badminton tournament Bhopal teams hoist their flag Collector gave away trophies
भोपाल. छिंदवाड़ा में आयोजित बैडमिंटन टूनर्नामेंट प्रतियोगिता में भोपाल की टीमों ने भी अपना परचम लहराया. लड़के और लड़कियों के रुप मैच में खिलाड़ियों ने ट्राफी अपने नाम की. छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सभी विजेताओं को ट्रॉफियां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
छिंदवाड़ा जिले में 7 से 11 नवंबर तक एसजीएफआई राज्यों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में भीपाल ने सभी 4 श्रेणियों पदक जीते, अंडर 17 लड़कियों, अंडर 19 लड़कियों, अंडर 17 लड़कों और अंडर 19 लड़कों ने शहर के लिए 4 रजत पदक जीते. भोपाल के खिलाड़ियों अंडर 19 लड़कियों के रूप में इशिता आर्य और लड़कों के रूप में धीरेंद्र कुशवाहा और आर्यन उपाध्याय, इसके साथ ही अंडर 17 में लड़कियां के ग्रुप में आदित्य शर्मा, मत्रत सभलोक और लड़कों के ग्रुप में आर्यन शर्मा, प्रांजय मप्र की स्टेट टीम के लिए हुए चुनाव में नेशनल लेवल पर अब प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.













