार, फिर 2021 में 45 हजार से 80 हजार, और 2023 में 80 हजार से 3.5 लाख रुपये महीने तक पहुंच गया। उभरती टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करें उसने 2021 में ही ब्लॉकचेन (Blockchain) पर काम शुरू कर दिया था, जब इसका बूम नहीं आया था। उसका मानना है — “नई टेक्नोलॉजी को बूम से पहले सीखो, तभी असली ग्रोथ मिलती है।” आज के समय में AI, ML, Rust, Edge Computing जैसी फील्ड्स पर ध्यान देना चाहिए। अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल अपडेट करें नई स्किल सीखने के बाद उसने अपनी LinkedIn प्रोफाइल में “Full-Stack Developer” की जगह “Blockchain Developer” लिखा।परिणाम? पहले जहाँ कोई कॉल नहीं आती थी, अब हर हफ्ते 5–10 रिक्रूटर के मैसेज आने लगे।स्पेसिफिक (specific) बनें, जेनरिक (generic) नहीं — यही मंत्र है। ट्रेंड्स पर नज़र रखें (Keep Track of Trends) उसने बताया कि कैसे वो VC Funding Trends, Job Postings Growth Rate, और Tech Conferences Topics को देखकर अनुमान लगाता था कि अगली बड़ी स्किल कौन सी है। इससे उसे सही दिशा में मेहनत करने का मौका मिला। हमेशा सैलरी नेगोशिएट करें अच्छा ऑफर आने पर भी नेगोशिएशन (Negotiation) ज़रूर करें। उसने बताया — “मुझे 3800 USD का ऑफर मिला था, मैंने 4500 मांगे, अंत में 4200 USD और 50 हजार का बोनस मिला।”नेगोशिएशन स्किल करियर ग्रोथ का छुपा हुआ हथियार है।

महिंद्रा EmpowerHer छात्रवृत्ति 2025-26: बेटियों की शिक्षा का उज्जवल भविष्य

student

महिंद्रा & महिंद्रा लिमिटेड (Auto और Farm Division) ने EmpowerHer छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2025-26 शुरू किया है। यह कार्यक्रम सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि लड़कियों को शिक्षा में सशक्त बनाने (empowerment) का संदेश है।यह योजना 9वीं से 12वीं तक, सामान्य स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com आदि) और सामान्य परास्नातक पाठ्यक्रमों (M.A., M.Sc., M.Com आदि) में अध्ययनरत लड़कियों के लिए है। उद्देश्य आर्थिक बाधा से शिक्षा बाधित न हो। योग्य लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। समाज व समुदाय में बदलाव लाना। पात्रता मानदंड पसंदीदा वर्गों (marginalised communities) को प्राथमिकता दी जाएगी — जैसे SC, ST, OBC, PwD आदि। लड़की विद्यार्थी हो। 9वीं-12वीं या सामान्य स्नातक/परास्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हो। पिछले वर्ष/सेमेस्टर में कम से कम 50% अंक प्राप्त हो। वार्षिक पारिवारिक आय ₹4,00,000 (चार लाख) से अधिक न हो। देश के किसी भी राज्य से आवेदन किया जा सकता है (pan-India)। लाभ आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया