Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

पुलिस ने किया खुलासा: मुनव्वर फारूकी को मारने की साजिश, दिल्ली से गिरफ्तार हुए आरोपी

munabar.jpg

नई दिल्ली
गुरुवार को दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के दो सदस्यों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों सदस्यों को कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मारने की जिम्मेदारी दी गई थी।

गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान जैतपुर-कालिंदीकुंज रोड पर पुलिस की मुठभेड़ शुरू हो गई। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग के दो सदस्यों साहिल और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल हरियाणा के भिवानी का, जबकि राहुल पानीपत का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा करते हुए बताया कि दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ और विरेंदर चरण के साथ काम करता है और इन तीनों ने ही मुनव्वर फारूकी को मारने का प्लान बनाया था। मुनव्वर को मारने के लिए गोल्डी ने साहिल और राहुल को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनकी इस खतरनाक योजना को पूरा नहीं होने दिया।

Loading spinner

Leave a Comment