ABVP Bhopal : मंत्री के आवस का घेराव, RGPV में धारा 54 लागू करने- VIT की जांच की मांग
ABVP Minister residence surrounded Section 54 implemented in RGPV भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्यप्रदेश ने आज तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंद्र सिंह परमार के आवास का घेराव कर RGPV और VIT विश्वविद्यालय में चल रही वित्तीय, प्रशासनिक और अकादमिक अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। परिषद ने दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। RGPV विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों पर अभाविप ने कहा कि वर्ष 2019–20 से 2023–24 तक की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक न करना गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका पैदा करता है। परिषद द्वारा प्रस्तुत प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं— ABVP की प्रमुख मांगें— परिषद ने घोषणा की कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। VIT विश्वविद्यालय भोपाल से जुड़े मुद्दों पर अभाविप ने बताया कि— अभाविप की मांगें— प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि RGPV में फैल रहे आर्थिक और अकादमिक भ्रष्टाचार को लेकर परिषद पहले भी सरकार को चेतावनी दे चुकी है। चार दिन पूर्व भी मंत्री जी को अवगत कराया गया था। जब तक धारा 54 लागू नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।