Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

प्रकृति प्रेमी हैं तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर…

कुछ लोगों के लिए ऑफिस में एसी में बैठकर काम नहीं कर सकते। ये जॉब जैसे कि उनके लिए बने ही नहीं हैं। अगर आप इस तरह के व्येक्ति हैं कि कम्यूूसर टर के सामने आठ घंटे नहीं बैठ सकते तो हो सकता है ये काम आपने लिए हो जहां आपको प्रकृति के करीब रहने का मौका मिलें। जी हां, अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं… लैंडस्केप आर्किटेक्ट:- लैंडस्केप आर्किटेक्ट पार्क, घर, कैम्पेस, रिक्रिएशनल सेंटर और अन्य  ओपन स्पेसेस के लिए लैंड एरिया प्लान और डिजाइन करते हैं। वे साइट प्लान, स्पेसिकेशन और कॉस्ट् एस्टिमेट्स तैयार करते हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं और आउटडोर काम करना पसंद करते हैं तो यह जॉब आपके लिए परफेक्ट है। पार्क नैचरलिस्ट:- पार्क नैचरलिस्ट लोगों को उनके स्थानीय इकोसिस्टम और एनिमल्स के बारे में शिक्षित करते हैं और अपना अधिकांश समय बाहर बिताते हैं। वे पार्क विजिटर्स को असिस्ट करते हैं। उनके जॉब में वॉटर सप्लाई से लेकर हाइकिंग रूट और रेस्यू ऑपरेशंस तक सभी जानकारियां देने का जिम्मा होता है। अगर आप डेस्क जॉब पसंद नहीं करते हैं और हर दिन कुछ नया चाहते हैं तो आप पार्क नैचरलिस्ट बन सकते हैं। फोटोग्राफर:- फोटोग्राफी एक क्रिएटिव जॉब है। भले ही आप लोगों की, प्रकृति या जानवरों की तस्वीरें ले रहें हो, इसमें क्रिएटिविटी चाहिए। फोटोग्राफर्स का अधिकांश समय आउटडोर सेटिंग्स में ही जाता है क्योंकि नैचरल लाइट बेस्ट होती है। आप इसमें वाइल्ड लाइफ, एन्वायरनमेंटल या आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी का स्पेशिलाइजेशन भी कर सकत हैं। वाइल्डकलाइफ बायोलॉजिस्टि:- वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट वाइल्ड एनिमल्स के बारे में अध्ययन करता है और वाइल्ड लाइफ को कंजर्व और प्रोटेक्ट करने के प्रयासों में मदद करता है। अगर आपको जानवरों से प्यार हैं तो आप एक वाइल्ड लाइफ बायोलॉजिस्ट बन सकते हैं।  

बिहार सरकारी नौकरियां 2025: विभिन्न विभागों में 5464 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

job1.jpg

पटना बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सरकार कौन बनाएगा, यह नवंबर में मतदाता तय करेंगे। फिलहाल, मौजूदा सरकार ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले 5384 स्थायी नौकरियों और संविदा आधारित 80 पदों पर नियुक्ति का रास्ता खोल दिया है। बिहार कैबिनेट की बैठक में इन नौकरियों के लिए पद सृजन की सहमति हो गई है। विभाग किन पदों पर कैसे काम लेंगे, यह रूपरेखा बनी हुई है। अब इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए संबंधित आयोगों के पास रिक्तियों का विवरण भेजा जाना है। पहले ही कई विभागों के पास रिक्तियों का विवरण पहुंचा हुआ है। कुछ पदों को बढ़ाए जाने के कारण पहले से घोषित परीक्षाओं के लिए भी रिक्तियां बढ़ाई गई हैं। अब नव-सृजित इन पदों की फाइल भी बढ़ गई है। कृषि-वन-पशु से है वास्ता, तो यह पद देखें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों हेतु कुल 1491 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है। बिहार राज्य के अंतर्गत वन प्रमंडलों के पुनर्गठन के साथ विभाग को विभिन्न कोटि के कुल 927 पदों पर नियुक्ति करनी है। इसके लिए पद सृजन की स्वीकृति मिल गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में ही सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कोटि के कुल 78 अतिरिक्त पदों के सृजन को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा, संजय गांधी जैविक उद्यान पटना के सुचारु संचालन हेतु स्थायी स्थापना अंतर्गत विभिन्न कोटि के कुल 172 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है। राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 45 पदों को कैबिनेट ने स्वीकृत किया है। कृषि विभाग ने बिहार कृषि विभागीय आशुलिपिक संवर्ग के पूर्व स्वीकृत पद का समर्पण/ प्रत्यार्पण करते हुए 218 नए पद सृजन की स्वीकृति राज्य कैबिनेट से ली है। गव्य विकास निदेशालय अंतर्गत नौ जिलों में नए जिला गव्य विकास कार्यालय की स्थापना के फैसले के साथ इसके लिए विभिन्न कोटि के कुल 72 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान मुंगेर में आवश्यकता आधारित विभिन्न कोटि के 26 पदों के सृजन को स्वीकृति मिली है। अनुसंधान-आपदा प्रबंधन में रुचि है तो यह पद साइबर इकाई को आर्थिक अपराध इकाई से अलग करने पर गठित हो रहे 'साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई' के संचालन हेतु विभिन्न कोटि के 23 नए पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इकाई के बाकी पद विभागीय स्थानांतरण से भरे जाएंगे। बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली-2021 के नियम-4 (ख) में निहित प्रावधानों के तहत बिहार अग्निशमन सेवांतर्गत कनीय सेवा संवर्ग (अराजपत्रित, वर्दीधारी) के विभिन्न कोटि के 2075 अतिरिक्त पदों के सृजन पर बिहार कैबिनेट ने मुहर लगाई है। इसके अलावा, बिहार सचिवालय सेवा/बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा/बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा तथा कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के तहत अग्निशमन सेवाओं के विभिन्न कोटि के 42 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) में फ़ॉलोवर श्रेणी के अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत 177 पदों के अतिरिक्त कुल 73 नए पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी है। सामान्य अभिरुचि के लिए इन पदों पर रखें नजर संग्रहालय निदेशालय (मुख्यालय) तथा अन्य राजकीय संग्रहालयों को सुचारु रूप से चलाने हेतु न्यूनतम आवश्यकता धारित विभिन्न कोटि के कुल 139 नए पदों का सृजन किया गया है। उधर, निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद जिला न्यायाधीश कोटि से, उप निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद असैनिक न्यायाधीश (वरीय कोटि) से एवं सहायक निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) कोटि से, यानी कुल 03 (तीन) पदों के सृजन की स्वीकृति भी मिली है।   संविदा के आधार पर यह नियुक्तियां घोषित मंत्रिपरिषद् ने जिन पदों को स्पष्ट रूप से संविदा आधारित बताया है, वहां रिटायर्ड कर्मियों के लिए ज्यादा संभावनाएं हैं। जैसे, शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सरकारी विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/कार्यालयों की भूमि का सत्यापन, भूमि के विवरण का संकलन एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहयोग हेतु तीन वर्षों के लिए संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त लिपिक के 40 पद एवं बेल्ट्रॉन से संविदा आधारित कंप्यूटर ऑपरेटर के 40 पद के सृजन की स्वीकृति मिली है। इसी तरह, बिहार राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला/क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं/जिला चलंत विधि विज्ञान इकाइयों के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध निर्धारित मानक के आधार पर सहायक निदेशक (राजपत्रित) तथा वरीय वैज्ञानिक सहायक (अराजपत्रित) की सेवा अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर लेने की भी स्वीकृति मिली है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई भर्ती नीति, अब बिना NET भी बन सकते हैं प्रोफेसर

3a 56.jpg

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. डीयू से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी विभिन्न विभागों में लेक्चरर पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती करेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को 7 अक्तूबर से आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऐप्लीकेशन फॉर्म डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर मिलेंगे. याद रखें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2025 है. इस भर्ती अभियान में मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे. फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर के 8 और प्रोफेसर के 7, सोशल वर्क में एसोसिएट प्रोफेसर के 4 और प्रोफेसर के 2 पद भरे जाएंगे. यानी कि एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 35 और प्रोफेसर के कुल 21 पद भरे जाएंगे. ये योग्यता होना जरूरी जो कैंडिडेट्स एसोसिएट प्रोफेसर पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास अच्छे रिकॉर्ड औक पीएचडी की डिग्री विषय से संबंधित होनी चाहिए. इसके अलावा 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और टीचिंग/ रिसर्च को मिलाकर 8 साल का एक्सपिरिएंस होना चाहिए.  अगर प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं जो जिस विषय में पीएचडी किया है उसमें 10 साल का टीचिंग एक्सपिरिएंस होना चाहिए. कैंडिडेट ने इस विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर/रिसर्च का काम किया हुआ होना चाहिए. अच्छी बात ये है कि इसमें NET परीक्षा अनिवार्य नहीं है. कैसे होगा सलेक्शन? कैंडिडेट्स का सलेक्शन पहले मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन करने के लिए  www.du.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर Jobs and Opportunities सेक्शन में Work with DU पर क्लिक करें,. अब यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा. इसे क्लिक करें और ऑनलाइन अप्लाई करें

कामयाबी के लिए सेल्फ मैनेजमेंट जरुरी

1 108.jpg

तनाव भरी जिंदगी से छुटकारा पाना चाहते हैं और करियर में एक कामयाब इंसान बनने के इच्छुक हैं, तो सीखें सेल्फ मैनेजमेंट की स्किल… सेल्फ अवेयरनेस सेल्फ अवेयरनेस की स्किल सीखने से जीवन की उलझनें खुद-ब-खुद आसान हो जाएंगी। आपको बस यह समझने की जरूरत है कि आखिर जीवन में इतनी कुंठा या निराशा क्यों घर कर गई है। ऐसी स्थितियों में मोटिवेशन बढ़ाने वाले तौर-तरीके सीखने जरूरी होते हैं। खुद के बारे में विचार मंथन कर हर समय पॉजिटिव बने रहने की कला आनी चाहिए। इमोशनल मैनेजमेंट सेल्फ कॉन्फिडेंस के बिना तो जीवन में सफल होना संभव नहीं है। अपनी ताकत का एहसास हर किसी को होना चाहिए। खुद पर भरोसा ही आगे बढ़ाएगा। इसी तरह इमोशन का भी हमारे जीवन में अहम रोल होता है। हमारी सोच ही हमें एक सफल या असफल इंसान बनाती है। स्ट्रेस मैनेजमेंट कामयाबी के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी है। इसलिए हर परिस्थिति में मन को शांत, संतुलित और स्वस्थ रखने की कला आनी चाहिए। स्ट्रेस लेवल को काबू करके ही हम वर्कप्लेस पर अपनी प्रोडक्टिविटी बनाए रख सकते हैं। सब साधने की सक्षमता सेल्फ मैनेजमेंट के गुर सीखकर आप करियर, परिवार, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत व पेशेवर संबंधों को और प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम बन सकते हैं। सही स्ट्रैटेजी के जरिए उपलब्धियां कदम चूमेंगी। पर यह तभी होगा, जब आप क्रोध, ईष्र्या और राग-द्वेष पर नियंत्रण पा लेंगे। आपको सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ मोटिवेशन के जरिए ढूंढ़ने होंगे। आत्म-प्रबंधन के जरिए यह खुद-ब-खुद आ जाएगा।  

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां

1aa 39.jpg

लखनऊ  यूपीपीएससी ने 2025 पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक जारी कर दिए हैं. इस लिंक से आप 12 अक्टूबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  इसे प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने डिटेल्स दर्ज कर लॉग इन करना होगा.  दो शिफ्ट में होगी परीक्षा UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (PCS) और सहायक वन संरक्षक (ACF) / रेंज वन अधिकारी (RFO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अगर आपने इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. 12 अक्टूबर, 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक.  दर्ज करने होंगे ये डिटेल  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए , उम्मीदवारों को अपना ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करके लॉग इन करना होगा. आवेदन पत्र में बताई गई जानकारी दर्ज करना जरूरी है. एडमिट कार्ड तभी उपलब्ध होंगे जब आवेदन अस्वीकार न किया गया हो और उम्मीदवार के लिए परीक्षा निर्धारित हो गई हो.  यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण:     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.     होमपेज पर “UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.      अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें (ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग)     “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें     हॉल टिकट पर क्लिक करें, अपने डिटेल दर्ज करें.      भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट कर लें. 12 अक्टूबर को होगी परीक्षा यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025, 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1,435 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 6.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है.  इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 210 पदों को भरना है. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ दो हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटो कॉपी भी लानी होगी.