Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

sai1.jpg

शासकीय कामकाज में बढ़ी पारदर्शिता: बेहतर परफ़ॉर्म करने वाले अधिकारियों की हुई सराहना, अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार करने के निर्देश पूंजीगत व्यय और शासकीय कामकाज के क्रियान्वयन की व्यापक समीक्षा मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 01 दिसंबर से लागू होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में लाएँ तेजी, सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर ज़ोर रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में  विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च स्तरीय बैठक में पूंजीगत व्यय में तेजी, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की और अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार लाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है और इससे सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि लगभग सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो चुकी है। शेष विभाग दिसंबर 2025 तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करें। मुख्यमंत्री ने सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर विशेष बल दिया। साथ ही, जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय से राज्य की आधारभूत संरचना मज़बूत होती है और दीर्घकालिक विकास की नींव पड़ती है। उन्होंने कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में प्रावधानित कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति समय पर दी जाए, स्वीकृत कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी हों और बिना विलंब कार्य प्रारंभ हो। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय के सभी कार्य जनता के हित से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है। जिन विभागों का व्यय पिछले वर्ष की तुलना में कम है, वे इसके कारणों की पहचान कर तत्काल सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में आगामी दो महीनों का सदुपयोग करते हुए निर्माण कार्यों से संबंधित सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी करें। जनता की समस्याओं को धैर्य से सुनें अधिकारी मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय सचिवों से कहा कि आप सभी जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सतत मॉनिटरिंग और नियमित प्रवास से विकास की गति बढ़ती है। प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का हर दो माह में दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करें। मंत्रालय के कामकाज में कसावट के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रालय के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुँचें और अपने अधीनस्थों को भी समयपालन के लिए प्रेरित करें। मुख्य सचिव श्री विकास शील ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले तैयारियों की समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

1 40.jpg

समयपूर्व सभी तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 04 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

श्रद्धा और शक्ति के उत्सव में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया कन्या पूजन

1 30.jpg

रायपुर नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा और आसपास के माँ दुर्गा मंदिरों व पंडालों में पहुंचें। उन्होंने यहां विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने महाआरती में भाग लिया, श्रृंगार सामग्री अर्पित की और सेवा मंडली के साथ माता सेवा की। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने काली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, परमेश्वरी मंदिर और ठाकुरपारा, कुम्हारपारा, राजमहल चौक, भोरमदेव रोड एवं सकरहा घाट में स्थापित दुर्गा पंडालों का दर्शन किया। उपमुख्यमंत्री ने दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भेंटकर नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने छीरपानी कॉलोनी, माँ विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर और जनपद पंचायत कार्यालय के पास स्थित पंडालों में भी मां दुर्गा के दर्शन किए और बच्चों की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने वीर सावरकर सभागार, कवर्धा में आयोजित कन्या पूजन एवं भोजन कार्यक्रम में भी भाग लेकर बालिकाओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन नवरात्रि पर्व की आत्मा है और यह नारी शक्ति, मातृशक्ति एवं बालिकाओं के प्रति आदर-सम्मान का प्रतीक है। समाज में स्त्रियों का सम्मान और सशक्तिकरण ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है, जो हमें माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना कर सकारात्मक प्रेरणा देता है। उपवास, साधना, कन्या पूजन और सामूहिक भक्ति समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने सभी से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर  शर्मा ने सांसद  संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक मती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष  पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष मती गणपत सुषमा बघेल और जिला पंचायत सभापति  रामकुमार भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

53 फर्जी 100-रुपये नोटों के साथ दो किशोरों की गिरफ्तारी

1 27.jpg

कांकेर नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किया गया। पुलिस ने कांकेर थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक बालक के लोवर की जेब से 18 जाली नोट और दूसरे के जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए। बाद में मेमोरण्डम के आधार पर 07 नोट और मिले। इस तरह कुल 53 नकली नोट जब्त किए गए। दोनों नाबालिगों के खिलाफ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज कर धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

इतिहास और बलिदान की मिसाल: गुरु बालक दास पर बनी फिल्म की तारीफें, छत्तीसगढ़ में टैक्स

2 9.jpg

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले कई समय से सिर्फ प्रेम और हास्य पृष्ठभूमि पर तो कई तरह की फिल्में लोग बनाते हैं. लेकिन कुछ लोगों ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ओर रूख कर लिया है. दरअसल, सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर ने बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ बनाई है. जिसकी यहां जमकर तारीफ हो रही है. इसके अलावा इस ऐतिहासिक फिल्म को छत्तीसगढ़ में टेक्स फ्री कर दिया गया है. बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुंचे थे. यहां सीएम साय ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास और विरासत से जुड़ सकें.  आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी के जीवन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म 'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' को सिनेमा हॉल में देखा। गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन व शौर्य पर आधारित इस फिल्म में गुरुजी के बचपन से लेकर उनके बलिदान होने तक के सभी प्रसंगों को बखूबी दिखाया गया है. छ.ग. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास की आपसी मित्रता से छ.ग. के सर्वसमाज के लोगों को अपने हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने के लिए दिए योगदान का भी फिल्मांकन किया गया है. फिल्म के निर्देशक अमीर पति और संवाद किस कुर्रे ने का है. फिल्म को बनाने में लगभग तीन वर्ष लगे हैं, जिसकी शूटिंग भण्डारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा और हैदराबाद में की गई है. फिल्म में टाइटल सॉन्ग सहित कुल चार गाने हैं, जिसके गीतकार धन्नु पवन महानंद और सिंगर अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी व डॉ. देवेश डहरिया ने अपने मधुर स्वर में गीत गाया है. इस फिल्म में गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी, गुरु आगरदास की भूमिका मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पंडित सूत्रधार की भूमिका पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निभाई है.  

जो सपने रह गये अधूरे, अब उन्हें मौका है पूरा करने का : संजय श्रीवास्तव

1 13.jpg

रायपुर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ श्री सत्यनारायण सूर्यवंशी (एजीएम) को 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त के अवसर पर भावभीनी बिदाई दी गई। यह समारोह दिनांक 30 सितम्बर 2025 को निगम के मुख्यालय नवा रायपुर स्थित सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कों शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। निगम कि ओर से उन्हे स्मृति चिन्ह, उपहार भी भेट किये गये। अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में कहा की रिटायरमेंट एक ऐसा समय है जब एक व्यक्ति अपने जिदंगी के एक महत्वपूर्ण अध्याय को पूरा करके नये सफर की शुरूआत करता है। रिटायरमेंट का पल हर इंशान के जीवन का एक खास मोड़ होता है। यह एक भावनात्मक क्षण है।   श्री एस.एन. सूर्यवंशी ने निगम की प्रगति में लगभग 37 वर्षो तक निष्ठापूर्ण सेवा देकर निगम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होनें सेवानिवृत्त अधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद, एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।      इस अवसर पर निगम मुख्यालय रायपुर से प्रभारी प्रबंध संचालक/कार्यपालन संचालक वित्त  राजेश कुमार सिसोदिया, कंपनी सचिव-संदीप अग्रवाल, एजीएम-श्रीमती हेलना तिग्गा, महेन्द्र साहू, एस.बी. खापर्डे, डिप्टी एजीएम-मनोज वर्मा, श्रीमती प्रज्ञा कदम, त्रिनाधा रेड्डी, मैनेजर-टीके यदु श्रीमती शिर्षा राव, एन.के. मिश्रा, कर्मचारी संघ के महामंत्री अमृतांशु शुक्ला के साथ-साथ किशन चेलक, रजीत जैन, दिवाकर राव कदम, केशर सिंह मरकाम, शशी शर्मा, मनहरण यादव, पुनित धुव्र एवं निगम मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।  

बस्तर दशहरा उत्सव में अद्भुत निशा जात्रा, देवी-देवताओं को प्रसन्न करने की सदियों पुरानी रस्म

2 8.jpg

जगदलपुर बस्तर में तांत्रिक पूजा के जरिए देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए राजा कमलचंद भंजदेव ने देर रात निशा जात्रा की रस्म पूरी की. इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने के साथ बकरों की बलि दी गई. बस्तर दशहरा की इस अनूठी रस्म के जरिए बस्तर को बुरी प्रेत आत्माओं से बचाने की प्रार्थना की जाती है, अष्टमी और नवमी तिथि के बीच देर रात को यह रस्म निभाने की परंपरा 600 साल पुरानी है. इस रस्म के तहत देर रात को राजा कमलचंद भंजदेव के साथ बस्तर राज परिवार के प्रमुख सदस्य मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी एवं अन्य लोग पैदल चलकर अनुपमा चौक स्थित गुड़ी (मंदिर ) पहुंचे. मंदिर में तांत्रिक पूजा-अर्चना कर बस्तर के लोगों की खुशहाली और बस्तर को नकारात्मक शक्तियों से बचाने की प्रार्थना की गई. इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने के साथ बकरों की बलि दी गई.

भीषण सड़क दुर्घटना में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की जान बची

1 9.jpg

चिरमिरी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे. जन्मदिन के मौके पर वह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिरमिरी जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी. गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे. जानकारी के मुताबिक, मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चिरमिरी जा रहे थे. इसी दौरान चिरमिरी के छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास मंत्री की गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई. तेज धमाके जैसी आवाज़ से कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. हालांकि मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर से समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली. मंत्री जायसवाल हादसे के बाद अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए.

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा मिला, सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश की नाकाम

2 7.jpg

बीजापुर  जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले FOB काउरगुट्टा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई के दौरान नक्सलियों का एक बड़ा डम्प बरामद किया गया। नक्सलियों ने यह विस्फोटक और अन्य सामग्री ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढा खोदकर छिपा रखी थी, ताकि किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सके। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह कोशिश समय रहते विफल कर दी गई। बरामद डम्प से नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले हथियार, विस्फोटक और रोजमर्रा की वस्तुएं मिली हैं। इनमें शामिल हैं –     विस्फोटक सामग्री : गन पाउडर, आरडीएक्स, बीजीएल सेल, बीजीएल राउंड, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड), इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर।     हथियार व धातु उपकरण : रायफल बैनट, आयरन चिम्टा, आयरन रॉड, आयरन कटर।     बिजली और वायरिंग उपकरण : बैटरी, लिथियम बैटरी, सोलर इन्वर्टर, स्पूल वायर, कॉपर वायर।     स्टोरेज व धातु सामग्री : स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाईप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट (बड़ा-छोटा), स्टील तार।     वर्दी और कपड़े : माओवादी वर्दी, कोबरा पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, पिट्ठू, लाल और हरे कपड़े, वेलक्रो। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता कोबरा 208 बटालियन के जवानों ने जंगलों में गश्त के दौरान जब तलाशी अभियान चलाया, तो जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई यह सामग्री मिली। बताया जा रहा है कि नक्सली इन विस्फोटकों और हथियारों का उपयोग सुरक्षाबलों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे। सुरक्षा बलों ने बरामद सभी सामग्री को कब्जे में ले लिया है और क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

बालोद ने रचा इतिहास, शून्य बाल विवाह से बना आदर्श जिला

2 6.jpg

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ने राष्ट्रीय पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह देश में पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है। ऐसा जिला प्रशासन के प्रयासों और आम जनता के सहयोग से संभव हो पाया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को बाल विवाह मुक्त नामक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत बालोद जिले ने यह उपलब्धि हासिल की। यहां जिले की सभी 436 ग्राम पंचायत और नव नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से एक भी बाल विवाह का मामले सामने नहीं आया है। बालोद एक राष्ट्रीय उदाहरण बनकर सामने आया है। विधिक प्रक्रिया और सत्यापन आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया। राष्ट्रीय स्तर पर विधिक प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पूरे जिले को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया। इस उपलब्धि के साथ बालोद ने पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है। बालोद एक विकासशील जिला होने के साथ एक बेहतरीन उदाहरण बनता जा रहा है साक्षरता और समझदारी में भी। कलेक्टर ने कही ये बात बालोद जिले की इस उपलब्धि से प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता में खुशी है। जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि यह सफलता प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने सभी पंचायतों व नगरीय निकायों के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रशासन के बेहतरीन सहयोग और आम जनता की जागरूकता से यह काम संभव हो पाया है सभी जिलेवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे हमारे प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह का सपना बालोद, छत्तीसगढ़ या पूरे देश के लिए देखा है उसी दिशा में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। यह गर्व की बात है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में बालोद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।