Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

NFRA ने जारी किया नया ऑडिट टूलकिट, छोटे फर्मों को सहारा

NFRA

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने छोटे और मध्यम ऑडिट फर्मों के लिए नया ‘ऑडिट टूलकिट ’ जारी किया है। यह कदम लेखापरीक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक में एक शानदार कदम है। राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने ऑडिट के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने छोटे और मध्यम ऑडिट फर्मों की मदद के लिए नया “ऑडिट प्रैक्टिस टूलकिट ” जारी किया गया है। यह टूलकिट ऑडिट पेशे की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ाने में मदद करेगा। इसमें ऑडिट की योजना, रणनीति और जोखिम मूल्यांकन से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गई हैं। एनएफआरए ने बताया कि यह पहल भारत में ऑडिट प्रथाओं की गुणवत्ता को निरंतर सुधारने के प्रयास का हिस्सा है। संस्था ने हाल ही में ऑडिट फर्मों और पेशेवर इकाइयों के साथ संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं। टूलकिट में ऑडिट के मूलभूत पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें बताया गया है कि किसी भी संस्था के जोखिम के आधार पर ऑडिट रणनीति कैसे बनाई और दर्ज की जाए। एनएफआरए का कहना है कि यह टूलकिट एक नमूना है, जिसे अलग-अलग उद्योगों और कंपनियों की जरूरतों के अनुसार बदला जा सकता है। यह टूलकिट छोटे ऑडिट फर्मों को जटिल ऑडिट प्रक्रियाओं को समझने में मदद करेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत भी होगी। प्राधिकरण का उद्देश्य ऑडिट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है। इससे निवेशकों और कंपनियों के बीच भरोसा मजबूत होगा। एनएफआरए चालू वित्त वर्ष में कुछ और टूलकिट (Toolkit) जारी करने की योजना बना रहा है। यह टूलकिट ऑडिट के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी होंगी। एनएफआरए ने कहा कि सभी टूलकिट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑडिटर्स इन्हें डाउनलोड कर अपने कार्य में उपयोग कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत में ऑडिट प्रथाओं को वैश्विक मानकों के करीब ले जाएगा। इससे पेशेवरों को आधुनिक तकनीकों और प्रक्रियाओं को अपनाने में मदद मिलेगी। एनएफआरए की यह पहल देश में वित्तीय अनुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय खोलेगी। ❓ FAQs 1. एनएफआरए क्या है?राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) एक स्वतंत्र संस्था है जो भारत में ऑडिट की गुणवत्ता और मानकों को सुनिश्चित करती है। इसका उद्देश्य वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। 2. ऑडिट टूलकिट का उद्देश्य क्या है?इस टूलकिट का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम आकार के ऑडिट फर्मों को ऑडिट प्रक्रिया में मार्गदर्शन देना और उनकी गुणवत्ता सुधारना है। 3. इस टूलकिट का उपयोग कौन कर सकता है?यह टूलकिट सभी प्रकार के ऑडिट फर्म, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और लेखापरीक्षा पेशेवरों के लिए उपयोगी है। 4. टूलकिट कहां उपलब्ध है?एनएफआरए ने यह टूलकिट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। उपयोगकर्ता इसे मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। 5. इस टूलकिट से क्या लाभ होंगे?यह टूलकिट ऑडिट प्रक्रियाओं को मानकीकृत करेगी, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। छोटे फर्मों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने में मदद मिलेगी।

राजस्थान में स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती 2025: 113 पदों परआवेदन शुरू

STUDENTS

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 113 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अगर आप भर्ती से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां इस पेज इससे जरिए जानकारी देने वाले हैं। जिससे आप अप्लाई इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स , स्टैटिक्स , मैथ्स या कॉमर्स में कम से कम सेकेंड डिवीजन में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, एग्रीकल्चर स्टैटिक्स में भी मास्टर डिग्री मान्य होगी। उम्मीदवार के पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, जो वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा या राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी किया गया हो। फीस विवरण सामान्य, क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी वर्ग: ₹600 नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग: ₹400 सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा – लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम परीक्षा पैटर्न कुल अंक: 200 परीक्षा अवधि: 3 घंटे विषय: स्टैटिक्स एंड प्रॉबेबिलिटी मैथेमेटिकल मैथड्स डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-12 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। कैसे करें आवेदन RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें। FAQs 1. राजस्थान स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं? कुल 113 पदों पर भर्ती की जाएगी। 2. आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हुई है? आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। 3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? आवेदन की अंतिम तिथि RPSC द्वारा जल्द घोषित की जाएगी। 4. चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है? लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से चयन होगा। 5. आवेदन शुल्क कितना है? सामान्य वर्ग के लिए ₹600 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 शुल्क निर्धारित है।

Heading:IPPB GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 348 पदों पर होगी भर्ती

students

हर कोई आज कल करियर की उस उचाई पर जाना चाहता है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। कुल 348 पदों पर भर्ती की जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्दी करें क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए देशभर से पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया सरल है — सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाएं। होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अब पहले पंजीकरण करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। आवेदन की अंतिम तिथि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें। महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना या नोटिफिकेशन (Notification) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड (Admit Card) और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर (Opportunity) है जो बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती 2025 (India Post Payment Bank GDS Recruitment 2025) ❓ FAQs 1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन करें। 2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं? IPPB भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 3. पात्रता के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है? उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Graduation) होना अनिवार्य है। 4. आवेदन प्रक्रिया क्या है? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। 5. अधिक जानकारी कहां मिलेगी? भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में 3050 पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

RRB

रेलवे में नौकरी (Railway Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) लेवल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए कुल 3050 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत पदों का विवरण आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा। योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग (Typing) का ज्ञान अनिवार्य होगा। आयु सीमा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उन्हें आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। आवेदन शुल्क CBT-1 परीक्षा (Exam) के बाद जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य श्रेणियों को पूरा शुल्क रिफंड (Refund)किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा रेलवे की यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर (Opportunity) है। जो अभ्यर्थी इंटरमीडिएट पास हैं, वे इस मौके का फायदा उठाकर सरकारी नौकरी (Government Job) हासिल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर विजिट करें।

Career Change Tips : करियर बनाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

करियर बदलने का फैसला बड़ा होता है। सही योजना, स्किल और नेटवर्किंग से यह सफर आसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं ताकि नया करियर सफलता का रास्ता बने। आइए हम आपको यहां कुछ टिप्स के जरिए बताते हैं कि कैसे करियर में आगे बढ़ सकते हैं। कई बार जीवन में ऐसा वक्त आता है जब हमें करियर (Career) बदलने का मन होता है। यह फैसला आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही तरीके से योजना बनाई जाए तो मुश्किलें कम हो सकती हैं। करियर स्विच (Career Switch) से पहले कुछ अहम बातों पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले यह समझें कि आप करियर क्यों बदलना चाहते हैं। क्या मौजूदा नौकरी (Job) में ग्रोथ नहीं मिल रही या आप अपने पैशन (Passion) को फॉलो करना चाहते हैं? सही वजह जानना बहुत जरूरी है। जिस फील्ड (Field) में जाना चाहते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। देखें कि उस सेक्टर (Sector) में नौकरी के क्या विकल्प हैं और भविष्य (Future) कितना सुरक्षित है। प्रोफेशनल ग्रोथ (Professional Growth) कैसी रहेगी, यह भी समझें। किसी भी नए करियर में जाने से पहले अपनी स्किल्स (Skills) को जांचें। क्या आपके पास उस फील्ड के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन (Qualification) है? अगर नहीं, तो पहले कोर्स या ट्रेनिंग करने की योजना बनाएं। अगर आप नई स्किल्स सीखना चाहते हैं, तो तय करें कि यह काम जॉब (Job) के साथ करेंगे या छोड़कर। अगर आप साथ में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो समय प्रबंधन (Time Management) बहुत जरूरी है। वहीं, अगर नौकरी छोड़कर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पर्याप्त बचत (Savings) जरूर रखें क्योंकि नए करियर में सेट होने में वक्त लगेगा। नई इंडस्ट्री (Industry) में नेटवर्क (Network) बनाना भी जरूरी है। अपने इच्छित फील्ड के प्रोफेशनल्स से मिलें, सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहें और उनके अनुभवों से सीखें। साथ ही, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। हर पहलू पर विचार करें और फैमिली या एक्सपर्ट (Expert) की राय जरूर लें। यह समझना जरूरी है कि नया करियर सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। याद रखें, हर करियर बदलाव अपने साथ नए अवसर (Opportunities) लाता है। अगर आप सकारात्मक सोच और मजबूत प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो यह कदम आपकी सफलता (Success) की दिशा तय करेगा।

MP Police Recruitment 2025: एसआई व सूबेदार पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर

police

सरकारी नौकरी का इंतजार कर युवाओं का के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार (Subedar) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 3 नवंबर तय की गई है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और सूबेदार (Subedar) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी रखी है। आवेदन की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद पोर्टल 30 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा।अभ्यर्थी तय तारीख के बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे। फॉर्म में गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 3 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। पात्रता मानदंड इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।साथ ही, अभ्यर्थी के पास CPCT/ DOEACC का प्रमाण पत्र या आईटीआई / बीसीए / एमसीए / कंप्यूटर साइंस / पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा उम्मीदवार की अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष हो सकती है।उम्र की गणना 17 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन शुल्क महत्वपूर्ण जानकारी इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।एमपी पुलिस ने उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।

एसबीआई अगले 5 महीनों में 3,500 ऑफिसर भर्ती की योजना

SBI

देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बैंक अगले पाँच महीनों में लगभग 3,500 ऑफिसर (Officer) पदों पर नियुक्ति करेगा। इसके साथ-साथ 3,000 सर्किल-बेस्ड ऑफिसर (CBO – Circle Based Officer) पदों पर भी भर्ती की जानी है। अगर आप भी एसबीआई (SBI) में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। यहां हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते आवेदन की पूरी तैयारी कर सकें। SBI के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) एवं मुख्य विकास अधिकारी ने PTI को दिए साक्षात्कार में कहा कि बैंक ने जून महीने में 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती की है और इसी संख्या में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आगे बताया कि आईटी और साइबर सुरक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1,300 स्पेशलिस्ट अधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका है। इसके अतिरिक्त PO के 541 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक व साक्षात्कार।ए निदेशक ने यह भी कहा कि बैंक लैंगिक विविधता (gender diversity) को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार कर रहा है, जिसका लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में महिला कार्यबल को 30 प्रतिशत तक पहुँचाना है। वर्तमान में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों में महिलाएँ लगभग 33 प्रतिशत हैं जबकि कुल कार्यबल में वे 27 प्रतिशत हैं। इसलिए बैंक इस अंतर को पाटने के लिए सक्रिय है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के विकास, कार्य-जीवन संतुलन और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए बैंक ने ‘‘Empower Her’’ नामक पहल शुरू की है। इसके तहत नेतृत्व प्रयोगशालाएँ (leadership labs) और कोचिंग सत्र महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में तैयार करने के लिए चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही माता-पिता बनने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भत्ता, मातृत्व अवकाश, विस्तारित बीमारी अवकाश के बाद प्रशिक्षण आदि की सुविधा भी दी जा रही है। SBI के कुल कर्मचारी संख्या 2.4 लाख से अधिक है, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे अधिक है। AQs

Rojgar Mela: युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Rojgar Mela

Rojgar Mela Appointment letters to youth Prime Minister Narendra Modi congratulated भोपाल।  डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा आज 17वें “रोजगार मेला” का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों जैसे डाक विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, एम्स, गृह विभाग जैसे विभागों एवं केंद्र सरकार के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के लिए देशभर में चयनित 51 हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित इस मेले में विभिन्न केंद्रीय विभागों और उपक्रमों के 248 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति नहीं बल्कि देश सेवा भोपाल सहित 40 शहरों में आयोजित इस मेले का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभ्यर्थियों और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ‘यह नियुक्ति नहीं बल्कि देश सेवा करने का अवसर है। उन्होने आशा व्यक्त की कि आप ईमानदारी तथा ‘नागरिक देवो भवः’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे तथा विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व में सबसे बड़ा युवा देश है और इन मेलों के माध्यम से अब तक लगभग 11 लाख से अधिक युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में रोजगार प्रदान किया गया है। विभाग का नाम ऊँचा करें इस अवसर पर आलोक शर्मा सांसद, भोपाल संसदीय क्षेत्र;  मालती राय महापौर नगर निगम भोपाल; रामेश्वर शर्मा विधायक, हुज़ूर भोपाल; भगवनदास सबनानी विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम भी उपस्थित थे। आलोक शर्मा सांसद, भोपाल संसदीय क्षेत्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री जी के दूरदृष्टि का परिणाम है। नवनियुक्त कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें और अपने विभाग का नाम ऊँचा करें। मनोयोग से जनता की सेवा इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पोस्टमास्टर जनरल ब्रजेश कुमार ने कहा कि आज अभ्यर्थियों को जिन विभागो में सेवा हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे है वे सभी विभाग जनसेवा से सीधे जुड़े हुए विभाग है और अभ्यर्थियों को सीधे जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा, अतः मेरा अनुरोध है कि आप सभी पूरे मनोयोग से जनता की सेवा करें। अंत में पवन कुमार डालमिया, निदेशक डाक सेवाएं के धन्यवाद प्रस्ताव के पश्चात मेला सम्पन्न हुआ ।

सही करियर चुनने के 8 आसान और असरदार टिप्स

students

सही करियर चुनना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक गलत कदम भविष्य को प्रभावित कर सकता है। यहां दिए गए 8 आसान और उपयोगी टिप्स आपकी रुचि, स्किल्स और ग्रोथ के आधार पर सही करियर चुनने में मदद करेंगे। सही करियर (Right Career) चुनना हर छात्र के जीवन का अहम फैसला होता है। अगर शुरुआत गलत दिशा में हो जाए, तो पूरी जिंदगी संघर्ष में बीत सकती है। इसलिए करियर चुनने से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना बहुत आवश्यक है। 1. अपनी रुचि पहचानें सबसे पहले यह समझें कि आपको किस काम में आनंद आता है। अगर आप अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे तो सफलता अपने आप मिलेगी। 2. अपनी स्किल्स जानें हर व्यक्ति की अपनी खास ताकत होती है। यह समझने की कोशिश करें कि आप किन चीजों में बेहतर हैं। अपनी स्किल्स को पहचानकर उन्हें अपने करियर में इस्तेमाल करें। 3. अपने मूल्यों को समझें जीवन में क्या चीज सबसे महत्वपूर्ण है, यह तय करें। करियर वही चुनें जिसमें आपके मूल्य और सोच मेल खाते हों। इससे लंबे समय तक संतुष्टि मिलेगी। 4. करियर विकल्पों पर रिसर्च करें किसी भी करियर को अपनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें। जॉब रोल, ग्रोथ और भविष्य में उसकी डिमांड क्या होगी, यह सब जानना जरूरी है। 5. अनुभवी लोगों से सलाह लें जिन लोगों ने पहले से उस क्षेत्र में सफलता पाई है, उनसे बात करें। उनकी सलाह से आपको सही दिशा मिल सकती है। आप इस तरह का करियर टिप्स लेकर अपने करियर में आगे बढ़ सकते है। 6. इंटर्नशिप करें या पार्ट-टाइम जॉब लें जिस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उसमें अनुभव हासिल करें। इससे आपको वास्तविक स्थिति का अंदाजा मिलेगा और निर्णय लेना आसान होगा। 7. ग्रोथ का मूल्यांकग्रोथ का मूल्यांकन करें जिस फील्ड को चुन रहे हैं, उसकी भविष्य की संभावनाओं को देखें। आने वाले 5 सालों में उसकी डिमांड कैसी होगी, यह जरूर समझें। 8. अपने फैसले पर भरोसा रखें जब आपने सब कुछ सोच-समझकर तय कर लिया है, तो अपने निर्णय पर विश्वास रखें। डर या संदेह को खुद पर हावी न होने दें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। सही करियर का चुनाव वही व्यक्ति कर पाता है जो खुद को और अपनी क्षमताओं को भली-भांति जानता है। इन 8 आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। FAQs 1. सही करियर चुनना क्यों जरूरी है?सही करियर चुनना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपके भविष्य, संतुष्टि और सफलता से जुड़ा होता है। गलत करियर जीवनभर असंतोष और संघर्ष ला सकता है। 2. अपनी रुचि कैसे पहचानें?जो काम आपको सबसे ज्यादा पसंद हो और जिसे करते वक्त खुशी मिले, वही आपकी रुचि है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों को आजमाएं। 3. करियर विकल्पों की रिसर्च कैसे करें?आप ऑनलाइन रिसर्च, करियर काउंसलर, और अनुभवी लोगों की मदद से करियर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 4. इंटर्नशिप का क्या फायदा होता है?इंटर्नशिप से वास्तविक अनुभव मिलता है और यह समझ आता है कि उस क्षेत्र में काम करना आपको पसंद है या नहीं। 5. करियर में ग्रोथ को कैसे परखें?उस क्षेत्र की डिमांड, भविष्य की संभावनाएं और तकनीकी विकास देखकर आप करियर की ग्रोथ का अंदाजा लगा सकते हैं।

CBSE ने शुरू की इकलौती बेटी स्कॉलरशिप 2025, 11वीं-12वीं की छात्राओं को हर महीने ₹500

students

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने साल 2025 के लिए अपनी खास योजना सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना है ताकि क्लास 11वीं और 12वीं में आर्थिक समस्या के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इस योजना के तहत योग्य छात्राओं को ₹500 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी, जो दो वर्षों तक दी जाएगी। CBSE की यह पहल न केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाती है बल्कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी मजबूत करती है, जिससे समाज में जेंडर इक्वलिटी का संदेश फैलता है। देशभर की बेटियों के लिए खुशखबरी आई है। सीबीएसई (CBSE) ने इकलौती बेटी के लिए अपनी खास योजना सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 (Single Girl Child Scholarship 2025) शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना और आर्थिक बोझ कम करना है। इस स्कॉलरशिप के तहत, कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रही योग्य छात्राओं को ₹500 प्रति माह की सहायता दो वर्षों तक दी जाएगी। यानी कुल 24 महीने तक ₹12,000 की राशि बेटियों को सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। पात्रता इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। एनआरआई (NRI) छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे तय फीस सीमा का पालन करें शैक्षणिक योग्यता : छात्रा ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक या 7.2 CGPA प्राप्त किए हों। पहले यह सीमा 60% थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में छात्रा CBSE से एफिलिएटेड स्कूल में 11वीं या 12वीं में पढ़ रही होनी चाहिए फीस और आय की शर्तें भारतीय छात्राओं के लिए अधिकतम ट्यूशन फीस ₹3,000 प्रति माह और पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एनआरआई छात्राओं के लिए अधिकतम फीस सीमा ₹6,000 प्रति माह रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया यह स्कॉलरशिप दो कैटेगरी में लागू है — सीबीएसई की यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ’ अभियान को मजबूत करती है और शिक्षा में जेंडर इक्वलिटी का संदेश देती है। योग्य छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे 23 अक्टूबर 2025 से पहले आवेदन पूरा करें ताकि मौका हाथ स FAQs प्र.1. CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?उत्तर: वे छात्राएं जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और CBSE 10वीं में 70% अंक या 7.2 CGPA हासिल कर चुकी हैं। प्र.2. इस स्कॉलरशिप की राशि कितनी है?उत्तर: छात्राओं को ₹500 प्रति माह की सहायता दो वर्षों तक दी जाएगी। प्र.3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उत्तर: आवेदन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है। प्र.4. NRI छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं क्या?उत्तर: हाँ, NRI छात्राएं भी पात्र हैं, यदि उनकी फीस सीमा ₹6,000 मासिक तक है। प्र.5. आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?उत्तर: Income Affidavit, Single Girl Child Affidavit, 10वीं की मार्कशीट, Fee Slip और School Verification जरूरी हैं।