Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

श्रेयस अय्यर का शतक: ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ खेल में चमकते ही मैच पर किया कब्जा

iyer1.jpg

कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम और श्रेयस अय्यर का पुराना याराना है। जब-जब इस मैदान में अय्यर उतरे, तब-तब उनकी श्रेष्ठ पारियों ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। बुधवार को भी ग्रीन पार्क में प्रियांश आर्या की शतकीय पारी के बाद अय्यर की आतिशी पारी ने खूब रंग जमाया। रणजी, आईपीएल, टेस्ट के बाद श्रेयस ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे मुकाबले में शतक लगाकर भारतीय सीनियर टीम के लिए दावा पेश किया। टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बुधवार को ग्रीन पार्क में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेलकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। भारत ए की कप्तानी कर रहे अय्यर ने लखनऊ में दूसरे चार दिवसीय मुकाबले से खुद को हटाकर लाल गेंद से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का कप्तान बनाया था। 83 गेंद पर जड़ा शतक अय्यर ने ग्रीन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में 83 गेंद में 12 चौकों व चार छक्कों की मदद से 110 रनों की शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने जाना है, ऐसे में अय्यर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इस प्रकार की धमाकेदार पारी खेलकर टीम में चयन का दावा पेश कर रहे हैं। अय्यर को खूब भाता ग्रीन पार्क टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज श्रेयस ग्रीन पार्क में वर्ष 2014 में हुए रणजी मुकाबले में मुंबई की ओर से खेल रहे थे और संकट में 75 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुंबई को संकट से निकाला था। इसके बाद वर्ष 2017 में ग्रीन पार्क की मेजबानी में हुए आईपीएल मैच में श्रेयस ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 57 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली थी। साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क में हुए ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच भी श्रेयस का बल्ला खूब चला था। ग्रीन पार्क में हुए डेब्यू टेस्ट मैच में भी अय्यर ने पहली पारी में 105 रनों की शतकीय पारी और दूसरी पारी में 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

शुभमन गिल का बल्लेबाजी अभ्यास जारी, ट्रेनिंग कैंप में बुमराह और कुलदीप ने भी लगाया पसीना

gil1.jpg

अहमदाबाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियों के अंतर्गत कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को यहां भारत के अंतिम ट्रेनिंग सत्र में लंबे समय तक बल्लेबाजी की जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तिकड़ी भी गेंदबाजी अभ्यास के लिए पहुंची।  इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अंतिम टेस्ट श्रृंखला में 754 रन बनाने वाले गिल पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पहली श्रृंखला में सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। लेकिन अब उनके लिए सफेद गेंद के टी20 क्रिकेट से निकलकर जल्द ही टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए चुने गए बल्लेबाजों में गिल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें हाल में लाल गेंद से खेलने का कोई अनुभव नहीं है जबकि बाकी सभी को मौके मिल चुके हैं।  इस भारतीय टीम में शामिल अन्य बल्लेबाजों में केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन ने हाल में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लिया था। हालांकि यशस्वी जायसवाल ‘ए' श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे, पर दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र के लिए खेलते हुए मध्य क्षेत्र के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में तेज अर्धशतक (64 रन) जड़ा।  वहीं मंगलवार की दोपहर हुए पहले नेट सत्र से ब्रेक लेने वाले बुमराह, कुलदीप और अक्षर ने एशिया कप जीतने के बाद लाल गेंद के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। बुमराह और कुलदीप ने घास वाली मुख्य पिच के बराबर में बनी पिचों पर लंबे समय तक गेंदबाजी अभ्यास किया। भारत और वेस्टइंडीज यहां इसी मुख्य पिच पर बृहस्पतिवार से पहला टेस्ट खेलेंगे। अक्षर ने भारतीय बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी भी की।  भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मंगलवार को देर तक गेंदबाजी अभ्यास किया था। उन्होंने बुधवार को बल्लेबाजी की और बाद में कुलदीप भी उनके साथ शामिल हो गए। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी बुधवार को भारत के ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौजूद थे। वह पिछले साल के रणजी ट्रॉफी विजेता विदर्भ और शेष भारत के बीच नागपुर में खेले जा रहे ईरानी कप मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे।   

BCCI ने दिया अंतिम अल्टीमेटम, ट्रॉफी चोरी मामले में नकवी को हो सकती है जेल

1aa 175.jpg

दुबई / नई दिल्ली भारत ने मैदान में पसीना बहाकर एशिया कप 2025 जीता, लेकिन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा बैठे हैं मोहसिन नकवी! एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ पर सनसनीखेज़ आरोप है कि उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने की बजाय उसे होटल ले जाकर ‘हथिया’ लिया. यह हरकत ना सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की साख पर भी सवाल खड़े कर रही है. बीसीसीआई इस बेशर्मी से तिलमिलाई हुई है और अब दुबई पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. सवाल अब ये खड़ा होता है कि क्या एशिया कप की ट्रॉफी अब खेल का सम्मान है या सियासी मोहरा बन चुका है जहां व्यक्तिगत अहम् एक दूसरे पर भारी पड़ रहा है. मोहसिन नकवी पर पुलिस केस! भारत के फाइनल जीते अब 72 घंटे से ज़्यादा हो चुके हैं और मोहसिन नकवी ने ना तो ट्रॉफी भारत को सौंपी है और ना ही उसको एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ़्तर भेजा है.  ACC की बैठक में ज़ोर-शोर से ये विवाद उठा और कई देशों के प्रतिनिधियों ने इसका विरोध भी किया पर मोहसिन नकवी अपनी ज़िद पर अड़े रहे और ट्राफ़ी उनके होटल के कमरे में पड़ी रही. अब बीसीसीआई ने सख़्त क़दम उठाने का मन बना लिया है और वो मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी और जबरन क़ब्ज़ा की शिकायत लिखित रूप से दुबई पुलिस को करने का मन बना चुके हैं . सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने मोहसिन नकवी के 72 घंटे का समय दिया है और इस दौरान वे ट्रॉफ़ी ACC के आफिस नहीं पहुँचाते तो अधिकारिक रूप से दुबई पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा और ऐसा होता है तो मोहसिन नकवी कीं गिरफ़्तारी होना तय है और उनको जेल भी जाना पड़ सकता है . मोहसिन नकवी दुबई छोड़कर कर ट्रॉफी के साथ पाकिस्तान ना भाग पाएँ इसके लिए भी बीसीसीआई यूएई में लगातार बात कर रही है. दुबई का क़ानून सख्त है दुबई में अपराध दर कम है और यहाँ के कानून हर तरह की आपराधिक गतिविधि पर सख्त सज़ा का प्रावधान करते हैं.एक कर्मचारी द्वारा नियोक्ता की संपत्ति चुराने पर भी 5 से 7 साल तक की कैद की सज़ा हो सकती है, और इस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. दुबई में चोरी या जबरन कब्ज़े के लिए सजा अपराध की गंभीरता पर निर्भर करती है, और इसमें कम से कम 6 महीने की कैद से लेकर 3 साल तक की कैद के साथ जुर्माना शामिल हो सकता है. कुछ गंभीर चोरी के मामलों में 3 से 15 साल तक की कैद हो सकती है. यानि यूएई के क़ानून के हिसाब से जाए और मोहसिन नकवी के खिलाफ मामला दर्ज होता है तो उनको लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है.

महिला क्रिकेट की शान: दीप्ति शर्मा ने वनडे में दोबारा लिखा इतिहास

dipti1.jpg

गुवाहाटी भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए ‘महिला विश्व कप 2025’ के पहले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा को इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने बल्ले के बाद गेंद से अपनी चमक बिखेरते हुए ‘अनूठा कारनामा’ दोहराया। दीप्ति शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दूसरी बार 50+ स्कोर के साथ 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, इस लिस्ट में सिर्फ दो ही भारतीय महिला खिलाड़ियों का नाम शामिल है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं दीप्ति शर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन देकर 3 विकेट हासिल करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले, साल 2017 में दीप्ति ने आयरलैंड के विरुद्ध नाबाद 51 रन बनाने के साथ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। दीप्ति के अलावा, जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे यह कारनामा करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। जेमिमा ने साल 2023 में बांग्लादेश के विरुद्ध 86 रन बनाने के साथ महज 3 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं, शिखा पांडे साल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 रन बनाने के अलावा, 19 रन देकर 3 विकेट ले चुकी हैं। मंगलवार को बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 47 ओवरों में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। टीम के लिए अमनजोत कौर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि दाप्ति शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 48 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से इनोका रणवीरा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 271 रन का टारगेट मिला, लेकिन श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवरों में महज 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चामरी अथापथु ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को जीत नहीं दिला सकीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा और श्री चरणी को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।  

ग्रीव्स, रदरफोर्ड और वारिकन को क्रिकेट वेस्टइंडीज का अनुबंध मिला

radrfod.jpg

नई दिल्ली क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2025-26 सीजन के लिए पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की सूची में तीन बदलाव किए हैं। जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड और जोमेल वारिकन को 15 सदस्यीय सूची में शामिल किया गया है। पूर्व टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, विकेटकीपर-बल्लेबाज जोशुआ डी सिल्वा और ऑलराउंडर केवेम हॉज को इस बार सूची में जगह नहीं मिली है। ये कॉन्ट्रैक्ट्स 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय रिटेनर की सूची में, तेज गेंदबाज जैनिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर को 13 खिलाड़ियों के साथ शामिल किया गया है, लेकिन शमिलिया कॉनेल, चेरी एन फ्रेजर, चेडियन नेशन और रशदा विलियम्स सूची में अपनी जगह नहीं बना सकीं। पुरुष खिलाड़ियों में शाई होप, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स को रिटेन किया गया है। वहीं महिलाओं की लिस्ट में हेली मैथ्यूज, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल शामिल हैं। इसके अलावा, 15 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों को एकेडमी अनुबंध दिए गए हैं। वेस्टइंडीज पुरुष अनुबंध 2025-26 : सीनियर पुरुष : एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, जोमेल वारिकन। स्टार्टर अनुबंध : ज्वेल एंड्रयू, जेदिया ब्लेड्स, जोहान लेयने। पुरुष एकेडमी : ऐकीम अगस्टे, रयान बंदू, जेडीया ब्लेड्स, रिवाल्डो क्लार्क, मावेंद्र डिंडयाल, जियोवोंटे डेपेइजा, नाथन एडवर्ड, डेमल एवलिन, अमारी गुडरिज, मबेकी जोसेफ, जोहान लेने, जिशान मोटारा, केल्विन पिटमैन, रेनिको स्मिथ, कार्लोन टकेट। वेस्टइंडीज महिला अनुबंध 2025-26 : सीनियर महिला : आलियाह अलीन, शेमाइन कैंपबेल, डिएंड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, जानिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, किआना जोसेफ, हेली मैथ्यूज, अश्मिनी मुनिसर, स्टेफनी टेलर, करिश्मा रामह्रैक। स्टार्टर अनुबंध : जहजारा क्लैक्सटन, रीलेना ग्रिमोंड। महिला एकेडमी : अबीगैल ब्राइस, असाबी कॉलेंडर, नैजानी कंबरबैच, शबिका गजनबी, ब्रायना हरीचरन, त्रिशन होल्डर, जेनाबा जोसेफ, निया लिचमैन, समारा रामनाथ, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, शुनेले सॉह, स्टेफी सोग्रीम, केट विल्मोट।  

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 4-5 अक्टूबर के बीच प्रतिष्ठित कारी मोटर स्पीडवे में अपने तीसरे राउंड के लिए तैयार है

resling1.jpg

नई दिल्ली इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 4-5 अक्टूबर के बीच प्रतिष्ठित कारी मोटर स्पीडवे में अपने तीसरे राउंड के लिए तैयार है। मिड-सीजन ब्रेक के बाद, यह चैंपियनशिप एक्शन से भरपूर शुरुआती राउंड (कारी मोटर स्पीडवे और चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट) के बाद लौट रही है। जैसे-जैसे प्रतिद्वंद्विताएं तेज होती जा रही हैं और खिताबी जंग अपने चरम पर पहुंच रही है, फैंस गति, ड्रामा और कड़ी टक्कर से भरे एक यादगार सप्ताहांत की उम्मीद कर सकते हैं। इस राउंड का मुख्य आकर्षण इंडियन रेसिंग लीग (आईआरएल) पर होगा, जो एक फ्रेंचाइजी आधारित सीरीज है। इसके साथ ही फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप और जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप एलजीबी एफ4 पर भी ध्यान दिया जाएगा। लगातार 28वें वर्ष आयोजित हो रही जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप देश की सबसे लंबी चलने वाली मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप है, जिसे एक ही प्रमोटर की ओर से संचालित किया जाता है। इसमें भारत में बनी फॉर्मूला एलजीबी4 कारें शुरुआत से ही हिस्सा रही हैं और तकनीकी सुधारों के साथ निरंतर विकसित हुई हैं। आईआरएल ड्राइवर्स हर अंक के लिए जूझ रहे हैं। टेबल-टॉप पर संघर्ष बेहद रोमांचक हो चुका है। हैदराबाद ब्लैकबर्ड्स, जिनका नेतृत्व ब्रिटेन के जॉन लैंकेस्टर, अक्षय बोहरा, चेक रिपब्लिक की गैब्रिएला जिलकोवा और मोहम्मद रयान कर रहे हैं, 51 अंकों के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। स्पीड डेमंस दिल्ली के पास 50 अंक हैं, जो जरा-सी चूक का फायदा उठाकर लीड हासिल करने को तैयार है। वहीं, कोलकाता रॉयल टाइगर्स 49 अंकों के साथ दोनों टीमों से पीछे हैं, जिससे यह खिताबी मुकाबला रोमांचक हो गया है, जहां हर लैप बेहद अहम है। फैंस ने पहले ही देखा है कि कैसे कोयंबटूर और चेन्नई ने अलग-अलग चुनौतियां पेश की थीं। सीजन ओपनर में, कोयंबटूर के पहले दिन राउल हायमन ने ट्रैक ले-आउट को तुरंत अपना लिया था, वहीं दूसरे दिन साई संजय (स्पीड डेमंस दिल्ली) ने अपनी तेज रफ्तार से सभी को प्रभावित किया। अब दो राउंड के बाद टीमें बेहतर तैयारी के साथ लौट रही हैं। ट्रैक के लंबे सीधे हिस्सों पर कारें हाई-स्पीड प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। दूसरी ओर, चेन्नई में बारिश ने क्वालीफाइंग को बेहद मुश्किल बना दिया था। कारी मोटर स्पीडवे अपनी टाइट ले-आउट और अनिश्चित मौसम के लिए जाना जाता है, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती। अचानक हुई बूंदाबांदी या तापमान में बदलाव पलक झपकते ही लीडरबोर्ड को उलट सकता है। ऐसे में सही रणनीति और रॉ स्किल्स का होना बेहद जरूरी है। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (आरपीपीएल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश रेड्डी ने कहा, “दो राउंड पूरे होने के बाद हमने प्रतिस्पर्धा और फैन एंगेजमेंट में उत्साहजनक इजाफा देखा है। कारी मोटर स्पीडवे पर वापसी हमेशा खास होती है।” उन्होंने इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के विजन पर कहा, “हमारा मिशन घरेलू टैलेंट को निखारना और एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो। भारत अपने खुद के मोटरस्पोर्ट कल्चर के लिए तैयार है। हम इंडियन रेसिंग फेस्टिवल को वैश्विक कैलेंडर पर एक प्रतिष्ठित आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”  

तमीम इकबाल ने बीसीबी चुनावों से नामांकन लिया वापस

tamil.jpg

ढाका बंगलादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने छह अक्टूबर को होने वाले बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चुनाव से अपनी बुधवार को उम्मीदवारी वापस ले ली है। बाए हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने आज औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए बीसीबी मुख्यालय का दौरा किया। बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आप जानते हैं कि आज हमने अपना नामांकन वापस ले लिया है। मुझे मिलाकर हममें से लगभग 14-15 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस वापसी का कारण सभी को पता है मुझे नहीं लगता कि आपको कोई विवरण या स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है।” तमीम ने शुरुआत में बीसीबी चुनाव में निदेशक पद के लिए चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई थी, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना मन बदल लिया। नामांकन दाखिल करने के बाद, उन्होंने खुले तौर पर इस प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैं शुरू से ही एक बात कहता रहा हूं और अब आप सभी इस बारे में स्पष्ट हैं… यह चुनाव किस दिशा में जा रहा है या इसे कैसे संचालित किया जा रहा है। जो भी किसी भी समय सही लगता है, जो भी वे करना चाहते हैं, किया जा रहा है। वास्तव में चुनाव नहीं है और यह किसी भी तरह से क्रिकेट के अनुकूल नहीं है। मुझे यकीन है कि जब चुनाव आयोग आज नाम वापस लेने वालों की सूची देगा, तो आप उनके नाम देखकर समझ जाएंगे कि वे सभी अपने आप में बड़े नाम हैं, और उनका वोट बैंक भी बहुत मजबूत है। यह हमारा विरोध करने का तरीका है कि हम इस गंदगी का हिस्सा नहीं बन सकते।” उन्होंने कहा, “मैं यह भी कहना चाहूंगा, मुझे नहीं पता कि कितने लोग इसे स्वीकार करेंगे, लेकिन आज और भी कई लोग पीछे हट जाते। उन्हें रोकने के लिए तरह-तरह से समझाया या दबाव डाला गया है। लेकिन उनके अलावा, आज कई लोग पीछे हट जाते। फिर भी अगर आज 15 लोगों ने ऐसा किया है, अगर मैं सही हूं, तो यह एक बड़ी संख्या है। लगभग पचास प्रतिशत लोग पीछे हट गए हैं। मैं इस बारे में आपसे बाद में विस्तार से बात करुंगा।”  

रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, पाकिस्तानी खिलाड़ी टॉप पर

1aa 142.jpg

नई दिल्ली  अभिषेक शर्मा करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां इससे पहले दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं पहुंच पाया था.इंडियन क्रिकेट के नए पोस्टर बॉय अभिषेक शर्मा ने ICC मेंस टी20I बैटर्स रैकिंग में 931 अंक हासिल कर लिए हैं. इसी के साथ रैंकिंग में उनकी बादशाहत भी जारी है. T20I इतिहास की सर्वकालिक बेस्ट रेटिंग यह किसी भी टी20I बल्लेबाज द्वारा हासिल की गई पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से ज्यादा है. इससे पहले इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर डाविड मलान साल 2020 में 919 रेटिंग पॉइंट तक पहुंचे थे. क्रिकेट के मैदान पर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे अभिषेक के लिए ये एक अद्भुत उपलब्धि है.अभिषेक ने बड़ा इतिहास रच डाला है। वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 931 अंक हैं। 25 वर्षीय ओपनर ने इंग्लैंड के डेविड मलान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। मलान 919 अंकों तक पहुंचे थे। अभिषेक का एशिया कप में जमकर बल्ला चला। उन्होंने 7 मैचों में सर्वाधिक 314 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टू्र्नामेंट रहे। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाफ पारी के बाद कमाल एशिया कप 2025 के सात मैच में 314 रन बनाकर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया था. टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने क्रमश: 30, 31, 38, 74, 75, 61 और 5 का स्कोर बनाया था. अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की और टूर्नामेंट के अंत में 926 अंकों के साथ एक पड़ाव का अंत किया. दूसरे नंबर पर मौजूद फिल साल्ट काफी पीछे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के फिल साल्ट 82 अंक पीछे हैं. उन्होंने इसी सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ मैच विजयी 75 रन की पारी भी खेली, जिससे उनका दबदबा कायम रहा. आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा कहां? इस बीच तिलक वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 49 और पाकिस्तान के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारियों के बाद 28 अंक हासिल किए, लेकिन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. गेंदबाजों में भारत के कुलदीप यादव फाइनल में चार विकेट लेने के बाद नौ पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह 12 पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए.

पहले टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह की छुट्टी पक्की, गिल ने बताया टीम में कौन होगा शामिल

bumrah1.jpg

नई दिल्ली  एशिया कप फाइनल के 3 दिन बाद ही टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मैच खेलना है. ये मुकाबला गुरुवार यानी 2 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर है. जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच, भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है.  बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन एशिया कप 2025 की जीत के तुरंत बाद टेस्ट क्रिकेट में उनकी सीधी वापसी पर सवाल उठ रहे हैं. प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल से बुमराह के उपयोग पर सवाल किया गया. यह सीरीज़ भारत के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली घरेलू सीरीज़ है और पिछले साल न्यूज़ीलैंड से 3-0 की हार के बाद पहली टेस्ट सीरीज़ भी है. ऐसे में बुमराह की तेज़ी अहम मानी जा रही है. हालांकि गिल ने कहा कि बुमराह की भूमिका मैच दर मैच तय होगी.   बुमराह को लेकर क्या बोले गिल गिल ने कहा, 'हम मैच के हिसाब से फैसला करेंगे कि खेल कितनी लंबी चलती है और गेंदबाज़ कितने ओवर फेंकता है. कुछ भी पहले से तय नहीं है. एशिया कप में बुमराह सात में से पांच मैच खेले थे और कुल सात विकेट लिए थे. उन्होंने पावरप्ले में नियमित रूप से तीन ओवर फेंके और अपनी फिटनेस साबित की. भारत के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने भी कहा था कि एशिया कप ने बुमराह को टेस्ट के लिए अच्छी तैयारी दी है.' रायन ने कहा, 'उन्होंने टूर्नामेंट में लगभग 25-26 ओवर फेंके, जो टेस्ट से पहले workload management के लिहाज़ से सही है.' इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज़ में बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट खेले थे और रोटेशन नीति की काफी आलोचना हुई थी. इस बार मैनेजमेंट का रुख बदला हुआ लगता है, हालांकि बुमराह को पहले टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच से आराम दिया गया.   वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से अहम है सीरीज वेस्टइंडीज़ इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया से 3-0 की हार के बाद उतर रही है. दूसरी ओर भारत इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ से उभरा है और घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक जुटाने पर ध्यान देगा. ऐसे में बुमराह की उपलब्धता और प्रदर्शन बेहद अहम होंगे. भारत के पास बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे पेस विकल्प भी मौजूद हैं.

हिम्मत की मिसाल बने रिंकू हुड्डा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर अब पैरालंपिक पर टिकी नजरें

1aa 43.jpg

रोहतक मैं पिछली बार वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने से चूक गया था, इसलिए जब मैं मैदान पर उतरा तो थोड़ा नवर्स था क्योंकि यहां मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन आज सब चीजें मेरे अनुरूप हुईं और यही वजह है कि मैं पहली बार विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। यह कहना है भारत के 25 वर्षीय भालाफेंक एथलीट रिंकू हुड्डा का, जिन्होंने सोमवार को यहां वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। रिंकू हुड्डा भी अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 2028 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। रिंकू ने पुरुषों की भालाफेंक एफ-46 स्पर्धा में 66.37 मीटर के साथ चैंपियन बनें। वहीं, उनके हमवतन खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.76 मीटर के साथ रजत पदक जीता।  विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक के रिंकू हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जा रही है। रिंकू के बड़े भाई अनुज ने बताया कि वर्ष 2003 में रिंकू खेत में काम करने के बाद वहीं सो गया था। इस दौरान धान से भूसा अलग करने वाला पंखा उनके बाएं हाथ पर गिर गया। पंखे की पंखुड़ियों में हाथ फंसकर शरीर से अलग हो गया। इसके बाद उसे पैरा खोलों के के बारे में जानकारी दी गई। फिर वर्ष 2013 में रिंकू पैरा खेलों से जुड़ा। हाथ गंवाने से पहले रिंकू क्रिकेट खेलता था। अनुज ने बताया कि वर्ष 2014 में पहली स्पर्धा राज्यस्तर पर पंचकूला में खेली। वर्ष 2015 में गांधी नगर गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता। 16 वर्ष की आयु में पहला 2016 के पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लिया और पांचवां स्थान हासिल किया। रिंकू की इस संघर्ष यात्रा में परिवार का सहयोग रहा। रिंकू जिले के धामड़ गांव का निवासी हैं। यह हैं रिंकू हुड्डा की उपलब्धियां रिंकू ने वर्ष 2019 नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता व वर्ल्ड चैंपियनशिप दुबई में चौथा स्थान हासिल किया। वर्ष 2020, 2021, 2022 व 2023 में नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीते। 2023 एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।  सपना सच होने जैसा रिंकू ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, यह भारत में मेरी पहली प्रतियोगिता है। मैदान पर मुझे अच्छा लग रहा था और विश्व चैंपियनशिप रेकॉर्ड के साथ गोल्ड जीतना एक सपने का सच होने जैसा है। आज मेरा दिन था, इसलिए सब कुछ मेरे पक्ष में था। मैंने जो किया वह मेरे लिए एक नया अनुभव था। मेरी कोशिश अब अपने प्रदर्शन को और ज्यादा बेहतर करने पर है।  बचपन में बांया हाथ गंवाया हरियाणा के रोहतक के बाहरी इलाके में स्थित धमार गांव के एक किसान परिवार में जन्मे रिंकू का बायां हाथ खेत में खेलते समय धान बोने वाली मशीन में फंस गया था। हालांकि उन्हें इस घटना के बारे में याद नहीं है क्योंकि उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें आठ साल की उम्र में इसके बारे में बताया था। स्पर्धा देखने वालों की लगी भीड़ रिंकू हुड्डा अपने गांव में काफी लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि रोहतक से तीन घंटे का सफर करके उनके परिजन, दोस्त और बड़ी संख्या में गांव के लोग उनकी स्पर्धा देखने के लिए पहुंचे। रिंकू ने कहा, दर्शकदीर्घा में परिजन और दोस्तों की मौजूदगी से मेरी काफी हौसलाअफजाई हुई। अच्छी बात यह है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सका। इस तरह बने एथलीट रिंकू के चाचा वजीर सिंह ने बताया कि आखिर रिंकू एथलीट कैसे बने। उन्होंने कहा, जब रिंकू हादसे का शिकार हुआ तो हम सभी बेहद दुखी थे। वो दुखी रहने लगा और खाली समय में घर के सामने झील में पत्थर फेंका करता था। मैंने देखा कि वो बहुत दूर तक पत्थर फेंक रहा है तो मुझे ख्याल आया कि क्यों नहीं इसे एथलेटिक्स में डाल दिया जाए। इसके बाद हमने इसे नौ साल की उम्र में रोहतक स्टेडियम में भेजा। यहां से रिंकू का एथलीट बनने का सफर शुरू हुआ।     2018 : एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीता     2023 : वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीता     2023 : एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक हासिल किया