Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

भारत की ठोस शुरुआत, दिल्ली में टिके यशस्वी और राहुल, काली पट्टी के साथ मैदान में उतरे कैरेबियाई खिलाड़ी

test1.jpg

नईदिल्ली  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार (10 अक्टूबर) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम में हो गया है. इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन ग‍िल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क‍िया. भारतीय टीम की ओर से इस समय बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कर रहे हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरबोर्ड देखने के लिए और हर अपडेट के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.  भारत ने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से रौंदा था. इस तरह भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. इस मुकाबले के ल‍िए भारतीय टीम अनचेंज है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम में 2 बदलाव हुए हैं. ब्रैंडन किंग और जोहान लेने बाहर हैं. वहीं एंडरसन फिलिप और टेविम इमलाच टीम में आए हैं.  काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी वेस्टइंडीज की टीम   इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी. खास बात यह है कि शुभमन गिल पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने इससे पहले पिछले 6 टेस्ट मैचों में टॉस गंवाए थे. इस मुकाबले के पहले दिन रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर फील्डिंग करने उतरे. मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने बर्नार्ड जूलियन की याद में ऐसा किया. जूलियन का 4 अक्टूबर को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वाल्सेन में निधन हो गया. जूलियन 75 साल के थे. बर्नार्ड जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए 1973-77 के दौरान 24 टेस्ट और 12 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में जूलियन ने 30.92 की औसत से 866 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. जूलियन ने टेस्ट मैचों में 37.36 के एवरेज से 50 विकेट भी झटके. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी रहे हिस्सा बर्नार्ड जूलियन के नाम पर वनडे इंटरनेशनल में 14.33 की औसत से 86 रन दर्ज हैं. बाएं हाथ के ऑलराउंडर जूलियन ने ओडीआई में 25.72 के एवरेज से 18 विकेट अपने नाम किए. जूलियन 1975 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली विंडीज की टीम का भी हिस्सा रहे. वो वनडे वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था. बता दें कि दिल्ली टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए. ब्रैंडन किंग और जोहान लेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया. उनकी जगह क्रमश: विकेटकीपर टेविन इमलाच और तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी ओर भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स. भारतीय टीम की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

अटकलों का अंत! शुभमन ग‍िल ने बताया रोहित और कोहली का वर्ल्ड कप 2027 में खेलना पक्का

नई दिल्ली  भारत के नए ODI कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि टीम के दो अनुभवी सितारे, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह टीम का हिस्सा बने रहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बातचीत में गिल ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका पर भरोसा जताया और कहा कि उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शुभमन को भारत का ODI कप्तान बनाए जाने के बाद फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली, जिन्होंने विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद टीम का नेतृत्व बेहतरीन ढंग से किया था. इस नेतृत्व परिवर्तन के बाद, अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में, रोहित और विराट के सफेद गेंद क्रिकेट में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. शुभमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रोहित और विराट का अनुभव और कौशल बहुत कम खिलाड़ियों में होता है. उन्होंने भारत के लिए जितने मैच जीते हैं, उसे बहुत कम खिलाड़ी हासिल कर पाए हैं. उनकी क्षमता, गुणवत्ता और अनुभव टीम के लिए अनमोल हैं. इसलिए दोनों खिलाड़ी ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से टीम में हैं.' गिल ने यह भी साझा किया कि उन्होंने रोहित से बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा, 'रोहित भाई से मैंने बहुत-सी खूबियां सीखी हैं. उनकी शांति और टीम के भीतर जो अपनापन और दोस्ती का माहौल वह बनाते हैं, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है. यही वो गुण हैं जिन्हें मैं उनसे अपनाना चाहता हूं और अपने भीतर उतारना चाहता हूं.'   विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब नए नेतृत्व समूह के तहत संक्रमण के दौर में है. गिल के ये बयान स्पष्टता और स्थिरता का संदेश देते हैं. टीम भविष्य की ओर देख रही है, लेकिन रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं. उनका अनुभव बड़े टूर्नामेंट में खासकर वर्ल्ड कप में टीम के लिए बहुत काम आएगा. ODI वर्ल्ड कप के दृष्टिकोण से यह एक सकारात्मक संदेश है. युवा कप्तान शुभमन गिल ने यह भरोसा दिलाया कि टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बनाए रखा जाएगा. इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा और टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा. शुभमन गिल का यह बयान इस बात का भी प्रमाण है कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के अनुभव और योग्यता को महत्व देता है. रोहित और विराट का योगदान न केवल मैदान पर बल्कि टीम की मानसिकता और नेतृत्व के दृष्टिकोण से भी अहम है. ऐसे में टीम का सफेद गेंद क्रिकेट में प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा.

भारत के ODI कप्तानों की पूरी कहानी: शुरुआत से शुभमन गिल तक

नई दिल्ली शुभमन गिल को टेस्ट के बाद भारतीय वनडे टीम की कमान सौंप दी गई है। शनिवार, 4 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान करते हुए नए कप्तान का भी ऐलान किया। रोहित शर्मा के बाद गिल भारत के 28वें वनडे कप्तान बनें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला वनडे कप्तान कौन था? टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच कब खेला था? अगर आपके जहन में भी कुछ ऐसे ही सवाल है तो आईए आपको इनका जवाब देते हैं। भारत ने पहला वनडे 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, उस मैच में टीम इंडिया की अगुवाई अजीत वाडेकर ने की थी, वो ही भारतीय वनडे टीम के पहले कप्तान थे। हालांकि भारत को उस मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वाडेकर का कैप्टेंसी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और दो मैच के बाद ही भारतीय वनडे टीम का कप्तान बदल गया। उनके बाद यह जिम्मेदारी श्रीनिवास वेंकटराघवन को मिली और वह भारत के दूसरे वनडे कप्तान थे। वेंकटराघवन ने 7 मैच में टीम इंडिया को लीड किया, इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी बिशन सिंह बेदी को सौंपी गई जिन्होंने 4 वनडे मैचों में भारत की अगुवाई की। वनडे कैप्टेंसी में हो रहे लगातार बदलाव के बाद भारत को सुनील गावस्कर मिले, जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की अगुवाई की। गावस्कर ने 37 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया। गावस्कर के बाद एक मैच के लिए गुंडप्पा विश्वनाथ को कप्तान बनाया गया, इसके बाद 1983 से पहले यह जिम्मेदारी कपिल देव को सौंप दी गई। कपिल देव ने 74 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की और इस दौरान उन्होंने 1983 का वर्ल्ड कप भी जिताया। गावस्कर के बाद भारतीय वनडे टीम के 5 कप्तान बदले, मगर किसी में लीडरशिप क्वालिटी नजर नहीं आई। इसके बाद 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। अजहरुद्दीन 100 से ज्यादा वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने कुल 175 मैचों में टीम को लीड किया। सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वनडे टीम की कमान संभाल चुके हैं, अजहरुद्दीन के बाद 72 मैचों में वह टीम इंडिया के कप्तान रहे। 1999 में आकर सौरव गांगुली ने आकर भारतीय वनडे टीम की तस्वीर बदली और उन्होंने देश के साथ-साथ विदेशी सरजमीं पर भी भारतीय टीम को जीतना सिखाया। गांगुली के बाद द्रविड़, सहवाग, कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ मैचों में कप्तानी की, फिर एमएस धोनी की एंट्री हुई जिन्होंने भारतीय टीम को अलग स्तर पर पहुंचाया। एमएस धोनी 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उनकी अगुवाई में भारत 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। इसके बाद दो खिलाड़ियों ने बतौर वनडे कप्तान नाम कमाया, विराट कोहली और रोहित शर्मा। कोहली ने 95 तो रोहित ने 56 मैचों में टीम को लीड किया। अब कमान शुभमन गिल के हाथों में है, देखना होगा कि वह कितने लंबे समय तक टीम को लीड कर पाएंगे। भारतीय वनडे कप्तानों की लिस्ट– प्लेयर पहला मैच मैच जीत हार अजीत वाडेकर 13/07/1974 2 0 (0.00%) 2 (100.00%) एस वेंकटराघवन 07/06/1975 7 1 (14.29%) 6 (85.71%) बिशन सिंह बेदी 21/02/1976 4 1 (25.00%) 3 (75.00%) सुनील गावस्कर 06/12/1980 37 14 (37.84%) 21 (56.76%) गुंडप्पा विश्वनाथ 15/02/1981 1 0 (0.00%) 1 (100.00%) कपिल देव 12/09/1982 74 39 (52.70%) 33 (44.59%) सैयद किरमानी 17/12/1983 1 0 (0.00%) 1 (100.00%) मोहिंदर अमरनाथ 31/10/1984 1 0 (0.00%) 0 (0.00%) रवि शास्त्री 27/01/1987 11 4 (36.36%) 7 (63.64%) दिलीप वेंगसरकर 08/12/1987 18 8 (44.44%) 10 (55.56%) के श्रीकांत 13/10/1989 13 4 (30.77%) 8 (61.54%) मोहम्मद अज़हरुद्दीन 01/03/1990 175 90 (51.43%) 77 (44.00%) सचिन तेंदुलकर 28/08/1996 72 23 (31.94%) 42 (58.33%) अजय जडेजा 20/05/1998 13 8 (61.54%) 5 (38.46%) सौरव गांगुली 05/09/1999 147 76 (51.70%) 66 (44.90%) राहुल द्रविड़ 14/12/2000 79 42 (53.16%) 33 (41.77%) अनिल कुंबले 25/01/2002 1 1 (100.00%) 0 (0.00%) वीरेंद्र सहवाग 16/04/2003 12 7 (58.33%) 5 (41.67%) एमएस धोनी 29/09/2007 200 110 (55.00%) 74 (37.00%) सुरेश रैना 28/05/2010 12 6 (50.00%) 5 (41.67%) गौतम गंभीर 28/11/2010 6 6 (100.00%) 0 (0.00%) विराट कोहली 02/07/2013 95 65 (68.42%) 27 (28.42%) अजिंक्य रहाणे 10/07/2015 3 3 (100.00%) 0 (0.00%) रोहित शर्मा 10/12/2017 56 42 (75.00%) 12 (21.43%) शिखर धवन 18/07/2021 12 7 (58.33%) 3 (25.00%) केएल राहुल 19/01/2022 12 8 (66.67%) 4 (33.33%) हार्दिक पांड्या 17/03/2023 3 2 (66.67%) 1 (33.33%)  

ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025: शुभमन गिल को मिली वनडे कमान, रोहित और कोहली भी टीम में बरकरार

4a 111.jpg

नई दिल्ली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर अक्टूबर-नवंबर में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. इसके लिए आज भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे का भी कप्तान बनाया गया है. टीम सेलेक्शन के लिए अहमदाबाद में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई है. जिसमें टीम को लेकर मंथन किया गया. गिल ने वनडे कैप्टन के तौर पर रोहित शर्मा की जगह ली है. भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल. भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी शामिल किए जाने की संभावना है. ये दोनों दिग्गज टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में दोनों सिर्फ एक फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने के योग्य हैं. रोहित और विराट ने भारत के लिए आखिरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. तब भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब जीता था. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर ओडीआई क्रिकेट में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 83 शतक शामिल रहे. लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि क्या ये दोनों महान बल्लेबाज 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे. इस मेगा टूर्नामेंट में अभी दो साल का वक्त बाकी है.  तब तक रोहित शर्मा की उम्र 40 पार कर जाएगी, जबकि विराट कोहली की उम्र भी 39 के करीब होगी. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित की उम्र चिंता का विषय हो सकती है, लेकिन किंग कोहली की फिटनेस बेहतरीन है. ऐसे में यह संभावना मजबूत है कि वह 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल 19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी 29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा 31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न 2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट 6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट 8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन

विश्व क्रिकेट में शर्मनाक मोड़: शुभमन गिल के नाम जुड़ सकता है दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड

gil1 1.jpg

नई दिल्ली  शुभमन गिल के नाम में शुभ शब्द है, लेकिन भारत के नए टेस्ट कप्तान की किस्मत शायद रूठी हुई है। टॉस के मामले में उनके साथ अशुभ ही अशुभ हो रहा है। वे अब तक टेस्ट कप्तान के तौर पर एक भी मैच में टॉस नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे दो टेस्ट इस दौरान जीते हैं, लेकिन टॉस एक बार भी नहीं जीते हैं। लगातार छठे टेस्ट मैच में उन्होंने टॉस गंवाया है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा नहीं था, जब वे शॉर्ट फॉर्मेट में थोड़े समय के लिए कप्तान बने थे तो पांच में से 4 मैचों में टॉस उन्होंने जीता था।   दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को इंग्लैंड के दौरे से पहले टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में कप्तानी की और लगातार पांच मैचों में टॉस हारे। हालांकि, उन 5 मैचों में से दो टेस्ट उन्होंने जीते और एक मैच ड्रॉ कराया और दो टेस्ट गंवाए। ऐसे में कहा जा रहा था कि घरेलू सरजमीं पर शुभमन गिल की किस्मत सिक्के के साथ बदल सकती है, लेकिन अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वे पहले टेस्ट मैच में टॉस के लिए उतरे तो फिर से मायूस नजर आए, क्योंकि वे लगातार छठा टॉस हार गई थी। सिक्के के साथ हो रही इस आंख-मिचौली के बीच भारतीय कप्तान के नाम अब शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है, क्योंकि वे तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 6 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान टॉस गंवाया है। वे न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम की बराबरी कर चुके हैं, जबकि न्यूजीलैंड के ही बेवन कॉन्गडॉन ने 7 टेस्ट मैचों में टॉस गंवाया था, जो आज तक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके करीब शुभमन गिल पहुंच गए हैं। अगले मैच में अगर वे टॉस हारे तो यह शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी होगी।  

शुभमन गिल का बल्लेबाजी अभ्यास जारी, ट्रेनिंग कैंप में बुमराह और कुलदीप ने भी लगाया पसीना

gil1.jpg

अहमदाबाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियों के अंतर्गत कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को यहां भारत के अंतिम ट्रेनिंग सत्र में लंबे समय तक बल्लेबाजी की जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तिकड़ी भी गेंदबाजी अभ्यास के लिए पहुंची।  इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अंतिम टेस्ट श्रृंखला में 754 रन बनाने वाले गिल पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पहली श्रृंखला में सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। लेकिन अब उनके लिए सफेद गेंद के टी20 क्रिकेट से निकलकर जल्द ही टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए चुने गए बल्लेबाजों में गिल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें हाल में लाल गेंद से खेलने का कोई अनुभव नहीं है जबकि बाकी सभी को मौके मिल चुके हैं।  इस भारतीय टीम में शामिल अन्य बल्लेबाजों में केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन ने हाल में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लिया था। हालांकि यशस्वी जायसवाल ‘ए' श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे, पर दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र के लिए खेलते हुए मध्य क्षेत्र के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में तेज अर्धशतक (64 रन) जड़ा।  वहीं मंगलवार की दोपहर हुए पहले नेट सत्र से ब्रेक लेने वाले बुमराह, कुलदीप और अक्षर ने एशिया कप जीतने के बाद लाल गेंद के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। बुमराह और कुलदीप ने घास वाली मुख्य पिच के बराबर में बनी पिचों पर लंबे समय तक गेंदबाजी अभ्यास किया। भारत और वेस्टइंडीज यहां इसी मुख्य पिच पर बृहस्पतिवार से पहला टेस्ट खेलेंगे। अक्षर ने भारतीय बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी भी की।  भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मंगलवार को देर तक गेंदबाजी अभ्यास किया था। उन्होंने बुधवार को बल्लेबाजी की और बाद में कुलदीप भी उनके साथ शामिल हो गए। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी बुधवार को भारत के ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौजूद थे। वह पिछले साल के रणजी ट्रॉफी विजेता विदर्भ और शेष भारत के बीच नागपुर में खेले जा रहे ईरानी कप मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे।