रेलवे भर्ती बोर्ड ने युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के तहत कुल 5800 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती ग्रेजुएट लेवल के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी पदों के लिए है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इसके ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में स्टेशन मास्टर (Station Master)
गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager),
ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant)
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial cum Ticket Supervisor),
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट (Junior Account Assistant) और सीनियर क्लर्क (Senior Clerk) जैसे पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइटें
- अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
- अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
- भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
- भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
योग्यता
आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 (RRB NTPC UG Level Vacancy 2025)
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 3050 पदों पर अंडरग्रेजुएट भर्ती की घोषणा की है।
इसमें जूनियर क्लर्क , अकाउंट्स क्लर्क
ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद शामिल हैं।
आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक किए जा सकेंगे।
इस पद के आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को ग्रेजुएशन पास आउट होना अनिवार्य है।
किसी भी विषय से 12वीं पास (12th Pass) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होंगे, आरक्षण के अनुसार छूट मिलेगी।
🔹 जूनियर इंजीनियर भर्ती
रेलवे 31 अक्टूबर 2025 से 2570 पदों पर जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) भर्ती करेगा।
योग्यता के रूप में उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम (Telecommunication)
में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
❓ FAQs
1. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 20 नवंबर 2025 तक चलेगी।
2. इस भर्ती में कितने पदों पर आवेदन लिए जाएंगे?
कुल 5800 पदों पर भर्ती की जाएगी।
3. आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
4. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
5. क्या अन्य भर्तियां भी आने वाली हैं?
हाँ, रेलवे जल्द ही NTPC UG Level और Junior Engineer पदों पर भी भर्ती करेगा।













