Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग में 136 प्रोजेक्ट स्टाफ पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

education

IMD Recruitment 2025 के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट सहित कुल 134–136 पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। यदि आप विज्ञान, मौसम पूर्वानुमान, डेटा एनालिसिस या टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी, रिसर्च-आधारित काम और देश की मौसम सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इंट्रेस्टेड कैंडिडेट इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.यदि आप भी सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने का सपना रखते हैं, तो समय रहते आवेदन ज़रूर करें। इम्पोर्टेन्ट डेट – 1. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 नवंबर 2025 2. आवेदन की लॉस्ट डेट : 14 दिसंबर 20253. आवेदन मोड: सिर्फ ऑनलाइन, IMD की आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in से ये खबर भी पढ़े… AFCAT 1 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी भर्ती विवरण और पद विभाजन IMD कुल 134-136 रिक्त पद भर रहा है, जो “Mission Mausam” स्कीम के प्रोजेक्ट स्टाफ के रूप में होंगे। पद का नाम संख्या (लगभग) Project Scientist E 1 पद Project Scientist III 13–14 पद Project Scientist II 23–29 पद Project Scientist I 64–71 पद Scientific Assistant 25 पद Admin Assistant 1–2 पद क्वालिफिकेशन- प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (I / II / III / E): उम्मीदवारों के पास M.Sc (जैसे फ़िज़िक्स, मैथमैटिक्स, मौसम विज्ञान, एटमॉस्फेरिक साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान) या B.Tech होनी चाहिए। कुछ उच्च पदों (जैसे E या III) के लिए Ph.D. (डॉक्टरेट) या M.Tech वांछित माना गया है। Scientific Assistant: बैचलर डिग्री (साइंस /कंप्यूटर/ IT / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकॉम) होना चाहिए। Admin Assistant: ग्रेजुएशन और कंप्यूटर स्किल ज़रूरी है। ये खबर भी पढ़े… Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों की भर्ती — 10वीं पास युवा करें अप्लाई ऐज लिमिट – आवेदकों की उम्र 14 दिसंबर 2025 को आधार मानकर तय की गई है। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है: 1. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E: 50 साल2. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III: 45 साल3. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II: 40 साल4. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I: 35 साल साइंटिफिक / एडमिन असिस्टेंट: 30 साल ये खबर भी पढ़े…Central Agricultural University में बंपर भर्ती: 179 पदों पर शानदार मौका सिलेक्शन प्रोसेस – स्क्रीनिंग: पहले शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसकी रिपोर्ट और मेरिट के आधार पर फाइनल चयन होगा। सैलरी पैकेज- चुने गए उम्मीदवारों को उनके पदानुसार वेतन 1. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E: 1,23,100 2. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III: 78,000रूपए 3. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II: 67,000 रूपए4. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I: 56,000 रूपए5. साइंटिफिक/ एडमिन असिस्टेंट: 29,200 रूपए नौकरी की अवधि ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं, यानी अस्थायी नियुक्ति होगी। शुरुआत में ये एक साल के लिए होंगे, लेकिन प्रदर्शन के आधार पर 31 मार्च 2026 तक विस्तार किया जा सकता है। पोस्टिंग लोक-स्थिति (जॉब लोकेशन) IMD की ज़रूरत के हिसाब से दिल्ली, पुणे या अन्य IMD केंद्रों में हो सकती है। क्यों है यह भर्ती महत्वपूर्ण? यह Mission Mausam Scheme के अंतर्गत है, जो मौसम विज्ञान, क्लाइमेट मॉडलिंग, एग्रो-मेटरोलॉजी, हाइड्रो-मेटरोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम करता है। वैज्ञानिकों और असिस्टेंट स्टाफ को मौसम पूर्वानुमान, डेटा संग्रह, विश्लेषण और नेटवर्क ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण काम करने का मौका मिलेगा। ये नौकरी सिर्फ सैलरी ही नहीं देती, बल्कि वैज्ञानिक अनुभव भी देती है – खासकर उन लोगों को जो मौसम विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या एटी स्क्रिप्शन में करियर बनाना चाहते हैं। कैसे करें आवेदन – IMD की आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाएँ। “Recruitment” सेक्शन में 02/2025 विज्ञापन ढूंढें। ऑनलाइन फॉर्म भरें — पर्सनल, एजुकेशनल, अनुभव वगैरह की जानकारी दें। ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र आदि। फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें भविष्य के लिए। सावधानियाँ और सुझाव- आवेदन करते समय नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, क्योंकि क्वालीफिकेशन, अनुभव और उम्र की सीमा पद-दर-पद अलग-अलग हो सकती है। आवेदन के बाद इंटरव्यू कॉल या अपडेट्स के लिए IMD की वेबसाइट नियमित देखें। क्योंकि यह कांट्रैक्ट जॉब है, इसलिए नौकरी की परमानेन्सी नहीं हो सकती — लेकिन यह अनुभव बनाने के लिए एक शानदार अवसर है। सभी दस्तावेज साफ़ और सही स्कैन किए हुए अपलोड करें — गलत या अस्पष्ट दस्तावेज़ द्वारा आवेदन रद्द हो सकता है। FAQs – प्रश्न 1: IMD Recruitment 2025 में कौन-कौन से पद हैं?उत्तर: इस भर्ती में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (E, III, II, I), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और एडमिन असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। प्रश्न 2: IMD नी “प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E” का अर्थ क्या है और इस पद के लिए आयु सीमा कितनी है?उत्तर: “प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E” सबसे वरिष्ठ प्रोजेक्ट साइंटिस्ट लेवल में से एक है। इस पद की अधिकतम आयु सीमा 50 साल है, जैसा कि नोटिफिकेशन में कहा गया है।प्रश्न 3: क्या IMD Recruitment 2025 में आवेदन शुल्क है?उत्तर: उपलब्ध सूचनाओं (जैसे RojgarLive) में कोई आवेदन शुल्क स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है।

IED Practice: CISF को विस्फोट कवच में तीसरा स्थान, शीर्ष तीन में पहुंचने वाला एकमात्र CAPF

IED Practice

IED Practice CISF ranked third in blast shield only CAPF to reach the top three भोपाल। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने NSG मानेसर में आयोजित 9वें संयुक्त काउंटर IED अभ्यास – “विस्फोट कवच IX” में तीसरा स्थान प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 16 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर) और 4 CAPF (BSF, CRPF, SSB और CISF) की कुल 23 उत्कृष्ट टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए CISF शीर्ष तीन में स्थान पाने वाला एकमात्र CAPF बना। यह उसकी बेहतरीन ऑपरेशनल तैयारी और काउंटर IED क्षमता का प्रमाण है। “विस्फोट कवच IX” के परिणाम 20 सदस्य शामिल सीआईएसएफ टीम में एक डॉग हैडलर और प्रशासनिक कर्मचारी सहित 20 सदस्य शामिल थे, और इसका नेतृत्व बेंगलुरु एयरपोर्ट में पदस्थ श्री संदीप मन्हास, उप कमांडेंट ने किया। टीम ने उच्च क्षमता वाले बम निरोधक कौशल, आधुनिक काउंटर आईईडी उपकरणों के उन्नत उपयोग और गहन तकनीकी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जो देश की संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में बल की भूमिका को दर्शाता है। ये भी खबर पढ़े: Central Agricultural University में बंपर भर्ती: 179 पदों पर शानदार मौका दल की प्रस्तुति इस अभ्यास का एक मुख्य आकर्षण विमानन सुरक्षा, विविध आईईडी मॉडल, उपकरण नवाचारों-जिसमें एमपीआरटीसी बहरोड़ के प्रशिक्षकों के सहयोग से तैयार किए गए कस्टमाइज्ड टूल शामिल हैं-और घरेलू विस्फोटकों में उभरते रुझानों के व्यापक विश्लेषण पर दल की बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति थी। जूरी और मूल्यांकन अधिकारियों ने टीम की पेशेवर गहराई और वास्तविक दुनिया की रिचालन चुनौतियों के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की। सर्वोच्च स्कोर हासिल सीआईएसएफ टीम ने आरएसपी ड्रिल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागी टीमों में सर्वोच्च स्कोर हासिल किया। इसके अलावा, सीआईएसएफ यूनिट डीएमआरसी के K9 चेतक ने विस्फोटक पहचान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशंसा अर्जित की और K9 मूल्यांकन और आरएसपी ड्रिल दोनों में मूल्यांकनकर्ताओं को प्रभावित किया। ये भी खबर पढ़े: NIT Durgapur में बम्पर भर्ती: 118 नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन शुरू , जल्दी करें अप्लाई आईईडी खतरों का पता यह उपलब्धि भारत के प्रमुख औद्योगिक और महत्वपूर्ण अवसंरचना सुरक्षा बल के रूप में सीआईएसएफ की प्रतिष्ठा को साबित करती है। सीआईएसएफ वर्तमान में 360 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है, जिनमें हवाई अड्डे, बंदरगाह, अंतरिक्ष प्रतिष्ठान, परमाणु सुविधाएं, मेट्रो नेटवर्क और दंतेवाड़ा जैसे मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित इकाइयां शामिल हैं, जहां कर्मी नियमित रूप से आईईडी खतरों का पता लगाते हैं और उन्हें निष्क्रिय करते हैं। यह बल हवाई अड्डों, मेट्रो प्रणालियों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों के माध्यम से प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है।

एकल सुविधा केन्द्र: मेले में 105 युवाओं को मिला रोजगार, L&T कंपनी ने देशभर में किया चयन

employment fair

Single Facility Centre 105 youth got employment in the fair L&T company selected भोपाल। बालाघाट पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “एकल सुविधा केन्द्र” लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज कर रहा है। इसी क्रम में 36वीं बटालियन, कनकी में दिनांक 9 से 11 सितम्बर 2025 तक तीन दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया था, जिसमें लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd.) द्वारा 105 युवाओं का प्रथम चरण में टेक्नीशियन पद पर चयन किया गया। निशुल्क प्रशिक्षण कंपनी द्वारा चयनित सभी युवाओं को हैदराबाद में दो माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें रहने, भोजन एवं यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था भी कंपनी द्वारा ही की गई थी। अब इन सभी 105 युवाओं ने अपने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है तथा उन्हें देश के विभिन्न बड़े शहरों में L&T कंपनी के तकनीशियन के रूप में पदस्थ कर किया गया है। इनमें मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे औद्योगिक केंद्र शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल इन युवाओं के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए प्रेरणास्रोत उदाहरण भी है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य “एकल सुविधा केन्द्र” की यह पहल युवाओं को न केवल रोजगार दिलाने का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ठोस कदम भी है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हों सकें। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित की जाए जिससे वे स्थायी आजीविका की दिशा में अग्रसर हों। विकास का नया अध्याय इस पहल ने बालाघाट पुलिस की छवि को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संरक्षक और विकास सहयोगी संस्था के रूप में स्थापित किया है। इस सफलता के साथ “एकल सुविधा केन्द्र” ने यह सिद्ध कर दिया है कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।

Railway News: स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स काम, भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस ट्रिप निरस्त

Railway News

Railway News Air concourse work in station yard Bhopal-Jodhpur Express trip cancelled भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स कार्य के चलते भोपाल–जोधपुर-भोपाल एवं भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथि को एक ट्रिप निरस्त रहेंगी । निरस्त रेल सेवाएं यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें। इटारसी से संचालन रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल के इटारसी होकर एरणाकुलम से बरौनी वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन शनिवार को एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी। जंक्शन वन वे स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम से बरौनी स्पेशल ट्रेन शनिवार को 16.00 बजे एरणाकुलम स्टेशन से प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार सुबह 05.40 बजे इटारसी पहुँचकर और मंगलवार को सुबह 07.00 बजे बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। ठहराव स्टेशन: आलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोत्तनूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा।

Bhopal News: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी

deo bhopal

Changes in school timings from nursery to class 8th official issues order भोपाल। मप्र की राजधानी में तापमान में गिरावट होने से स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके संबंध में आदेश जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी और नैनिहालों के स्वास्थ्य का रखते हुए प्रशासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है. यह है नया समय शिक्षा अधिकारी के निर्देश के अनुसार अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना को दृष्टिगत भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आई.सी.एस.ई, सी.बी.एस.ई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षायें प्रातः 08:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जायें. ये भी खबर पढ़े: http://नायकों का अपमान भाजपा की आदत, जीतू पटवारी ने की मंत्री की निंदा आज से नियम लागू जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देश का पालन मंगलवार से ही लागू किया गया है. लागू किए गए नियमों का पालन नहीं करनी वाली संस्थाओं के खिलाफ प्रशासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सोमवार के दिन से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए इस संबंध में निर्णय लिया गया है. जिसे तत्काल प्रभाव से भी लागू किया गया है.