Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: शिवमंदिर का फिर निर्माण कराएगा समदड़िया ग्रुप, प्रदर्शन के बाद मांगी माफी

Bhopal Shiv temple

भोपाल। शहर के हनुमानगंज क्षेत्र में तोड़े गए शिवमंदिर का पुनः निर्माण समदड़िया ग्रुप कराएगा. मंदिर निर्माण को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान शिव मंदिर तोड़ने वालों पर कार्यवाही और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की गई.

अधिकारियों ने मांगी माफी

हनुमानगंज में समदड़िया ग्रुप की ओर से मंदिर तोड़ने को लेकर की गई कार्रवाई पर ग्रुप के अधिकारियों ने माफी मांगकर, मंदिर शीघ्र निर्माण कराने का लेटर पैड में लिखित दिया है. यह जानकारी श्री हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता बालिस्ता रावत ने साझा की. रावत ने बताया कि संस्कृति बचाओ मंच और श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में अन्य संगठन की उपस्थिति में रेल प्रशासन व समदड़िया ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.

वर्षों पुराना शिवलिंग

चंद्रशेखर तिवारी ने मंडल रेल प्रबंधक व समदड़िया ग्रुप के अधिकारियों से लिखित में माफी मांगने की बात कही. बालिस्ता रावत ने बताया कि पश्चिम रेल्वे कालोनी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित वर्षों पुराने शिवलिंग मंदिर को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया था. मंदिर के टूटने की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन सक्रिए हुए और समदड़िया ग्रुप के खिलाफ मुहिम छेड़ दी.

Loading spinner

Leave a Comment