Public Sootr

लहर खबरों की

Drishti Sharma

Writer News & Blogger

रामायण की शूर्पणखा का बदला अवतार, अब राजनीति और बिजनेस से खड़ी की करोड़ों की दौलत

soopnakha

दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण आज भी भारतीय दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इस शो के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन शूर्पणखा का रोल भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित रहा। इस किरदार को निभाया था अभिनेत्री रेणु धारीवाल ने, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इस भूमिका को यादगार बना दिया।

आज जी रही हैं लग्जरी लाइफ

टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद रेणु धारीवाल ने अपने करियर को नई दिशा दी। वह अब एक्टिंग से दूर राजनीति में सक्रिय हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह अपने पति के साथ रियल एस्टेट बिजनेस भी संभाल रही हैं, जिससे उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। मुंबई में रहकर वह एक सफल बिजनेसवुमन, सोशल वर्कर और पॉलिटिशियन के तौर पर पहचान बना चुकी हैं।

कैसे मिला था रामायण में रोल?

जब रामानंद सागर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण के लिए कलाकारों की तलाश कर रहे थे, तब शूर्पणखा के किरदार के लिए उन्हें सही चेहरा नहीं मिल पा रहा था।कई ऑडिशन के बाद जब रेणु धारीवाल सामने आईं, तो उनकी खास हंसी और एक्सप्रेशन ने रामानंद सागर को प्रभावित कर दिया। यही वजह रही कि उन्हें तुरंत इस रोल के लिए चुन लिया गया।

समय के साथ रेणु धारीवाल का लुक पूरी तरह बदल चुका है। आज वह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी इस बात का सबूत है कि वह आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली रेणु धारीवाल ने साबित किया कि करियर में बदलाव के बाद भी सफलता हासिल की जा सकती है। एक्टिंग से लेकर राजनीति और बिजनेस तक, उन्होंने हर क्षेत्र में खुद को स्थापित किया और आज एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं।

Loading spinner

Leave a Comment