Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

सफलता की कुंजी: मुश्किल हालात में भी खुद को रखें शांत

2 61.jpg

किसी भी परिस्थिति में कंट्रोल करना जरूरी है। पर ये कंट्रोल दूसरों पर ना होकर खुद पर होना जरूरी है। अपने आप को और दिमाग को इस तरह से ट्रेनिंग दे कि मुश्किल, विपरीत और बिल्कुल अलग तरह की सिचुएशन में कैसे खुद को शांत रखें। क्योंकि ज्यादातर गलतियां हम तभी करते हैं जब हमारी सोच, फिजिकल एक्टीविटी और हमारे शब्द जल्दी से रिएक्ट कर देते हैं। जब अपने दिमाग पर हमारा कंट्रोल होगा तो इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना आसान होगा। जानें कैसे विपरीत सिचुएशन में खुद को कूल रखें। खुद पर कंट्रोल खोने से बचाना जब भी सामने वाला आपको प्रोवोक करे, नीचा दिखाए तो खुद से यहीं कहना है कि मेरा रिएक्शन मेरी ताकत है और मैं इसे ऐसे ही नहीं दूंगा। क्योंकि गुस्से में खुद पर कंट्रोल खो देने से पावर भी चली जाती है। धीरे से रिएक्ट करें जब भी बहुत ही गंभीर, डिप्रेशन और स्ट्रेसफुल सिचुएशन आए तो तीन बार गहरी सांस लें और सोचें क्या मेरा इस जगह पर रिस्पांड करना जरूरी है। जो इंसान शांत रहते हैं वो अपनी प्रतिक्रिया देने के मामले में जल्दीबाजी नहीं दिखाते। और, जो लोग जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं अक्सर वो कमजोर ही होती है। सिचुएशन नहीं माइंड पर कंट्रोल करें अक्सर लोग सिचुएशन को कंट्रोल करने में लग जाते हैं लेकिन सिचुएशन नहीं खुद के माइंड पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है। मेंटली स्ट्रांग लोगों से इन बातों को सीखें। जैसे ही कोई निगेटिव सिचुएशन आए तो सोचें कि हर समस्या का समाधान होता है। इससे पहले भी कई मुश्किल परिस्थितियां संभाली हैं। इसे भी संभाल लेंगे और ज्यादा सोचने से नहीं बल्कि अपने ऐक्शन में क्लियरिटी लाएं। जिससे प्रॉब्लम सॉल्व की जा सके। बॉडी लैंग्वेज पर कंट्रोल जब भी निगेटिव सिचुएशन आती है तो अपने बॉडी लैंग्वेज पर भी कंट्रोल करें। स्पाइन को सीधा करें, चेस्ट को ओपन करें और सांसों को धीरे से लें। ऐसा करने से बॉडी लैंग्वेज कंट्रोल में दिखेगी। निगेटिव विचारों को रोकें मन में जैसे ही निगेटिव विचार आएं तो खुद से बात करें कि क्या जो मैं सोच रहा हूं वो सही है या केवल मन का भ्रम। अपने विचारों को लिखें, ऐसा करने से ज्यादा क्लियर होगा माइंड।  

झुलसती धूप से काली हुई त्वचा का उपाय, रातभर में मिलेंगे चमत्कारी नतीजे

2 66.jpg

 गर्मियों की तेज धूप और हानिकारक यूवी किरणें स्किन की रंगत को गहरा कर देती हैं और स्किन को बेजान बना देती हैं। खासकर जब आप बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलते हैं, तो स्किन टैन होकर काली पड़ जाती है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। रात का समय स्किन की मरम्मत और निखार लाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और असरदार घरेलू उपाय रात में अपनाएं, तो धीरे-धीरे स्किन की रंगत हल्की होकर पहले जैसी ग्लोइंग बन सकती है। तो आइए जानते हैं कुछ बहुत ही असरदार नेचुरल उपायों के बारे में, जिसे रात को अपनाने से आपकी स्किन फिर से बेदाग और खूबसूरत बन सकती है। एलोवेरा जेल लगाएं ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और चेहरे पर 5 मिनट मसाज करें। इसे रातभर छोड़ दें। यह स्किन को ठंडक देता है, टैनिंग कम करता है और स्किन को रिपेयर भी करता है। कच्चा दूध और हल्दी एक चम्मच कच्चे दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। रूई से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। दूध स्किन को साफ करता है और हल्दी चमक लाती है। आलू का रस आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं।रातभर लगा रहने दें या 20 मिनट में वॉश कर लें। यह पिग्मेंटेशन कम करता है और स्किन टोन को सुधारता है। दही और नींबू का मास्क एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू रस मिलाएं। चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह डेड स्किन हटाकर त्वचा को निखारता है। गुलाबजल और ग्लिसरीन बराबर मात्रा में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। रात को सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे करें। यह स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है। शहद और टमाटर का पेस्ट एक चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। टमाटर ब्लीचिंग का काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है। रात में स्किन पर सही देखभाल और नेचुरल उपायों को अपनाकर धूप से काली पड़ी स्किन को दोबारा निखारा जा सकता है। ये उपाय न सिर्फ टैनिंग हटाते हैं बल्कि स्किन को अंदर से पोषण भी देते हैं। नियमित रूप से अपनाएं और पाएं बेदाग, खूबसूरत चेहरा।  

बच्चों की ग्रोथ के लिए बेस्ट सब्ज़ियां: कुछ ही दिनों में नज़र आएगा असर

2 65.jpg

हर पेरेंट्स की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे लंबी हाइट वाले, हेल्दी और सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरपूर पर्सनैलिटी के मालिक बनें। बच्चों की लंबाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे जेनेटिक, नींद, एक्सरसाइज, लाइफ स्टाइल और सबसे महत्वपूर्ण है– बैलेंस्ड डाइट। एक अच्छी डाइट न सिर्फ शरीर की संपूर्ण वृद्धि में सहायक होती है, बल्कि यह ग्रोथ हार्मोन को एक्टिल कर हड्डियों और मसल्स को भी मजबूत बनाती है। खासतौर पर कुछ खास सब्जियां बच्चों की लंबाई बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। यहां ऐसी ही कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें आप अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इनके बारे में- पालक पालक में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हड्डियों को मजबूती देते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे ग्रोथ हार्मोन एक्टिव होते हैं। गाजर गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए आंखों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही यह ग्रोथ हार्मोन के निर्माण में भी सहायक होता है। हरी बीन्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर बीन्स हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ को सपोर्ट करती हैं और बच्चों के संपूर्ण विकास में सहायक हैं। शलजम शलजम शरीर के ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने में मदद करता है और इसमें मौजूद मिनरल्स हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं। लौकी लौकी हल्की, सुपाच्य और हाइड्रेटिंग सब्जी है, जो बच्चों की पाचन क्रिया सुधारती है और उनके शरीर को पोषण देने में मदद करती है। ब्रोकोली विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर ब्रोकोली बच्चों की इम्युनिटी के साथ-साथ हड्डियों के विकास को भी बेहतर बनाती है। मटर प्रोटीन और फाइबर से युक्त मटर बच्चों को नई एनर्जी देती है और ग्रोथ के लिए आवश्यक तत्व प्रदान करती है। कद्दू बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए से भरपूर कद्दू शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों के विकास में सहायक होता है। शकरकंद इसमें मौजूद फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ग्रोथ हार्मोन के स्तर को बेहतर बनाते हैं। टमाटर लाइकोपीन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर टमाटर शरीर की कोशिकाओं को हेल्दी रखता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। इन सब्जियों को बच्चों की डेली डाइट में शामिल करना लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ उनकी संपूर्ण शारीरिक और मानसिक वृद्धि में भी मदद करता है। इसलिए इन्हें आप उन्हें रचनात्मक तरीके से जैसे सूप, पराठा, सब्जी या सैंडविच में शामिल कर आसानी से खिला सकते हैं ।    

स्‍मार्ट रिंग के कारण फ्लाइट मिस, सीधे अस्‍पताल पहुँचा शख्स

1 101.jpg

नई दिल्ली स्‍मार्ट रिंग नई तकनीक हैं। आजकल तमाम कंपनियां अपनी स्‍मार्ट रिंग लॉन्‍च कर रही हैं। ये यूजर की हेल्‍थ का खयाल तो रखती ही हैं, इनके जरिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है। सैमसंग इस कैटिगरी का बड़ा प्‍लेयर है। उसकी स्‍मार्ट रिंग दुनियाभर के यूजर्स इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसी ही एक स्‍मार्ट रिंग की वजह से एक शख्‍स हवाई जहाज में नहीं चढ़ पाया और उसे अस्‍पताल जाना पड़ गया। यह घटना एक जानेमाने यूट्यूबर Daniel के साथ हुई है। वह ZONEofTECH नाम से चैनल चलाते हैं। डेनियल ने अपने एक्‍स अकाउंट पर पूरे वाकये को शेयर किया है। उंगली में पहनी रिंग की बैटरी गई फूल यूजर ने एक्‍स पोस्‍ट में बताया है कि उनकी Samsung Galaxy Ring कथित तौर पर उनकी उंगली में ही सूज गई थी। यह प्रॉब्‍लम बैटरी फूलने की वजह से हुई। यह वाकया उस दौरान हुआ जब Daniel एक फ्लाइट में बोर्ड करने जा रहे थे। उन्‍हें विमान में चढ़ने से रोक दिया गया। उन्‍हें स्‍मार्ट रिंग निकलवाने के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा, क्‍योंकि वह फंस गई थी और उनकी उंगली से नहीं निकल रही थी। यूट्यूबर का यह भी दावा है कि स्‍मार्ट रिंग की बैटरी लाइफ कई दिनों से कम हो गई थी। सोशल मीडिया में शेयर की तस्‍वीरें डेनियल ने कुछ तस्‍वीरें भी एक्‍स पर पोस्‍ट की हैं। उन तस्‍वीरों में कथित गैलेक्‍सी रिंग दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि स्‍मार्ट रिंग डेनियल की उंगली में इस कदर फंस गई थी कि उसे वह न‍िकाल नहीं पा रहे थे। अस्‍पताल में पहुंचने के बाद अंगूठी को निकाला गया। हालांकि इस पूरी घटना का क्षेत्र और किस विमान की यह घटना है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। जनवरी में खरीदी थी स्‍मार्ट रिंग डेन‍ियल के अनुसार, उन्‍होंने स्‍मार्ट रिंग को जनवरी में खरीदा था। उन्‍हें कुछ वक्‍त बाद ही बैटरी पर शक होने लगा था, क्‍योंकि बैटरी लाइफ कम थी। वह डेढ़ दिन ही चल पा रही थी, जबकि कंपनी एक सप्‍ताह बैटरी चलने का दावा करती है। बताया जाता है कि स्‍मार्ट रिंग अंदर की तरफ से फूल गई और उनकी उंगली में फंस गई। इसी वजह से वह उनकी उंगली से नहीं निकल रही थी। कई टेक वेबसाइटों ने इस घटना को रिपोर्ट किया है। यूट्यूबर ने कहा, कंपनी ने की पूरी मदद डेनियल अपने एक लेटेस्‍ट अपडेट में बताया है कि सैमसंग की तरफ से उनसे संपर्क किया गया था। फ्लाइट छूटने की वजह से उनके होटल का किराया दिया। घर पहुंचाने के लिए कार बुक कराई और सैमसंग रिंग को आगे की जांच के लिए कलेक्‍ट किया है। डेनियल के अनुसार, उनकी उंगली ठीक है। उस पर छोटे-मोटे निशान हैं, जो कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। वहीं, सैमसंग यूके की तरफ से भी एक बयान में कहा गया है कि वह ग्राहक साथ संपर्क में है। कंपनी पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

Paytm यूज़र्स के लिए खुशखबरी! अब मिनटों में बनाएं अपनी कस्टम UPI ID

2 52.jpg

नई ​​दिल्ली Paytm ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर सुविधा पेश की है। यह फीचर उन्हें अपनी पसंद की UPI ID बनाने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स अपनी पसंद की यूपीआई आईडी बना पाएंगे, जो उन्हें आसानी से याद भी रहेगी। पेटीएम के बाद अब गूगल पे और फोन पे भी यह सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इस सुविधा का उद्देश्य प्राइवेसी को और भी मजबूत करना है। इससे वे लेनदेन करते समय अपना फोन नंबर या ईमेल ID छिपा सकते हैं। अगर आप भी अपने पसंद की यूपीआई आईडी बनाना चाहते हैं को नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं। गूगल पे में भी मिल रही सुविधा? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pay भी Paytm की तरह अपने यूजर्स को यूपीआई आईडी बदलने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, अभी तक मुझे अपने ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिल रही है। यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करता है यह फीचर इस महीने की शुरुआत में इस सुविधा को शुरू करते समय Paytm ने बताया था कि कस्टम ID का उपयोग करने से यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी।यह एक अनोखी डिजिटल पहचान भी बनाती है। Paytm ने इसे सुरक्षित बताते हुए कहा कि इससे उत्पीड़न और पीछा करने जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। यह सुविधा डिजिटल लेनदेन को और भी सुरक्षित बनाती है। इन बैंक्स के साथ मिलता है सपोर्ट शुरुआत में यह सुविधा केवल Yes Bank और Axis Bank के साथ काम कर रही थी। लेकिन, अब HDFC Bank और SBI के जरिए भी ID बदली जा सकती है। नहीं दिखेगा आपको फोन नंबर और ईमेल आईडी अगर कोई Paytm यूजर अपनी ID बदलता है तो उसका फोन नंबर या ईमेल ID बदल जाता है। इसकी जगह कस्टम अल्फान्यूमेरिक टेक्स्ट आता है। इसके बाद "@pt(बैंक का नाम)" लिखा होता है। यह नई ID यूजर्स की पहचान को गोपनीय रखती है। कैसे बनाएं कस्टम यूपीआई आईडी?     Paytm से कस्टम यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ऐप खोलनी होगी।     उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।     इसेक बाद UPI and Payment Setting में जाएं और फिर “Try Personalised UPI ID” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।     अब एक शीट खुलकर आएगी। आप यहां पर अपनी पसंद की आईडी डाल सकते हैं या फिर लिस्ट में आ रही कोई भी आईडी सिलेक्ट कर सकते हैं।     फिर Confirm पर क्लिक कर दें। इस तरह आसानी से आईडी बदल जाएगी।     उम्मीद है कि जल्द ही यह ऑप्शन फोनपे और गूगल पे में भी मिलने लगेगा।

रात में अपनाएँ ये 5 आदतें, घर आएगी खुद-ब-खुद समृद्

2 44.jpg

जीवन में सफल होना हर कोई चाहता है। और हर कोई यह भी जानता है कि सफलता पानी है तो मेहनत से नहीं बचा जा सकता। लेकिन कई बार सिर्फ मेहनत करने से भी कुछ हाथ नहीं लगता। आप खुद भी अपने आस-पास कई लोगों को पाएंगे जो मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन उन्हें सफल दूर-दूर तक नहीं कहा जा सकता। दरअसल जीवन में कुछ करना है तो प्रॉपर प्लानिंग की भी जरूरत होती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में इसी सफलता के सूत्र का जिक्र किया है। उन्होंने कुछ छोटी-छोटी आदतों के बारे में लिखा, जिन्हें आज भी यदि जीवन में उतार लिया जाए तो सफलता और धन दोनों आपके हिस्से आ सकते हैं। आचार्य की बताई इन बातों को रात में सोने से पहले फॉलो करें और अपने जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखें। दिन कैसा गया, इसपर विचार करें आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने कर्मों का हिसाब रखता है, वो जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। इसलिए रोजाना आपने दिन भर में क्या किया, इसका ब्यौरा आपके पास जरूर होना चाहिए। रात में जब भी सोने जाएं, तो कुछ देर जरूर सोचें कि आपका दिन कैसा रहा। क्या कुछ गलतियां आपने की, उनसे क्या सीखा और दिन को बेहतर बनाने के लिए आप क्या कर सकते थे। ऐसे आप आने वाले दिन की बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे। अपने ज्ञान का विस्तार करें सोने से पहले कुछ देर अपना समय किताबों के साथ बिताएं। आधा घंटा या कम से कम बीस मिनट भी मिनट भी, कोई अच्छी किताब पढ़ें। कुछ ऐसा जो आपके ज्ञान में वृद्धि करे। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान सबसे बड़ा धन होता है। ऐसे में अगर सफल और धनवान बनना है तो ज्ञान के विस्तार की ओर ध्यान दें। अगले दिन की योजना बनाएं अगला दिन बेहतर और प्रोडक्टिव हो, इसके लिए पहले से ही प्रॉपर प्लानिंग करना जरूरी है। इसलिए रात में सोने से पहले ही एक मोटा-मोटा खाका अपने मन में तैयार कर लें कि आने वाला दिन आप कैसे बिताने वाले हैं। दिन के कुछ खास एजेंडा सेट करें। खासतौर से सुबह क्या करना है; पहले से ही डिसाइड कर लें। इस तरह आपका अगला दिन प्रोडक्टिव होगा और अपने गोल समय पर अचीव कर पाएंगे। अपने लक्ष्य के बारे में सोचें आजकल जिसे विजुलाइजेशन कहा जाता है, वो आचार्य चाणक्य ने सालों पहले अपनी नीति में बता दिया था। आचार्य कहते हैं कि व्यक्ति का मन हमेशा इसके लक्ष्य पर सधा हुआ होना चाहिए। जिसके आगे अपना लक्ष्य एकदम तय है, वो भविष्य में कभी भटकता नहीं और सफलता भी उसे जरूर मिलती है। इसलिए रात में सोने से पहले कुछ देर अपने लक्ष्य के बारे में सोचें। सोचकर देखें कि आपने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है तो उस वक्त आप कैसा महसूस करेंगे। ये बातें आपको और मेहनत के मोटिवेट करेंगे और आपके ब्रेन को भी सफलता के लिए रिप्रोग्राम करेंगी। सकारात्मक सोच से करें दिन समाप्त रात में सोते हुए कभी भी नेगेटिव विचार अपने मन में ना लाने दें। रात में जब आप कुछ नेगेटिव सोचते हैं, तो चीजें और भी ज्यादा नकारात्मक होने लगती हैं। इसलिए दिन की एंडिंग हमेशा हैप्पी रखें। सोने से पहले कुछ पॉजिटिव सोचें। आपकी लाइफ में जो भी कुछ अच्छा है, उसे याद करें और हर चीज के लिए शुक्रिया की भावना रखें। इस तरह आपको नींद भी अच्छी आएगी और जीवन को ले कर आपका नजरिया भी सकारात्मक होगा।  

इन एप्स से बनाए अपने स्मार्टफोन को और तेज

1 109.jpg

स्मार्टफोन की स्मार्टनेस तब धरी की धरी रह जाती है जब यह स्लो चलता है। फोन की स्पीड को प्रभावित करने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे-जंक फाइल्स, कैशे फाइल्स की स्टोरेज। यूं तो गूगल प्ले स्टोर पर फोन की क्लीनिंग के लिए बहुत से एप्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही हैं, जो सही तरीके से फोन को क्लीन कर सकते हैं। इसलिए आज आपको कुछ ऐसे एप्स बताते हैं जो आपके फोन की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इन्हें फ्री में इंस्टॉल किया जा सकता है। क्लीन मास्टर 4.0: मोबाइल की फास्ट स्पीड के लिए क्लीन मास्टर लोकप्रिय एप्स में से एक है। इसकी हेल्प से अनवांटेड बैकग्राउंड एप्स को क्लोज किया जा सकता है और बेकार फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं, जिससे फोन का स्टोरेज काफी सेव हो जाता है। बैकग्राउंड एप्स के क्लोज होने से पॉवर सेव हो जाती है और फोन की स्पीड दुरुस्त हो जाती है। सिस्टम क्लीनर: फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए यह बेहतरीन एप्लीकेशन्स में से एक है। सिस्टम क्लीनर एप कॉल्स रिकॉर्ड, सर्च हिस्ट्री, गूगल मैप हिस्ट्री, जीमेल हिस्ट्री को डिलीट करके फोन की स्पीड बढ़ा देता है। एंड्रायड बूस्टर: एंड्रायड बूस्टर से बस एक क्लिक करके फोन की मैमोरी बढ़ाई जा सकती है, जिससे मोबाइल की प्रोसेसिंग तेज हो जाती है। स्मार्ट रैम बूस्टर: जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह एप रैम की स्पीड को बढ़ा देता है। स्मार्ट रैम बूस्टर को क्लीनर एप के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मदद से बस एक क्लिक पर स्मार्टफोन की कैशे फाइल्स डिलीट हो जाती है।  

एसिड रिफ्लक्स के पीछे ये 5 कारण हैं, आसान उपायों से करें राहत

2 46.jpg

त्योहारों के समय में कुछ हैवी खा लेने या कई बार बिना कारण भी सीने में जलन होने लगती है। सीने में जलन या हार्टबर्न को एसिड रिफ्लक्स के रूप में भी जाना जाता है। इसमें अधपचा खाना गले या मुंह में लौटकर आने लगता है। इससे मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। आइए जानते हैं, ऐसा क्यों होता है, इसकी पहचान और बचाव कैसे करें। क्यों बढ़ जाता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा खाने में जरूरत से ज्यादा मसाले या मिर्च का इस्तेमाल एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकता है। इसके अलावा भी इसके कुछ कारण हो सकते हैं:     ओवरवेट होना या मोटापा     स्मोकिंग     प्रेग्नेंसी     कुछ खास दवाएं ये हैं लक्षण     सीने में जलन: पेट में मौजूद एसिड सीने में जलन पैदा करता है।     गले या मुंह का कड़वा स्वाद: सिर्फ एसिड ही नहीं कई बार अधपचा खाना भी वापस लौटकर आपके गले या मुंह में आ जाता है और कड़वेपन का एहसास होता है।     डकारें: खाना खाने के दौरान कई बार हवा भी अंदर चली जाती है। ऐसा होने से खाना पचने के दौरान गैस बनने लगती है। इससे डकारें आने लगती हैं।     सीने में दर्द: एसिड रिफ्लक्स का यह लक्षण हार्ट अटैक होने का संदेह पैदा करता है। लेकिन इन दोनों में अंतर किया जा सकता है।     गले में खराश या आवाज बदल जाना: पेट के एसिड की वजह से गले में खराश की समस्या भी हो सकती है। साथ ही यह आपके आवाज में भी बदलाव ला सकता है।     लगातार खांसी होना: एसिड रिफ्लक्स में ऐसा लगता है कि आपके गले में कुछ अटका हुआ है, लेकिन ऐसा ज्यादा म्युकस बनने की वजह से होता है। ऐसा होने से आप उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं और आपको खांसी आती है। इन घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत यदि एसिड रिफ्लक्स की समस्या लगातार बनी हुई तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कुछ घरेलू उपायों से भी इससे थोड़ी राहत पाई जा सकती है:-     दही: यह खाने की नली को आराम पहुंचाता है और यह पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है।     केला: इसका अल्कलाइन गुण ज्यादा एसिड बनने से रोकता है।     दूध: इससे तत्काल के लिए सीने में जलन से राहत मिल सकती है।  

नारियल तेल बनाम कैस्टर ऑयल: कौन सा है आपके बालों के लिए सबसे फायदेमंद?

1 87.jpg

बालों की देखभाल की बात आती है तो तेल सबसे पहला और जरूरी उपाय माना जाता है। भारतीय परंपरा में तेल मालिश न सिर्फ बालों को पोषण देने के लिए बल्कि रिलैक्सेशन के लिए भी जरूरी रही है। हालांकि, ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि कौन-सा तेल बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। नारियल तेल और अरंडी का तेल, जिसे कैस्टर ऑयल कहते हैं, दोनों ही अपनी-अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दोनों में से बालों के लिए क्या ज्यादा अच्छा है? आइए जानते हैं इस बारे में। नारियल तेल के फायदे नारियल तेल में लॉरिक एसिड और मीडियम-चेन फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। यह तेल-     डैंड्रफ कम करने में मददगार।     बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है।     प्रोटीन लॉस को रोकता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है।     हल्का होने के कारण आसानी से लग जाता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है। किसके लिए बेहतर- पतले, रूखे और आसानी से झड़ने वाले बालों के लिए नारियल तेल परफेक्ट है। कैस्टर ऑयल के क्या फायदे हैं? अरंडी का तेल अपने गाढ़ेपन और पोषण क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें रिकिनोलिक एसिड और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और बालों की जड़ों को एक्टिव करते हैं। यह तेल-     बालों की ग्रोथ को तेज करने में मदद करता है।     पतले और खाली होते स्कैल्प पर नए बाल आने में सहायक।     एंटी-फंगल गुणों के कारण स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाव।     दोमुंहे बालों को कम करने और बालों को घना बनाने में कारगर। किसके लिए बेहतर- बहुत पतले, डैमेज्ड और हेयर थिनिंग से परेशान लोगों के लिए कैस्टर ऑयल बेस्ट माना जाता है। क्या है ज्यादा बेहतर? अगर आपके बाल कमजोर और झड़ने वाले हैं, तो कोकोनट ऑयल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। वहीं अगर आप तेजी से बाल बढ़ाना चाहते हैं और घनापन पाना चाहते हैं, तो कैस्टर ऑयल आपके लिए सही ऑप्शन होगा। दरअसल, दोनों ही तेल अपने-अपने गुणों के कारण बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सबसे अच्छा तरीका है कि आप दोनों का मिक्स करके बालों में लगाएं, जिससे बाल मजबूत, लंबे और घने बनेंगे।  

चाणक्य के 5 मंत्र: महीने के अंत तक पैसों की किल्लत से छुटकारा

money4.jpg

नौकरीपेशा लोगों की अकसर खुद से यह शिकायत रहती है कि महीना खत्म होने से पहले ही उनकी जेब के पैसे खत्म हो जाते हैं। पूरे महीने मेहनत करके कमाया हुआ धन, खर्चों की कटौती करने के भी नहीं बच पाता है। अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है तो चाणक्य नीति में आपकी परेशानी का हल मौजूद है। चाणक्य नीति में धन के प्रबंधन और बचत के लिए कई उपयोगी सिद्धांत बताए गए हैं, जो आज के समय में भी बेहद असरदार हैं। धन की बचत से जुड़े चाणक्य के ये 5 सिद्धांत व्यक्ति को को आर्थिक सुरक्षा देकर सम्मानित जीवन जीने में भी मदद करते हैं। धन की बचत से जुड़े चाणक्य नीति के 5 सिद्धांत आय का एक हिस्सा अवश्य बचाएं चाणक्य के अनुसार, जिस तरह बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, वैसे ही छोटी-छोटी बचत से धन संचय होता है। व्यक्ति को चाहिए कि अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा, चाहे वह कितना भी कम क्यों ना हो, नियमित रूप से बचत के लिए अलग निकालकर रखें। यह धन भविष्य में आपातकाल या बड़े लक्ष्यों को पूरा करने के काम आता है। अनावश्यक खर्चों से बचें चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी आय से अधिक खर्च करता है, वह शीघ्र ही दरिद्र हो जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार, दिखावे के लिए अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए। केवल जरूरी और उपयोगी चीजों पर ही धन खर्च करें। उदाहरण के लिए ब्रांडेड कपड़ों या लग्जरी वस्तुओं पर खर्च करने के बजाय, गुणवत्तापूर्ण और किफायती विकल्प चुनें। धन का विवेकपूर्ण निवेश करें धन को केवल वहां उपयोग करें, जहां सुरक्षित रहते हुए वह अधिक बढ़ सके। चाणक्य की इस सलाह का मतलब है कि धन को बेकार एक जगह न पड़ा रहने दें, बल्कि जोखिम का आकलन करते हुए उसे ऐसी जगह निवेश करें जहां वह समय के साथ बढ़े, जैसे व्यापार, संपत्ति, या सुरक्षित निवेश योजनाएं। म्यूचुअल फंड, या सोने में निवेश धन को बढ़ाने का सुरक्षित तरीका हो सकता है। भविष्य के लिए योजना बनाएं जो व्यक्ति भविष्य की चिंता नहीं करता, वह एक दिन संकट में पड़ जाता है। चाणक्य के अनुसार, भविष्य की जरूरतों, जैसे शिक्षा, विवाह, या आपातकाल के लिए धन संचय करना चाहिए। इसके लिए नियमित बचत और दीर्घकालिक योजना बनाना जरूरी है। लालच और जोखिम से बचें लालच में आकर धन का दुरुपयोग करने वाला व्यक्ति अपना सर्वनाश कर लेता है। चाणक्य सलाह देते हैं कि जल्दी अमीर बनने की चाह में जोखिम भरे निवेश या जुआ जैसी गतिविधियों से बचें। धन को सुरक्षित और समझदारी से प्रबंधित करें।