Public Sootr

लहर खबरों की

Niraj mishra

Writer News & Blogger

Bhopal News: भिक्षामुक्त शहर बनाने की पहल तेज़, एसडीएम एम.पी. नगर ने की कार्यवाही

Bhopal a beggar-free city

Bhopal a beggar-free city SDM MP Nagar taking action

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित भिक्षावृत्ति उन्मूलन बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को एम.पी. नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम एम.पी. नगर श्री एल.के. खरे ने एसीपी मनीष भारद्वाज एवं संयुक्त टीम के साथ व्यापमं चौराहे पर भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की।

कार्यवाही के दौरान राजस्थान से आए भिक्षुकों को समझाइश दी गई तथा उन्हें अपने गृह राज्य लौट जाने का आग्रह किया गया। इसी तरह, भिक्षावृत्ति में संलग्न महिलाओं को भी चेतावनी देकर उनके घर भेजा गया।

कार्यवाही जारी रहेगी

एसडीएम खरे ने स्पष्ट किया कि भिक्षावृत्ति उन्मूलन की यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी ताकि भोपाल को पूर्णतः भिक्षामुक्त शहर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है

अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और भिक्षावृत्ति उन्मूलन के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Loading spinner

Leave a Comment