Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

मंत्रियों ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएँ

kailash.jpg

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा है कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हम सबको सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमे सत्य और धर्म का अनुसरण करने का संदेश देता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से विजयादशमी का पर्व सद्भावना और सौहार्दपूर्ण मनाये जाने की अपील की है।  

MP में नूर मोहम्मद की करतूतें: धोखाधड़ी और मतांतरण का सबसे चौंकाने वाला मामला

dharman1.jpg

अमझेरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने फर्जी नाम से पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मतांतरण का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अमझेरा बाजार करने आती थी, तभी नानाघाट निवासी नूर मोहम्मद पुत्र शहजाद खान ने अपनी पहचान छिपाकर गोलू नाम से उससे दोस्ती की। कुछ समय बाद आरोपित ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित उसे धमकाता रहा कि यदि उसने बात किसी को बताई तो जान से मार देगा।   मतांतरण का बना रहा था दबाव पीड़िता के अनुसार आरोपित उसे धमकाते हुए कहता था कि तुझे मेरे साथ रहना है तो मेरा धर्म अपनाना होगा। जब युवती को आरोपित की असलियत और उसकी नीयत का पता चला तो उसने अपने स्वजन को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दुष्कर्म करने के बाद बताया अपना धर्म युवती आरोपित को हिंदू समझ रही थी। 29 सितंबर को आरोपित नूर युवती को बाइक पर बैठाकर बलेड़ी लेकर गया। इसके बाद बस से मांगोद लेकर जाने लगा, लेकिन युवती बस से उतर गई। इसके कुछ समय बाद दोबारा बस में बैठाया और धार आया। यहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेत पर लेकर गया, जहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। जब घर वालों को दुष्कर्म घटना बताने की बात कही, तो आरोपित ने युवती को जान से मारने की धमकी दी औ कहा मेरा नाम गोलू उर्फ नूर मोहम्मद है। अब तुझे मुझसे शादी करके मेरा धर्म अपनाना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस ने युवती को आरोपित के चुंगल से छुड़ाया। आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, अपहरण, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपित नूर मोहम्मद उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

devda.jpg

सत्य की विजय का उत्सव धूमधाम से मनाए भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विजयादशमी पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामकाएं दी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शों पर चलकर ही भारत राष्ट्र महान बन सकेगा और पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विजयादशमी भारत को महान राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चुन्नी ओढ़ाकर स्नेह पूर्वक कराया भोज

mohan1.jpg

मुख्यमंत्री निवास में हुआ कन्या पूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जर्मनी जाने वाले ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ी

mohan6.jpg

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर भेंट की फुटबॉल किट भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर शहडोल जिले के मिनी ब्राजील के रूप में विख्यात ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। ये 5 फुटबॉल खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से अपनी महिला प्रशिक्षक के साथ जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी FC Ingolstadt 04 वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए कुछ कर दिखाने का मौका है। इस स्वर्णिम अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भेंट की। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षक सुश्री लक्ष्मी सहीस के नेतृत्व में कुमारी सानिया कुण्डे (14 वर्ष), कुमारी सुहानी कोल (15 वर्ष), प्रीतम कुमार (14 वर्ष), वीरेन्द्र बैगा (16 वर्ष) और श्री मनीष घसिया (16 वर्ष) प्रशिक्षण लेने जर्मनी जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फुटबॉल खिलाड़ियों की भेंट के दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनीष सिंह, संचालक खेल श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- देश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर

mohan4.jpg

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जारी रहेंगे हमारे प्रयास जल, थल और नभचर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ लिए जा रहे निर्णय प्रदेश में बढ़ाई जा रही है चिड़ियाघरों की संख्या जीवनदायिनी माँ नर्मदा और सहायक तवा नदी में छोड़ेंगे मगरमच्छ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटक सफारी वाहन और वन विहार के 40 से अधिक ई-व्हीकल किये लोकार्पित वन्यजीव संरक्षण के लिए कर्मचारियों एवं पर्यटन विकास समितियों को पुरस्कार प्रदान किए वन्यजीव-मानव सह-अस्तित्व पर केन्द्रित पुस्तक सहित गिद्धों के संरक्षण पर वार्षिक रिपोर्ट का किया विमोचन भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन्य जीव हमारी प्राकृतिक पूंजी हैं, जो जंगल और पर्यावरण की रोशनी हैं। मानव और वन्य जीवों का सहअस्तित्व ही प्रकृति के संतुलन का वास्तविक प्रतीक है। हम ‘जियो और जीने दो’ की भावना के साथ सबके जीवन विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वन्य जीवों के संरक्षण के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। वन्य जीव हमारे लौकिक जगत की अलौकिक धरोहर हैं। ये केवल साधारण जीव नहीं हैं। वे प्रकृति की अद्वितीय रचनाएं हैं, जिनमें एक अद्भुत सौंदर्य, रहस्य और सामंजस्य छिपा है। उनका अस्तित्व मानव सभ्यता और प्रकृति के बीच गहरे संतुलन की जीवित विरासत है। वन्य जीवों की उपयोगिता, सुंदरता और पर्यावरणीय महत्व हमारी साधारण समझ से कहीं अधिक गहरे और दिव्य हैं। ये न केवल हमारे पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखते हैं,बल्कि हमें आध्यात्मिक आनंद, सौंदर्यबोध और जीवन की विविधता का अनुभव भी कराते हैं। इसलिए उनका संरक्षण केवल पारिस्थितिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह-2025का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटक वाहन सफारी और वन विहार के 40 से अधिक पर्यटक वाहन (ई-व्हीकल्स) का लोकार्पण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल में भारत के वन्यजीव “उनका रहवास एवं आपसी संचार” विषय पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने वन और वन्य जीवों के प्रति जन जागरूकता प्रसार में योगदान देने वाले 9 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं 1 वन्य प्राणी रेस्क्यू दल को वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व्स में पर्यटन बढ़ने से प्राप्त आय में से वित्त वर्ष 2024-25 के लाभांश के रूप में प्रतीकात्मक रूप से 5 ईको विकास समितियों को पात्रतानुसार पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने वन्यजीव-मानव सहअस्तित्व पर केन्द्रित एक पुस्तक एवं पोस्टर सहितगिद्धों के संरक्षण पर वन विभाग द्वारा तैयार की गई वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वन और वन्य जीवों के मामले में देश में अव्वल है। प्रदेश में वनों की विविधता को बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहन देने में वन्य जीव अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन्य जीव पर्यटन, मध्यप्रदेश को पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनाता है। प्रदेश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। चीता, बाघ, घड़ियाल, गिद्ध मध्यप्रदेश की पहचान है। अब प्रदेश में कोबरा भी बसाया जा रहा है। प्रदेश में पर्यावरण-संरक्षण की दृष्टि से वन विभाग ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध पुराने डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदला है। यह पर्यावरण-संरक्षण और ईको टूरिज्म डेवलपमेंट की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इसकी शुरुआत भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से की गई है। आज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए 40 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का लोकार्पण भी हुआ है, इससे यहां आने वाले पर्यटक बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए सफारी का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग द्वारा 636 ईको विकास समितियों को वन्यजीव पर्यटन विकास के लिए वन विकास निगम की ओर से 18करोड़ 74लाख रूपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किप्रदेश में 11 राष्ट्रीय उद्यान, 25 वन्यजीव अभयारण्य, 9 टाइगर रिजर्व और एक कंजर्वेशन रिजर्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 30 प्रतिशत से अधिक भूमि वनों से आच्छादित है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश में चीता मित्र, हाथी मित्र, ताप्ती संरक्षण रिजर्व जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। पिछले साल मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या 13.81 लाख से अधिक रही है। दुनियाभर से पर्यटक, वन्यजीवों को देखने के लिए मध्यप्रदेश की धरती पर आ रहे हैं। राज्य सरकार वन्य संपदा की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन और जबलपुर में दो नए चिड़ियाघर (जू) तेजी से आकार ले रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास जू एंड रेस्क्यू सेंटर विकसित किए जाएं, जिससे घायल जंगली जानवरों को समय पर निकटतम स्थान पर समुचित इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश को एक ऐसा राज्य बनाएंगे, जहां हर प्रकार की वन संपदा की रक्षा करते हुए वन्यजीवों के उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जाएं और देश में मध्यप्रदेश की अलग छवि निर्मित हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बाघ, चीता, घड़ियाल, मगरमच्छ और गिद्धों के संरक्षण में पहचान बना चुका है। जल, थल और नभचर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में चिड़ियाघरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जीवनदायिनी मां नर्मदा और सहायक तवा नदी में जल्द ही मगरमच्छ छोड़े जाएंगे। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में वन विभाग ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पर्यटन विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचार किया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने डीजल गाड़ियों को हटाकर अबपर्यटकों और पर्यावरण की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन संचालित करने का निर्णय लिया है। स्वागत उद्बोधन में पीसीसीएफ वाईल्ड लाइफ श्री शुभरंजन सेन ने कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक काम हो रहा है। इस मामले में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही.एन. अंबाडे, एडिशनल पीसीसीएफ श्री एल. कृष्णमूर्ति सहितश्री राहुल कोठारी, वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई

mohan.jpg

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पर्व के अवसर पर प्रदेश में शांति और सौहार्द्र तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, की कामना की।  

कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

mohan2.jpg

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के 9 पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप इन सभी खिलाड़ियों को 10.81 लाख रूपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट में श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक), सुश्री आशी चौकसे (1 स्वर्ण पदक), श्री कुशाग्र सिंह राजावत (1 स्वर्ण पदक), श्री शमी उल्लाह खान (1 स्वर्ण पदक), सुश्री नीरू ढाडा (2 स्वर्ण पदक), सुश्री मानसी रघुवंशी (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक), श्री ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (1 कांस्य पदक), श्री सैय्यद अहयान अली (1 कांस्य पदक) और श्री सूरज शर्मा (4 स्वर्ण, एक रजत) शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त 2025 तक 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप सम्पन्न हुई। इस चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य शूटिंग एकेडमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के दल में से 9 खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अर्जित किए। इनमें 12 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेताओं की भेंट के दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनीष सिंह, संचालक खेल श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

थाना अयोध्यानगर जोन-2 पुलिस की आनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बडी कार्यवाही, नगदी सहित लगभग 50 लाख रुपये का मसरुका जब्त

2 26.jpg

आरोपियो पकडे ना जाये इसलिये कार और रेसिडेंसियल मल्टी में सेटअप लगाकर कराते थे बेटिंग।   पुलिस की पकड से बचने के लिये फर्जी एकाउंट, फर्जी सिम का इस्तेमाल कर करते थे ट्रांजेक्सन तथा व्हाट्सएप से कांटेक्ट। पुलिस ने कराये लगभग 15 लाख रुपये आनलाईन फ्रीज । कम समय में बड़ा पैसा कमाने का लालच ने बना दिया ऑनलाइन सटोरी आरोपी । भोपाल  नगरीय क्षेत्र भोपाल में हाल ही में चल रहे एशिया कप क्रिकेट के ऊपर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा निर्देश दिये थे ।         उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (IPS) द्वारा आनलाईन गेबलिंग, बेटिंग तथा क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह का पता कर उन पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (IPS) के मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे सहित गठित टीम ने शातिर आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफास कर आनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह से मौके पर आरोपियों से नगदी 3.54 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त 02 कार जिसमें जगह बदल बदल कर सट्टा संचालित कर रहे थे, तथा वारदात में उपयोग किये गये 05 लेपटाप, 40 स्मार्टफोन, 80सिमकार्ड, 180 एटीएम कार्ड्स, केस काउंटिंग मशीन, वाइफाई राउटर, तथा लगभग 1.5 करोड के हिसाब किताब की जानकारी रजिस्टर तथा अन्य इलेक्ट्रानिक गेजेट्स सहित लगभग 50  लाख रुपये का मशरूका बरामद करते हुये आरोपियों द्वारा उपयोग किये जा रहे खातों में लगभग 15 लाख रुपये फ्रीज करने में भी सफलता अर्जीत की । घटना का विवरण- हाल ही के दिनों में क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट एशिया कप टूर्नामेंट मैच के दौरान मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले गिरोह सक्रिय होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में मुखबीर तंत्र सक्रिय किये गये जिनकी सूचना पर मीनाल क्षेत्र में कार में आनलाईन सट्टा संचालन कर रहे दो आरोपियों को मोबाइल, लेपटाप , फर्जी एकाउंट के एटीएम कार्ड तथा कुछ नगदी सहित पकडा गया जिनसे पुछताछ में उनके द्वारा बडे रुप में काल सेंटर (बुक) संचालित करना भी स्वीकार किया जिनकी निशादेही पर भोजपुर रोड स्थित आरआरजी टाउनशिप मल्टी में रेसिडेंसियल फ्लेट में संचालित ऑनलाइन सट्टे के काल सेंटर(बुक) पर रैड की गई जहां अन्य 05 आरोपी बुक संचालित करते हुये मिले जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बडी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड्स, एटीएम कार्ड्स, लेपटाप, नेटवर्किंग डिवाइसेस, नगदी, केश काउंटिंग मशीन इत्यादि जब्त किये गये। आरोपियों का कृत्य संगठित रुप से आनलाईन बेटिंग/सट्टा संचालित करना पाया जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 415/25 धारा 4क सट्टा एक्ट, 112(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुछताछ में आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से आनलाइन सट्टे का पैनल प्राप्त कर फर्जी सिम, फर्जी खाते प्राप्त कर उनके माध्यम से बुक संचालित करना तथा लाभ अर्जित करना बताया। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नगदी कुल 3,54,000/- रुपये, 02 कार ( हुंडई अलकज़ार एवं आई '10),  40 मोबाइल , 80 सिम कार्ड्स,  177 एटीएम कार्ड्स, 5 लैपटॉप, राउटर वाई फाई, 180 बैंक खातें, करेंसी काउंटिंग मशीन, एकाउंट स्कैनर काउंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस तथा लगभग 1.5 करोड रुपये के हिसाब किताब के रजिस्टर, इत्यादि जब्त किये गये। जब्त मसरुका का कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। प्रकरण में आरोपियो से प्राप्त फर्जी खातों के एटीएम को ब्लाक कर लगभग 15 लाख रुपये फ्रीज कराये गये है। – आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से टेलीग्राम पर ऑनलाइन स्पोर्ट गेमिंग  गैम्बलिंग एप पैनल महादेव जैसे बैटिंग ऐप के बारे में ट्रेनिंग लेकर यूएसडीटी एवं इंडियन करेंसी में भुगतान कर अज्ञात लोगों से रुद्र डायमंड वेबसाइट पोर्टल पैनल का एक्सेस लेकर देश भर से लोगों को उक्त बैटिंग साइट पर आईडी प्रोवाइड कर लगातार क्रिकेट मैच तथा अन्य प्रतियोगिता के मैचों पर बैटिंग करवाकर लाखों का ट्रांजैक्शन किया जाता रहा। – आरोपी ग्राहकों से विभिन्न फर्जी एकाउंट्स में पैसे डलवाकर उन्हें बैटिंग प्वाइंट उपलब्ध कराते थे तथा उनकी पहचान उजागर न हो, इसलिए व्हाट्सऐप के माध्यम से आपस में कनेक्टेड होते थे।  इस अपराध में आरोपी एक-दूसरे से अपनी पहचान छुपाकर चीजों का आदान प्रदान करते थे। ताकि कोई भी बीच में पकड़ा जाए तो वह दूसरे तक पुलिस को न पहुंचा सके। – उक्त पकड़े गए सातों आरोपी में वेबसाइट पोर्टल पैनल पर बैटिंग संचालित कर पैसों का बड़े रूप में ट्रांजैक्शन का हिसाब भी डायरी में मिला है। – आरोपीगण, कॉल सेन्टर पर सेटअप फैलाकर बैटिंग ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साथ-साथ कार से शहर की विभिन्न क्षेत्रों में जगह बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाते थे जिसे पुलिस के द्वारा मीनाल के आस-पास से पकड़कर सख्ती से पूछताछ करने पर आरआरजी कैंपस भोजपुर रोड में चला रहे कॉल सेन्टर पर रैड कर वहां से अन्य पांच आरोपियों को लैपटॉप और अनगिनत मोबाइल और एटीएम कार्ड्स सहित पकड़ा गया । – पूर्व में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म महादेव एप को बैन कर दिया गया है जिसके बाद उसी के जैसे बनाये गये यह रुद्र ऐप के पैनल पर हर प्रकार की ऑनलाइन गैंबलिंग बैटिंग कराई जाती है। जिसका उपयोग आरोपीगण कर रहे थे। जब्त सामग्री- नगदी 3,54,000/- रुपये, 02 कार ( हुंडई अलकज़ार एवं आई 10),  40 मोबाइल , 80 सिम कार्ड्स,  177 एटीएम कार्ड्स, 5 लैपटॉप, राउटर वाई फाई, 180 बैंक खातें, करेंसी काउंटिंग मशीन, एकाउंट स्कैनर काउंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस तथा लगभग 1.5 करोड रुपये के हिसाब किताब के रजिस्टर, इत्यादि कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये का मसरुका – लगभग 50 एटीएम ब्लाक कर उनमें लगभग 15 लाख रुपये फ्रीज कराये गये। नाम आरोपीगण – 01. अरुण वर्मा पिता खिलेश्वर राव वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुशमी थाना पलारी जिला बालोदा बाजार छत्तीसगढ़ 02. डिगेश्वर प्रसाद वर्मा पुत्र राम प्यारे वर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम खैरी थाना bhatapara जिला बालोदा बाजार छत्तीसगढ़ 03. दिव्यांशु पवार पुत्र कैलाश पवार उम्र 26 वर्ष, चंदनगाव छिंदवाड़ा 04. गोपी मणिकपुरी पुत्र रघुनाथ दास मणिकपुरी उम्र 23 साल निवासी … Read more

सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मंजूरी, 860 नई सीटें स्वीकृत; BMHRC कॉलेज बिना प्राचार्य के चलने का आरोप

1aa 157.jpg

भोपाल  मध्यप्रदेश से नर्सिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को बीएमएचआरसी समेत 4 नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई है। जिसके साथ अब गवर्नमेंट बीएससी नर्सिंग की सीटें 515 से बढ़कर 860 हो गई हैं।  आरोप – बिना प्राचार्य के चल रहा कॉलेज एनएसयूआई ने बीएमएचआरसी को मान्यता देने पर सवाल खड़े किए हैं। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, जिनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) का नर्सिंग कॉलेज प्रमुख है। नियमानुसार किसी भी नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य का होना अनिवार्य है, लेकिन बीएमएचआरसी का कॉलेज लंबे समय से बिना प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य के भरोसे संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं, उप-प्राचार्य प्रभा गजपाल की पदोन्नति भी नियम विरुद्ध की गई है। उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर से सीधे उप-प्राचार्य बना दिया गया, जो कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के विरुद्ध है। परमार ने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट में बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज को डिफिशिएंट कैटेगरी में रखा गया। यहां पोषण प्रयोगशाला, एवी सहायता प्रयोगशाला और उन्नत कौशल प्रयोगशालाएं उपलब्ध नहीं हैं। सभी प्रयोगशालाओं में आवश्यक सामग्री और उपकरणों की कमी है। 8 कक्षाओं के बजाय केवल 4 कक्षाएं ही संचालित हैं। जीएनएम कार्यक्रम को बीएससी कार्यक्रम में अपग्रेड कर दिया गया है, लेकिन स्टाफ को अपग्रेड नहीं किया गया। पक्ष – हमने सारे फॉर्मेट पूरे किए मामले में बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रभा गजपाल ने कहा कि उन्हें इस विषय पर कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से पहले संस्थान की डायरेक्टर डॉ. मनीषा श्रीवास्तव से अनुमति लेनी होगी। अभी यह जरूर बता सकती हूं कि हमने मान्यता के लिए जरूरी सभी फॉर्मेट पूरे किए हैं। यही वजह है कि हमें मान्यता दी गई। इन 4 सरकारी कॉलेजों को बुधवार को मिली मान्यता     भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी)     शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मेडिकल कॉलेज जबलपुर     शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर     शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जबलपुर मंगलवार तक सिर्फ इन 4 कॉलेजों के पास थी मान्यता     गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएमसी भोपाल     गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंदौर     गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएम हॉस्पिटल रीवा     गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उज्जैन 8 सरकारी कॉलेजों में 860 सीटें इस साल 8 सरकारी कॉलेजों में 860 बीएससी नर्सिंग की सीटें हैं। जिनमें से 232 सीटें अनरिजर्व कैटेगरी की हैं। इस कैटेगरी में सैनिक, पीएच, एफएफ, आंगनवाड़ी/आशा वर्कर और गवर्नमेंट एनएम कोटा की सीटें हटा दें तो सिर्फ 195 सीटें शेष बचती हैं। जिनमें उन कैंडिडेट्स को एडमिशन मिल सकता है, जो न किसी कैटेगरी और न ही किसी कोटे के लिए एलिजिबल हैं। 393 कॉलेजों ने इस साल किया आवेदन 2025-26 सत्र के लिए कुल 33 नए नर्सिंग कॉलेज और 360 पुराने कॉलेजों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। इनमें लगभग 21 शासकीय कॉलेज शामिल थे। इसके उलट निजी कॉलेजों के मामले में बड़ी संख्या में अनुमति दी गई। जीएनएम नर्सिंग के 231 और बीएससी नर्सिंग के 188 निजी कॉलेजों को मान्यता मिल गई।