Public Sootr

लहर खबरों की

Niraj mishra

Writer News & Blogger

Morena Police: सनसनीखेज डकैती का 6 दिन में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Morena Police

Morena Police Sensational robbery solved in 6 days, 7 accused arrested मुरैना। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में हुई सनसनीखेज डकैती का 6 दिन के अंदर मुरैना पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण, चार पहिया वाहन एवं अवैध हथियार जब्त किए हैं। घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी किए थे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्‍न टीमें बनाई गईं। पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ द्वारा प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज मुरैना सुनील कुमार जैन द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। 12 लाख रुपये की लूट राजाखेड़ा से गिरफ्तार मुखबिर सूचना पर थाना स्टेशन रोड की घटना में शामिल पांच आरोपियों को राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की घटना करना स्वीकार किया। इसके उपरांत दो और आरोपियों को भी राजाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल फोन जब्त आरोपियों के पास से 05 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चांदी, ₹4,53,750 नगद, घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (कीमत लगभग ₹8 लाख), 315 बोर के 02 देशी कट्टे, 04 जिंदा राउंड एवं 05 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹20 लाख है। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के अतिरिक्त शेष तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है।

Chhath Puja Special Train: रानी कमलापति से चलकर दानापुर को जाने वाली…

Chhath Puja

Chhath Puja Rani Kamalapati to Danapur भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा छठ महापर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 01 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी रानी कमलापति से प्रस्थान कर मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।  छठ पूजा स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, नर्मदापुरम 15:25 बजे , इटारसी 15:55 बजे, पीपरिया 17:10 बजे, गाडरवारा 17:45 बजे, नरसिंहपुर 18:25 बजे, जबलपुर रात 19:25 बजे, सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे पहुँचकर और अगले दिन शनिवार को सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01664 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 20:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:55 बजे, मैहर 01:28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:00 बजे , गाडरवारा 05:30 बजे, पिपरिया 06:00 बजे, इटारसी 0710 बजे, नर्मदापुरम 07:48 बजे पहुंचकर रविवार को सुबह में 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। कोच कम्पोजीशन :- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित चेयर कार, 03 स्लीपर कोच, 7 द्वितीय श्रेणी कोच, 9 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे। रेलगाड़ी के हाल्ट :- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पीपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Indian Railway: ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, डीआरएम पंकज त्यागी ने बताई तैयारियां

DRM Bhopal

Indian Railway Crowd management in trains DRM explained the preparations भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रबंधन पर बेहतर काम कर रहा है. डीआरएम पंकज त्यागी ने मंगलवार को त्यौहार पर प्रबंध को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील कि यात्री यात्रा के दौरान सतर्क रहें, अपने सामान की सुरक्षा करें, स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखें तथा रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इन व्यापक तैयारियों का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्रियों की दिवाली एवं छठ महापर्व की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और आनंददायक हो। मंडल रेल प्रबंधक सहित उच्च रेलवे अधिकारियों के निर्देशन में एक व्यापक कार्य योजना को क्रियान्वित किया गया है। इन विशेष व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु और सहज यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। मंडल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और भीड़ प्रबंधन तथा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मंडल का व्यापक प्रबंध- • रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) विभाग द्वारा रस्सियों और बैरिकेडस का उपयोग करके प्रवेश के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए लाइन का प्रबंधन।• होल्डिंग क्षेत्र और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणा की जाएगी, जिसमें आने वाली ट्रेनों के साथ-साथ प्लेटफार्म और दिशा की भी जानकारी दी जाएगी।• यात्रियों को प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार लाइन के माध्यम से प्लेटफार्म तक ले जाया जाएगा।• लाइन के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था।• इसी तारतम्य में मंडल के भोपाल, बीना एवं इटारसी स्टेशनों पर दिनांक 14.10.2025 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें स्टेशन पर भीड़ की स्थिति में रेल प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास किया गया।• भीड़ पर 24 घंटे निगरानी रखने हेतु कंट्रोल रूम (नियत्रंक कक्ष) में एक वॉर रूम स्थापित किया गया गया।• भीड़ को संभालने के लिए स्थानों की पहचान की गई और कर्मचारियों को तैनात किया गया।• ट्रेनों और दिशा-निर्देशों के संबंध में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।• सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों / प्लेटफार्मों की लाइव निगरानी की जा रही है तथा इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।• भीड़ नियंत्रण हेतु रेल सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) एवं शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ एक बैठक आयोजित की गई है।• मंडल पर बुकिंग काउटर के अतिरिक्त 16 स्टेशनों पर (हरदा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंजबासोदा, मंडीबामोरा, बीना, मुंगावली, अशोकनगर, रूठियाई, शाजापुर, शिवपुरी) पर 38 एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है।• मंडल के भोपाल-2 एवं इटारसी-1 स्टेशन पर कुल 3 अतिरिक्त मोबाईल यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग) प्रणाली से अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है। अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन- एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच :-

Ujjain Mahakal Mandir: फाउंटेन शो का लोकार्पण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया लड्डू प्रसादम का भी शुभारंभ

Ujjain Mahakal Mandir

Inauguration of fountain show at Mahakal Lok Complex, Chief Minister Dr. Yadav also inaugurated Laddu Prasadam उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर महाकाल लोक परिसर रुद्र सागर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन तथा फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 18 करोड़ 7 लाख रुपए से स्थापित लेजर एंड साउंड शो में भगवान श्री महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी तथा अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को प्रदर्शित किया गया है। लगभग 25 मिनट की अवधि का लाइट एंड साउंड शो अद्भुत रूप से देखते ही बनता है। श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ किया गया, जो मिलेट अन्न से निर्मित होगा। इसके साथ श्री महाकालेश्वर बैंड का भी शुभारंभ हुआ। महाकाल बैंड द्वारा प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर महाकाल लोक परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा दीपदान किया गया। दीप प्रज्वलित किए गए। नगरी का विशेष स्थान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री महाकाल के आशीर्वाद से देश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उज्जैनी अवंतिका नगरी का विशेष स्थान है। उज्जैन का गौरवमयी इतिहास है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में लाइट एंड साउंड शो से उज्जैन आने वाले लोग उज्जैन की गौरव गाथा से परिचित होंगे। यह शो उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेगा। डॉ. यादव ने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश में बैंड की प्राचीन परंपरा रही है। आगामी महाकाल सवारी तथा अन्य पर्वों पर नियोजित ढंग से प्रस्तुति तथा कदमताल के लिए बैंड विधिवत अपनी तैयारी करें। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे

PM Modi: आईएनएस विक्रांत पर सशस्त्र बलों के साथ दिवाली समारोह

PM Modi

PM Modi Diwali celebrations with armed forces on board INS Vikrant नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली पर्व के मौके पर आईएनएस विक्रांत सशस्त्र बलों के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का यह दिन अद्भुत है, यह क्षण यादगार है, यह दृश्य अद्भुत है। आज मेरे एक ओर अथाह समुद्र है, तो दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों का अथाह सामर्थ्‍य है। आज मेरे एक ओर अनंत क्षितिज है, अनंत आकाश है, तो दूसरी ओर अनंत शक्तियों को समेटे यह विशाल, विराट आईएनएस विक्रांत है। समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणों की यह चमक एक तरह से वीर जवानों द्वारा जलाए दीपावली के दीये हैं। यह हमारी अलौकिक दीप मालाएं हैं, मेरा सौभाग्य कि इस बार मैं नौसेना के आप सब वीर जवानों के बीच यह दिवाली का पावन पर्व मना रहा हूं।  ऑपरेशन सिंदूर की बात प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आईएनएस विक्रांत पर बिताई कल की रात, इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है। मैं देख रहा था, जो उमंग-उत्साह से आप भरे हुए थे और जब मैंने देखा कि आपने स्‍वरचित गीत गाए कल और शायद आपने गीतों में जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, शायद कोई कवि इस अनुभूति को प्रकट नहीं कर पाएगा, जो युद्ध के मैदान में खड़ा जवान कर पाता है। एक तरफ मैं देख रहा था, सैन्‍य शक्ति को।  इस पल को जी लूं मोदी ने कहा कि यह बड़े-बड़े शिप, हवा से भी तेज गति से चलने वाले हवाई जहाज, यह पनडुब्बियां, यह अपनी जगह पर है। लेकिन जो जज्बा आप में है न, वो उसको भी जानदार बना देता है। यह शिप भले ही लोहे के हों, लेकिन जब आप उस पर सवार होते हैं न, तब वो जांबाज जीवित सैन्‍य बन जाता है। मैं कल से आपके बीच हूं, एक-एक पल मैंने कुछ न कुछ सीखा है, कुछ न कुछ जाना है। जब दिल्ली से निकला था, तो मन करता था कि मैं भी इस पल को जी लूं।  धड़कन को महसूस किया पीएम ने कहा कि आप लोगों का परिश्रम, आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आप लोगों का समर्पण, यह इतनी ऊंचाई पर है, इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया। लेकिन जान जरूर पाया हूं, जान सका हूं। मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन होगा। लेकिन जब आपसे निकट रहकर के आप की सांस को अनुभव कर रहा था, आपकी धड़कन को महसूस कर रहा था, आपकी आंखों की वो चमक को देख पा रहा था, तब मैं रात जब सोया, कल थोड़ा जल्दी सोया, जो कभी सोता नहीं हूं। शायद जल्‍दी सोने का कारण भी यह होगा कि आपको जब कल दिनभर देखा, तो भीतर जो संतोष का भाव था, वो नींद मेरी नहीं, संतोष की नींद थी।  दिवाली कई मायनों में खास पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय, मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है और इसलिए आपके बीच फिर एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आपको भी शुभकामनाएं और आईएनएस विक्रांत की इस वीर भूमि से कोटि-कोटि देशवासियों को भी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पीएम ने सभी के परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी!

Union Minister: अश्विनी वैष्णव ने की रेलवे बोर्ड वॉर रूम की समीक्षा, प्रयासों को सराहा- दी दीपावली की बाधईयां

Ashwini Vaishnav

Ashwini Vaishnav reviews Railway Board War Room Diwali greetings नई दिल्ली। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा कर त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की आवाजाही की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चौबीसों घंटे समर्पित भाव से कार्य कर रहे कर्मचारियों की प्रशंसा की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भारतीय रेलवे (आईआर) ने चालू त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित प्रबंध किए हैं। भारतीय रेल ने दिवाली पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में चलाई गई 7,724 ट्रेनों की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। भारतीय रेलवे द्वारा त्यौहारों के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त, बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने हेतु भारतीय रेल ने 1 से 19 अक्टूबर, 2025 के बीच 3,960 विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिससे देशभर में यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सकी है। 8,000 अतिरिक्त विशेष रेल भारतीय रेलवे की दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्री यातायात में अपेक्षित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में लगभग 8,000 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। ये विशेष रेलगाड़ियां भारतीय रेलवे के सभी जोनों में संचालित की जा रही हैं, जिनमें उत्तर रेलवे (1,919 ट्रेनें), मध्य रेलवे (1,998 ट्रेनें) और पश्चिमी रेलवे (1,501 ट्रेनें) सबसे अधिक संख्या के साथ अग्रणी हैं। इसके अलावा, पूर्व मध्य रेलवे (1,217 ट्रेनें) और उत्तर पश्चिम रेलवे (1,217 ट्रेनें) सहित अन्य जोनों ने भी क्षेत्रीय यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू की हैं। कुल 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का जोनवार विवरण निम्नानुसार है:

BSNL: दिवाली पर एक महीने के लिए मुफ्त मोबाइल सेवाओं का ऑफर

BSNL offers

BSNL offers free mobile services on Diwali New Delhi: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भारत की अग्रणी सरकारी दूरसंचार प्रदाता कंपनी है। इसने दिवाली के अवसर पर नए ग्राहकों को एक महीने की अवधि के लिए केवल एक रुपए के टोकन शुल्क पर 4जी मोबाइल सेवाएं देने की पेशकश की है। यह दिवाली बोनान्हा 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा। योजना लाभ (दिवाली बोनान्जा योजना): असीमित वॉयस कॉल (योजना नियम व शर्तों के अनुसार)2 जीबी/दिन हाई-स्पीड डेटा100 एसएमएस/दिननिःशुल्क सिम (दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी) BSNL प्रस्ताव की घोषणा करते हुए बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा बीएसए‌नएल ने हाल ही में देश भर में मेक इन इंडिया अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है। दिवाली बोनाम्ग्रा प्लान पहले 30 दिनों के लिए बिल्कुल मुफ्त सेवा शुल्क ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा विश्वास ग्राहकों की मुफ्त 30 दिनों की अवधि से भी आगे तक हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दिवाली बोनान्जा योजना कैसे प्राप्त करें? 1 . निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाएं (वैध केवाईसी दस्तावेज साथ रखें)।

Hemant Khandelwal: भारत को आत्मनिर्भर बनाने खरीदें स्वदेशी उत्पाद, हेमंत खण्डेलवाल ने की अपील

Hemant Khandelwal

Hemant Khandelwal appeals to buy indigenous products बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को जिले के मुलताई में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने दीपावली पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की अपील करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवन में भी उन वस्तुओं का प्रयोग करें, जो स्वदेशी हों। सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित स्पर्श मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित उत्पाद खरीदे एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्वदेशी सामान ही खरीदें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि स्वदेशी केवल नारा नहीं, बल्कि अपनाने योग्य संस्कार है। ऐसा नेतृत्व गर्व का विषय है, जो शब्दों से नहीं, कर्मों से प्रेरणा देता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी के अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है। अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना है। हम जब भारत में बना सामान खरीदेंगे, तभी निर्यात कम होगा और भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। आप जब सामान खरीदने जाएं तो एक बार जरूर विचार करें कि जो सामान आप खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, क्या उसे बनाने में किसी भारतीय का पसीना बहा है या नहीं। अगर आप रेहड़ी-पटरी वाले, लघु और कुटीर उद्योगों में बनने वाले स्वदेशी सामानों को खरीदेंगे तो निश्चित रूप से भारत बहुत जल्दी ही आत्मनिर्भर बन जाएगा। स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हम जो भी खरीदें वह पूर्णतः स्वदेशी होना चाहिए। ऐसी वस्तुएं खरीदें, जिनमें हमारे मजदूरों का पसीना हो और भारत की मिट्टी की महक हो। अगर हम इस मंत्र को अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो हमारे इस महत्वपूर्ण कदम से न सिर्फ बहुत जल्द हमारा भारत आर्थिक रूप से सशक्त होगा, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भी बनेगा। उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी प्रधानमंत्री के इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी अपनायें और अपने आसपास के छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। आगे बढ़ रहे हैं दिव्यांग बच्चे हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के ये आकर्षक उत्पाद उनके हुनर, बुद्धिमत्ता और आत्मबल का प्रतीक हैं। अपनी कमी को ताकत बनाकर ये बच्चे हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्पादों के विक्रय मूल्य से ज्यादा में खरीदारी की। उन्होंने कहा कि इस दीपोत्सव पर स्वदेशी और दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। भाजपा सरकार की पहल पर आयोजित स्पर्श मेले में शासकीय शालाओं सहित अन्य संस्थाओं के दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वनिर्मित वस्तुओं, उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। यह अनुकरणीय कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओं के आह्वान को साकार कर आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, पूर्व विधायक अशोक कड़वे सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MP News: भानपुरा प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच, अभाविप ने की मांग

ABVP

ABVP demands fair investigation Bhanpura incident मंदसौर। जिले के गरोठ भाग अंतर्गत भानपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने एक कक्ष में पंखा चलता देखकर संदेहवश झाँका, क्योंकि पूर्व में भी महाविद्यालय में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आई थीं जिनका अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। संदेहवश की गई इस सामान्य क्रिया को कुछ लोगों द्वारा गलत अर्थ में प्रस्तुत किया गया, जबकि उक्त कक्ष किसी भी प्रकार का “गर्ल्स कॉमन रूम” नहीं था। जब कुछ छात्राओं को यह भ्रम हुआ कि फोटो या वीडियो बनाए गए हैं, उन्होंने प्राचार्य को सूचना दी। तत्पश्चात प्राचार्य ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस को अवगत कराया। मोबाइल फोन की जाँच की पुलिस द्वारा संबंधित चार छात्रों को थाने ले जाकर उनके मोबाइल फोन की जाँच की गई, परंतु किसी भी प्रकार का फोटो, वीडियो या अनुचित सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि की कि किसी भी छात्र द्वारा कोई अवैधानिक या अनुचित कार्य नहीं किया गया है।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया। अभाविप के प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने कहा कि, “भानपुरा प्रकरण में लगाए गए आरोप पूरी तरह बे-बुनियाद और तथ्यहीन हैं। अभाविप सदा से नैतिकता, अनुशासन और गरिमा के सिद्धांतों पर कार्य करती आई है।हमारे कार्यकर्ताओं ने न तो किसी की निजता का उल्लंघन किया है और न ही किसी प्रकार का अनुचित कृत्य किया है। पुलिस जाँच में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सिद्ध हो चुका है।विद्यार्थी परिषद निष्पक्ष जाँच में पूर्ण सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यकर्ताओं को जांच पूर्ण होने तक सभी दायित्वों से मुक्त किया गया है। परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना ही परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Bhopal News: भिक्षामुक्त शहर बनाने की पहल तेज़, एसडीएम एम.पी. नगर ने की कार्यवाही

Bhopal a beggar-free city

Bhopal a beggar-free city SDM MP Nagar taking action भोपाल। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित भिक्षावृत्ति उन्मूलन बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को एम.पी. नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम एम.पी. नगर श्री एल.के. खरे ने एसीपी मनीष भारद्वाज एवं संयुक्त टीम के साथ व्यापमं चौराहे पर भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान राजस्थान से आए भिक्षुकों को समझाइश दी गई तथा उन्हें अपने गृह राज्य लौट जाने का आग्रह किया गया। इसी तरह, भिक्षावृत्ति में संलग्न महिलाओं को भी चेतावनी देकर उनके घर भेजा गया। कार्यवाही जारी रहेगी एसडीएम खरे ने स्पष्ट किया कि भिक्षावृत्ति उन्मूलन की यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी ताकि भोपाल को पूर्णतः भिक्षामुक्त शहर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और भिक्षावृत्ति उन्मूलन के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग दिया।