Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

प्राइम वीडियो ने पेश की नई वेब सीरीज़ द पिरामिड स्कीम, अगले साल होगा प्रीमियर

2 25.jpg

मुंबई भारत के सबसे पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी नई सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ की घोषणा कर दिया है. यह सीरीज द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और इसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है, जबकि इसे आशिष शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है. बता दें कि ‘द पिरामिड स्कीम’ एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिनेस के जरिए अमीर बनने की चाहत परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है. इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और विश्वास भी दाँव पर लग जाता है. सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में शानदार कलाकारों की टीम है. जिसमें लीड रोल्स में परमवीर चीमा , रणवीर शौरी, शेखर सुमन, आंजन श्रीवास्तव , स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी नजर आने वाले हैं. साल 2026 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’  में अचानक से आने वाले ट्विस्ट, हँसी के पल, दिल टूटने की भावनाएँ और हसल कल्चर की असली झलक, जो दिखाती है कि बड़े सपनों के पीछे लोग कितनी दूर तक जाते हैं. इस सफर में एक इंसान अपनी कौन सी दौलत खो सकता है.

जावेद अली ने सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय के गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से बनाया दिव्य

1 42.jpg

मुंबई,  जानेमाने पार्श्वगायक जावेद अली ने सोनी सब के आगामी शो गणेश कार्तिकेय में गाना गाया है। सोनी सब पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय को 06 अक्टूबर रात आठ बजे लॉन्च करने जा रहा है। यह शो देवों के सबसे शक्तिशाली परिवार भगवान शिव (मोहित मलिक), माता पार्वती (श्रेनु पारिख) और उनके पुत्र, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की अनकही कथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस महागाथा को और भव्य बनाने के लिए मशहूर गायक जावेद अली ने शो के शक्तिशाली एंथम को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। यह एंथम, भक्ति और भव्यता से ओत-प्रोत है, जो शिव परिवार की दिव्य शक्ति, मूल्यों और भावनाओं को संजोता है और शो की महान कथा का स्वर निर्धारित करता है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और आत्मा को छू लेने वाले गायन के लिए प्रसिद्ध जावेद अली की आवाज़ इस एंथम में श्रद्धा और आस्था की उस गहराई को जीवंत करती है, जिसे गणेश कार्तिकेय दर्शकों तक पहुँचाना चाहता है। जावेद अली ने कहा, “यह गीत बेहद खूबसूरत है। आदिल जी (आदिल-प्रशांत जोड़ी के) ने मुझे कॉल किया और कहा कि जब वे यह ट्रैक बना रहे थे, तो उन्हें किसी और का ख्याल ही नहीं आया। जैसे ही मैंने गीत सुना, तुरंत एक भक्ति-भाव से भर गया। इसके बोल और धुन इतनी सुंदरता से गूंथे गए हैं कि सीधा दिल को छू जाते हैं। इस रचना में एक प्रार्थना है, एक पुकार है, जिसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया। यही वजह है कि मैंने इसे गाने के लिए हामी भरी। इस गीत का सार इतना पवित्र और शक्तिशाली है कि मुझे यकीन है जब दर्शक इसे सुनेंगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में इससे जुड़ जाएंगे और इसकी दिव्य शक्ति में खो जाएंगे।”  

शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने की असली वजह आई सामने, तिवारी जी बोले – अंदर से हिल गया था सबकुछ

1aa 183.jpg

मुंबई  'भाबी जी घर पर हैं' टेलीविजन का पॉपुलर शो है. शो को लेकर कई विवाद भी सामने आते रहते हैं. एक विवाद शिल्पा शिंदे को लेकर भी हुआ था.  शिल्पा ने शो में अंगूरी भाबी का किरदार निभाया था. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, लेकिन उनके अचानक शो छोड़ने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया था. आज तक लोग ये नहीं जान पाए कि आखिर एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर शो क्यों छोड़ा. 'भाबीजी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौड़ ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है.  शिल्पा शिंदे पर बोले रोहिताश्व गौड़ रोहिताश्व गौड़ से पूछा गया कि क्या जब शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था, तो सिस्टम हिल गया था? सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- बहुत बड़ा सिस्टम हिल गया था. ऐसा लग रहा था कि शो बंद हो जाएगा. उनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी कि दिल्ली की पॉलिटिकल पार्टीज उन्हें अपनी तरफ खींच रही थीं. उस समय स्मृति ईरानी के लेवल का क्रेज था. उन्होंने शो छोड़ा तो हम लोग हिल गए थे. लग रहा था प्रभु एक ओर राज योग दे रहा है. दूसरी तरफ चीजें खींच रहा है. मैं बहुत अपसेट हो गया था.  सलमान-प्रेम चोपड़ा ने की थी तारीफ  रोहिताश्व कहते हैं कि शिल्पा ने उस समय 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ा जब फिल्म स्टार्स तक शो की तारीफ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फिल्म एक्टर फोन करते थे. सलमान खान, जॉनी लिवर, प्रेम चोपड़ा और अनिल धवन ने आसिफ शेख को फोन करके शो की तारीफ की थी. भाबी जी सीरियल में भाभी जी शो छोड़ दें, तो क्या रह गया.  शिल्पा ने क्यों छोड़ा था शो आगे उन्होंने कहा कि उस समय जो गंदगी फैली. वो अलग था. वो किसी और पॉलिटिकल पार्टी के पास चली गईं कि मेरे साथ अनन्याय हुआ. जमाने भर का वो जो फैला ना उससे मन और खट्टा हो गया. रोहिताश्व ने शिल्पा के शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि प्रोड्यूसर और उनके बीच तनातनी हुई थी डेट्स को लेकर. शायद उनको कोई और प्रोजेक्ट भी करना था. वो शो के साथ दूसरा प्रोजेक्ट भी करना चाह रही थीं, लेकिन वो संभव नहीं था. क्योंकि भाबी जी चल रहा था और महीने में 22 दिन शूट करना है. तो ऐसे में कोई कैसे उन्हें दूसरा शो करने देगा. रोहिताश्व ने कहा कि शिल्पा ने भनक भी नहीं लगने दी कि वो शो छोड़ रही हैं और अगले दिन पता चला कि उन्होंने शो छोड़ दिया. ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग था. 

सोनम कपूर की ज़िंदगी में फिर दस्तक देने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट

1aa 81.jpg

मुंबईआ  बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के घर में जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं.  दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार पेरेंट क्लब में शामिल होने वाले हैं. सोनम और आनंद अपना सेकंड बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है. दोनों परिवार अब नन्हे मेहमान के बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं.  शादी के 7 साल बाद आएगा दूसरा मेहमान सोनम और आनंद के रिश्ते की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं. उनका प्यार और केमिस्ट्री बेमिसाल है. कई सालों की डेटिंग के बाद सोनम ने साल 2018 में शादी रचाई थी. सोनम और आनंद की शादी में कई जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं.  शादी के 4 साल बाद कपल ने साल 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था. मां बनने के बाद सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी फैंस संग शेयर करती हैं. बेटे संग उनके पोस्ट वायरल रहते हैं. अब एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है. फैंस अब सोनम के प्रेग्नेंसी पोस्ट का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.  सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से ग्रैंड डेब्यू किया था. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद सोनम ने 'दिल्ली-6', 'आएशा', 'खूबसूरत', 'वीरे दी वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया. आखिरी बार वो 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखी थीं.