Chhath Puja Rani Kamalapati to Danapur
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा छठ महापर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 01 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी रानी कमलापति से प्रस्थान कर मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, नर्मदापुरम 15:25 बजे , इटारसी 15:55 बजे, पीपरिया 17:10 बजे, गाडरवारा 17:45 बजे, नरसिंहपुर 18:25 बजे, जबलपुर रात 19:25 बजे, सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे पहुँचकर और अगले दिन शनिवार को सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01664 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 20:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:00 बजे , गाडरवारा 05:30 बजे, पिपरिया 06:00 बजे, इटारसी 0710 बजे, नर्मदापुरम 07:48 बजे पहुंचकर रविवार को सुबह में 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन :-
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित चेयर कार, 03 स्लीपर कोच, 7 द्वितीय श्रेणी कोच, 9 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे।
रेलगाड़ी के हाल्ट :-
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पीपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।













