Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

पीला मोजेक से नुकसान झेल रहे किसानों को राहत, 13 जिलों में ₹653 करोड़ की मदद

3a 73.jpg

भोपाल  मध्य प्रदेश में पहली बार किसानों को सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक रोग लगने से खराब हुई फसलों का भी मुआवजा मिला है. सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 13 जिलों के किसानों को 653 करोड़ रुपए की राहत राशि ट्रांसफर की है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज से राज्य में सोयाबीन भावांतर योजना भी शुरू हो गई है जिसका पैसा भी जल्द ही किसानों को मिलेगा, इसलिए सभी किसानों से उन्होंने भावांतर योजना के लिए पंजीयन कराने की सलाह दी है, वहीं उन्होंने राहत राशि ट्रांसफर करने के साथ ही प्रदेश के किसानों से संवाद भी किया है इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 653.34 करोड़ रुपए की राहत राशि जमा कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। सीएम यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार हमेशा प्राथमिकता देती है। उन्होंने किसानों को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि जैसे सीमाओं पर जवान देश की रक्षा करते हैं, वैसे ही खेतों में किसान देशवासियों के लिए अनवरत मेहनत करते हैं। 13 जिलों के किसानों को दी राशि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 जिलों की 52 तहसीलों के 8 लाख 84 हजार 772 किसान अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत राशि जिन जिलों के किसानों को दी गई है उनमें मंदसौर, विदिशा, सिवनी, बड़वानी, नीमच, रतलाम, दमोह, बुरहानपुर, मंडला, उज्जैन, खंडवा और शहडोल शामिल हैं। किसानों के लिए हमने वार-त्योहार नहीं देखा सीएम यादव ने कहा कि जो कहा है वह किया है और जो कहते हैं वह करते हैं। 6 जिलों में 322 करोड़ की राशि सोयाबीन फसल प्रभावित किसानों को बांटी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने वार देखा न त्योहार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। मंदसौर के किसान बोले- दीवाली से पहले सरकार ने कराई दीवाली मंदसौर जिले के किसान रामदास बैरागी ने कहा कि सोयाबीन पीला मोजेक पर पहली बार चिंता की गई और राहत राशि सरकार और प्रशासन ने दिलाई है। सरकार ने ऐसा करके दीवाली से पहले दीवाली कराई है। रेखा देवी ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए दरियादिली दिखाई है। दीवाली के पहले सरकार ने किसानों की बल्ले बल्ले कर दी है। गरोठ निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार ने बुरे वक्त में मदद की है। 63 हजार रुपए मिले हैं। सुनीता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए जो सोचा है, उसके लिए वे सीएम मोहन यादव का धन्यवाद करती हैं। रतलाम के किसानों को 171 करोड़ दिए, दस अक्टूबर को किसान सम्मेलन में जाएंगे सीएम रतलाम जिले के किसानों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 171 करोड़ रुपए रतलाम के किसानों को बांटे गए हैं। राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा ने कहा कि किसी भी जिले को एक बार में इतनी राशि पहली बार दी गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि वे 10 अक्टूबर को रतलाम आएंगे और वहां के किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। भाजपा विधायक राजेंद्र पांडेय ने कहा कि बीमा कंपनियों से भी किसानों को राशि सीएम दिला रहे हैं, इसलिए किसान खुश हैं। किसान प्रहलाद पाटीदार ने कहा कि दो बार सोयाबीन की फसल लगाई थी जो बारिश के कारण नष्ट हो गई है। अगले साल सोयाबीन के बीज के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस पर सीएम यादव ने कहा कि फसल काटकर आने के पहले किसानों के पास पैसा भेजा है। किसान चरणदास ने कहा कि दीवाली के पहले राहत राशि दे दी है, इसके लिए वे सीएम का धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस विरोध करने की तैयारी में थी, उनका मुंह बंद हो गया नीमच जिले के किसानों के साथ चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विरोध करने की तैयारी में थी, लेकिन सरकार ने समय पर राहत देकर कांग्रेसियों का मुंह बंद कर दिया है। अनावारी के आधार पर बीमा कंपनियों से राहत राशि दिलानी की मांग की गई। नीमच जिले को 119 करोड़ रुपए देने की जानकारी इस दौरान सीएम यादव ने दी। राकेश पाटीदार ने कहा कि किसानों को नई फसल के लिए सरकार ने राहत राशि देकर सहयोग किया है। शंभूलाल ने कहा कि राहत राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर दे रहे हैं, इसके लिए किसानों की ट्रेक्टर के साथ रैली निकाली जाए। मंदसौर रतलाम संसदीय करोड़ को 600 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। बुरहानपुर में केले की फसल पर दिया मुआवजा विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर के एक किसान को 3.60 लाख रुपए मिला है। एक माह में ही मुआवजा प्राप्त हो गया है। किसान ने सीएम यादव का धन्यवाद किया। सीएम यादव ने कहा कि केले की फसल नहीं आ पा रही है तो केले के तने, शाखों का उपयोग कपड़े की फैक्ट्री में होगा। उज्जैन, विदिशा के किसान बोले, दशहरे पर मुख्यमंत्री ने दिवाली मनवाई उज्जैन जिले के किसान पवन सिंह और अन्य ने कहा कि दशहरे पर मुख्यमंत्री ने दिवाली मनवा दी। भावांतर के लिए आज से शुरू हुए पंजीयन को लेकर भी सीएम की कार्यशैली की सराहना की। विदिशा जिले के किसानों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार सदा ही किसानों का ध्यान रखती है। किसान भारत सिंह ने कहा कि किसान खुश हैं। सीएम ने पूछा कितने रुपए मिले, इस पर भारत सिंह ने कहा कि 90 हजार मिले हैं। मनोज सिंह ने कहा कि धान के 40 हजार रुपए मिले हैं। ऐसा लगता है कि सरकार साथ है और हाथ पकड़कर आगे लेकर जा रही है। सीएम यादव ने दमोह, अलीराजपुर, शहडोल, मंडला, बड़वानी समेत अन्य प्रभावित जिलों के किसानों से भी बात की।

गोपनीय दस्तावेज़ में सामने आया ट्रंप का ऐतिहासिक निर्णय, अमेरिका ने दुश्मन पर किया सशस्त्र युद्ध का ऐलान

donald1 2.jpg

वाशिंगटन  अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन -ड्रग कार्टेल- के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सशस्त्र युद्ध का ऐलान कर दिया है। एक गोपनीय दस्तावेज़ में खुलासा हुआ है कि ट्रंप ने ड्रग तस्करों को ‘गैरकानूनी योद्धा’ बताते हुए पेंटागन को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्टेल्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस रणनीति के तहत कैरेबियन सागर में पहले ही तीन ड्रग तस्करों वाली नावों पर हमले किए जा चुके हैं, जिससे राजनीतिक और कानूनी विवाद भी छिड़ गए हैं। वाशिंगटन से आई खबर के मुताबिक, यह घोषणा कैरेबियन सागर में अमेरिकी सेना के हाल के हमलों के बाद आई है, जहां ड्रग तस्करों के तीन नावों को निशाना बनाया गया। इनमें से दो नावें वेनेजुएला से थीं, जिन पर अमेरिकी सेना ने गोलियां चलाईं और कई लोगों की मौत हुई। ट्रंप ने इन हमलों को आत्मरक्षा का एक जरूरी कदम बताया और कहा कि यह ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए किया गया सैन्य अभियान है। हालांकि, इस ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ ने अमेरिका के अंदर कानूनी और राजनीतिक विवाद भी खड़ा कर दिया है। कई सांसदों का कहना है कि ऐसी सशस्त्र कार्रवाई के लिए पहले कांग्रेस की मंजूरी लेना जरूरी था। वहीं, पेंटागन ने सीनेट को हमलों की जानकारी दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि कौन-कौन से कार्टेल निशाने पर हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई है। ट्रंप ने मैक्सिकन गैंग्स और वेनेजुएला के ट्रेन डे अरागुआ जैसे कार्टेल्स को आतंकी संगठन घोषित किया है और कहा है कि ये गैंग पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी कर अमेरिका को नष्ट करने की साजिश रच रहे हैं। राष्ट्रपति की इस नई रणनीति से स्पष्ट है कि ड्रग्स के खिलाफ अमेरिकी लड़ाई अब सिर्फ कानून या पुलिस की कार्रवाई नहीं बल्कि सैन्य और सशस्त्र संघर्ष का रूप लेने जा रही है।   ट्रंप का यह कदम ‘अमेरिका फर्स्ट’ के एजेंडे के तहत विदेशों में सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाने के बावजूद अब एक नए युद्ध की शुरुआत की तरह दिखता है, जिसने देश में राजनीतिक बहस और कानूनी सवालों को जन्म दिया है। अमेरिकी प्रशासन की यह रणनीति ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के उद्देश्य से है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता और कानूनी वैधता अभी विवादों में है।  

सुपर-क्लिकेबल रिपोर्ट: यूपी में गांवों के बाहर बोर्ड, मुसलमानों के प्रवेश पर रोक; प्रशासन पर सवाल

kathakavachak.jpg

आगरा उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के शमशाबाद के गांव खेड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी का बयान विवादों में आ गया है। कथा के दौरान कथावचिका लक्ष्मी ने मंच से मुसलमानों के गांवों में प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर गांव में बोर्ड लगना चाहिए जिस पर लिखा हो कि यहां पर मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये आएंगे तो क्या करेंगे। हमें कैसे पता चलेगा कि कौन अच्छा और कौन बुरा है। उन्होंने सनातनी को सावधान रहने की बात कही। लक्ष्मी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लक्ष्मी ने सड़क पर आई लव मोहम्मद, लेकिन पैसा कमाने के लिए हिंदू नामों और देवी-देवताओं के नाम से ढाबे चलाते हैं। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया से समाचार में कैसी-कैसी खबरें आ रही हैं। कथावाचिका ने कहा कि कहा कि मुसलमान खाने-पीने की वस्तुओं में और फलों में थूक मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करते हैं। इसलिए सर्तक रहना चाहिए। उनसे कुछ भी नहीं खरीदना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि व्यास पीठ से लक्ष्मी ने यह भी आरोप लगाया कि मुसलमान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। हमारी बहन-बेटियों को झांसा देने की कोशिश करते हैं। इसलिए उनसे सावधान रहना जरूरी है। यह कार्यक्रम योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हिस्सा था। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जुटी और कथावाचिका के बयानों पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। फिलहाल, लक्ष्मी के इस विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना और चर्चा हो रही है।  

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई भर्ती नीति, अब बिना NET भी बन सकते हैं प्रोफेसर

3a 56.jpg

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. डीयू से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी विभिन्न विभागों में लेक्चरर पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती करेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को 7 अक्तूबर से आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऐप्लीकेशन फॉर्म डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर मिलेंगे. याद रखें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2025 है. इस भर्ती अभियान में मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे. फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर के 8 और प्रोफेसर के 7, सोशल वर्क में एसोसिएट प्रोफेसर के 4 और प्रोफेसर के 2 पद भरे जाएंगे. यानी कि एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 35 और प्रोफेसर के कुल 21 पद भरे जाएंगे. ये योग्यता होना जरूरी जो कैंडिडेट्स एसोसिएट प्रोफेसर पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास अच्छे रिकॉर्ड औक पीएचडी की डिग्री विषय से संबंधित होनी चाहिए. इसके अलावा 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और टीचिंग/ रिसर्च को मिलाकर 8 साल का एक्सपिरिएंस होना चाहिए.  अगर प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं जो जिस विषय में पीएचडी किया है उसमें 10 साल का टीचिंग एक्सपिरिएंस होना चाहिए. कैंडिडेट ने इस विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर/रिसर्च का काम किया हुआ होना चाहिए. अच्छी बात ये है कि इसमें NET परीक्षा अनिवार्य नहीं है. कैसे होगा सलेक्शन? कैंडिडेट्स का सलेक्शन पहले मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन करने के लिए  www.du.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर Jobs and Opportunities सेक्शन में Work with DU पर क्लिक करें,. अब यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा. इसे क्लिक करें और ऑनलाइन अप्लाई करें

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: देवभोग के कई गांवों का संपर्क टूटा, किसान परेशान

2 75.jpg

रायपुर छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कई इलाकों में नदी-नाले फिर से उफान पर आ गए हैं. कहीं 36 गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इधर फसलों को लेकर किसानों की भी टेंशन बढ़ गई है. 36 गांव का टूटा ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क, बाढ़ जैसे हालत गरियाबंद जिले में मानसूनी गतिविधि का असर देखने को मिला है. लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बेलाट नाले का जल स्तर बढ़ गया है. इसके कारण देवभोग के झाखरपारा क्षेत्र के 36 गांव का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूट गया है. इसके अलावा तहसील मुख्यालय अमलीपदर का सुख तेल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं देर रात बिजली के पोल टूटने से 100 गांव में ब्लेक आउट की स्थिति निर्मित हो गई. तहसीलदार देवभोग अजय चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में गुरुवार को 7 तहसीलों में 471 मिमी बारिश हो गई. आज दूसरे दिन भी बारिश जारी है. सबसे ज्यादा अमलीपदर तहसील में 101 मिमी बारिश दर्ज हुई है. बारिश के बार नदी नाला में निर्मित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एलर्ट मोड पर है. देवभोग के बेलाट नाला पर तहसीलदार अमले के साथ पहुंच रस्सी से बेरिकेटिंग कर दिया है, ताकि कोई आवाजाही न कर सके. बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी हो रही बारिश प्रदेश के बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी तेज बारिश हो रही है. अगले दो दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में किसान की अपनी फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

चारों वेदों में महिमा, लेकिन अब सस्ता हुआ सोना — जानें नई कीमतें

gold.jpg

मुंबई  आज सोना चांदी मामूली सस्ता हुआ है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार), 3 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, सोने की कीमत 1 लाख 16 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव भी कम हुआ है. ताजा रेट की बात करें तो  चांदी की कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार 1 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 107476 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 3 अक्टूबर की सुबह गिरावट के साथ 107019 रुपये तक आ गया है. बता दें कि बीते दिन यानी गुरुवार को 2 अक्टूबर एवं दशहरा के उपलक्ष में सरकारी छुट्टी होने की वजह से कीमतें जारी नहीं की गई थीं. सोना-चांदी के दामों में आज आई गिरावट सोना-चांदी के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है. जहां बुधवार को 999 (24 कैरेट) सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम) 117332 रुपये था वहीं आज सुबह के समय यह दाम 116833 रुपये पहुंच गया है. यानी 24 कैरेट वाला सोना कुल 499 रुपये सस्ता हुआ है. इसके अलावा सुबह के समय चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. Gold Price Today 3 October: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट   शुद्धता बुधवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता या महंगा सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 117332 116833 ₹499 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 116862 116365 ₹497 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 107476 107019 ₹457 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 87999  87625 ₹374 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 68639 68347 ₹292 सस्ता चांदी (प्रति 1 किलो) 999  145120 145010 ₹110 सस्ती बुधवार को क्या रहा सोना-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को भी सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी और चांदी के भाव भी बढ़ गए थे. IBJA के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह के समय 116586 रुपये था जो शाम के समय 117332 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. वहीं, चांदी की कीमत सुबह की तुलना में शाम को बढ़ी थी, जो सुबह 144125 से बढ़कर 145120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी.  

अंतिम घंटे में आई तेजी की लहर, शेयर बाजार हुआ बमबम — Netweb चमका सितारे की तरह

bse stock a99 1.jpg

मुंबई  शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, लेकिन सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल अचानक आखिरी कारोबारी घंटे में बदल गई. मार्केट क्लोज होने पर जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एंक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223 अंक उछलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी ग्रीन जोन में 24,500 के बिल्कुल करीब बंद हुआ. सबसे तेज भागने वाले शेयरों में NetWeb Tech से लेकर Tata Steel तक के शेयर टॉप पर रहे.  पहले बुरी तरह फिसला, फिर बना रॉकेट शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,983.31 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 80,684.14 पर ओपन हुआ और लगातार गिरावट में ट्रेड करता हुआ नजर आया. लेकिन बाजार बंद होने से ऐन पहले अचानक से बाजी पलटी हुई नजर आई, क्योंकि रेड जोन में ट्रेड करता सेंसेक्स ग्रीन जोन में आ गया और फिर तेज रफ्तार से दौड़ लगाने लगा. अंत में ये 223.86 अंक की उछाल भरकर 81,207.17 पर क्लोज हुआ.  बात निफ्टी इंडेक्स की करें, तो इसकी भी चाल सेंसेक्स के जैसी ही नजर आई और अपने पिछले बंद 24,836.30 की तुलना में गिरावट लेकर 24,759.55 पर खुलने के बाद इसने में गिरावट के साथ ही कारोबार किया. लेकिन फिर ये अंत में 57.95 अंक की तेजी लेकर 24,894.25 पर क्लोज हुआ.  इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल  शुक्रवार को सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल टॉप-10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel (3.40%), PowerGrid (3.15%), Axis Bank (2.16%) की तेजी लेकर बंद हुआ. तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों में से Aegis Vopak (8.54%), Lloyd Share (6.14%), Kalyan Jewellers (5.71%), Indian Bank (3.94%), Tata Tech (2.50%) और Tata Elexi (2.47%) चढ़कर बंद हुआ. वहीं NetWeb Tech के शेयरों ने जबर्दस्त गदर मचाया और 6.30% उछलकर 4318 रुपये पर बंद हुआ.  कोई 20%, तो 10% की तेजी के साथ बंद   मिडकैप इंडेक्स 352 अंकों की बढ़त में रहा, तो स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार 576.77 अंक की उछाल दर्ज की गई. इस कैटेगरी में कोई शेयर 20, तो कोई 10 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ. सबसे ज्यादा KIOCL (20%), Orient Tech (19.99%), kala Mandir (18.29%), VMart (16.56%), Astra Micro (10.87%) की तेजी के साथ बंद हुआ. मिडकैप में अन्य उछलने वाले शेयरों में क्रिसिल शेयर (3.57%) और नेशनल एल्युमिनियम शेयर (3.10%) की बढ़त के साथ बंद हुआ. 

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा: दूसरे दिन मैच में आया जोरदार प्रदर्शन

ind3.jpg

नई दिल्ली भारत बनाम वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टी ब्रेक के बाद 190 गेंद में शतक पूरा किया। केएल राहुल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया को संभाला। दोनों के बीच 206 रन की साझेदारी हुई। बता दें, केएल राहुल के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। आज के दिन का यह भारत का दूसरा और कुल चौथा विकेट है। इससे पहले शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए थे। ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पहले दिन दो विकेट यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में मिले। बता दें, इस टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 162 पर सिमट गई थी। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे, वहीं जसप्रीत बुमराह को 3 तो कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले थे। रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन केएल राहुल और जुरेल ने भी शतक लगाया। ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी हुई खत्म भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 210 गेंद में 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में पूरे किए 400 रन भारतीय टीम ने 120वें ओवर में 400 रन पूरे कर लिए हैं। जुरेल शतक और जडेजा 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 190 गेंद में शतक जड़ा है। जुरेल का टेस्ट में ये पहला शतक है। उन्होंने 190 गेंद में 100 रन पूरे किए।

T20 World Cup 2026 में अफ्रीकी जोश! नामीबिया और जिम्बाब्वे ने जगह बना ली

3a 67.jpg

नई दिल्ली नामीबिया और जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इन दोनों ने हरारे में आयोजित अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर ये उपलब्धि हासिल की. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च के महीने में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है. नामीबिया ने पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रनों से हराकर लगातार चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटाया. नामीबिया का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 41 रन था, लेकिन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (55 रन) और जेजे स्मिट (61)* के बीच हुई 88 रनों की साझेदारी ने नामीबिया को 174/6 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. स्मिट ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट झटके, जिसके चलते तंजानिया की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी. उधर जिम्बाब्वे ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप मिस किया था, लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट पाया. जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को सात विकेट से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का किया. केन्या के कप्तान धीरेन गोंदारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन ये निर्णय गलत साबित हुआ. ब्रायन बेनेट की तूफानी बैटिंग केन्या की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन ही बना सकी. राकेप पटेल (65 रन) ही शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे, जवाब में जिम्बाब्वे ने 5 ओवर बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी बैटिंग करते हुए 25 बॉल पर 51 रन बनाए. नामीबिया और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमश: 16वीं एवं 17वीं टीम हैं. टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. यानी अब 3 स्पॉट ही बाकी हैं. इसका फैसला 8 से 17 अक्टूबर तक अल अमेरात में होने वाले ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के जरिए होगा. इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में 9 टीम्स भाग लेने जा रही हैं. इनमें पापुआ न्यू गिनी, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल, जापान, ओमान, समोआ, कतर और कुवैत के नाम शामिल हैं. जिम्बाब्वे और नामीबिया के अलावा भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड ,कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली टी20 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री पा चुके हैं.

ऑपरेशन सिंदूर का बड़ा खुलासा: भारत ने गिराए पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट

3a 54.jpg

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अपने 93वें वायुसेना दिवस पर जोरदार उत्सव की तैयारी कर रही है. इस मौके पर एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर फोर्स बेस पर एक भव्य परेड होगी. 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इस समारोह में वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और थलसेना प्रमुख भी शामिल होंगे. यह दिवस वायुसेना की ताकत, आत्मनिर्भरता और देश सेवा को दर्शाएगा. ऑपरेशन सिंदूर में पाक का नुकसान      जमीन पर: चार जगहों पर रडार, दो जगहों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, दो जगहों पर रनवे, तीन जगहों पर हैंगर और 4-5 एफ-16 (क्योंकि हैंगर एफ-16 का था) तथा एक एसएएम सिस्टम नष्ट.     हवा में: एक लंबी दूरी के स्ट्राइक के सबूत हैं. एडब्ल्यूएसीएस या सिगइंट एयरक्राफ्ट के और 4-5 फाइटर एफ-16 या जे-10 क्लास के. इससे पाकिस्तान को जमीन और हवा में कुल फाइटर विमानों का नुकसान करीब 9-10 हो गया. परेड और आकर्षण: ध्वज फ्लाइपास्ट और स्टेटिक डिस्प्ले विंग कमांडर सिंह ने कहा कि परेड में कई रोमांचक चीजें होंगी. सबसे खास होगा ध्वज फ्लाइपास्ट. इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ेगा. यह ऑपरेशन इस साल का सबसे बड़ा अभियान था. स्टेटिक डिस्प्ले में राफेल, Su-30MKI, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल दिखाए जाएंगे. रडार और हथियार भी प्रदर्शित होंगे. वायुसेना ने कुल 18 नई इनोवेशन भी पेश की हैं. ये इनोवेशन वायुसेना की आत्मनिर्भरता, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की सोच को दिखाते हैं. विंग कमांडर ने कहा कि ये दिखाते हैं कि हम खुद पर भरोसा करते हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं. ऑपरेशन सिंदूर: इतिहास का नया अध्याय ब्रीफिंग का मुख्य फोकस था ऑपरेशन सिंदूर. यह पहलगाम हमले के बाद का सबसे महत्वपूर्ण अभियान था. विंग कमांडर ने बताया कि सरकार ने सेनाओं को पूरी आजादी दी थी. यह युद्ध इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि यह एक लक्ष्य के साथ शुरू हुआ और राष्ट्र ने सीजफायर का फैसला लिया. हमारी मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने खेल पलट दिया. लॉन्ग रेंज एसएएम मिसाइलों ने दुश्मन को पीछे धकेल दिया. सबसे लंबा टारगेट किल 300 किलोमीटर से ज्यादा का था. विंग कमांडर ने गर्व से कहा कि यह इतिहास में दर्ज होगा. हमने सटीक हमले किए, न्यूनतम नुकसान के साथ. सिर्फ एक रात में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया. 1971 के बाद पहली बार इतना विनाशकारी अभियान ऑपरेशन सिंदूर में दिखा. वायुसेना ने साबित किया कि वह अचूक, अभेद्य और सटीक है. सभी सेनाओं – वायु, थल और नौ – ने मिलकर योजना बनाई और अमल किया. विंग कमांडर ने कहा कि गलत सूचनाओं की भरमार थी, लेकिन हमारे मीडिया ने सेनाओं की बहुत मदद की. जनता का मनोबल न गिरे, इसके लिए चैनलों ने योगदान दिया. वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के हमलों का वीडियो भी जारी किया है. जरूरत पड़ने पर कैमरा फीड से और जानकारी ली जा सकती है. मानवीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय अभ्यास ऑपरेशन सिंदूर के अलावा, वायुसेना ने कई मानवीय सहायता मिशन चलाए. असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और अन्य जगहों पर मदद पहुंचाई. विंग कमांडर ने कहा कि हमने लोगों की जिंदगी बचाई और राहत दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रियता रही. यूएई, मिस्र, फ्रांस, सिंगापुर जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास किए. इन देशों के कमांडरों ने तारीफ की और कहा कि वे अभ्यास जारी रखना चाहते हैं. ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला ने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया. विंग कमांडर ने कहा कि यह साल अच्छा रहा, लेकिन आगे के समय के बारे में सोचना होगा. भविष्य की चुनौतियां और आत्मनिर्भरता विंग कमांडर ने चेतावनी दी कि अगला युद्ध पिछले जैसा नहीं होगा. हमें वर्तमान और भविष्य के युद्धों के लिए तैयार रहना होगा. दुनिया भर की घटनाओं पर नजर रखनी है. 2047 तक का रोडमैप तैयार है, जिसमें आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) मुख्य है. एलसीए मार्क-1ए के ऑर्डर दिए जा चुके हैं. एलसीए मार्क-2 और आईएमआरएच भी पाइपलाइन में हैं. कई रडार और सिस्टम विकसित हो रहे हैं. विंग कमांडर ने कहा कि हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो रणनीतिक तकनीक ले सकते हैं. गैप भरने के लिए काम चल रहा है. भविष्य का युद्ध हमेशा एकीकृत होगा – सभी सेनाओं और एजेंसियों के साथ. ऑपरेशन सिंदूर से हमने सबक सीखे. इससे वायु शक्ति की अहमियत फिर साबित हुई.  क्या आएगा Su-57 फाइटर जेट?  एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) और रूसी सुखोई-57 पर पूछा गया. एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि यह एडीए और डीआरडीओ के क्षेत्र में है. मुझे लगता है कि यह दशक में उड़ान भरेगा. तेजस मार्क-1ए जैसा कठिन काम है. सुखोई-57 पर सभी विकल्प तौलेंगे. रक्षा में प्रक्रिया है, जो भी फैसला होगा, सबसे अच्छा होगा. ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था.