Air Quality Spray machines are spraying water on the roads corporation is doing the work
भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में वायु गुणवत्ता सुधार एवं हवा में धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत लगातार फॉगर मशीनों एवं ट्रेक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लगातार छिड़काव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी भी परिलक्षित हो रही है।
2 फॉगर मशीनों और 5 टेक्टर
निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने और हवा में सम्मिलित धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में 02 फॉगर मशीनों और 05 टेक्टर माउंट स्प्रे मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर शाम 07ः30 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
क्षेत्र में सुधार
निगम द्वारा न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंगमहल, टी.टी.नगर थाना क्षेत्र, तात्याटोपे नगर स्टेडियम रोड, माता मंदिर, मैनिट कॉलेज, लालघाटी, एयरपोर्ट मेन रोड, गांधी नगर, कोहेफिजा, एमएलए रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक चौराहा रॉयल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय, पर्यावास प्रदूषण केन्द्र, मनीषा मार्केट, चार इमली, 10 नंबर मार्केट, अरेरा कालोनी क्षेत्र, हनुमान मंदिर 1100 क्वाटर्स, सुभाष स्कूल, ईदगाह हिल्स, सुल्तानिया रोड, पुराना सचिवालय, 06 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जैन मंदिर सेकेण्ड स्टॉप, तुलसी नगर, भारतमाता चौराहा, होटल पलाश, श्यामला हिल्स, पर्यावास भवन सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।













