Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म हैवान में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म हैवान में साथ नजर आयेगी।अक्षय और सैफ ने ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत, आरजू और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्मकार प्रियदर्शन, अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं।अक्षय और सैफ फिल्म हैवान में साथ दिखने वाले हैं। हैवान एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार ने फिल्म हैवान में अपने किरदार का खुलासा किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बताया है कि वह फिल्म हैवान में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में कहा, ‘मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें नेगेटिव रोल निभा रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है। लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं। ‘हैवान’ हार जाता है।’ अक्षय कुमार ने कहा, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’ फिल्म हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।  

बॉम्बे हाईकोर्ट का दो टूक आदेश: 60 करोड़ जमा किए बिना शिल्पा शेट्टी को नहीं मिलेगी विदेश यात्रा की इजाजत

मुंबई  बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को लॉस एंजिल्स और अन्य विदेशी देशों की यात्रा करने के लिए पहले 60 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. यह आदेश तब आया है जब दंपति ने 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित एक एफआईआर पर उनके खिलाफ जारी एलओसी को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था. वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ जारी है. मंगलवार को एक्ट्रेस से आर्थिक अपराध शाखा ने चार घंटे तक पूछताछ की थी. बता दें, ये पूछताछ एक्ट्रेस के घर पर की गई थी. दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बिनजनेसमैन दीपक कोठारी ने हाल ही में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. शिल्पा शेट्टी के घर सोमवार को ही आर्थिक अपराध शाखा की टीम पहुंची थी और उनसे 5 घंटे तक इस मामले में पूछताछ हुई थी। अधिकारियों ने इस दौरान कुछ दस्तावेज भी चेक किए थे। शिल्पा शेट्टी की ओर से कहा गया था कि वह जांच एजेंसी को सहयोग करने के लिए तैयार हैं और हर बात के जवाब दिए हैं। यह मामला उनकी कंपनी पुरानी ऐड कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। उनका कहना है कि मैंने एजेंसी को सभी दस्तावेज दिए हैं और कहा है कि वे जो भी कहेंगे, उसमें सहयोग के लिए मैं तैयार हूं। यह पहला मामला नहीं है, जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति को कानूनी विवाद झेलना पड़ा है। इससे पहले 2021 में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के एक केस में अरेस्ट किया गया था। इसके अलावा उनके खिलाफ बिटकॉइन घोटाले के आरोपों में भी जांच चल रही है। खबर है कि अब इस नए मामले में भी राज कुंद्रा से पूछताछ हो सकती है। उनके विदेश जाने पर भी रोक है क्योंकि एजेंसी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। इसी को लेकर शिल्पा शेट्टी जब अदालत पहुंचीं तो उन्हें 60 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद ही जाने के लिए कहा गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और संभावना है कि अगले कुछ दिनों में उनके पति से भी पूछताछ हो सकती है। कोठारी का दावा है कि शिल्पा शेट्टी ने कंपनी का विस्तार करने के लिए 75 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन ब्याज दरों को देखते हुए इसे निजी निवेश के तौर पर दिखाने के लिए कहा. उन्होंने कोठारी को विश्वास दिलाया कि वे हर महीने ब्याज की रकम भरेंगी, लेकिन शिल्पा ने वो पैसे बिजनेस में न लगाकर निजी तौर पर खर्च किए और फिर बाद में कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद, दीपक कोठारी ने कई बार एक्ट्रेस से पैसे वापस देने की मांग की लेकिन कोई जवाब नहीं आया है और उन्होंने दंपत्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया. वहीं, इन सबके बीच शिल्पा ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट पर शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने फेमस मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली का ‘कोट शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में लिखा है, ‘अगर आप हर बात पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं, तो आप लगातार कष्ट झेलते रहेंगे. सच्ची शक्ति चुपचाप बैठकर तर्क के साथ चीज़ों को देखना है, यही सच्ची शक्ति संयम है. अगर शब्द आपको नियंत्रित करते हैं, तो इसका मतलब है कि बाकी सभी आपको नियंत्रित कर सकते हैं… सांस लें और चीज़ों को गुजरने दें.’  

माता-पिता से संगीत के लिये प्रेरणा मिली : विशाल ददलानी

मुंबई,  जानेमाने संगीतकार-गायक विशाल ददलानी का कहना है कि उन्हें अपने माता-पिता से संगीत की प्रेरणा मिली। इंडियन आइडल फिर से सबकी यादों और धुन को ताज़ा करने आ रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इंडियन आइडल का नया सीज़न लौट रहा है, और यह वाकई बहुत खास होने वाला है। इस बार का थीम है: यादों की प्लेलिस्ट: जहाँ आवाज़ें आज वाली और गाने आप वाले होंगे। यहां आज के ज़बरदस्त टैलेंट को पुराने, सदाबहार गानों के साथ जोड़ा जाएगा। यह सीज़न इमोशन्स, यादों और कमाल के टैलेंट्स का एक सफर होगा। इंडियन आइडल के नए सीजन से पहले, जज विशाल ददलानी ने अपने म्यूजिक करियर की प्रेरणा के बारे में एक इमोशनल कर देने वाली कहानी साझा की है, जो उनके बचपन की यादों से जुड़ी है और वह उनकी मां की आवाज़ में बसती है। उन्होंने बताया, “मेरा पूरा जीवन म्यूजिक से भरा है और इसके आसपास मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। मुझे जो पहला गाना याद है, वह मेरी मां मेरे लिए गाया करती थीं ‘फूलों का तारों का’ जिसमें उन्होंने ‘बहना’ की जगह मेरा नाम लगाया था। मेरे लिए यह हमेशा उनकी आवाज़ में ही सुनाई देता है। मेरे माता-पिता का म्यूजिक के लिए प्यार, मुझे प्रेरित करता रहा है और इसने मुझे धीरे-धीरे म्यूजिक की तरफ खींचा।” इंडियन आइडल का नया सीजन, 18 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।  

दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा समन, समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी से की 2 करोड़ की मुआवजे की मांग

नई दिल्ली/ मुंबई  दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के मामले में समन जारी किया है. यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर की गई याचिका पर जारी किया गया है. कोर्ट ने सभी पक्षों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की गई है. समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि 18 सितंबर को रिलीज हुई वेब सीरीज़ 'The Ba**ds Of Bollywood' ने उनकी प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाया है. यह शो शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज में एक किरदार उन्हें दर्शाने की कोशिश करता है जो एनसीबी अधिकारी की भूमिका में है और जिस दृश्य में उसे दिखाया गया है, वह उन्हें बदनाम करने वाला है. समीर वानखेड़े ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना पूर्व एनसीबी अधिकारी ने अदालत से अनुरोध किया है कि शो के कंटेंट को मानहानिकारक घोषित किया जाए और इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. वानखेड़े ने दावा किया है कि शो प्रसारित होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई अपमानजनक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा और उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर क्षति हुई. उनके अनुसार, यह शो न केवल झूठा है बल्कि उनकी पेशेवर ईमानदारी पर सवाल उठाता है. 'किसी की छवि से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता' मानहानि याचिका में उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिएटिव या फिल्मी कल्पना की आड़ में किसी व्यक्ति की छवि से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. वानखेड़े ने यह भी बताया कि शो में उनके नाम या पहचान का सीधा उपयोग भले न किया गया हो, लेकिन दर्शकों के लिए यह साफ है कि किरदार उन्हीं से प्रेरित है. दिल्ली हाईकोर्ट ने शुरुआती सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें सात दिनों में जवाब देने का निर्देश दिया. कोर्ट में 30 अक्टूबर को अगली तारीख पर सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएगी.

ईशा कोप्पिकर की ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर रिलीज, बोलीं-हर सपने को एक धक्का चाहिए

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी आगामी शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। यह फिल्म सुभाष घई की प्रतिष्ठित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकादमी के फिल्ममेकिंग छात्रों का एक खास प्रोजेक्ट है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “हर सपने को एक धक्का चाहिए, हर सफर को प्यार चाहिए। तैयार हो जाइए एक मां की अटूट ताकत और बेटी के बड़े सपनों की कहानी देखने के लिए। व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल पेश करता है… ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर।” ईशा ने कहा कि यह किरदार उनके लिए खास है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगा। ट्रेलर में मां-बेटी के अनमोल रिश्ते की झलक दिखाई गई है। कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को प्यार और हौसले के साथ बड़ा करती है। ट्रेलर की शुरुआत एक प्यारे सवाल से होती है, जब ईशा की बेटी पूछती है, “आसमान में इतने सितारे क्यों हैं?” जवाब में ईशा कहती हैं, “ताकि रात में रास्ता दिखा सकें।” बेटी का अगला सवाल, “रोशनी तो चांद से भी आती है, फिर सितारों का क्या काम?” ईशा का जवाब दिल को छू लेता है, “जैसे तुम्हें मम्मा की जरूरत होती है, वैसे ही चांद को सितारों की।” ‘रॉकेटशिप’ जीवन के छोटे-छोटे पलों की कहानी है, जो मां-बेटी के प्यार और सपनों को दर्शाती है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अर्जुन मेनन ने किया है, जबकि हरमनराय सिंह सहगल इसके निर्माता हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा भागवत पुरोहित ने संभाला है और सोहम तेरे ने एडिटिंग की है। संगीत अजमत खान ने तैयार किया है, जो कहानी को और भावुक बनाता है। फिल्म में ईशा कोप्पिकर और अमायरा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि उर्वी गर्ग, शाइना सरकार और राहुल चौधरी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह शॉर्ट फिल्म दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाने का वादा करती है, जो मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दर्शाएगी।  

11 अक्टूबर को स्टार गोल्ड पर होगा फ़िल्म \’हाउसफुल 5\’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई,  फ़िल्म 'हाउसफुल 5' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्टूबर, शनिवार को रात आठ बजे होगा। स्टार गोल्ड इस त्योहारी सीज़न अपने दर्शकों के लिये 'हाउसफुल 5' लेकर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म हंसी और ग़लतफ़हमियों से भरी एक क्रूज़-आधारित थ्रिलर है।  इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, कृति सैनन, और पूजा हेगड़े जैसे बड़े कलाकार हैं। प्रीमियर में फ़िल्म के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पहली बार दिखाए जाने वाले डिलीटेड सीन्स भी शामिल होंगे। अक्षय कुमार ने कहा, "हाउसफुल फ़िल्में हमेशा पूरे परिवार को एक साथ हंसाने का काम करती हैं, और मैं उत्साहित हूँ कि यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को प्रसारित हो रही है।"  

ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर रेणुका शहाणे ने जीता दिल, राजश्री पोडक्शन ने बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की ऑन-स्क्रीन भाभी बनकर घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा रेणुका शहाणे आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असल पहचान सलमान खान की प्यारी भाभी बनकर मिली। “हम आपके हैं कौन” में उनकी छोटी सी भूमिका को आज भी याद किया जाता है। राजश्री बैनर ने रेणुका शहाणे को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके रोल को याद भी किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की पुरानी फोटोज शेयर कर प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “हमारी पसंदीदा पूजा भाभी, रेणुका शहाणे को जन्मदिन की शुभकामनाएं! ‘हम आपके हैं कौन’… में उनकी भूमिका! परफेक्ट ऑन-स्क्रीन भाभी के लिए मानक स्थापित किया।” इस फिल्म में उन्होंने एक सुलझी लड़की का किरदार निभाया था, जो पूरे परिवार को लेकर चलती है। एक्ट्रेस का रोल इतना फेमस हो गया है कि हर भाभी अपने देवर की शादी में ‘पूजा भाभी’ के जैसे ही ‘लो चली मैं” गाने पर नाचना चाहती है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऑनस्क्रीन प्यारी सी दिखने वाली पूजा भाभी ने टीवी के सबसे खतरनाक विलेन आशुतोष राणा से शादी की है। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म के प्रीव्यू में हुई थी। फिल्मों में काम करने की वजह से आशुतोष उन्हें अच्छे से जानते थे लेकिन एक्ट्रेस उनसे बिल्कुल अंजान थी। आशुतोष को पहली ही नजर में रेणुका से प्यार हो गया था और उन्होंने सोच लिया था कि जिंदगी तो इन्हीं के साथ बितानी है। उन्होंने एक डायरेक्टर से उनका नंबर लिया और बातों का सिलसिला शुरू हुआ। आशुतोष पहले रेणुका को फोन कर कविता सुनाते थे और कविता सुनाते-सुनाते एक्ट्रेस भी उनके प्यार में पड़ गईं, लेकिन अब दोनों को शादी करनी थी और दोनों ही हिचकिचा रहे थे। रेणुका की मां का मानना था कि आशुतोष की फैमिली बहुत बड़ी है और छोटे से गांव से आती है, ऐसे में रेणुका के लिए एडजस्ट करना मुश्किल होगा, वहीं एक्टर को भी लगता है कि शादी लंबी नहीं चलेगी। हालांकि, आशुतोष के गुरुजी ने खुद उन्हें एक्ट्रेस से शादी करने की सलाह दी और फिर दोनों ने शादी रचा ली, जो बहुत अच्छे से चल रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रेणुका ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने विश्व भर में लगभग 135 करोड़ का कलेक्शन किया था, और ये पहली फिल्म थी जिसे 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मिली थी। गौर करने वाली बात है कि फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी थी। इसके अलावा, साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में रेणुका का रोल छोटा था, लेकिन उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा, वे ‘3 स्टोरीज’ और ‘बकेट लिस्ट’ में भी दिखीं थीं।  

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का बेबी बंप वायरल, 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने की तैयारी!

मुंबई कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद उन्हें बधाइयों की झड़ी लग गई है। भारती सिंह और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और अप्रैल 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष्य लिम्बाचिया (निकनेम गोला) है। अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट्स में दोनों अक्सर दूसरे बच्चे की इच्छा जताते रहे हैं। आखिरकार भारती ने 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।' इस तस्वीर में हर्ष अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि भारती कैजुअल आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह फोटो किसी खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर क्लिक की गई है, जो कपल की हालिया ट्रिप की झलक देती है। भारती और हर्ष की इस गुड न्यूज पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। परिणीति चोपड़ा, दिव्या अग्रवाल, नीति टेलर, दृष्टि धामी, पार्थ समथान, अदिति भाटिया, जेमी लीवर, दीपिका सिंह, शिल्पा शिरोडकर और विशाल पांडे समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें, इस साल की शुरुआत में भारती ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह अपने बेटे गोला के लिए एक भाई या बहन चाहती हैं और 2025 में फैमिली बढ़ाने का प्लान कर रही हैं। उन्होंने कहा था, 'गोला अब तीन साल का है, इसलिए यह सही समय है कि वह एक भाई या बहन पाए। बस दुआ कीजिए कि जल्द ही यह ख्वाहिश पूरी हो।'

EOW की जांच में शिल्पा शेट्टी से 4.5 घंटे तक सवाल-जवाब, 60 करोड़ के घोटाले से जुड़ी पूछताछ

मुंबई  मुंबई पुलिस की EOW ने 60 करोड़ के कथित फ्रॉड मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिल्पा शेट्टी से लगभग 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया. EOW के अधिकारी ने कहा कि पूछताछ शिल्पा के घर पर की गई. इस दौरान शिल्पा ने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक अकाउंट से जुड़े कथित लेनदेन की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने कई दस्तावेज भी पेश किए, जिन्हें पुलिस जांच रही है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. कपल LOC (लुकआउट सर्कुलर) के निलंबन की याचिका लेकर कोर्ट गया था. यह LOC उनके थाईलैंड के फुकेत में लीजर ट्रिप के लिए यात्रा करने पर जारी की गई थी. 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का मामला कपल की तरफ से एडवोकेट निरंजन मुंडारगी और केरल मेहता ने बताया कि अक्टूबर 2 से 5 तक फुकेत की यात्रा के लिए उनके पास ट्रैवल और स्टे की बुकिंग है. कपल ने कहा कि पिछले मामले के बावजूद वे हमेशा EOW के साथ सहयोग करते हुए विदेश यात्रा करते रहे हैं. मामला 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें कपल की अब बंद हुई कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. शामिल है. यह केस दीपक कोठारी, डायरेक्टर UY Industries Pvt. Ltd. ने दर्ज कराया. उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा और शिल्पा ने उन्हें कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया और उन्होंने 60,48,98,700 रुपये का निवेश किया. शिल्पा ने इस निवेश के लिए व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी. अपनी आगे की यात्रा की भी शिल्पा ने दी जानकारी राज कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर को EOW के समन पर उपस्थित होकर पूछताछ में भाग लिया. मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए अंखड़ की बेंच ने राज्य की ओर से पेश पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मंकुनवार देशमुख को कपल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. कपल ने कोर्ट को बताया कि अक्टूबर 21-24 को उन्हें लॉस एंजेल्स, 26-29 अक्टूबर को कोलंबो और मालदीव, और 20 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक दुबई और लंदन यात्रा करनी है. EOW का जवाब 8 अक्टूबर तक दाखिल किया जाएगा, जब कोर्ट दोबारा याचिका पर सुनवाई करेगा.

साइबर अपराध पर आधारित फिल्म ‘कंट्रोल’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

  पटना,  अभय सिन्हा और धवल गड़ा निर्मित साइबर अपराध पर आधारित फिल्म ‘कंट्रोल’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डॉ. जयंतिलाल गड़ा की पेन स्टूडियोज़ और यशी स्टूडियोज़ निर्मित फिल्म 'कंट्रोल’ 10 अक्टूबर को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।, इस फिल्म का निर्देशन सफदर अब्बास ने किया है, जबकि निर्माण अभय सिन्हा और धवल गड़ा ने किया है। निर्माता अभय सिन्हा ने आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मलेन में बताया कि फिल्म कंट्रोल सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आज की डिजिटल दुनिया में इंसान की असली कमजोरी को उजागर करने वाली एक सामाजिक चेतावनी है। अभय सिन्हा ने कहा, “आज हर व्यक्ति अपने डिजिटल उपकरणों से बंधा हुआ है। हमारा डेटा, हमारी पहचान और हमारी निजी जानकारी ही सबसे बड़ा संसाधन बन चुकी है। ‘कंट्रोल’ इसी सच्चाई को पर्दे पर उतारती है।यह सवाल उठाती है कि क्या हम सच में अपने डिजिटल जीवन पर नियंत्रण रखते हैं या कोई और हमें नियंत्रित कर रहा है। यह फिल्म तकनीकी यथार्थ, भावनात्मक गहराई और मनोरंजन का एक सशक्त संगम है।” अभय सिन्हा ने बताया कि फिल्म का टैगलाइन "आपका डेटा, उनकी ताकत है" सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, “हम इस फिल्म के जरिए दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि जागरूकता देना चाहते हैं। आज हर व्यक्ति का डेटा किसी और की शक्ति बन चुका है। यह फिल्म उस अदृश्य खतरे पर रोशनी डालती है, जो हमारी रोजमर्रा की स्क्रीन के पीछे छिपा हुआ है।” वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता ठाकुर अनुप सिंह ने अपने किरदार को लेकर कहा कि “मेजर अभिमन्यु शास्त्री की भूमिका निभाना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। वह एक ईमानदार, साहसी सेना अधिकारी हैं जो देश की रक्षा करते-करते खुद एक साइबर साजिश के जाल में फंस जाते हैं। यह किरदार सिर्फ एक सैनिक का नहीं, बल्कि उस हर व्यक्ति का प्रतीक है जो सच और छल के बीच जूझ रहा है।” बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय ने फिल्म कंट्रोल में नकारात्मक किरदार निभाया है। उन्होंने कहा, “आज के डिजिटल युग में असली ताकत हथियार या पैसा नहीं, बल्कि सूचना और डेटा है। मेरा किरदार एक ऐसा मास्टरमाइंड है जो लोगों की पहचान और तकनीक का इस्तेमाल हथियार की तरह करता है। यह किरदार जितना खतरनाक है, उतना ही यथार्थ से जुड़ा हुआ भी है।” रोहित रॉय ने कहा, कंट्रोल’ एक चेतावनी है, एक दर्पण है और एक प्रश्न भी, क्या हम अपने जीवन पर वास्तव में नियंत्रण रखते हैं? 10 अक्टूबर को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी, तो यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि डिजिटल युग की सबसे बड़ी सच्चाई से रूबरू कराने वाली फिल्म साबित होगी। फिल्म कंट्रोल में प्रिया आनंद, राजेश शर्मा, यशपाल शर्मा, डेनज़िल स्मिथ, सिद्धार्थ बनर्जी, करण सिंह छाबड़ा, रोहन जोशी, रुद्रशीष मजूमदार और पलाक जैसवाल जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।