Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Muni Shri Pramansagar: आलोचात्मक शव्दों के प्रयोग से बात और विगड़ती है

Muni Shri Pramansagar

Muni Shri Pramansagar Use of critical words makes matters worse भोपाल। “आरोप परख,आलोचात्मक,अपमान जनक आदेशात्मक इन चार सूत्रों का ध्यान रखते हुये यदि आप अपने बचनों का ध्यान रखेंगे तो आप विनम्रता की प्रतिमूर्ति कहलायेंगे” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने व्यक्त किये। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया शनिवार को प्रातः6 बजे मुनिसंघ का मंगलविहार पिपलानी दि. जैन मंदिर होते हुये सोनागिरि कालोनी की ओर होगा तथा प्रातःकालीन मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या उपरांत वापिस अवधपुरी लौट आऐंगे एवं सांयकालीन शंकासमाधान होगा रविवार को प्रातः8:30 बजे प्रवचन के उपरांत विद्याप्रमाण गुरुकुलम् टीम द्वारा आमंत्रित करते हुये भोपाल जैन समाज बंधुओं के साथ 10:30 बजे से दीपावली मिलन समारोह रखा गया है तथा सभी के लिये भोजन व्यवस्था की गई है। अप्रिय बात मत करो मुनि श्री ने कहा पूंछतांछ किये बिना सीधे सीधे आरोपात्मक भाषा का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिये जो बात आपको अच्छी नहीं लगती वह बात दूसरों को भी अच्छी नहीं लगेगी, कोई भी घटना घटे तो तुरंत अप्रिय बात मत करो उसे भी अपनी बात रखने का अवसर दीजिये, गलत का प्रतिकार गलत तरीकों से नहीं हो सकता है,दूसरा है “आलोचात्मक शव्दों का प्रयोग” न करते हुये उसे गल्ती का अहसास कराओ आलोचात्मक शव्दों के प्रयोग से बात और विगड़ेगी और वह आलोचना सुनकर आपसे दूर हो जाऐगा, उदाहरण के लिये मान लीजिये घर में पत्नी या बहु ने सब्जियां बनाई और मिर्च ज्यादा हो गयी तो सीधे सीधे वह बात न कहते हुये कह दो कि खाना बहुत अच्छा बना है,पर आज खाना बनाते समय शायद मन इधर उधर भटक गया होगा इसलिये मिर्ची ज्यादा हो गई, इससे आपने अपनी बात भी कह दी और उसे बुरा भी नहीं लगा इसीलिए कहा गया है कि “अच्छा देखोगे और अच्छा बोलोगे तभी अच्छा होगा,बुरा वोलने बाले के कभी अच्छे परिणाम नहीं निकलते, बोलचाल में तो सदैव अमीरी झलकना चाहिये संसार में जितने भी अमीर और अच्छे लोग है उनकी वाणी में सहजता और विनम्रता झलकती है,भले ही आप अमीर न भी हों लेकिन बोलचाल में गरीब क्यों बनते हो? देश की संस्कृति है मुनि श्री ने कहा कि भले ही आपका वह कर्मचारी हो या डिराईबर यदि आप उससे जी लगाकर बात करेंगे तो उसे भी अच्छा लगेगा और वह और अच्छे से कार्य को करेगा उन्होंने कहा एक बात सदैव ध्यान रखना कि “मान दैने से ही मान मिलता है,तथा अपमान करने वाला स्वतःअपमानित होता है” मुनि श्री ने कहा कि किसी को भी छोटा या तुच्छ मानकर ब्यव्हार मत करो जिससे कोई अपने आपको अपमानित महसूस करें कभी कभी अपमान करने से ऐसी गांठ वन जाती है,जो कि सर्वनाश का कारण वनती है मुनि श्री ने कहा कि यह तो हमारे देश की संस्कृति है कि अपने से बड़ों को जी लगाकर तथा सम्मान सहित बोलने से सभी को अच्छा लगता है। कोई भी कार्य हो किसी के साथ आदेशात्मक भाषा के साथ उपयोग न करें।

Yoga: मन और शरीर विकार मुक्त सोहम योग … आर्यिका विश्वयशमति माताजी

Soham Yoga free

Soham Yoga free from disorders of mind and body Aryaka Vishwayashmati Mataji भोपाल।आध्यात्मिक चेतना का नव संचार सोहम योग अपनी आंतरिक चेतना को आदि आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का सरल उपाय सोहम् योग। मन और शरीर को तनाव रहित करके शांति प्रदान करने के साथ-2 प्रकृति से जुड़ने का यह माध्यम सोहम् योग वर्तमान परिवेश में मानसिक दबाव में शारीरिक स्वास्थ्य सामंजस को लेकर सोहम योग घर-घर स्वदेशी तथा पर्यावरण संरक्षण एवंस्वच्छ भोपाल को लेकर एक अभियान सृष्टि भूषण माताजी विश्वयशमति माताजी द्वारा मंगलवारा मंदिर कमेटी एवं दिगंबर जैन महासभा के संयुक्त तत्वाधान में सर्व समाज हेतु सर्व समाज के लिए हुआ सुबह वोट क्लब पर सोहम योग आर्यिका रत्न सृष्टि भूषण माताजी के परम सानिध्य में विश्वयशमती माता जी के निर्देशन में हुआ। स्वास्थ्य एवं मानसिक चेतना कार्यक्रम में आदित्य जैन मनिया एवं दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया सुबह सृष्टि भूषण माताजी संसंघ मंगलवारा जैन मंदिर से प्रस्थान करके वोट क्लब पहुंची। उनके साथ समाजजन महिला बच्चे बहु मंडल महिला मंडल बैय्या वृत्ति समिति जिनवाणी समिति के सभी लोग थे। पदयात्रा निकालूंगा कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में उत्साह था उल्लेखनीय है कि श्रृष्टि भूषण माताजी सामाजिक एवं राष्ट्र हित के विषय को लेकर हमेशा जनहित के कार्यों निरंतर समाज को दिशा निर्देशित करती रहती है। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण को लेकर आर्यिका माता का यह अभियान निश्चित तौर पर सराहनीय है। बड़े तालाब संरक्षण के लिए मैं हमेशा तत्पर हु जल्दी ही पदयात्रा निकालूंगा दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी जी ने कहा कि आर्यिका संघ के समाज और एवं राष्ट्रहित के कार्यों से में अभीभूत समाज के साथ हूं एवं योग और स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक आवश्यकता है जैन समाज की पहल का स्वागत है । योग क्रियाएं करवाई कार्यक्रम में प्रमोद जैन हिमांशु पंकज जैन सुपारी विजय श्वेता सतीश शीतल डॉ अनुराग मनोज मन्नू राकेश अनुपम पदम सर्वज्ञ शैलेंद्र जैन माया नरेंद्र वर्धमान इंद्रजीत सिंह राजपूत संजय जैन खाली चुन्नी पंकज जैन दीपेश जैन टेलर रोहन जैन प्रयास जैन जयेश जैन पिंटू जैन सहित बहू मंडल भक्त मंडल भैया वृत्ति समिति जिनवाणी समाज उपस्थित रही। योगाचार्य अशोक जैन और राजीव जैन त्रिलोक ने योग क्रियाएं करवाई।

Bhopal News: एम्स में कार्बाइड गन से घायल बच्चों का हाल जानने पहुँचे अधिकारी, सभी का नि:शुल्क उपचार जारी

children injured by carbide guns

Officials arrived at AIIMS to inquire about condition of children injured by carbide guns भोपाल। दीपावली पर्व के दौरान प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइड गन के उपयोग से घायल हुए बच्चों का हाल जानने आज प्रातः 11 बजे प्रशासनिक टीम एम्स अस्पताल पहुँची। मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एमपी नगर), तहसीलदार, नायब तहसीलदार (एमपी नगर) तथा सीएसपी कश्यप ने अस्पताल पहुँचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। ऑपरेशन सफल अस्पताल में उपस्थित डॉ. विवेक एवं उनकी टीम ने बताया कि एम्स में कुल 10 बच्चे उपचाररत हैं, जिनमें 8 बच्चे कार्बाइड गन से तथा 2 बच्चे सुतली बम से घायल हुए हैं। इनमें से 5 बच्चों की आँखों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जबकि 3 बच्चों का ऑपरेशन आज होना प्रस्तावित है। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा डॉ. विवेक ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार निशुल्क किया जा रहा है तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। घायल बच्चों में कार्तिक (14 वर्ष, सोहागपुर नर्मदापुरम), आशीष मालवीय (17 वर्ष, मिसरोद भोपाल), युवराज पाल (11 वर्ष, सोडानिया बुधनी सीहोर), सत्येंद्र गुर्जर (17 वर्ष, ग्वालियर), दीपेश मालवीय (12 वर्ष, बैरसिया भोपाल), राहुल अहिरवार (25 वर्ष, कोकता बायपास भोपाल), सार्थक गौर (15 वर्ष, ओबैदुल्लागंज रायसेन) और ऋतिक अहिरवार (8 वर्ष, धोबीखेड़ा शमशाबाद विदिशा) शामिल हैं। वहीं सुतली बम से घायल अन्नू मालवीय (14 वर्ष, आशिमा मॉल के पास भोपाल) और शुभ मित्तल (16 वर्ष, भोपाल) का भी उपचार जारी है। बिक्री पर कड़ी निगरानी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइड गन की बिक्री व उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएँ तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

MP BJP: नई कार्यकारिणी की सूची जारी, हेमंत खंडेलवाल की टीम के महारथी तैयार

MP BJP

MP BJP New executive list released Khandelwal team ready भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पद संभालने के करीब 3 महीने से ज्यादा समय के बाद अब उनकी टीम घोषित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई, अब यह सूची भी जारी है। नाम शामिल प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव के नाम शामिल किए गए हैं। लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी जैन, गौरव रणदिवे को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंत्री पद पर रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भटट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय, बबीता परमार अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रदेश भाजपा की कार्यकारणी में अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष, श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री और आशीष उषा अग्रवाल को पुनः से मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है.। मोर्चा अध्यक्ष भाजपा में मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए भी नामों की सूची जारी है। किसान मोर्चा के लिए जयपालसिंह चावड़ा, एससी मोर्चा के लिए भगवानसिंह परमार, एसटी मोर्चा के लिए पंकज टेकाम, पिछडा मोर्चा के लिए पवन पाटीदार अब अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैय़ार हैं. बता दें कि हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। प्रदेश में पार्टी की नई टीम बनाने के लिए हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी के पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच लगाता संवाद जारी था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस पर चर्चा भी की। पार्टी के नेताओं के सुझाव के बाद ने नई कार्यकारिणी के नाम तय किए गए, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया। इसे मंजूर कर नामों की सूची जारी की गई।

Bhopal News: कलेक्टर ने कार्बाइड गन से घायल बच्चों का जाना हाल, की आर्थिक सहायता भी

Bhopal Collector

Bhopal Collector inquires about condition of children injured by carbide gun भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हमीदिया अस्पताल पहुँचकर उपचाररत व्यक्तियों एवं बच्चों का हाल-चाल जाना। सिंह ने डॉक्टरों से बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सभी को रेड क्रॉस के माध्यम से ₹5000 प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता मौके पर ही उपलब्ध कराई। बिक्री की जांच और कार्यवाही दीपावली उत्सव के मद्देनज़र भोपाल जिले में सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए। 9 अक्टूबर को कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित कर 1500 किलो, 500 किलो तथा 50 किलो के स्थाई एवं अस्थाई दुकानों में प्रतिबंधित पटाखों एवं कार्बाइड गन की बिक्री की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, अस्पतालों को भी संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनज़र बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए थे। 55 कार्बाइड गन जब्त दल ने आतिशबाजी दुकानों के निरीक्षण के दौरान आनंद नगर, निशातपुरा, छोला, बैरसिया एवं अन्य क्षेत्रों में 55 कार्बाइड गन जब्त की गईं, जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के पूर्व यह कार्रवाई की जाने के बावजूद जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में 186 नेत्र चोट (Eye Injury) के प्रकरण विभिन्न अस्पतालों में दर्ज किए गए, जिनका विधिवत उपचार किया गया। इनमें 15 लोगों का सर्जिकल इलाज किया गया है, जबकि 10 प्रकरण ऐसे हैं जिनमें गंभीर रूप से नेत्रों को क्षति पहुँची है, जिनका उपचार जारी है। रोक लगाने के लिए धारा 163 भोपाल जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से ग्यारस, नववर्ष एवं विवाह समारोहों में आतिशबाजी के दौरान कार्बाइड गन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।साथ ही, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर ऐसी गनों की जप्ती के निर्देश दिए गए हैं।

Bhopal News: गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चंबल एकता मंच का आयोजन

Lord Shri Krishna on Govardhan Puja

Cultural presentations dedicated to Lord Shri Krishna on Govardhan Puja भोपाल। शहर के नागेश्वर धाम मंदिर, स्मार्ट सिटी रोड ,जवाहर चौक परिसर में चंबल एकता मंच भोपाल की ओर से गुरूवार को गोवर्धन पावन पर्व पर गोवर्धन महाराज पूजा, परिक्रमा, राधा-कृष्ण रास प्रस्तुति , गोवर्धन आरती और चंबल क्षेत्र के पारम्परिक व्यंजनों के भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता एवं क्षेत्रीय संस्कृति तथा परंपराओं का सुंदर संगम रहा। विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, चंबल क्षेत्र के लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। आयोजन में मध्यप्रदेश शासन के हुजूर विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर म प्र विधान सभा रामेश्वर शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, महाराणा प्रताप सामाजिक ट्रस्ट के ट्रस्टी डी एस भदौरिया , म प्र राजपूत समाज के महा सचिव दीपक चौहान , वार्ड 80 की पार्षद एवं जोन 18 की अध्यक्ष सुनीता गुड्डू भदोरिया , वार्ड 81 की पार्षद बविता डोंगरे, वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत पार्षद जगदीश यादव, पार्षद आरती अनेजा, mic सदस्य मनोज राठौर, राघव तिवारी, नरेश शर्मा,गजेन्द्र कंसाना कमलेश राठौर, मंडल अध्यक्ष मनोहर मीणा , बीएस बाजपेयी , धीर सिंह भदौरिया , रामवीर सिकरवार, कप्तान सिंह यादव, शशिकांत शर्मा, अशोक बघेल, ज्ञान सिंह कुशवाह, रणवीर बघेल, हेमंत परिहार आदि सहित कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र भदौरिया बड़ी संख्या में निवासरत चंबल के भिण्ड , मुरैना ग्वालियरी, धोलपुर, इटावा, आगरा, दतिया आदि क्षेत्रों के मूल निवासी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राधा-कृष्ण रास प्रस्तुति एवं भजन संध्या ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चंबल क्षेत्र के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया इस अवसर पर चंबल एकता मंच के अध्यक्ष विष्णुपाल सिंह भदौरिया (गुड्डू) ने अपने परिवार, मित्रों एवं चंबल समाज के साथ धार्मिक परंपराओं के अनुरूप गोवर्धन पूजा संपन्न कर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ प्रदान की । उन्होंने कहा कि यह सामूहिक आयोजन “एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक” है। इस अवसर पर चंबल क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन चंबल एकता मंच के मीडिया प्रभारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने किया तथा आभार प्रदर्शन चंबल एकता मंच के महासचिव डॉ. रणवीर सिंह बघेल ने किया।

Bhopal News: मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज करेंगे शंका का समाधान,धर्म सभा में दिए गुरूमंत्र

Muni Shri Praman Sagar Maharaj

Muni Shri Praman Sagar Maharaj resolve doubts भोपाल। “अच्छा देखू,अच्छा बोलूं, अच्छा करूं,औरअच्छा बनूं- यह चार भावनायें सभी के दिल और दिमाग में रहेंगी तो चारों ओर अच्छा ही अच्छा होगा” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने अवधपुरी के विद्याप्रमाण गुरुकुलम् में गुरूवार को धर्म सभा में व्यक्त किये। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया शनिवार 25 अक्टूबर को प्रातः मुनिसंघ पिपलानी दि. जैन मंदिर की बंदना करते हुये सोनागिरि में पहुंचेंगे तथा प्रातःकालीन प्रवचन सभा को सम्वोधित करेंगे एवं आहार चर्या यंही से ही संपन्न होगी दौपहर में सामायिक के उपरांत बापिस अवधपुरी पहुंचेंगे एवं सांयकालीन शंकासमाधान संपन्न होगा। विसंगति में भी संगति 26अक्टूबर को प्रातः8:30 बजे से रविवारीय धर्मसभा एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महाराज ने हायकू लिखा “आलोचन से लोचन खुलते, सो स्वागत है” आलोचना सुनने से स्वंय के प्रति सजग हो जाओ, तो कभी दुःख नहीं होगा और जब दुःख नहीं होगा तो बुरा भी नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि अच्छा बनने के लिये पहला सूत्र है “पांजेटिव एटिट्यूड” अर्थात बुराई मेंअच्छाई,दुःख में सुख,प्रतिकूलता में अनूकूलता, विसंगति में भी संगति देखने की कोशिश करें। दृष्टीकोण बदल गया मुनि श्री ने कहा कि दुःख तो सभी के जीवन में आता है, लेकिन दुःख के क्षणों में भी जो सुख खोज लेता है वही इंसान सुखी है। उन्होंने एक घटना सुनाते हुये कहा कि एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई लोग आऐ और उन्होंने संवेदना व्यक्त की तो उसने कहा कि मुझे इस बात का दुःख नहीं कि मेरा मकान जल गया मुझे खुशी इस बात की है कि मेरा परिवार बच गया मकान तो फिर भी बन जाऐगा लेकिन यदि परिवार चला जाता तो कुछ भी नहीं बचता मुनि श्री ने कहा कि यदि आपका दृष्टीकोण बदल गया तो विपत्ति में संपत्ति,प्रतिकूलता में अनूकूलता दिखने लगेगी। सभी धर्मों के ग्रंथ मुनि श्री ने कहा कि गुरुओं के सानिध्य में रहकर यदि आपने अपनी सोच को सकारात्मक रखना शुरु कर दिया तो फिर तुम्हें न तो किसी व्यवस्था से सिकायत रहेगी और न ही समाज और रिस्तेदारों तथा घर परिवार से सिकायत रहेगी। यदि नकारात्मक सोच रखोगे तो नकारे हो जाओगे उन्होंने कहा कि अपने व्यवहार में बदलाव लाइये और अपने आपको भीतर से सम्हालने की चेष्टा कीजिये उन्होंने विवेकानंद का उदाहरण देते हुये कहा कि एक बार वह धर्म संसद में गये तो सभी धर्मों के ग्रंथ एक के ऊपर एक रखे थे लेकिन सबसे नीचे “गीता” थी तो किसी ने मजाक उड़ाते हुये कहा कि देख लो आपके धर्म ग्रंथ को सबसे नीचे रखकर आपका अपमान किया जा रहा है तो विवेकानंद ने सौम्यता के साथ कहा कि कोई अपमान नहीं उसे सही जगह रखा गया है क्यों कि वह फाउंडेशन है, सकारात्मक सोच का परिणाम हमेशा अच्छा ही निकलता है यह है बुराई से अच्छाई निकालने का “दृष्टिकोण” यदि आप अच्छे से रहोगे तो आपको हर जगह अच्छा ही अच्छा दिखेगा।

Automobile: क्लासिक लीजेंड्स अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ

Automobile

 Automobile Classic Legends Drive Now जबलपुर: प्रामाणिक परफॉर्मेंस क्लासिक मोटरसाइकिलों को फिर से स्टाइल में लाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत राइडर्स आज ही अपनी सपनों की मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं और इसकी ईएमआई 2026 से ही शुरू कर सकते हैं। फाइनेंस के साथ साझेदारी देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक, एलएंडटी फाइनेंस के साथ साझेदारी में शुरू किए गए इस ऑफर की बदौलत ब्रांड अपनी क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना अधिक सुलभ बना रहा है, जो इसकी मोटरसाइकिलिंग को और अधिक आनंददायक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खरीदार अब आवश्यक डाउन पेमेंट देने के बाद अपने पसंदीदा जावा, येज़्दी या बीएसए मोटरसाइकिल की डिलीवरी ले सकते हैं। लोन दिए जाने की तिथि के बाद पहले दो महीनों के लिए सिर्फ अर्जित ब्याज का भुगतान करना होगा, कोई मूल ईएमआई नहीं देनी होगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई लोन अक्तूबर 2025 में दिया जाता है, तो पहली नियमित ईएमआई जनवरी 2026 में शुरू होगी। कुल लोन अवधि 36 महीनों तक बढ़ सकती है, जिसमें ईएमआई अवकाश अवधि सहित 38 महीनों में पुनर्भुगतान पूरा हो सकता है। जीएसटी 2.0 से पहले की कीमत पर उपलब्ध यह विशेष फेस्टिवल फाइनांसिंग स्कीम बीएसए गोल्ड स्टार 650 के लिए भी उपलब्ध है। यह एक प्रामाणिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल है, जिसे अलग दिखने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह जीएसटी 2.0 से पहले की कीमत पर उपलब्ध है। क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ बिजनेस अफसर शरद अग्रवाल ने कहा, “अधिकांश राइडर्स के लिए, हमारी मोटरसाइकिलों में से एक का मालिक होना उतना ही व्यावहारिक है जितना कि एक क्लासिक मोटरसाइकिल के लिए भावनात्मक आकर्षण। हमारा ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर उत्सव के इस मौसम में खरीदारी को आसान और खास बनाता है। हमारे खरीदार बिना इंतज़ार किए जावा, येज़दी या बीएसए को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना सकते हैं, जबकि हमारा ऑफर 2026 तक ईएमआई भुगतान के दबाव को कम करता है।”  अवसर का लाभ उठाएं एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड के अर्बन सिक्योर्ड एसेट्स एंड थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव जिनेश शाह ने कहा, “हमें क्लासिक लीजेंड्स के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही है, खासकर इस खुशी भरे त्योहारी सीज़न में। ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर हमारे संभावित ग्राहकों के लिए वाकई फायदेमंद होगा। वित्तीय लचीलापन देकर, हम एक शानदार मोटरसाइकिल के मालिक होने के सपने को साकार करने में मदद कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ग्राहक हमारे साथ अपने पसंदीदा फाइनेंसर के रूप में इस असाधारण अवसर का लाभ उठाएंगे।” लोन प्रोसेसिंग और वितरण का प्रबंधन कर रही एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड द्वारा संचालित इस योजना की ब्याज दरें 6.99 प्रतिशत से शुरू होती हैं। इसमें एक छोटा डाउन पेमेंट (ग्राहक प्रोफ़ाइल के आधार पर) करना होता है और 10 मिनट के भीतर तत्काल लोन स्वीकृति (योजना की शर्तों के अधीन) मिल जाती है। यह ऑफर 30 नवंबर 2025 तक भारत भर में 450 से अधिक अधिकृत जावा येज़दी और बीएसए डीलरशिप पर उपलब्ध है। इस ऑफर के लिए बस बुनियादी बैंकिंग दस्तावेज़ होना आवश्यक है।  खरीदना और भी आसान त्योहारी सीज़न में जावा और येज़्दी रेंज को पहले ही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जिसमें नई 2025 येज़्दी रोडस्टर और एडवेंचर के साथ-साथ पुरस्कार विजेता जावा 42 FJ भी शामिल है। इस नए सोचे-समझे फाइनांसिंग विकल्प के साथ, क्लासिक लीजेंड्स का लक्ष्य अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना और भी आसान बनाना है, जिससे इन्हें चलाने में और भी ज़्यादा आनंद आए। सभी क्लासिक लीजेंड्स मोटरसाइकिलें व्यापक ‘जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ द्वारा समर्थित हैं, जो इस सेगमेंट में उद्योग की पहली पहल है: 4 साल/50,000 किमी स्टैंडर्ड वारंटी: यह प्रोग्राम सेगमेंट में अग्रणी सुरक्षा प्रदान करता है जो हमारी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाता है, जिससे सवारों को यह मानसिक शांति मिलती है कि उनकी मोटरसाइकिलें लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई हैं।  लचीला समाधान छह साल तक के लिए एक्सटेंडेंड वारंटी विकल्प: प्रीमियम कवरेज जो आपको भरोसा दिलाता है कि बाइक हमेशा सड़क पर चलने के लिए तैयार रहेगी और अचानक होने वाली मरम्मत की  लागतों के तनाव को दूर करती है। दो साल तक किसी भी समय वारंटी (स्वामित्व के छह साल के भीतर): एक लचीला समाधान जिसे ज़रूरत पड़ने पर जोड़ा जा सकता है, यहाँ तक कि स्टैंडर्ड वारंटी समाप्त होने के बाद भी, जो  सुनिश्चित करता है कि ग्राहक कभी भी कवरेज के बिना न रहें। एक साल की निःशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस (RSA): आठ साल तक बढ़ाई जा सकती है; यह सुनिश्चित करता है कि सवारों को ज़रूरत पड़ने पर हर जगह मदद मिले और वे दूर-दराज के इलाकों में भी फंसे न रहें। पाँच साल का व्यापक AMC पैकेज: अनुमानित लागतों के साथ परेशानी मुक्त सर्विसिंग, जो इनका मालिक होने का अलग अनुभव कराता है और अप्रत्याशित खर्चों से भी बचाता है।

Bhopal News: गोवर्धन भगवान की महाआरती कर, लगे छप्पन पकवानों के भोग

Lord Govardhan

performing grand aarti of Lord Govardhan offerings of fifty-six dishes made भोपाल. शरह के कमलानगर राम मन्दिर परिसर में सहज समाधान शिक्षा समिति की ओर से बुधवार को गोवर्धन पूजन श्रद्धाभक्ति के साथ हुआ. गोर्वधन पूजन समिति  के अध्यक्ष कमल गर्ग और प्रवक्ता रमेश राठौर ने बताया कि गोमाता के 10 क्वंटल गोबर से भगवान गोर्वधन की 21 फीट की प्रीतिमा बनाई गई. तिलक लगाकर स्वागत मंदिर परिसर को प्रिंसी चंद्रवंशी, बबीता पाठक, कविता अनुरागी, शीतल वर्मा ने फूलों की पंखुड़ियों और रंगोली के माध्यम से सजाया. सुनील भार्गव, आज्ञाराम चोधरी,  अजय भार्गव ने महाआरती के लिए सभी रहवासियो के लिए थाली में पूजन सामग्री की व्यवस्था की. मुकेश गर्ग, सुनील भार्गव संतोष ब्रह्मभट्ट ने अन्नकूट की समस्त सामग्री की व्यवस्था करते हुऐ भोजन प्रसाद सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं को प्रदाय किया, आशुतोष चंद्रवंशी ने तिलक लगाकर पूजन स्थल पर सबका स्वागत किया. पर्यावरण रक्षा की शपथ कमला नगर में गोवर्धन  पूजन के लिए नेहरु नगर करुणाधाम आश्रम के महंत पूज्यनीय गुरुजी सुदेश शांडिल्य  महाराज ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं को गोवर्धन पूजन और कृष्ण भक्ति के बारे में बताया. गोवर्धन पूजन और महाआरती प्रकांड ज्योतिषाचर्या पण्डित विष्णु राजौरिया ने करवाया. इसके बाद रहवासियों ने भगवान गिरिराज की परिक्रमा कर देश के परिवार के जनकल्याण की प्रार्थना भगवान से की. परिक्रमा में पंडित विष्णु राजौरिया ने पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई.

BSF: भारतीय श्वान राष्ट्र सेवा में आगे, मानव और पशु के बीच अटूट संबंध

Indian dogs

BSF Indian dogs at the forefront of national service Delhi. भारत के इतिहास, संस्कृति और पुराणों में श्वानों को सदैव एक विशिष्ट और सम्माननीय स्थान प्राप्त रहा है। भारतीय मूल की श्वान-नस्लें अपने अद्वितीय साहस, निष्ठा और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती रही हैं। राजसी दरबारों से लेकर रणभूमि तक इनकी उपस्थिति, भारत की गौरवशाली सैन्य और सांस्कृतिक परंपरा में मानव एवं पशु के बीच अटूट संबंध का प्रतीक रही है। स्वदेशी नस्लों को पहचान इस ऐतिहासिक परंपरा को एक नई दिशा तब प्राप्त हुई जब जनवरी 2018में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF)के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र (NTCD)का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय नस्लों के श्वानों को सुरक्षा बलों में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका यह दूरदर्शी मार्गदर्शन, स्वदेशी नस्लों को पहचान दिलाने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा उन्हें परिचालन भूमिकाओं में सम्मिलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। सशक्त चेतना को जन्म प्रधानमंत्री की इस सोच को और बल प्रदान करते हुए, उन्होंने 30 अगस्त 2020को अपने ‘मन की बात’ में भारतीय नस्लों के श्वानों को अपनाने और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। यह अपील ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से ओतप्रोत थी, जिसने संपूर्ण देश में स्वदेशी गर्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की एक सशक्त चेतना को जन्म दिया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अनुप्राणित होकर, बीएसएफ ने दो प्रमुख भारतीय नस्लों — रामपुर हाउंड और मुधोल हाउंड — को बल में सम्मिलित कर एक ऐतिहासिक पहल की। इन भारतीय श्वान-नस्लों की प्रमुख विशेषताएं हैं — उच्च फुर्ती, सहनशक्ति, अनुकूलनशीलता, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं न्यूनतम देखभाल की आवश्यकता। ये गुण इन्हें भारत के विविध भौगोलिक और जलवायु क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रभावी बनाते हैं। संख्या में निरंतर वृद्धि बीएसएफ, न केवल इन श्वानों को टेकनपुर स्थित राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित कर रहा है, बल्कि इनके प्रजनन का कार्य भी सक्रिय रूप से कर रहा है। यह पहल अब सहायक K9 प्रशिक्षण केंद्रों और क्षेत्रीय इकाइयों तक विस्तारित हो चुकी है, जिससे भारतीय नस्लों के श्वानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में, 150 से अधिक भारतीय नस्लों के श्वान देश के विभिन्न सामरिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में — जैसे कि पश्चिमी व पूर्वी सीमाएं, तथा नक्सल विरोधी अभियान — में तैनात किए जा चुके हैं। इनकी प्रभावशाली कार्यक्षमता ने स्वदेशी नस्लों को सुरक्षा बलों की परिचालन संरचना में एक सुदृढ़ स्थान प्रदान किया है। इस पहल की सफलता का प्रमाण वर्ष 2024 के अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (लखनऊ) में मिला, जहाँ बीएसएफ की “रिया“, एक मुधोल हाउंड, ने सर्वश्रेष्ठ ट्रैकर ट्रेड श्वान एवं ‘डॉग ऑफ द मीट’दोनों खिताब अर्जित किए। यह पहला अवसर था जब किसी भारतीय नस्ल के श्वान ने 116 विदेशी नस्लों को पराजित कर यह उपलब्धि प्राप्त की — यह भारतीय श्वानों की उत्कृष्टता, अनुशासन एवं क्षमताओं का जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए, आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में, जो एकता नगर, गुजरात में आयोजित होगी, केवल भारतीय नस्लों के श्वानों की एक मार्चिंग टुकड़ी बीएसएफ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर एक विशेष श्वान प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें सामरिक कुशलताओं और परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा — यह आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत की K9 शक्ति का प्रतीक होगा। भारत की परंपरा भारतीय नस्लों के श्वानों का बीएसएफ में समावेश, प्रशिक्षण, प्रजनन एवं तैनाती, भारत की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी विरासत एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह पहल न केवल भारत की परंपरागत नस्लों को पुनर्जीवित करती है, अपितु यह भी प्रमाणित करती है कि भारत आत्मविश्वास, शक्ति और गरिमा के साथ अपने पथ पर अग्रसर है — और इस मार्ग में भारतीय श्वान राष्ट्र सेवा में अग्रिम पंक्ति में हैं।