Bhopal News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब ठिकानों पर मारा छापा
Major action by the Excise Department raids on illegal liquor dens भोपाल. राजधानी में आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को बरामद कर इसे नष्ट किया गया. आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है. 470 किलो महुआ लाहन आबकारी टीम ने बताया है कि शहर के कोलार क्षेत्र के कजलीखेड़ा, ढोली, मावडिया और गोंदीपुरा गांवों में अवैध शराब बनने की जानकारी आबकारी विभाग को मिली, इन स्थानों पर टीम ने दबिश दी. कार्रवाई में 470 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद कर मौके पर ही इसे नष्ट किया गया. आबकारी टीम ने अब तक 7 प्रकरण दर्ज किए है. बीडीए कॉलोनी आकृति से 6 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त हुई. जब्त शराब की कीमत करीब ₹3.5 लाख बताई गई. अभियान जारी रहेगा शहर में यह कार्रवाई मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में की गई है. सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.