रेलवे में नौकरी (Railway Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) लेवल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती के जरिए कुल 3050 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत पदों का विवरण आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा।
योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग (Typing) का ज्ञान अनिवार्य होगा।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उन्हें आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर ‘Create an Account’ पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी / पीएच / महिला उम्मीदवार: ₹250
CBT-1 परीक्षा (Exam) के बाद जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य श्रेणियों को पूरा शुल्क रिफंड (Refund)किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा
रेलवे की यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर (Opportunity) है। जो अभ्यर्थी इंटरमीडिएट पास हैं, वे इस मौके का फायदा उठाकर सरकारी नौकरी (Government Job) हासिल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर विजिट करें।













