Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

महिंद्रा EmpowerHer छात्रवृत्ति 2025-26: बेटियों की शिक्षा का उज्जवल भविष्य

student

महिंद्रा & महिंद्रा लिमिटेड (Auto और Farm Division) ने EmpowerHer छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2025-26 शुरू किया है। यह कार्यक्रम सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि लड़कियों को शिक्षा में सशक्त बनाने (empowerment) का संदेश है।यह योजना 9वीं से 12वीं तक, सामान्य स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com आदि) और सामान्य परास्नातक पाठ्यक्रमों (M.A., M.Sc., M.Com आदि) में अध्ययनरत लड़कियों के लिए है। उद्देश्य आर्थिक बाधा से शिक्षा बाधित न हो। योग्य लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। समाज व समुदाय में बदलाव लाना। पात्रता मानदंड पसंदीदा वर्गों (marginalised communities) को प्राथमिकता दी जाएगी — जैसे SC, ST, OBC, PwD आदि। लड़की विद्यार्थी हो। 9वीं-12वीं या सामान्य स्नातक/परास्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हो। पिछले वर्ष/सेमेस्टर में कम से कम 50% अंक प्राप्त हो। वार्षिक पारिवारिक आय ₹4,00,000 (चार लाख) से अधिक न हो। देश के किसी भी राज्य से आवेदन किया जा सकता है (pan-India)। लाभ आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया

Bhopal News: मध्यप्रदेश में इवेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी हुई चर्चा

Discussion was also held on the possibilities of event industry in Madhya Pradesh. भोपाल का स्टूडियो एक्सो बुधवार रात रिदम, रोशनी और ऊर्जा से जगमगा उठा, जब इंटरनेशनल डीजे मुनेका ने अपने म्यूज़िकल बीट्स से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह अवसर था। इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा इंडिया) द्वारा आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन का, जो मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष हरिओम जाटिया के सम्मान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर बॉलीवुड और हॉलीवुड बीट्स पर लोग झूमते नज़र आए, वहीं दूसरी ओर इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने मप्र में बढ़ती मनोरंजन संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। यह शाम न केवल म्यूज़िक और एनर्जी से भरी रही, बल्कि मध्यप्रदेश की उभरती इवेंट इंडस्ट्री की दिशा भी तय कर गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही जारी, नमूनों की मौके पर ही जॉच

Food Safety Administration’s action continues भोपाल। दीपावली त्योहार के दृष्टिगत संपूर्ण मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश नियंत्रक, खाद्य एंव औषधि प्रशासन द्वारा सभी कलेक्टर एंव अभिहित अधिकारी / खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये गये है। स्थलों के निरीक्षण इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों में आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा भोपाल शहर के विभिन्न स्थलों के निरीक्षण किये गये तथा निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर ही जॉच खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा जुमेराती स्थित महेंद्र मावा भण्डार से मावा के नमूने लिये एंव दो क्विंटल मावा जप्त किया गया। इतवारा स्थित सावंरिया स्वीट्स से मावा, मावा बर्फी, पनीर के नमूने, कुंदन नमकीन से लोंग सेव, बेसन, तेल के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाने के लिए संग्रहित किये गये। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला द्वारा 10 नम्बर मार्केट एंव 6 नम्बर मार्केट से मावा, पनीर, बेसन लड्डू, चांदी के वर्क, खाद्य रंग इत्यादी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जॉच की गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, पूजा शाक्या, वर्षा व्यास, जे.पी. लववंशी एंव एम.एफ.टी.एल केमिस्ट अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।