Indian Railway Khajuraho-Udaipur Express to Agra Cantt 84 gates temporarily closed
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टीरहित पटरी बिछाने के कार्य के चलते कोटा मंडल से गुजरने वाली खजुराहो–उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन लागू किए गए हैं।
- गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर एक्सप्रेस, 26 नवम्बर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक आगरा कैंट स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
- गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस , 24 नवम्बर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक आगरा कैंट स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग अवश्य करें।
समपार फाटक बंद रहेगा
मोतीपुरा चौकी–धरनावदा स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार फाटक संख्या 84 पर आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण यह फाटक 25 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 27 नवम्बर 2025 शाम 05:00 बजे (17:00 बजे) तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
इस अवधि में बड़े वाहन छबड़ा–कुम्भराज–गुना मार्ग से गुजरेंगे, जबकि छोटे वाहनों हेतु LHS 84 (अंडरपास) उपलब्ध रहेगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।













