Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

IAS Santosh Verma: सांसद आलोक शर्मा ने की केंद्रीय मंत्री से शिकायत, बख्शा नहीं जाएगा

MP Alok Sharma

IAS Santosh Verma MP Alok Sharma complains to Union Minister भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। समाज में रोष सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आईएएस संतोष वर्मा ने सार्वजनिक मंच से जाति-विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उनके कथन से भारतीय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, समानता और गरिमा के सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी समुदाय विशेष के सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रत्यक्ष आघात पहुंचाती है। विभाजन को बढ़ावा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा ने दिए बयान में कहा था कि “जब तक एक व्यक्ति अपने बेटे को किसी विशेष समुदाय की बेटी से संबंध या दान नहीं देता, तब तक आरक्षण छोड़ने का कोई विचार नहीं होगा।” श्री शर्मा ने कहा कि यह बयान न केवल जाति और लैंगिक आधार पर भेदभावपूर्ण है, बल्कि सामाजिक तनाव और विभाजन को बढ़ावा देने वाला भी है। ऐसे बयान महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की गई ऐसी टिप्पणी जनता के बीच अविश्वास और आक्रोश पैदा करती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है।केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar Election: सांसद आलोक शर्मा पहुंचे दरभंगा के हायाघाट विधानसभा, कहा- NDA की सरकार जरूरी

Bihar Election

MP Alok Sharma reached Hayaghat Assembly of Darbhanga NDA government is necessary पटना/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को बिहार के दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता में विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। यहां की जनता ने एनडीए गठबंधन की सरकार में विकास और जनकल्याण के कार्यों को देखा है। जंगलराज भी खत्म नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के बड़े बड़े काम भी शुरू किए हैं और बिहार से जंगलराज भी खत्म किया है। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि परिवारवाद की बेल बिहार में फिर से न पनप पाए। बिहार विकास की दौड़ में भारत का एक नंबर का राज्य बने इसलिए फिर एक बार एनडीए गठबंधन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता में उत्साह है फिर से यहां एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आलोक शर्मा ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। बूथ अध्यक्ष, पोलिंग एजेंट्स सम्मेलन सांसद आलोक शर्मा ने दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में बूथ अध्यक्षों और पोलिंग एजेंट और रिलीवर एजेंट्स के सम्मेलनों को संबोधित किया। सांसद शर्मा ने बूथ अध्यक्ष और उनके पूरी टीम में चुनावी जोश भरते हुए प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव बिहार की दिशा तय करेगा। बूथ की टीम को अनुशासन में रहकर समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचना है। मॉकड्रिल में भाग लेना है। और अंत में जब मतदान समाप्त हो तो फॉर्म 17 (सी) लेकर ही वहां से वापस होना है। सांसद शर्मा ने बूथ अध्यक्ष और पोलिंग एजेंट को मतदान की बारीकियों से अवगत कराया। भूत अध्यक्ष और पोलिंग एजेंट के सम्मेलनों में हायाघाट विधानसभा के प्रभारी जोधपुर के विधायक अतुल भंसाली जी विधानसभा प्रभारी विस्तारक और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bihar Electon: सांसद भोपाल ने दरभंगा की हायाघाट सीट पर संभाली कमान, दिए चुनावी टिप्स

Bihar Election

Bihar Election MP Bhopal takes charge of Hayaghat seat in Darbhanga gives election tips दरभंगा। बिहार में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा को दरभंगा जिले की हायाघाट सीट पर प्रचार की कमान सौंपी गई है। सांसद शर्मा ने शनिवार को हायाघाट पहुंचते ही मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें लेना शुरू कर दिया। विधानसभा क्रमांक 84, हायाघाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने डॉ रामचंद्र प्रसाद को पुनः प्रत्याशी बनाया है। सांसद आलोक शर्मा ने हायाघाट में सिधोली स्थित एनडीए के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उसके बाद वे हायाघाट दक्षिणी मंडल के ग्राम मझौलिया, बहेरी उत्तरी मंडल के पघारी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों को संबोधित किया और बिहार के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की। टीम का अहम रोल सांसद आलोक शर्मा ने दरभंगा में हायाघाट सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के टिप्स दिए। सांसद शर्मा ने कहा कि चुनाव में बूथ पर काम करने वाली टीम का अहम रोल होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति निष्ठा भाव रखते हुए काम करना होगा। सांसद आलोक शर्मा के साथ चुनाव प्रचार के दौरान हायाघाट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जोधपुर (राजस्थान) के भाजपा विधायक अतुल भंसाली, हायाघाट उत्तरी प्रखंड के अध्यक्ष जय गोपाल चौधरी, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष गोविंद कुमार मंडल, लोक जनशक्ति पार्टी हायाघाट प्रखंड के अध्यक्ष अनिल पासवान, बहेरी प्रखंड के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी पप्पू भी मौजूद रहेष