CM Mohan Yadav: कर्मचारी मंच ने सौंपा ज्ञापन, की मांग
CM Mohan Yadav Employee Forum submitted memorandum demanding भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक सूत्रीय ज्ञापन मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मंगलवार को सौंपा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने मंत्रालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगे रखी। इस मौके पर हरि सिंह गुर्जर, लव प्रकाश पाराशर, सत्येंद्र पांडे, दीपक गुर्जर सहित लोग उपस्थित रहे। न्यायालय का आदेश जारी प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर के स्पष्ट आदेश जारी करने के बाद भी सरकार ने अभी तक दैनिक वेतन भोगी से नियमित हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ नहीं मिला है। इसके लिए दैनिक वेतन भोगी सेवाकाल की वरिष्ठ का लाभ नियमित सेवा में जोड़ने के के आदेश अभी तक जारी नहीं हुए है। जिस कारण हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित है। पांडे ने कहा कि कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से वन रक्षक पद पर नियमित हुए, वनरक्षको को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सेवा काल की वरिष्ठता की गणना नियमित सेवा की वरिष्ठता में करने एवं पुरानी पेंशन योजना ओ पी एस का लाभ दिया जाए। इसके साथ वरिष्ठ के अनुसार ग्रेजुएटी का लाभ देने के आदेश प्रसारित करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने सहानुभूतपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।