Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: गोवर्धन भगवान की महाआरती कर, लगे छप्पन पकवानों के भोग

Lord Govardhan
performing grand aarti of Lord Govardhan offerings of fifty-six dishes made

भोपाल. शरह के कमलानगर राम मन्दिर परिसर में सहज समाधान शिक्षा समिति की ओर से बुधवार को गोवर्धन पूजन श्रद्धाभक्ति के साथ हुआ. गोर्वधन पूजन समिति  के अध्यक्ष कमल गर्ग और प्रवक्ता रमेश राठौर ने बताया कि गोमाता के 10 क्वंटल गोबर से भगवान गोर्वधन की 21 फीट की प्रीतिमा बनाई गई.

तिलक लगाकर स्वागत

मंदिर परिसर को प्रिंसी चंद्रवंशी, बबीता पाठक, कविता अनुरागी, शीतल वर्मा ने फूलों की पंखुड़ियों और रंगोली के माध्यम से सजाया. सुनील भार्गव, आज्ञाराम चोधरी,  अजय भार्गव ने महाआरती के लिए सभी रहवासियो के लिए थाली में पूजन सामग्री की व्यवस्था की. मुकेश गर्ग, सुनील भार्गव संतोष ब्रह्मभट्ट ने अन्नकूट की समस्त सामग्री की व्यवस्था करते हुऐ भोजन प्रसाद सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं को प्रदाय किया, आशुतोष चंद्रवंशी ने तिलक लगाकर पूजन स्थल पर सबका स्वागत किया.

पर्यावरण रक्षा की शपथ

कमला नगर में गोवर्धन  पूजन के लिए नेहरु नगर करुणाधाम आश्रम के महंत पूज्यनीय गुरुजी सुदेश शांडिल्य  महाराज ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं को गोवर्धन पूजन और कृष्ण भक्ति के बारे में बताया. गोवर्धन पूजन और महाआरती प्रकांड ज्योतिषाचर्या पण्डित विष्णु राजौरिया ने करवाया. इसके बाद रहवासियों ने भगवान गिरिराज की परिक्रमा कर देश के परिवार के जनकल्याण की प्रार्थना भगवान से की. परिक्रमा में पंडित विष्णु राजौरिया ने पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई.

Loading spinner

Leave a Comment