Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की भर्ती: फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन

students

HDFC बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के 7267 पदों पर भर्ती निकाली है। फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए सालाना तक होगी। आवेदन की आखिरी तारीख आज है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जल्द से जल्द इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यंहा हम आपको इस पद जुड़े साड़ी डिटेल के इनफार्मेशन देने वाले हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। देश के प्रमुख बैंकों में से एक, HDFC Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। यह पोस्ट फुल-टाइम और परमानेंट नौकरी है। इसमें कैंडिडेट को ग्राहकों की लोन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिम्मेदारियाँ इस पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवार को कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। उन्हें ग्राहकों से मिलकर उनकी लोन जरूरत समझनी होगी और सही लोन सॉल्यूशन देना होगा। साथ ही ग्राहक की क्रेडिट योग्यता का मूल्यांकन भी करना होगा। इसके अलावा लोन प्रोसेसिंग से लेकर मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया संभालनी होगी। एक अच्छा ग्राहक पोर्टफोलियो तैयार करना भी इस काम का हिस्सा है। जरूरी स्किल्स इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट में अच्छी टीम स्पिरिट होनी चाहिए। साथ ही इंटर पर्सनल स्किल्स ,टाइम मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स का होना जरूरी है। जो उम्मीदवार लोन प्रोसेस के हर पहलू को समझते हैं, उनके लिए यह पद बेहद उपयुक्त है। शैक्षणिक योग्यता आवेदक के पास फाइनेंस (Finance) या मार्केटिंग (Marketing) में MBA या PGDM की डिग्री होनी चाहिए। फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप नए हैं और सीखने के लिए उत्सुक हैं, तो यह जॉब आपके करियर की बेहतरीन शुरुआत बन सकती है। सैलरी स्ट्रक्चर एम्बिशन बॉक्स के अनुसार, HDFC Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की सालाना सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए तक हो सकती है। सैलरी कैंडिडेट के एक्सपीरियंस, लोकेशन और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी। जॉब लोकेशन यह पोस्ट मुंबई, महाराष्ट्र (Mumbai, Maharashtra) में है। जो कैंडिडेट मेट्रो सिटी में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है। कंपनी के बारे में HDFC Bank की स्थापना 1994 में मुंबई में हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। अप्रैल 2021 तक मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक था। इस बैंक की पहचान ग्राहकों को तेज़ और सुरक्षित सेवाएँ प्रदान करने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज है, इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें ताकि कोई मौका ना छूटे। FAQs Q1. क्या HDFC Bank की यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए भी है?A1. जी हां, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। Q2. इस पोस्ट के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?A2. कैंडिडेट के पास फाइनेंस या मार्केटिंग में MBA या PGDM होना जरूरी है। Q3. रिलेशनशिप मैनेजर की मुख्य जिम्मेदारियाँ क्या हैं?A3. ग्राहकों से मिलना, उनकी जरूरत समझना, लोन प्रोसेस को मैनेज करना और रिस्क मैनेजमेंट करना। Q4. इस पोस्ट की सैलरी कितनी है?A4. एम्बिशन बॉक्स के अनुसार, सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है। Q5. आवेदन कहां से कर सकते हैं?A5. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या ‘Apply Now’ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इम्पोर्टेन्ट लिंक www.hdfcbank.com.support@hdfcbank.com