Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

गजब इनोवेशन! ChatGPT पर जल्द मिलेगा UPI पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग का ऑप्शन

ChatGPT का यूज अभी तक आपने अपने कुछ सवाल पूछने या फिर फोटो बनाने के लिए किया होगा। क्या आप जानते हैं कि आगे आने वाले समय में OpenAI के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पेमेंट भी किया जा सकेगा। जी हां, बता दें कि ओपनएआई, भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कंपनी रेजरपे ने एक साथ मिलकर एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इस पॉलेट प्रोग्रेम में चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे AI चैटबॉट से सीधे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा। यह भारत के रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम को AI चैटबॉट से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI की नई पहल इसके अलावा, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI ने कई नई पहलें पेश की हैं। इनमें AI बेस्ड UPI हेल्प भी शामिल है। NPCI ने UPI के जरिए IoT पेमेंट की भी घोषणा की। इसका मतलब है कि कार, वियरेबल डिवाइस और स्मार्ट टीवी जैसे कनेक्टेड डिवाइस से भी UPI पेमेंट हो सकेगा। एआई का क्षेत्र आगे चलकर कितना एडवांस होने वाला है, इसका पता इस खबर से चलता है। हर महीने होते हैं 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन इसके जरिए होते हैं। बता दें कि अभी यह सुविधा शुरुआती फेज में है। अगर यह पॉयल प्रोजेक्ट सफल होता है तो ऑनलाइन कॉमर्स में AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ सकता है। यह सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स और प्लेटफॉर्म्स के लिए पायलट स्टेज में है। शुरू हो गया पायलट प्रोजेक्ट ChatGPT में UPI पेमेंट की सर्विस देने का मकसद चैट इंटरफेस के अंदर ही पूरी खरीदारी करने की सुविधा देना है। कंपनी ने यह घोषणा 9 अक्टूबर, 2025 को की है। कंपनियों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में बताया है कि इस पायलट प्रोग्राम में ओपनएआई यह देखेगा कि AI एजेंट कैसे UPI का इस्तेमाल करके सेफ, भरोसेमंद और यूजर कंट्रोल्ड तरीके से अपने आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अभी टेस्टिंग फेज में है सुविधा यह पहल अभी टेस्टिंग फेज में है और कंपनी अभी यह देखेगी कि AI पावर्ड पेमेंट को अलग-अलग सेक्टरों में कैसे बढ़ाया जा सकता है। चैटजीपीटी से ही ऑर्डर कर पाएंगे बिग बास्केट का सामान इस पायलट प्रोग्रेम के तहत यूजर्स चैटजीपीटी से सीधे बिगबास्केट से सामान ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल, एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंकिंग पार्टनर को इस पायलट प्रोग्राम में शामिल किया गया है। देखना है कि एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं ओपनएआई में इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा है कि वे NPCI के साथ काम करने और यह पता लगाने के लिए उत्साहित हैं कि वे एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं। इससे हम आसान और सुरक्षित कॉमर्स के एक नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।

UPI पेमेंट का नया दौर: चेहरे से तुरंत भुगतान — सुरक्षा और तरीका एक नज़र में

नई दिल्ली NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए डिजिटल पेमेंट फीचर्स का ऐलान किया है. नए फीचर के तहत बिना PIN के भी UPI पेमेंट की जा सकेगी. अभी तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर्स को पिन एंटर करना होता था, लेकिन अब यूजर्स बायोमैट्रिक्स के जरिए पेमेंट कर सकेंगे.  साथ ही स्मार्ट ग्लासेस के जरिए भी पेमेंट हो सकेगी. इससे UPI का इस्तेमाल आसान होगा. यूजर्स किसी भी पेमेंट को वेरिफाई करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल PIN की जगह कर सकते हैं. ये फीचर यूजर्स को मैन्युअली सेट करना होगा.  इन बातों का रखें ध्यान  शुरुआत में बायोमैट्रिक्स के जरिए UPI पेमेंट को सीमित रखा गया है. यूजर्स 5000 रुपये तक की ही पेमेंट इसके जरिए कर सकते हैं. स्मार्टफोन के जरिए होने वाले UPI पेमेंट में बायोमैट्रिक्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा. माना जा रहा है कि इससे UPI पेमेंट आसान और सुरक्षित तरीके से होंगे.  इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अब PIN एंटर नहीं करना होगा. हालांकि, बड़ी पेमेंट्स के लिए अभी भी बायोमैट्रिक्स की जरूरत होगी. UPI की ये सर्विस शुरू हो गई है. हालांकि, अभी ज्यादातर UPI सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स पर ये सुविधा नहीं मिल रही है. आइए जानते हैं आप इस सर्विस को एक्टिवेट कैसे कर सकते हैं.  कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे बायोमैट्रिक्स ऑथेंटिकेशन?      सबसे पहले आपको UPI ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद आपको एक नई पेमेंट शुरू करनी होगी.       इसके लिए आप किसी QR कोड को स्कैन कर सकते हैं या फिर किसी कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं.      अब आपको पेमेंट का अमाउंट एंटर करना होगा. फिर बैंक चुनना होगा जिससे पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं.      जब आपसे UPI PIN एंटर करने के लिए कहा जाए, तो आपको यूज बायमैट्रिक का विकल्प चुनना होगा. हालांकि, ये विकल्प अभी ज्यादातर ऐप्स पर नहीं दिख रहा है.      आपको अपना फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेट करना होगा. इसके बाद कन्फर्मेशन मैसेज का इंतजार करना होगा. कन्फर्मेशन के बाद पेमेंट ऑटोमेटिक हो जाएगी.