Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

एम्स गोरखपुर भर्ती 2025: 69 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

STUDENTS

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार खबर आई है। एम्स गोरखपुर ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो मेडिकल, नर्सिंग, एडमिनिस्ट्रेशन या तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 69 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

एम्स गोरखपुर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक है, जहां काम करने का अनुभव उम्मीदवारों के प्रोफेशनल करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।

सरकारी नौकरी एम्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलॉइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती होगी

भर्ती अलग- अलग विभागों में की जाएगी।
मुख्य पद हैं —

  • ट्यूटर या क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
  • जूनियर अकाउंट ऑफिसर
  • स्टोर कीपर
  • जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट
  • टेक्निकल असिस्टेंट
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट
  • टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी / रेडियोथेरेपी)
  • ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट
  • फार्मासिस्ट
  • मोर्चरी अटेंडेंट

कुल पदों की संख्या 69 है।

📅 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
कुछ पदों के लिए बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing),
बीकॉम (B.Com), बीए (B.A) या बीएससी रेडियोग्राफी (B.Sc Radiography) आवश्यक है।
कई पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि
आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

📅 आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
Recruitment सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें।
New Registration” पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
अंत में प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

💰 आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को ₹1770 शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1416 निर्धारित है।
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

परीक्षा पैटर्न और कटऑफ

  • पहला सेक्शन — जनरल नॉलेज, कंप्यूटर और एप्टीट्यूड (20 प्रश्न, 80 अंक)
  • दूसरा सेक्शन — डोमेन नॉलेज (80 प्रश्न, 320 अंक)

न्यूनतम कटऑफ —

  • अनारक्षित और EWS वर्ग: 40%
  • OBC वर्ग: 35%
  • SC/ST वर्ग: 30%

❓ FAQs

1. एम्स गोरखपुर भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
कुल 69 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

3. अधिकतम आयु सीमा कितनी है?
अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹1770 तथा
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹1416 शुल्क है।

5. चयन प्रक्रिया में कितने चरण हैं?
चयन दो चरणों में होगा — लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन।

Loading spinner

Leave a Comment