Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: कलेक्टर ने कार्बाइड गन से घायल बच्चों का जाना हाल, की आर्थिक सहायता भी

Bhopal Collector

Bhopal Collector inquires about condition of children injured by carbide gun भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हमीदिया अस्पताल पहुँचकर उपचाररत व्यक्तियों एवं बच्चों का हाल-चाल जाना। सिंह ने डॉक्टरों से बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सभी को रेड क्रॉस के माध्यम से ₹5000 प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता मौके पर ही उपलब्ध कराई। बिक्री की जांच और कार्यवाही दीपावली उत्सव के मद्देनज़र भोपाल जिले में सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए। 9 अक्टूबर को कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित कर 1500 किलो, 500 किलो तथा 50 किलो के स्थाई एवं अस्थाई दुकानों में प्रतिबंधित पटाखों एवं कार्बाइड गन की बिक्री की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, अस्पतालों को भी संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनज़र बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए थे। 55 कार्बाइड गन जब्त दल ने आतिशबाजी दुकानों के निरीक्षण के दौरान आनंद नगर, निशातपुरा, छोला, बैरसिया एवं अन्य क्षेत्रों में 55 कार्बाइड गन जब्त की गईं, जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के पूर्व यह कार्रवाई की जाने के बावजूद जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में 186 नेत्र चोट (Eye Injury) के प्रकरण विभिन्न अस्पतालों में दर्ज किए गए, जिनका विधिवत उपचार किया गया। इनमें 15 लोगों का सर्जिकल इलाज किया गया है, जबकि 10 प्रकरण ऐसे हैं जिनमें गंभीर रूप से नेत्रों को क्षति पहुँची है, जिनका उपचार जारी है। रोक लगाने के लिए धारा 163 भोपाल जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से ग्यारस, नववर्ष एवं विवाह समारोहों में आतिशबाजी के दौरान कार्बाइड गन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।साथ ही, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर ऐसी गनों की जप्ती के निर्देश दिए गए हैं।

DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में लाखों की सैलरी वाली नौकरी, करें आवेदन

Metro

हर साल देशभर में लाखों युवा अपने सपनों की नौकरी पाने के लिए तैयारी करते हैं। कोई कॉरपोरेट सेक्टर की ओर रुख करता है, तो कोई सरकारी संस्था में करियर बनाना चाहता है। अगर आप भी ऐसे ही युवाओं में से हैं जो स्थिरता, सम्मान और बेहतरीन सैलरी के साथ नौकरी का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपकी खोज पूरी हो चुकी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस साल युवाओं के लिए एक शानदार मौका दिया है। संस्था ने जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद न सिर्फ प्रतिष्ठा का प्रतीक है बल्कि यहां काम करने का अनुभव आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। इस भर्ती की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 6 नवंबर 2025 तक चलेगी। खास बात यह है कि इस बार आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है — यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। अगर आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बैकग्रराउंड से हैं और किसी बड़े संगठन में अपनी प्रतिभा साबित करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए गोल्डन चांस है। चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन बल्कि अन्य शानदार सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती में आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम (Offline Mode) से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर हाथ से भरना होगा। इसके बाद इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। यह भर्ती विशेष रूप से योग्य इंजीनियरिंग अधिकारियों के लिए है। दिल्ली मेट्रो जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का यह बेहतरीन मौका है। 💼 सैलरी और सुविधाएं इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी दी जाएगी। PRCE आधार (Basis) पर चुने गए उम्मीदवारों को ₹1,65,900 प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं, डेप्यूटेशन बेस (Deputation Basis) पर चुने गए उम्मीदवारों को उनके मौजूदा विभाग का वेतन और भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें डीएमआरसी की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 🎓 पात्रता1 उम्मीदवारों के पास सरकारी संगठन या सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कार्य अनुभव होना चाहिए। डेप्यूटेशन बेस पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार IRSEE या PRCE अधिकारी होने चाहिए। पूर्व IRSEE अधिकारी जो CDA पे लेवल 14 पर कार्यरत हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। नॉन-फंक्शनल SAG लेवल-14 के अधिकारी भी पात्र होंगे। नॉन-फंक्शनल SAG लेवल-14 के अधिकारी भी पात्र होंगे। भर्ती की विस्तृत जानकारी डीएमआरसी की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। 🧾 आवेदन प्रक्रिया 2सबसे पहले www.delhimetrorail.com पर जाएं। “Career” सेक्शन में भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और सभी जानकारी भरें। फॉर्म पर पासपोर्ट फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें। सभी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें। आवेदन को स्पीड पोस्ट के जरिए दिल्ली मेट्रो कार्यालय भेजें। यह भर्ती दिल्ली मेट्रो के साथ करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। योग्य उम्मीदवारों को जल्द आवेदन कर इस मौके को भुनाना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को न केवल अच्छा वेतन बल्कि स्थिर करियर भी मिलेगा।

Bhopal News: गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चंबल एकता मंच का आयोजन

Lord Shri Krishna on Govardhan Puja

Cultural presentations dedicated to Lord Shri Krishna on Govardhan Puja भोपाल। शहर के नागेश्वर धाम मंदिर, स्मार्ट सिटी रोड ,जवाहर चौक परिसर में चंबल एकता मंच भोपाल की ओर से गुरूवार को गोवर्धन पावन पर्व पर गोवर्धन महाराज पूजा, परिक्रमा, राधा-कृष्ण रास प्रस्तुति , गोवर्धन आरती और चंबल क्षेत्र के पारम्परिक व्यंजनों के भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता एवं क्षेत्रीय संस्कृति तथा परंपराओं का सुंदर संगम रहा। विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, चंबल क्षेत्र के लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। आयोजन में मध्यप्रदेश शासन के हुजूर विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर म प्र विधान सभा रामेश्वर शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, महाराणा प्रताप सामाजिक ट्रस्ट के ट्रस्टी डी एस भदौरिया , म प्र राजपूत समाज के महा सचिव दीपक चौहान , वार्ड 80 की पार्षद एवं जोन 18 की अध्यक्ष सुनीता गुड्डू भदोरिया , वार्ड 81 की पार्षद बविता डोंगरे, वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत पार्षद जगदीश यादव, पार्षद आरती अनेजा, mic सदस्य मनोज राठौर, राघव तिवारी, नरेश शर्मा,गजेन्द्र कंसाना कमलेश राठौर, मंडल अध्यक्ष मनोहर मीणा , बीएस बाजपेयी , धीर सिंह भदौरिया , रामवीर सिकरवार, कप्तान सिंह यादव, शशिकांत शर्मा, अशोक बघेल, ज्ञान सिंह कुशवाह, रणवीर बघेल, हेमंत परिहार आदि सहित कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र भदौरिया बड़ी संख्या में निवासरत चंबल के भिण्ड , मुरैना ग्वालियरी, धोलपुर, इटावा, आगरा, दतिया आदि क्षेत्रों के मूल निवासी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राधा-कृष्ण रास प्रस्तुति एवं भजन संध्या ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चंबल क्षेत्र के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया इस अवसर पर चंबल एकता मंच के अध्यक्ष विष्णुपाल सिंह भदौरिया (गुड्डू) ने अपने परिवार, मित्रों एवं चंबल समाज के साथ धार्मिक परंपराओं के अनुरूप गोवर्धन पूजा संपन्न कर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ प्रदान की । उन्होंने कहा कि यह सामूहिक आयोजन “एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक” है। इस अवसर पर चंबल क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन चंबल एकता मंच के मीडिया प्रभारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने किया तथा आभार प्रदर्शन चंबल एकता मंच के महासचिव डॉ. रणवीर सिंह बघेल ने किया।

Bhopal News: मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज करेंगे शंका का समाधान,धर्म सभा में दिए गुरूमंत्र

Muni Shri Praman Sagar Maharaj

Muni Shri Praman Sagar Maharaj resolve doubts भोपाल। “अच्छा देखू,अच्छा बोलूं, अच्छा करूं,औरअच्छा बनूं- यह चार भावनायें सभी के दिल और दिमाग में रहेंगी तो चारों ओर अच्छा ही अच्छा होगा” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने अवधपुरी के विद्याप्रमाण गुरुकुलम् में गुरूवार को धर्म सभा में व्यक्त किये। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया शनिवार 25 अक्टूबर को प्रातः मुनिसंघ पिपलानी दि. जैन मंदिर की बंदना करते हुये सोनागिरि में पहुंचेंगे तथा प्रातःकालीन प्रवचन सभा को सम्वोधित करेंगे एवं आहार चर्या यंही से ही संपन्न होगी दौपहर में सामायिक के उपरांत बापिस अवधपुरी पहुंचेंगे एवं सांयकालीन शंकासमाधान संपन्न होगा। विसंगति में भी संगति 26अक्टूबर को प्रातः8:30 बजे से रविवारीय धर्मसभा एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महाराज ने हायकू लिखा “आलोचन से लोचन खुलते, सो स्वागत है” आलोचना सुनने से स्वंय के प्रति सजग हो जाओ, तो कभी दुःख नहीं होगा और जब दुःख नहीं होगा तो बुरा भी नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि अच्छा बनने के लिये पहला सूत्र है “पांजेटिव एटिट्यूड” अर्थात बुराई मेंअच्छाई,दुःख में सुख,प्रतिकूलता में अनूकूलता, विसंगति में भी संगति देखने की कोशिश करें। दृष्टीकोण बदल गया मुनि श्री ने कहा कि दुःख तो सभी के जीवन में आता है, लेकिन दुःख के क्षणों में भी जो सुख खोज लेता है वही इंसान सुखी है। उन्होंने एक घटना सुनाते हुये कहा कि एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई लोग आऐ और उन्होंने संवेदना व्यक्त की तो उसने कहा कि मुझे इस बात का दुःख नहीं कि मेरा मकान जल गया मुझे खुशी इस बात की है कि मेरा परिवार बच गया मकान तो फिर भी बन जाऐगा लेकिन यदि परिवार चला जाता तो कुछ भी नहीं बचता मुनि श्री ने कहा कि यदि आपका दृष्टीकोण बदल गया तो विपत्ति में संपत्ति,प्रतिकूलता में अनूकूलता दिखने लगेगी। सभी धर्मों के ग्रंथ मुनि श्री ने कहा कि गुरुओं के सानिध्य में रहकर यदि आपने अपनी सोच को सकारात्मक रखना शुरु कर दिया तो फिर तुम्हें न तो किसी व्यवस्था से सिकायत रहेगी और न ही समाज और रिस्तेदारों तथा घर परिवार से सिकायत रहेगी। यदि नकारात्मक सोच रखोगे तो नकारे हो जाओगे उन्होंने कहा कि अपने व्यवहार में बदलाव लाइये और अपने आपको भीतर से सम्हालने की चेष्टा कीजिये उन्होंने विवेकानंद का उदाहरण देते हुये कहा कि एक बार वह धर्म संसद में गये तो सभी धर्मों के ग्रंथ एक के ऊपर एक रखे थे लेकिन सबसे नीचे “गीता” थी तो किसी ने मजाक उड़ाते हुये कहा कि देख लो आपके धर्म ग्रंथ को सबसे नीचे रखकर आपका अपमान किया जा रहा है तो विवेकानंद ने सौम्यता के साथ कहा कि कोई अपमान नहीं उसे सही जगह रखा गया है क्यों कि वह फाउंडेशन है, सकारात्मक सोच का परिणाम हमेशा अच्छा ही निकलता है यह है बुराई से अच्छाई निकालने का “दृष्टिकोण” यदि आप अच्छे से रहोगे तो आपको हर जगह अच्छा ही अच्छा दिखेगा।

HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की भर्ती: फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन

students

HDFC बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के 7267 पदों पर भर्ती निकाली है। फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए सालाना तक होगी। आवेदन की आखिरी तारीख आज है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जल्द से जल्द इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यंहा हम आपको इस पद जुड़े साड़ी डिटेल के इनफार्मेशन देने वाले हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। देश के प्रमुख बैंकों में से एक, HDFC Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। यह पोस्ट फुल-टाइम और परमानेंट नौकरी है। इसमें कैंडिडेट को ग्राहकों की लोन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिम्मेदारियाँ इस पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवार को कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। उन्हें ग्राहकों से मिलकर उनकी लोन जरूरत समझनी होगी और सही लोन सॉल्यूशन देना होगा। साथ ही ग्राहक की क्रेडिट योग्यता का मूल्यांकन भी करना होगा। इसके अलावा लोन प्रोसेसिंग से लेकर मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया संभालनी होगी। एक अच्छा ग्राहक पोर्टफोलियो तैयार करना भी इस काम का हिस्सा है। जरूरी स्किल्स इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट में अच्छी टीम स्पिरिट होनी चाहिए। साथ ही इंटर पर्सनल स्किल्स ,टाइम मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स का होना जरूरी है। जो उम्मीदवार लोन प्रोसेस के हर पहलू को समझते हैं, उनके लिए यह पद बेहद उपयुक्त है। शैक्षणिक योग्यता आवेदक के पास फाइनेंस (Finance) या मार्केटिंग (Marketing) में MBA या PGDM की डिग्री होनी चाहिए। फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप नए हैं और सीखने के लिए उत्सुक हैं, तो यह जॉब आपके करियर की बेहतरीन शुरुआत बन सकती है। सैलरी स्ट्रक्चर एम्बिशन बॉक्स के अनुसार, HDFC Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की सालाना सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए तक हो सकती है। सैलरी कैंडिडेट के एक्सपीरियंस, लोकेशन और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी। जॉब लोकेशन यह पोस्ट मुंबई, महाराष्ट्र (Mumbai, Maharashtra) में है। जो कैंडिडेट मेट्रो सिटी में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है। कंपनी के बारे में HDFC Bank की स्थापना 1994 में मुंबई में हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। अप्रैल 2021 तक मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक था। इस बैंक की पहचान ग्राहकों को तेज़ और सुरक्षित सेवाएँ प्रदान करने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज है, इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें ताकि कोई मौका ना छूटे। FAQs Q1. क्या HDFC Bank की यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए भी है?A1. जी हां, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। Q2. इस पोस्ट के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?A2. कैंडिडेट के पास फाइनेंस या मार्केटिंग में MBA या PGDM होना जरूरी है। Q3. रिलेशनशिप मैनेजर की मुख्य जिम्मेदारियाँ क्या हैं?A3. ग्राहकों से मिलना, उनकी जरूरत समझना, लोन प्रोसेस को मैनेज करना और रिस्क मैनेजमेंट करना। Q4. इस पोस्ट की सैलरी कितनी है?A4. एम्बिशन बॉक्स के अनुसार, सैलरी ₹3.4 लाख से ₹8.6 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है। Q5. आवेदन कहां से कर सकते हैं?A5. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या ‘Apply Now’ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इम्पोर्टेन्ट लिंक www.hdfcbank.com.support@hdfcbank.com

डिजिटल प्रेजेंस से करियर में पहचान बनाएं: आसान टिप्स एवं ट्रिक्स

students

आज के डिजिटल युग में सही ऑनलाइन मौजूदगी (Digital Presence) से करियर को नई ऊँचाई मिल सकती है। प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाएं, पोर्टफोलियो तैयार करें, अपना काम शेयर करें, ऑनलाइन कम्युनिटी से जुड़ें और कंटेंट बनाकर अपनी स्किल्स दिखाएं। मौजूदा समय में नेटवर्किंग सिर्फ क्लासरूम इवेंट्स या करियर फेयर तक सीमित नहीं है बल्कि कई सारे चीजों में नेटवर्किंग सिर्फ न बल्कि आपको आगे करीयर इंटरनेट ने स्टूडेंट्स को यह मौका दिया है कि वह दुनिया के किसी भी कोने से मेंटर्स, साथियों और संभावित इंप्लॉइज से जुड़ सकें. अगर आप सही तरीके से डिजिटल प्रेजेंस बना लेते हैं, तो इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और नौकरी के मौके हासिल करना आसान हो सकता है. आज के समय में नेटवर्किंग सिर्फ क्लासरूम इवेंट्स या ऑफलाइन करियर फेयर तक सीमित नहीं है। इंटरनेट ने स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को दुनिया के किसी भी कोने से मेंटर्स, साथियों और संभावित नियोक्ताओं से जुड़ने का मौका दिया है। अगर आप सही तरीके से अपनी डिजिटल प्रेजेंस बना लेते हैं, तो इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और नौकरी के मौके मिलना आसान हो जाता है। बस इसके लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है। प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाएं आज-कल एक प्रोफेशनल प्रोफाइल होना बहुत ज़रूरी है। इसमें एक साफ-सुथरी प्रोफाइल पिक्चर लगाएं, एक छोटा परिचय लिखें जिसमें आपकी स्किल्स, रुचियाँ और करियर गोल्स दर्शित हों। अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स, वर्क एक्सपीरियंस और वॉलंटियर या कॉलेज प्रोजेक्ट्स को भी जोड़ें। एक पूरी और अपडेटेड प्रोफाइल लोगों को आपके बारे में बेहतर समझ देती है। पोर्टफोलियो तैयार करें एक पर्सनल वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टफोलियो बनाना आपके काम को एक जगह दिखाने का बेहतरीन तरीका है। इसमें आपका रिज्यूमे, प्रोजेक्ट्स, उपलब्धियाँ और “About Me” सेक्शन शामिल हो सकते हैं। इसे नियमित रूप से अपडेट करें ताकि आपका लेटेस्ट काम दिख सके। 3. अपना काम ऑनलाइन शेयर करें सिर्फ प्रोजेक्ट्स बनाना काफी नहीं है, उन्हें शेयर करना भी बेहद जरूरी है। असाइनमेंट्स, प्रोजेक्ट्स या रिसर्च को सोशल मीडिया या प्रोफेशनल प्लेटफार्म पर पोस्ट करें। बताएं कि आपने कैसे काम किया, किन चुनौतियों का सामना किया और आपने क्या सीखा। जब आप नियमित रूप से पोस्ट करते हैं, तो लोग आपका प्रोग्रेस देख पाते हैं। ऑनलाइन कम्युनिटीज से जुड़ें बहुत सारे फोरम्स और ऑनलाइन कम्युनिटीज हैं जहाँ आप सवाल पूछ सकते हैं, अपने विचार रख सकते हैं और दूसरों के अनुभव से सीख सकते हैं। जब आप एक्टिव रहते हैं, सवालों के जवाब देते हैं या डिस्कशन में हिस्सा लेते हैं, तो आपका नेटवर्क अपने-आप बढ़ने लगता है। कंटेंट बनाकर स्किल्स दिखाएं यदि आप किसी विषय में ज्ञान रखते हैं, तो उस पर कंटेंट तैयार करें। छोटे लेख लिखें, ट्यूटोरियल दें या वीडियो रिकॉर्ड करें। आसान भाषा और विज़ुअल्स का प्रयोग करें ताकि लोग आसानी से समझ सकें। वास्तव में ऐसा कंटेंट आपकी स्किल्स को दिखाने का शानदार तरीका हो सकता है। डिजिटल फ़ुटप्रिंट को संभालें जब आप ऑनलाइन सक्रिय हों, तो यह जानना जरूरी है कि क्या-क्या जानकारी आपके बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध है। भविष्य में एम्प्लायर आपके नाम से सर्च कर सकते हैं। इसलिए यह देखें कि आपके प्रोफाइल्स पूरी तरह से कंसिस्टेंट हैं, आपका नाम और जानकारी सभी प्लेटफार्म्स पर मेल खाते हों। 7. नियमित अपडेट और निरंतरता डिजिटल प्रेजेंस सिर्फ एक बार काम करके खत्म नहीं होती। नियमित रूप से अपनी प्रोफाइल अपडेट करें, नया कंटेंट शेयर करें, एक्टिव रहें। यह दिखाता है कि आप पेशेवर और प्रतिबद्ध हैं।

Prime Minister Doctorl Research Fellowship: जानिए पूरी जानकारी, योग्यता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Research Fellowship

प्रधानमंत्री डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित योजना है, लाखों युआओं को इससे लाभ मिलता है। ये फेलोशिप उद्योग-उन्मुख शोध को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत देशभर में हर साल 100 शोधार्थियों को फेलोशिप दी जाती है। यह स्कीम युवा पीएचडी शोधकर्ताओं को उद्योग के साथ साझेदारी में काम करने का अवसर प्रदान करती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और रिसर्च में फिल्ड बेहतरीन होना चाहते हैं , तो आपके के लिए ये बेहतर मौका है। प्रधानमंत्री डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक प्रतिष्ठित पहल है। इसे साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (SERB) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से लागू किया जाता है। इस फेलोशिप का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी बनाकर देश में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। योजना का उद्देश्य योजना का उद्देश्य युवा भारतीय पीएचडी शोधार्थियों को उद्योग से जुड़े क्षेत्रों में शोध करने के लिए प्रोत्साहित करना। उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच साझेदारी को बढ़ाना। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कृषि और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक शोध को गति देना। फेलोशिप की मुख्य विशेषताएं चयनित फेलो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेंटरशिप और एक्सपोज़र मिलता है।इंडस्ट्री और अकादमिक गाइड दोनों की निगरानी में शोध कार्य होता है।हर साल 100 नए स्कॉलर्स को फेलोशिप दी जाती है।कुल फेलोशिप राशि का आधा हिस्सा सरकार और आधा हिस्सा इंडस्ट्री पार्टनर देता है।फेलोशिप की अधिकतम अवधि चार वर्ष होती है। फेलोशिप के लाभ चयनित स्कॉलर्स को JRF/SRF की राशि से दोगुनी स्कॉलरशिप मिलती है। रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए इंडस्ट्री पार्टनर से आर्थिक और तकनीकी सहयोग मिलता है। फेलो को इंडस्ट्री में काम करने और व्यावहारिक अनुभव पाने का मौका मिलता है। पात्रता मानदंड आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या शोध संस्थान में पूर्णकालिक पीएचडी स्कॉलर होना चाहिए। आवेदन तिथि तक पीएचडी में रजिस्ट्रेशन 14 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। आवेदक के पास एक वैध इंडस्ट्री पार्टनर होना जरूरी है। शोध विषय नवीन, व्यावहारिक और औद्योगिक रूप से उपयोगी होना चाहिए। चयन के बाद कोई अन्य फेलोशिप नहीं ली जा सकती। आवेदन प्रक्रिया स्टेप 1: www.primeministerfellowshipscheme.in चयन मानदंड (Selection Parameters) प्रस्तावित रिसर्च प्रोजेक्ट वैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत और नवाचार से भरपूर होना चाहिए। शोध कार्य में वाणिज्यिक उपयोग की संभावना (Commercial Potential) होनी चाहिए। आवेदक, अकादमिक गाइड और इंडस्ट्री मेंटर का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required) हाल की पासपोर्ट साइज फोटो पीएचडी नामांकन व रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन व पोस्ट-ग्रेजुएशन मार्कशीट संस्थान और कंपनी की प्रोफाइल सुपरवाइजर व इंडस्ट्री मेंटर का बायोडाटा अंडरटेकिंग लेटर्स और रिसर्च सिंॉप्सिस FAQs Q1. प्रधानमंत्री डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप क्या है? A1. यह भारत सरकार की एक स्कीम है जो पीएचडी शोधार्थियों को उद्योग-संबंधित शोध के लिए वित्तीय सहायता देती है। Q2. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? A2. उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच साझेदारी बनाना और शोध को व्यावहारिक रूप देना। Q3. इस योजना को कौन लागू करता है? A3. इस स्कीम को SERB (Science & Engineering Research Board) और FICCI मिलकर लागू करते हैं। Q4. फेलोशिप की अवधि कितनी होती है? A4. अधिकतम चार वर्ष तक फेलोशिप दी जाती है। Q5. आवेदन कैसे करें? A5. छात्र www.primeministerfellowshipscheme.in

Morena Police: सनसनीखेज डकैती का 6 दिन में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Morena Police

Morena Police Sensational robbery solved in 6 days, 7 accused arrested मुरैना। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में हुई सनसनीखेज डकैती का 6 दिन के अंदर मुरैना पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण, चार पहिया वाहन एवं अवैध हथियार जब्त किए हैं। घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी किए थे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्‍न टीमें बनाई गईं। पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ द्वारा प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज मुरैना सुनील कुमार जैन द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। 12 लाख रुपये की लूट राजाखेड़ा से गिरफ्तार मुखबिर सूचना पर थाना स्टेशन रोड की घटना में शामिल पांच आरोपियों को राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की घटना करना स्वीकार किया। इसके उपरांत दो और आरोपियों को भी राजाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल फोन जब्त आरोपियों के पास से 05 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चांदी, ₹4,53,750 नगद, घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (कीमत लगभग ₹8 लाख), 315 बोर के 02 देशी कट्टे, 04 जिंदा राउंड एवं 05 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹20 लाख है। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के अतिरिक्त शेष तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है।

Chhath Puja Special Train: रानी कमलापति से चलकर दानापुर को जाने वाली…

Chhath Puja

Chhath Puja Rani Kamalapati to Danapur भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा छठ महापर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 01 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी रानी कमलापति से प्रस्थान कर मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।  छठ पूजा स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, नर्मदापुरम 15:25 बजे , इटारसी 15:55 बजे, पीपरिया 17:10 बजे, गाडरवारा 17:45 बजे, नरसिंहपुर 18:25 बजे, जबलपुर रात 19:25 बजे, सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे पहुँचकर और अगले दिन शनिवार को सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01664 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 20:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:00 बजे , गाडरवारा 05:30 बजे, पिपरिया 06:00 बजे, इटारसी 0710 बजे, नर्मदापुरम 07:48 बजे पहुंचकर रविवार को सुबह में 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। कोच कम्पोजीशन :- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित चेयर कार, 03 स्लीपर कोच, 7 द्वितीय श्रेणी कोच, 9 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे। रेलगाड़ी के हाल्ट :- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पीपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Hindustan Aeronautics Limited: ना परीक्षा, ना इंटरव्यू! एचएएल में डायरेक्ट भर्ती का मौका, करें आवेदन

STUDENTS

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए एक बेहतरिन अवसर लेकर आया है. अगर आप भी किसी ऐसे नौकरी की तालाश बैंठे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है। हम आपको //इस खबर में बताएंगें कि कैसे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और बेहतर जॉब पा सकते हैं। एचएएल (HAL) ने 2025 में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग या तकनीकी डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। HAL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited – HAL) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का मौका मिलेगा। एचएएल भारत की प्रमुख एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। यह देश की रक्षा सेवाओं के लिए हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर और इंजन तैयार करती है। अब कंपनी ने नए अप्रेंटिसशिप उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की लास्ट डेट इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है।इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें ताकि उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हो सके। एलिजिबिलिटी उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा होना चाहिए।या फिर दो वर्षीय नॉन-टेक्निकल डिग्री भी स्वीकार्य है। सिलेक्शन प्रोसेस इस भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू।सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।मेरिट उम्मीदवारों की डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी।मेरिट लिस्ट एचएएल की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी की जाएगी।इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल जैसे ट्रेड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नए और अनुभवी दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं अप्लाई प्रोसेस बेनेफिट्स चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एचएएल के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।साथ ही उन्हें भविष्य में स्थायी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। एचएएल में नौकरी पाना न केवल सम्मान की बात है बल्कि एक उज्ज्वल करियर की शुरुआत भी है।अगर आप तकनीकी योग्यता रखते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें।