Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

तृप्ति डिमरी, शरवरी वाघ और अनन्या पांडे चांदनी बार 2 की रेस में

1 155.jpg

मुंबई, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, शरवरी वाघ और अनन्या पांडे फिल्म चांदनी बार 2 में काम करने की रेस में हैं। फिल्ममकार मधुर भंडारकर की चांदनी बार, जो 2001 में रिलीज़ हुई थी, ने हाल ही में अपनी 24वीं वर्षगाँठ मनाई। इस मौके पर इसके सीक्वल का ऐलान किया गया है। समाज की कटु सच्चाइयों और मुंबई के डांस बार की ज़िंदगी को बिना किसी लाग-लपेट के दिखाने वाली इस क्लासिक फिल्म ने तब्बू को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया था और भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया था। अब चांदनी बार री-ओपन्स, जिसे संदीप सिंह प्रोड्यूस करेंगे और अजय बहल निर्देशित करेंगे, एक बार फिर उसी संवेदनशीलता के साथ शहर की कड़वी हकीकत को सामने लाने का वादा कर रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस समय फिल्म की लीड कास्टिंग को लेकर है। यह किरदार, जिसे तब्बू ने आइकॉनिक मुमताज़ के रूप में निभाया था, अब किसे मिलेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि तीन युवा और टैलेंटेड अभिनेत्रियाँ रेस में हैं, जिसमें शरवरी वाघ, अनन्या पांडे और तृप्ति डिमरी शामिल हैं। फिल्म चांदनी बार 2 की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी और साल के अंत तक रिलीज़ होने की संभावना है। ऐसे में, फैन्स और इंडस्ट्री की नज़रें इसी बात पर टिकी हैं कि चांदनी बार की यह मज़बूत विरासत किस नए चेहरे को सौंपी जाएगी।  

जैस्मिन सैंडलस का नया गाना \’पोल्स\’ रिलीज़

1 154.jpg

मुंबई,  पार्श्वगायिका जैस्मिन सैंडलस का नया गाना 'पोल्स' रिलीज़ हो गया है। जैस्मिन सैंडलस, 'यार ना मिले' (किक) और 'तरस नई आया' (मुँज्या) जैसे चार्टबस्टर गानों की पॉवरहाउस आवाज़ हैं। उन्होंने अपना लेटेस्ट इंडिपेंडेंट सिंगल 'पोल्स' रिलीज़ कर दिया है। जैस्मिन ने कहा, "पोल्स मेरे लिए एक बिल्कुल नई शुरुआत है, जैसे एक कलाकार के रूप में मेरा पुनर्जन्म हुआ हो। इसमें एक डेब्यू सॉन्ग जैसी ऊर्जा और ताजगी है, भले ही मैंने 2008 में अपना पहला ट्रैक 'मुस्कान' रिलीज़ किया था। वे बीते साल मेरे लिए प्रैक्टिस का समय थे, और 'पोल्स' के साथ अब असली खेल शुरू हुआ है। यह गाना रचनात्मक उत्साह और खोज से भरी एक नई यात्रा की शुरुआत है।" जैस्मिन ने कहा, "पोल्स का डांस स्टाइल हिप हॉप है और मैंने हुक स्टेप सेट पर ही सीखा, यह बहुत ऑर्गेनिक और मज़ेदार प्रोसेस थी। गाने के बोल श्लोक लाल, मैंडी गिल और हरजोत कौर ने खूबसूरती से लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट डायरेक्टर प्रीत सिंह का शानदार विचार था: इसे जेल के अंदर सेट करना और मेरा एक विद्रोही, बेफिक्र अपराधी का किरदार निभाना, जो सुरंग से भागती है, लेकिन आखिरकार पकड़ी जाती है। इस कहानी ने प्रोजेक्ट में बहुत गहराई और चंचलता जोड़ दी।"उन्होंने कहा, "वीडियो की शूटिंग सिर्फ एक दिन में पूरी हुई और मैंने सेट पर हर डिटेल को समझा। प्रीत सिंह एक जीनियस डायरेक्टर हैं, जिन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का नेतृत्व अद्भुत विज़न और सटीकता के साथ किया। ईमानदारी से कहूँ, तो मुझे अपने वीडियो में और डांस करना चाहिए 'पोल्स' का हुक स्टेप इतना कैची और मज़ेदार है।" जैस्मिन ने कहा, "गाने का जॉनर 'बैले फंक' है, जिसने बीट सुनते ही मेरा दिल जीत लिया। यह इस जॉनर में मेरा पहला पंजाबी गाना है। इस कोलेबरेशन के लिए, हमने नेपाल के सबसे बड़े प्रोड्यूसर, फोजल को खास तौर पर बुलाया था। सॉन्ग राइटिंग टीम अविश्वसनीय थी और उनका सपोर्ट अनमोल था।"उन्होंने कहा, "फाइनल मिक्स और मास्टरिंग अभिषेक खंडेलवाल, जो वाईआरएफ में म्यूजिक हेड हैं, उन्होंने संभाला, जिससे साउंड क्वालिटी बेहतरीन रही। 'पोल्स' मेरे लिए महज़ एक गाना नहीं है, बल्कि यह मेरी कलात्मक यात्रा का एक जीवंत नया अध्याय है।" वीडियो के अनोखे कॉन्सेप्ट पर, जैस्मिन ने कहा, "यह डायरेक्टर का विज़न था कि एक जेल का सेटअप बनाया जाए, जहाँ मैं एक विद्रोही, बेफिक्र अपराधी का रोल निभाती हूँ, जो सुरंग से भागती है, लेकिन अंततः पकड़ी जाती है। शूटिंग में बहुत मज़ा आया, मैं सेट पर एक अच्छी स्टूडेंट थी और कहानी से जुड़ी हर छोटी डिटेल को फॉलो किया।"  

21 दिन, 21 ब्लॉकबस्टर; शेमारू जोश पर होगा फेस्टिव मूवी धमाका

1 153.jpg

मुंबई, शेमारू जोश अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न जिसमें 21 ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेंगी। त्यौहारों की रौनक और बॉलीवुड के जादू के साथ, शेमारू जोश लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न, 21 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ। जहाँ एक्शन से भरपूर केजीएफ: चैप्टर 1 और एनिमल फिल्म आपके रोमांच को बढ़ाएगी।  वहीं, रोमांस के दीवानों के लिए है तू झूठी मैं मक्कार, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार केमिस्ट्री सबका दिल जीत लेगी। डर और हँसी का अनोखा कॉम्बिनेशन है भूल भुलैया 2 और देसी मिट्टी की खुशबू और रहस्य से भरपूर कहानी है कांतारा, जिसने पूरे भारत में दर्शकों का दिल छू लिया। 02 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दर्शकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेगी। शेमारू जोश महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन जश्न-ए-बच्चन पेशकश के साथ मनायेगा। इस विशेष मूवी लाइन-अप में दिखाई जाएँगी कुछ खास फिल्में, जिसमें अमिताभ की अद्भुत परफॉर्मेंस दिखेगी। सिनेमा का यह तोहफा अमिताभ के तमाम चाहने वालों के लिए यादगार होगा।  

अरशद वारसी और जितेन्द्र कुमार की फिल्म भागवत चैप्टर वन: राक्षस का ट्रेलर रिलीज

1 152.jpg

मुंबई,  अरशद वारसी और जितेन्द्र कुमार की फिल्म भागवत चैप्टर वन: राक्षस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जी 5 ने अपने आगामी ओरिजिनल फिल्म भागवत चैप्टर वन: राक्षस का रोमांचक ट्रेलर रिलीज कर दिया है।जियो स्टूडियोज़ द्वारा, बावजा स्टूडियोज़ और डॉग ‘एन’ बोन पिक्चर्स के सहयोग से निर्मित, यह ट्रेलर एक दमदार और रोमांच से भरी पीछा करने वाली थ्रिलर कहानी दिखाता है, जिसकी पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में बनी है। कहानी में इंस्पेक्टर विश्वास भगवत/भागवत (अरशद वारसी) को दिखाया गया है, जो खौफनाक हत्याओं की श्रृंखला की जाँच करते हैं और साथ ही अपने भीतर के संघर्ष से भी जूझते हैं। कहानी में और रहस्य जोड़ते हुए, जितेंद्र कुमार एक बिल्कुल नए और अनोखे रूप में नजर आएंगे, वे राजकुमार सिरतिया का किरदार निभा रहे हैं, जो बाहर से एक आम इंसान लगता है लेकिन उसके भीतर कई चौंकाने वाले राज छिपे हैं। अरशद वारसी ने कहा, ‘‘भागवत चैप्टर वन: राक्षस निभाना मेरे लिए एक बेहद गहरा और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, लेकिन यह मेरे करियर का सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक भी है। वह आपका आम हीरो नहीं है, वह दोषपूर्ण, क्रोधित और अपने अतीत से परेशान है, फिर भी न्याय कायम करने के लिए संकल्पित है। ट्रेलर आपको उनके जीवन की एक झलक दिखाता है, लेकिन फिल्म आपको उनके संघर्ष और साहस की पूरी यात्रा से परिचित कराएगी। मेरे लिए भगवत/भागवत चैप्टर वन: राक्षस को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ किसी अपराध को सुलझाने की कहानी नहीं है, बल्कि अपने अंदर की लड़ाइयों का सामना करने की कहानी है। मैं दर्शकों को इस यात्रा का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि यह उन्हें आखिरी पल तक पूरी तरह बांधे रखेगी।” जितेंद्र कुमार ने कहा,भागवत चैप्टर वन: राक्षस में यह भूमिका मेरे अब तक किए गए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। समीर एक ऐसा किरदार है जिसमें कई पहलू हैं -बाहर से साधारण, कभी-कभी संवेदनशील और रोमांटिक भी, लेकिन इसके भीतर जटिल और कहीं अधिक असहज परतें छिपी हुई हैं। इसे निभाना मुझे उस छवि से बाहर आने का अवसर मिला, जिससे दर्शक मुझे आमतौर पर जोड़ते हैं, और यह मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में चुनौतीपूर्ण और मुक्तिदायक अनुभव दोनों रहा। ट्रेलर केवल उनके जटिल व्यक्तित्व की एक झलक दिखाता है, और मैं उत्सुक हूँ कि जी5 के दर्शक उनकी पूरी यात्रा का अनुभव करें। ट्रेलर लॉन्च को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह थी कि इसे दिल्ली में हजारों लोगों के बीच लाइव देखना, उनकी ऊर्जा, जय-जयकार और हमारे चारों ओर अच्छाई और बुराई का प्रतीक-सभी ने मिलकर भगवत/भागवत को दुनिया के सामने पेश करने का एक परिपूर्ण अनुभव बना दिया।” भागवत चैप्टर वन: राक्षस 17 अक्टूबर से सिर्फ जी5 पर स्ट्रीम होगी।  

नकुल मेहता, सुधांशु पांडे, शक्ति अरोड़ा और शिवांगी जोशी ने शिव परिवार की शाश्वत शिक्षाओं पर अपने विचार साझा किये

1 151.jpg

मुंबई,  प्रसिद्ध टीवी कलाकार नकुल मेहता, सुधांशु पांडे, शक्ति अरोड़ा और शिवांगी जोशी ने सोनी सब के नए शो गणेश कार्तिकेय के प्रीमियर से पहले शिव परिवार की शाश्वत शिक्षाओं पर अपने विचार साझा किये। सोनी सब का आगामी पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय का प्रीमियर 06 अक्टूबर से रात आठ बजे होगा। नकुल मेहता ने कहा, “मुंबई में रहते हुए मैंने सिद्धिविनायक मंदिर में कई बार दर्शन किए हैं, लेकिन उत्तराखंड में शूटिंग के दौरान मुझे कार्तिकेय स्वामी मंदिर जाने का अवसर मिला, जो बिल्कुल अलग अनुभव था। वहाँ का शांत वातावरण मानो दिव्य संदेश दे रहा था। ‘धीरे चलो, धैर्य रखो, सब ठीक होगा।’ गणेशजी और कार्तिकेयजी के मंदिरों के दर्शन के बाद मुझे एक पूर्णता का अनुभव हुआ। अब मैं अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताता हूँ और भीतर से अधिक शांत व स्थिर महसूस करता हूँ। मैं अपने बच्चों रूमी और सूफी को भी अपना छोटा गणेश और कार्तिकेय मानता हूँ, एक बुद्धिमान और जिज्ञासु, तो दूसरा साहसी और चंचल, जो हमेशा मुझे संतुलित और कृतज्ञ रहने की याद दिलाते हैं।” सुधांशु पांडे ने कहा, “बचपन की छुट्टियों में मेरा परिवार अक्सर केदारनाथ जाता था, जहाँ मेरी भगवान शिव से पहली निकटता बनी और बाद में उज्जैन के महाकाल मंदिर में यह बंधन और गहरा हुआ। भगवान शिव का व्यक्तित्व हमेशा मुझे प्रेरित करता है, खासकर जब मैं उन्हें पिता के रूप में देखता हूँ, गणेशजी और कार्तिकेयजी की कहानियों के माध्यम से। दो बेटों का पिता होने के नाते मैं अक्सर सोचता हूँ कि क्या मैं अपने बच्चों के साथ न्याय कर पा रहा हूँ। इन कहानियों से मुझे मार्गदर्शन और शांति मिलती है। संन्यासी होने के बावजूद भगवान शिव ने परिवार को प्रेम और अनुशासन के साथ संतुलित किया, और उनकी कथाएँ आज भी मेरे दिल के सवालों का जवाब देती हैं।” शिवांगी जोशी ने कहा, “हर रक्षाबंधन पर मैं दो राखियाँ बाँधती हूँ।एक अपने छोटे भाई को और दूसरी अपने बड़े भाई, भगवान गणेश को। बचपन से ही बप्पा मेरे सच्चे साथी रहे हैं, जिनसे मैं हर बात साझा करती हूँ। दुनिया मेरे राज न जाने, पर बप्पा हमेशा जानते हैं और संकेतों के ज़रिए मुझे राह दिखाते हैं। एक बार खुद के ही फैसले पर संदेह हुआ और उस समय मैंने कार्तिकेय स्वामी मंदिर के दर्शन किए और तत्काल एक शांति और स्पष्टता का अनुभव हुआ। उस दिन से मेरा विश्वास और गहरा हो गया और तब से हर साल मैं उनके लिए भी एक अतिरिक्त राखी बाँधती हूँ। गणेशजी, कार्तिकेयजी और शिव परिवार की कथाएँ मुझे प्रतिदिन प्रेरित करती हैं।” शक्ति अरोड़ा ने कहा, “बचपन में मुझे हमेशा लगता था कि माँ मेरी बहनों को मुझसे ज्यादा प्यार करती हैं! अपनी बात मनवाने के लिए मुझे वकील की तरह बहस करनी पड़ती, रोना-धोना करना पड़ता, जबकि बहनों की छोटी-सी इच्छा भी तुरंत पूरी हो जाती थी। हर नवरात्रि जब मैं माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा के सामने खड़ा होता हूँ और उनके साथ गणेशजी व कार्तिकेयजी को देखता हूँ, तो माँ की वह बात याद आती है।माँ अपने सभी बच्चों को समान रूप से प्यार करती है, बस अलग-अलग तरीके से। गणेश और कार्तिकेय की कहानियों में भी ऐसे पल आते हैं जब माता पार्वती पर एक बेटे को ज्यादा चाहने का आरोप लगता है। ये कहानियाँ याद दिलाती हैं कि माँ के हर कदम में बच्चों की भलाई ही छिपी होती है, भले ही कभी-कभी वह कठोर लगें। समय के साथ मैंने शिकायतें कम कर दीं और माँ को अधिक समझना शुरू किया।”  

कांतारा\’ का रोमांच थमा नहीं, जल्द पर्दे पर दिखेगा अगला भाग

3a 36.jpg

मुंबई  साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. वहीं, दर्शक फिल्म पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. खास बात है कि पहले दिन ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई कर ली है. इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस मूवी का तीसरा पार्ट भी आएगा. ‘कांतारा: चैप्टर 1‘ की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी बनाया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे पार्ट का नाम ‘चैप्टर 1’ के आखिर में खुलासा किया गया है. इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का टाइटल ‘कांतारा: ए लीजेंड-चैप्टर 2’ होगा. साल 2022 में शुरू हुई फ्रेंचाइजी ‘कांतारा’ फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी 1990 के दशक पर आधारित थी. वहीं, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी पहले भाग की घटनाओं से हजार साल से भी ज्यादा पुराने समय में घटित होती है. इसलिए, यह ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. 2023 में ऋषभ शेट्टी ने ऐलान किया था कि जो फिल्म दर्शकों ने देखी है, वह असल में पार्ट 2 था और अगली फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल होगा. साल 2023 में किया प्रीक्वल का ऐलान उन्होंने कहा था, ‘हम दर्शकों से मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं और इस जर्नी को आगे बढ़ाते हुए दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे किए हैं. मैं इस मौके पर कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान करना चाहता हूं, जो आपने देखा वो पार्ट 2 अब पार्ट 1 अगले साल आएगा.’ कदंब काल पर आधारित है कहानी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है. कदंब वंश कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने वहां की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी. यह काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है. इस मूवी को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्टर भी किया है. फिल्म में लीड रोल में निभाया है. ‘सैयारा’ और ‘छावा’ का टूटा रिकॉर्ड ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने पहले दिन भारत में 60 करोड़ रुपये की बिजनेस किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है, ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा- बहुत बदलाव हो सकता है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही दिन ही साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सैयारा’ (22 करोड़), ‘सिकंदर’ (26 करोड़) और छावा (31 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  

हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा शाहरुख खान बने नंबर वन अमीर एक्टर

3 32.jpg

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ऑफिशियली अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए है। 1 अक्टूबर 2025 को 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' की लिस्ट जारी हुई। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 33 साल बिताने वाले 'किंग खान' ने हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट को पछाड़ दिया है। 'हुरुन' की लेटेस्ट रिपोर्ट इंटरनेशनल लेवल पर शाहरुख खान के प्रभाव को दिखाती है। इसमें कहा गया है, 'बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59 साल के) 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं।' शाहरुख ने इन हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा शाहरुख खान की संपत्ति अब कई इंटरनेशनल स्टार्स से ज्यादा है। उन्होंने टेलर स्विफ्ट को पछाड़ा है, जिनकी संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफील्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर), टॉम क्रूज (600 मिलियन डॉलर) शामिल हैं। अमीरी में देश में भी नंबर वन हैं शाहरुख देश की बात करें तो शाहरुख कई साल से यहां अमीर एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। हुरुन की लिस्ट के अनुसार, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन जूही चावला 7,790 करोड़ रुपये की संपत्ति (फैमिली सहित) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शाहरुख ने कहां-कहां किया है निवेश? तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे शाहरुख खान के निवेशों में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस, एक वीएफएक्स स्टूडियो, कई क्रिकेट टीमें और मिडिल ईस्ट में बड़ी रियल एस्टेट प्रॉपर्टी शामिल हैं। शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड उन्हें हाल ही में 'जवान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने उनके बेटे आर्यन खान की बतौर निर्देशक वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्माण किया है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और खूब धमाल मचाया। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख के पास 'किंग' मूवी है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी रही इस मूवी में उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं।

हॉलीवुड की नई सनसनी Tilly Norwood, जिसे लेकर स्टूडियो में मच गई मारामारी

3 28.jpg

लॉस एंजिल्स पूरे हॉलीवुड में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) एक्ट्रेस Tilly Norwood की चर्चा है। टैलंट एजेंसियां Tilly को साइन करने के लिए लाइन में खड़ी हैं। हालांकि इसने हॉलीवुड में कइयों की नाक में दम कर द‍िया है। पिछले दिनों स्विट्जरलैंड के Zurich Summit में जब Tilly को लॉन्च किया गया तो कलाकारों के सबसे बड़े संगठन SAG-AFTRA ने विरोध शुरू कर दिया। संगठन ने कहा, ‘Tilly कंप्यूटर प्रोग्राम है, जिसे असली कलाकारों के काम से ट्रेन किया गया है। वो भी बिना उनकी अनुमति और मुआवजे के। क्रिएटिविटी मानव केंद्रित होनी चाहिए, AI नहीं।’ जानते हैं कि Tilly कौन हैं, किसने बनाया है और खासियत क्या हैः कौन है Tilly Norwood Tilly को बिल्कुल एक असली इंसान की तरह दिखने, बोलने, चलने और एक्टिंग करने के लिए डिवेलप किया गया है। उसकी स्किन, आंखें, चेहरे के भाव, आवाज और यहां तक कि पर्सनालिटी भी कंप्यूटर एल्गोरिदम से डिजाइन की गई है। लंदन की स्टूडियो कंपनी पार्टिकल 6 प्रोडक्शनंस की AI टैलंट डिवीजन Xicoia ने तैयार किया। मनोरंजन के क्षेत्र में एआई के बढ़ते इस्‍तेमाल पर क्‍या आप गहराई से जानना चाहते हैं? NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करके सीखें क‍ि एआई ने किन क्षेत्रों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। कौन सी तकनीक इस्तेमाल हुई? जेनरेटिव एआई: Tilly का चेहरा, शरीर और हावभाव जेनरेटिव मॉडल्स से तैयार किए गए हैं। यानी सैकड़ों-हजारों असली एक्ट्रेस के फोटो और विडियो से मशीन लर्निंग मॉडल को ट्रेन किया गया, फिर उसने बिल्कुल नया चेहरा जनरेट किया। न्यूरल रेंडरिंग: यह तकनीक Tilly को बिल्कुल नेचुरल लुक देती है। चेहरे की झुर्रियों, आंखों की चमक, त्वचा के रंग जैसी सूक्ष्म चीजें भी AI खुद से बनाता है ताकि Tilly बिल्कुल इंसान जैसी लगे। नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंगः उसकी आवाज और डायलॉग भी AI से तैयार किए जाते हैं। जब उसे कोई स्क्रिप्ट दी जाती है, तो वह इंसानों की तरह आवाज में उसे बोल सकती है। मोशन कैप्चर और डीप लर्निंगः इंसानों की बॉडी मूवमेंट को ट्रैक कर AI को सिखाया गया, ताकि Tilly कैमरे के सामने असली अभिनेत्री की तरह एक्टिंग कर सके। सिंथेटिक पर्सनॉलिटी मॉडलिंगः सिर्फ चेहरा ही नहीं, Tilly का किरदार भी बनाया गया है। उसके पसंद-नापसंद, बोलने का स्टाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जवाब तक स्क्रिप्टेड और मशीन से तय किए गए हैं। क्या खास है इस AI ऐक्ट्रेस में?     Tilly को नींद, ब्रेक या मेकअप की जरूरत नहीं। किसी भी भाषा में बोल सकती है।     वह हमेशा एक ही उम्र और लुक में रह सकती है और 24 घंटे लगातार काम कर सकती है।     निजी जिंदगी न होने के कारण ब्रैंड्स के लिए स्कैंडल या ड्रग्स केस के जोखिम नहीं हैं।     Tilly सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। उसका इंस्टाग्राम और TikTok अकाउंट है, जहां वह इंटरव्यू देती है और फोटोशूट भी कराती है।     हर स्क्रिप्ट के मुताबिक बॉडी लैंग्वेज और अपने हाव-भाव को भी बदल सकती है।   विवाद की 3 बड़ी वजह डेटा चोरीः SAG-AFTRA का आरोप है कि Tilly को ट्रेंनिंग देने के लिए असली कलाकारों के विडियो, आवाज और चेहरों का इस्तेमाल बिना अनुमति और मुआवजे के किया गया। नौकरियों पर खतरा: एजेंसियां अगर Tilly जैसी डिजिटल एक्ट्रेस को साइन करने लगती हैं, तो हजारों असली ऐक्टर्स का करियर खतरे में पड़ सकता है। भावनात्मक जुड़ाव नहीं: एक्सपर्ट के अनुसार, दर्शक असली इंसानों से जुड़ाव महसूस करते हैं। एक डिजिटल किरदार में वह गहराई और भावनात्मक शक्ति नहीं होती।

नीम करोली बाबा से जुड़ा सुकीर्ति कांडपाल का किस्सा, बोलीं- जिंदगी बदलने वाला हुआ चमत्कार

2 56.jpg

मुंबई 'दिल मिल गए' में डॉ. रिद्धिमा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं सुकीर्ति कांडपाल ने नीम करोली बाबा के बारे में बात की है। सुकीर्ति ने टीओआई डायलॉग्स- उत्तराखंड एडिशन में नीम करोली बाबा के साथ अपनी मां के कनेक्शन के बारे में बताया। साथ ही बताया कि कैसे उन्हें स्ट्रेंथ मिली और किस तरह हनुमान चालीसा के पाठ से उनकी जिंदगी बदल गई। सुकीर्ति कांडपाल ने बताया कि मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स तो काफी बाद में नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए गए थे, पर उनकी मां तो साक्षात उनसे मिली थीं। सुकीर्ति ने बताया कि वह नीम करोली बाबा को अपने दादा जैसा मानती हैं। सुकीर्ति कांडपाल ने बताया करियर में क्या हुआ चमत्कार 'प्यार की ये एक कहानी', 'बिग बॉस 8' और 'अनुपमा' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं सुकीर्ति कांडपाल उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा सफर दूसरों से बहुत अलग रहा है। मेरे माता-पिता ने इसे मेरे लिए बहुत आसान बना दिया। 13 साल की उम्र में मेरे पिता ने मुझे पढ़ाई के लिए मुंबई भेज दिया। उस समय मैं एक्टिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर रही थी। मुझे बस इतना पता था कि मैं शायद एक एक्ट्रेस ही बनूंगी, और आखिरकार, मेरे पैरेंट्स भी मान गए। मेरे लिए यह जादुई सा था क्योंकि एक दिन मैं एक कैफे में बैठी थी, तभी 'दिल मिल गए' के एक क्रिएटिव ने मुझे देखा।' नीम करोली बाबा से साक्षात मिली थीं सुकीर्ति की मां, बताया वाकया सुकीर्ति कांडपाल ने आगे बताया, 'एक्ट्रेस बनना मेरे लिए वाकई जादुई अनुभव था। एक चीज, जिसने इस पूरे सफर में मेरी मदद की, वो है मेरी मां क नीम करोली बाबा से जुड़ाव। आज तक मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली, जिसका नीम करोली बाबा से वास्तविक जीवन में कोई संबंध रहा हो, लेकिन मेरी मां का संबंध जरूर था। वो मेरी मां को 'बेटा' कहते थे, और हमने दादाजी के रूप में उनकी कहानी सुनी है।' 'मां महाराज जी से तब मिलीं, जब कोई उन्हें जानता भी नहीं था' वह फिर बोलीं, 'मेरी मां ने मुझे बहुत छोटी उम्र में ही हनुमान चालीसा सिखाई थी। जब भी मुझे खुद पर संदेह होता था, यह सोचकर कि मैं यह कर पाऊंगी या नहीं तो उस विश्वास ने मेरी मदद की। आज मैं मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स जैसे लोगों को वहां जाते देखती हूं, लेकिन मेरी मां उस समय वहां गई थी और महाराज जी से तब मिली थीं, जब उनके बारे में कोई नहीं जानता था। इसलिए मुझे लगता है कि उनका आशीर्वाद मेरे साथ है।' इन टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं सुकीर्ति कांडपाल सुकीर्ति कांडपाल के करियर की बात करें, तो उन्होंने 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है' और 'काला टीका' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' में भी नजर आईं। हाल ही वह 'अनुपमा' में श्रुति आहूजा के रोल में नजर आईं।

\’बिग बॉस 19\’ से अवेज दरबार की विदाई: हर्जाने और कमाई को लेकर क्या बोले

2 55.jpg

मुंबई अवेज दरबार हाल ही 'बिग बॉस 19' से बेघर हो गए थे, जिससे उन्हें ही नहीं, बल्कि फैंस और परिवार को भी तगड़ा झटका लगा था। अवेज एक महीने तक बिग बॉस के घर में रहे और अच्छा खेल रहे थे, बावजूद उन्हें कम वोट मिले और एलिमिनेट हो गए। हालांकि, अवेज दरबार के एलिमिनेशन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी फैमिली ने मेकर्स को 2 करोड़ रुपये चुकाकर अवेज को बाहर करवाया है। इस पर अब अवेज दरबार ने सफाई दी है। साथ ही बताया है कि उन्हें 'बिग बॉस 19' से कितनी कमाई हुई। कहा जा रहा था कि अवेज दरबार के परिवार ने उन्हें 'बिग बॉस 19' से इसलिए बाहर करवाया क्योंकि शो में जल्द ही शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जो अवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड रही हैं। शो में पिछले दिनों बसीर अली और अमल मलिक ने अवेज पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया था। इस पर भी अवेज ने रिएक्ट किया है। अपने एविक्शन पर यह बोले अवेज दरबार उन्होंने 'स्क्रीन' से बातचीत में अपने एविक्शन पर कहा, 'अच्छा तो नहीं लग रहा, पर ठीक है। मैं शो के लिए बहुत उत्साहित था। मैं यूनीक बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि मैं कुछ खास नहीं कर रहा हूं। अब, जब मैं एपिसोड देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने बहुत सी ऐसी चीजें की हैं जो वायरल हो गईं। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे एक्टिव न होने का फीडबैक क्यों दिया गया। मुझे लगता है कि मेरे बारे में सारी बातें वाकई बेतुकी हैं। मैं बाकियों से ज्यादा इस खेल में बने रहने की हकदार था। मैं निराश हूं, लेकिन शो में मेरा समय बहुत अच्छा बीता। इसने मुझे कई चीजों की अहमियत सिखाई है।' गौहर खान ने मेकर्स से पूछा था शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सवाल? अवेज के एविक्शन के बाद कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर होने लगीं। यह तक कहा गया कि अवेज की भाभी गौहर खान ने मेकर्स से पूछा था कि क्या वो 'बिग बॉस 19' में अवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड शुभी जोशी को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब गौहर को खास जवाब नहीं मिला, तो फैमिली ने 2 करोड़ रुपये की पैनल्टी भरकर अवेज दरबार को बिग बॉस से बाहर निकलवा लिया। अवेज दरबार ने बताया सच, 'बिग बॉस 19' से हुई कमाई का भी किया खुलासा इस पर अवेज दरबार बोले, 'मैंने भी ये अफवाहें सुनी हैं, और जो भी ये बातें फैला रहा है, कर्म उस पर पलटवार करेगा। मैं ऐसे शो के लिए 2 करोड़ रुपये क्यों दूं, जहां मुझे सिर्फ 50 लाख रुपये मिल रहे हैं? मैंने ये शो देखे हैं, और मुझे पता है कि आपके अतीत को घसीटा जाता है, इसलिए जाहिर है मैंने अंदर जाने से पहले इन सब बातों पर विचार किया था। मैं बहुत क्लियर रहा हूं। मैंने कभी किसी से कोई झूठा वादा नहीं किया, और मैं हर चीज के लिए तैयार था। मैं और मेरा परिवार इस एलिमिनेशन से दुखी और शॉक्ड है।'