सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के 391 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025 है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं । जल्द से जल्द इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेल प्रतिभा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत कांस्टेबल के कुल 391 पद भरे जाएंगे।
इनमें 197 पद पुरुषों के लिए और 194 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा (10th Pass) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना या पदक जीतना अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बीएसएफ भर्ती (BSF Recruitment) में चयन कई चरणों से होगा —
पहले फिजिकल टेस्ट (Physical Test) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) और डिटेल मेडिकल एग्जामिनेशन (Detailed Medical Examination) किया जाएगा।
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
सैलरी और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल (Pay Scale) के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹159 शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “Constable Recruitment” का लिंक खोलें।
- “Apply Here” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पूरा कर सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
यह भर्ती खेल प्रतिभाशाली युवाओं को देश सेवा का अवसर देती है। बीएसएफ ने कहा है कि चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से होगा।













