Public Sootr

लहर खबरों की

Niraj mishra

Writer News & Blogger

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही जारी, नमूनों की मौके पर ही जॉच

Food Safety Administration's action continues

भोपाल। दीपावली त्योहार के दृष्टिगत संपूर्ण मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश नियंत्रक, खाद्य एंव औषधि प्रशासन द्वारा सभी कलेक्टर एंव अभिहित अधिकारी / खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये गये है।

स्थलों के निरीक्षण


इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों में आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा भोपाल शहर के विभिन्न स्थलों के निरीक्षण किये गये तथा निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर ही जॉच


खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा जुमेराती स्थित महेंद्र मावा भण्डार से मावा के नमूने लिये एंव दो क्विंटल मावा जप्त किया गया। इतवारा स्थित सावंरिया स्वीट्स से मावा, मावा बर्फी, पनीर के नमूने, कुंदन नमकीन से लोंग सेव, बेसन, तेल के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाने के लिए संग्रहित किये गये। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला द्वारा 10 नम्बर मार्केट एंव 6 नम्बर मार्केट से मावा, पनीर, बेसन लड्डू, चांदी के वर्क, खाद्य रंग इत्यादी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जॉच की गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, पूजा शाक्या, वर्षा व्यास, जे.पी. लववंशी एंव एम.एफ.टी.एल केमिस्ट अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।

Loading spinner

Leave a Comment