Bhopal News massive fire broke out in the market near the railway station
भोपाल। राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के पास स्थित टिंबर मार्केट में रविवार को देर शाम भीषण आगजनी की घटना हो गई. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्टेशन के पास भारत टॉकीज रोड पास पात्रा पुल से लगे मार्केट में यह हादसा हुआ है.
लाखों रुपए का माल जलकर राख
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहां आग लगी वहां टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था. बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई. भीषण आगजनी के चलते लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया. आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई. मंगलवारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. टीमों ने आग बुझाने का प्रयास किया. आग किन कारणों से आग लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. घटना की जांच भी की जा रही है. क्षेत्र में हादसा होने से यातायात भी देर तक प्रभावित रहा.













