Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

BSSC LDC Bharti 2025: बिहार लोवर डिवीजन क्लर्क के 14,921 पदों पर आवेदन शुरू

students

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 14,921 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 24 नवंबर 2025 तक चलेंगे। उम्मीदवार onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) पास रखी गई है, और चयन लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने राज्य में लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 14,921 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है।इच्छुक उम्मीदवार 24 नवंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) आवेदन वेबसाइट: www.onlinebssc.com आयु सीमा (Age Limit) आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया क्वालीफाई अंक आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) पदों का विवरण (Vacancy Details) महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Indian Railway: ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, डीआरएम पंकज त्यागी ने बताई तैयारियां

DRM Bhopal

Indian Railway Crowd management in trains DRM explained the preparations भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रबंधन पर बेहतर काम कर रहा है. डीआरएम पंकज त्यागी ने मंगलवार को त्यौहार पर प्रबंध को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील कि यात्री यात्रा के दौरान सतर्क रहें, अपने सामान की सुरक्षा करें, स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखें तथा रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इन व्यापक तैयारियों का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्रियों की दिवाली एवं छठ महापर्व की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और आनंददायक हो। मंडल रेल प्रबंधक सहित उच्च रेलवे अधिकारियों के निर्देशन में एक व्यापक कार्य योजना को क्रियान्वित किया गया है। इन विशेष व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु और सहज यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। मंडल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और भीड़ प्रबंधन तथा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल का व्यापक प्रबंध- • रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) विभाग द्वारा रस्सियों और बैरिकेडस का उपयोग करके प्रवेश के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए लाइन का प्रबंधन।• होल्डिंग क्षेत्र और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणा की जाएगी, जिसमें आने वाली ट्रेनों के साथ-साथ प्लेटफार्म और दिशा की भी जानकारी दी जाएगी।• यात्रियों को प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार लाइन के माध्यम से प्लेटफार्म तक ले जाया जाएगा।• लाइन के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था।• इसी तारतम्य में मंडल के भोपाल, बीना एवं इटारसी स्टेशनों पर दिनांक 14.10.2025 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टेशन पर भीड़ की स्थिति में रेल प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास किया गया।• भीड़ पर 24 घंटे निगरानी रखने हेतु कंट्रोल रूम (नियत्रंक कक्ष) में एक वॉर रूम स्थापित किया गया गया।• भीड़ को संभालने के लिए स्थानों की पहचान की गई और कर्मचारियों को तैनात किया गया।• ट्रेनों और दिशा-निर्देशों के संबंध में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।• सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों / प्लेटफार्मों की लाइव निगरानी की जा रही है तथा इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।• भीड़ नियंत्रण हेतु रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) एवं शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ एक बैठक आयोजित की गई है।• मंडल पर बुकिंग काउटर के अतिरिक्त 16 स्टेशनों पर (हरदा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंजबासोदा, मंडीबामोरा, बीना, मुंगावली, अशोकनगर, रूठियाई, शाजापुर, शिवपुरी) पर 38 एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है।• मंडल के भोपाल-2 एवं इटारसी-1 स्टेशन पर कुल 3 अतिरिक्त मोबाईल यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग) प्रणाली से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है। अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन- एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच :-

Ujjain Mahakal Mandir: फाउंटेन शो का लोकार्पण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया लड्डू प्रसादम का भी शुभारंभ

Ujjain Mahakal Mandir

Inauguration of fountain show at Mahakal Lok Complex, Chief Minister Dr. Yadav also inaugurated Laddu Prasadam उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर महाकाल लोक परिसर रुद्र सागर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन तथा फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 18 करोड़ 7 लाख रुपए से स्थापित लेजर एंड साउंड शो में भगवान श्री महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी तथा अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को प्रदर्शित किया गया है। लगभग 25 मिनट की अवधि का लाइट एंड साउंड शो अद्भुत रूप से देखते ही बनता है। श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ किया गया, जो मिलेट अन्न से निर्मित होगा। इसके साथ श्री महाकालेश्वर बैंड का भी शुभारंभ हुआ। महाकाल बैंड द्वारा प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर महाकाल लोक परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा दीपदान किया गया। दीप प्रज्वलित किए गए। नगरी का विशेष स्थान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री महाकाल के आशीर्वाद से देश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उज्जैनी अवंतिका नगरी का विशेष स्थान है। उज्जैन का गौरवमयी इतिहास है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में लाइट एंड साउंड शो से उज्जैन आने वाले लोग उज्जैन की गौरव गाथा से परिचित होंगे। यह शो उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेगा। डॉ. यादव ने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश में बैंड की प्राचीन परंपरा रही है। आगामी महाकाल सवारी तथा अन्य पर्वों पर नियोजित ढंग से प्रस्तुति तथा कदमताल के लिए बैंड विधिवत अपनी तैयारी करें। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे