Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Indian Railway: खजुराहो–उदयपुर एक्सप्रेस आगरा केंट तक, 84 फाटक अस्थायी बंद

Railway News

Indian Railway Khajuraho-Udaipur Express to Agra Cantt 84 gates temporarily closed झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टीरहित पटरी बिछाने के कार्य के चलते कोटा मंडल से गुजरने वाली खजुराहो–उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन लागू किए गए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग अवश्य करें। समपार फाटक बंद रहेगा मोतीपुरा चौकी–धरनावदा स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार फाटक संख्या 84 पर आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण यह फाटक 25 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 27 नवम्बर 2025 शाम 05:00 बजे (17:00 बजे) तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में बड़े वाहन छबड़ा–कुम्भराज–गुना मार्ग से गुजरेंगे, जबकि छोटे वाहनों हेतु LHS 84 (अंडरपास) उपलब्ध रहेगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Indian Railway: वित्त वर्ष में 1 अरब टन माल ढुलाई का आंकड़ा पार, माल ढुलाई में बड़ी उपलब्धि

Indian Railway

Indian Railway croasses 1 billion tonnes of freight in the financial year a major achievement in freight transportation नई दिल्ली। भारतीय रेलवे का माल ढुलाई प्रदर्शन भारत की आर्थिक रीढ़ को लगातार मज़बूत कर रहा है, इस वर्ष संचयी लदान 1 अरब टन के आंकड़े को पार कर गया है—19 नवंबर तक 1020 मिलियन टन (MT) तक पहुँच गया। यह उपलब्धि प्रमुख क्षेत्रों से व्यापक समर्थन को दर्शाती है: कोयला 505 मिलियन टन के साथ सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना हुआ है, इसके बाद लौह अयस्क (115 मिलियन टन), सीमेंट (92 मिलियन टन), कंटेनर यातायात (59 मिलियन टन), कच्चा लोहा और तैयार इस्पात (47 मिलियन टन), उर्वरक (42 मिलियन टन), खनिज तेल (32 मिलियन टन), खाद्यान्न (30 मिलियन टन), इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चा माल (लगभग 20 मिलियन टन), और शेष अन्य सामान (74 मिलियन टन) का स्थान है। दैनिक लदान लगभग 4.4 मिलियन टन पर मज़बूत बना हुआ है, जो पिछले वर्ष के 4.2 मिलियन टन से ज़्यादा है, जो बेहतर परिचालन दक्षता और निरंतर माँग को दर्शाता है। रेलवे की क्षमता अप्रैल से अक्टूबर के बीच माल लदान इस सकारात्मक प्रगति को और भी पुख्ता करता है, जो 2025 में 935.1 मीट्रिक टन तक पहुँच जाएगा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 906.9 मीट्रिक टन था, जो साल-दर-साल एक अच्छी वृद्धि दर्शाता है। यह निरंतर गति, बेहतर दैनिक लदान दरों के साथ, भारत के औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढाँचे के विकास में सहयोग देने की रेलवे की क्षमता को दर्शाता है। रणनीतिक पहल भारत के बुनियादी ढाँचे के विकास में सीमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए, रेलवे ने इस क्षेत्र की रसद क्षमताओं को अनुकूलित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में लागू किए गए व्यापक सुधार, जिनमें बल्क सीमेंट टर्मिनलों के लिए नीति और कंटेनरों में बल्क सीमेंट की आवाजाही के लिए तर्कसंगत दरें शामिल हैं, सीमेंट परिवहन के आधुनिकीकरण की एक रणनीतिक पहल का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन उपायों का उद्देश्य बल्क हैंडलिंग क्षमता बढ़ाना, पारगमन समय कम करना और रसद लागत कम करना है, जिससे उद्योग जगत के खिलाड़ियों और अंतिम उपभोक्ताओं, दोनों को सीधा लाभ होगा और साथ ही आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता बढ़ेगी। ऐसे लक्षित हस्तक्षेप क्षेत्रीय परिवर्तन को गति प्रदान करते हैं। भीड़भाड़ कम थोक माल की आवाजाही को रेल द्वारा स्थानांतरित करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं जो केवल व्यावसायिक मानकों से कहीं आगे तक फैले हुए हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है, राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम होती है, और एमएसएमई सहित उद्योगों को हरित लॉजिस्टिक्स समाधानों तक पहुँच मिलती है। ये विकास सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हैं, माल ढुलाई को शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों की ओर देश की यात्रा के साथ जोड़ते हैं और रेलवे को आर्थिक और पर्यावरणीय प्रगति, दोनों के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में स्थापित करते हैं।

Railway News: स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स काम, भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस ट्रिप निरस्त

Railway News

Railway News Air concourse work in station yard Bhopal-Jodhpur Express trip cancelled भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स कार्य के चलते भोपाल–जोधपुर-भोपाल एवं भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथि को एक ट्रिप निरस्त रहेंगी । निरस्त रेल सेवाएं यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें। इटारसी से संचालन रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल के इटारसी होकर एरणाकुलम से बरौनी वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन शनिवार को एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी। जंक्शन वन वे स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम से बरौनी स्पेशल ट्रेन शनिवार को 16.00 बजे एरणाकुलम स्टेशन से प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार सुबह 05.40 बजे इटारसी पहुँचकर और मंगलवार को सुबह 07.00 बजे बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। ठहराव स्टेशन: आलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोत्तनूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा।

DRM Bhopal: रेलवे स्टेशन के लिलेन लांड्री और बेस किचन का किया औचक निरीक्षण

DRM Bhopal

DRM Bhopal Conducted a surprise inspection of railway station भोपाल। मंडल रेल प्रसाशन भोपाल यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार सकरात्त्मक कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी ने संबंधित अधिकारियों के साथ छठ पूजा पर यात्री भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्थाओं के भोपाल रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। टिकट चेकिंग, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। यात्रियों को स्वच्छ बेडरोल त्यागी ने इसके अतिरिक्त मंडल के लिलेन लांड्री, आईओएच, कोचिग डिपो आईआरसीटीसी बेस किचन का भी निरीक्षण किया। डीआरएम द्वारा लांड्री में लीलेन की स्वच्छता और गुणवत्ता युक्त बेडरोल की जाँच की गई साथ ही ट्रेनों में यात्रियों को साफ, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल प्रदान करने के निर्देश दिए साथ ही मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुलाई और इस्त्री प्रक्रिया की भी जाँच की ताकि यात्रियों को स्वच्छ बेडरोल देकर उनकी आरामदायक, हाइजीनिक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। जाँच संतोषजनक आईओएच डिपो में यात्री कोचों की ओवर हालिंग कार्यप्रणाली का विधिवत निरीक्षण किया साथ ही कोचिंग डिपो का भी औचक निरीक्षण किया।तत्पश्चात भोपाल में आईआरसीटीसी के बेस किचन का निरीक्षण किया एवं में गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया बेस किचन की साफ-सफाई की भी जाँच की संतोषजनक पाया। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) आर पी खरे सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Indian Railway: ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, डीआरएम पंकज त्यागी ने बताई तैयारियां

DRM Bhopal

Indian Railway Crowd management in trains DRM explained the preparations भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रबंधन पर बेहतर काम कर रहा है. डीआरएम पंकज त्यागी ने मंगलवार को त्यौहार पर प्रबंध को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील कि यात्री यात्रा के दौरान सतर्क रहें, अपने सामान की सुरक्षा करें, स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखें तथा रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इन व्यापक तैयारियों का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्रियों की दिवाली एवं छठ महापर्व की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और आनंददायक हो। मंडल रेल प्रबंधक सहित उच्च रेलवे अधिकारियों के निर्देशन में एक व्यापक कार्य योजना को क्रियान्वित किया गया है। इन विशेष व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु और सहज यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। मंडल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और भीड़ प्रबंधन तथा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल का व्यापक प्रबंध- • रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) विभाग द्वारा रस्सियों और बैरिकेडस का उपयोग करके प्रवेश के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए लाइन का प्रबंधन।• होल्डिंग क्षेत्र और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणा की जाएगी, जिसमें आने वाली ट्रेनों के साथ-साथ प्लेटफार्म और दिशा की भी जानकारी दी जाएगी।• यात्रियों को प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार लाइन के माध्यम से प्लेटफार्म तक ले जाया जाएगा।• लाइन के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था।• इसी तारतम्य में मंडल के भोपाल, बीना एवं इटारसी स्टेशनों पर दिनांक 14.10.2025 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टेशन पर भीड़ की स्थिति में रेल प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास किया गया।• भीड़ पर 24 घंटे निगरानी रखने हेतु कंट्रोल रूम (नियत्रंक कक्ष) में एक वॉर रूम स्थापित किया गया गया।• भीड़ को संभालने के लिए स्थानों की पहचान की गई और कर्मचारियों को तैनात किया गया।• ट्रेनों और दिशा-निर्देशों के संबंध में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।• सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों / प्लेटफार्मों की लाइव निगरानी की जा रही है तथा इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।• भीड़ नियंत्रण हेतु रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) एवं शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ एक बैठक आयोजित की गई है।• मंडल पर बुकिंग काउटर के अतिरिक्त 16 स्टेशनों पर (हरदा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंजबासोदा, मंडीबामोरा, बीना, मुंगावली, अशोकनगर, रूठियाई, शाजापुर, शिवपुरी) पर 38 एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है।• मंडल के भोपाल-2 एवं इटारसी-1 स्टेशन पर कुल 3 अतिरिक्त मोबाईल यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग) प्रणाली से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है। अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन- एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच :-