Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Junior National Rowing Championship: 26 से 30 नवंबर तक खेल, राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

sports

Junior National Rowing Championship: Games from 26 to 30 November players from different states will participate भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से 26 से 30 नवंबर 2025 तक दो बड़े राष्ट्रीय रोइंग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। अपर लेक पर होने वाले इन आयोजनों में 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स चैंपियनशिप और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शामिल हैं। प्रतियोगिताएँ रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से होंगी, जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 23 राज्यों से 500 प्रतिभागी इस वर्ष चैंपियनशिप में 23 राज्यों से 500 युवा रोअर्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जूनियर एवं इंटर-स्टेट दोनों श्रेणियों में अत्याधुनिक रोइंग बोट्स के माध्यम से प्रतिभागी अपनी शारीरिक क्षमता, गति, कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। ऊपरी झील के प्राकृतिक एवं अनुकूल जल क्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन रोइंग खेल को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। अपर लेक बना प्रमुख खेल स्थल अपर लेक पूर्व में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स इवेंट्स की सफल मेजबानी कर चुका है। इसी वजह से इसे रोइंग खेल के लिए आदर्श स्थल माना जाता है। इस बार भी बोट हाउस, वार्मअप ज़ोन, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम और तकनीकी सुविधाओं सहित सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। खेल क्षमताओं और पर्यटन को बढ़ावा राज्य सरकार का प्रयास है कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं और आयोजक कौशल का मजबूत संदेश देशभर में जाए। आयोजन से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विभाग की महत्वपूर्ण पहल मध्यप्रदेश शासन, विशेषकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस अंतरराज्यीय व राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी राज्य में जल खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विभाग का उद्देश्य अधिकतम युवाओं को रोइंग जैसे ओलंपिक खेलों से जोड़ना तथा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले 26 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में स्पर्धाओं के लिए तकनीकी व्यवस्थाएँ, सुरक्षा इंतजाम, जलपथ चिन्हांकन और प्रतिभागियों की सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं। आयोजन समिति ने प्रतियोगिताओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया है ताकि खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान किया जा सके।

FIH Junior Hockey World Cup Trophy: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

Hockey World Cup

FIH Junior Hockey World Cup Trophy Inspiration for young players भोपाल। FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी आज मध्यप्रदेश पहुँची, जहाँ सीएम हाउस समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इसका स्वागत किया। ट्रॉफी के इस आगमन को प्रदेश में हॉकी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और खेल संरचना के सुदृढ़ होने का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए इसे “युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत” बताया और कहा कि यह आयोजन भारत में हॉकी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी टीमों के मुकाबलों का सबसे बड़ा मंच—FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025—इस वर्ष भारत में आयोजित होने जा रहा है। 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलने वाला यह महामंच चेन्नई और मदुरै (तमिलनाडु) की मेजबानी में रोमांच और प्रतिस्पर्धा के नए आयाम स्थापित करेगा। पहली बार 24 देशों की टीमें एक साथ हिस्सा लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट न केवल युवाओं की प्रतिभा का उत्सव बनेगा, बल्कि हॉकी के भविष्य को एक नई दिशा भी देगा। भारत के लिए यह अवसर वैश्विक खेल जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। ट्रॉफी टूर ने जगाई नई ऊर्जा ट्रॉफी को हाथ में लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वस्तरीय आयोजन की ट्रॉफी का मध्यप्रदेश आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे हॉकी के प्रति युवाओं में नया उत्साह उत्पन्न होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और मध्यप्रदेश के खिलाड़ी इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री ने भी जताया उत्साह मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी ट्रॉफी टूर को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। हॉकी को मिलेगी नई उड़ान ट्रॉफी टूर के मध्यप्रदेश आगमन से हॉकी अकादमियों, स्कूलों और खेल संस्थानों में नई चमक आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस विश्व कप से देशभर में हॉकी की लोकप्रियता और खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्री राकेश गुप्ता, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा खेल अकादमियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Badminton Tournament: भोपाल की टीमों का परचम, कलेक्टर ने दी ट्रॉफियां

badminton tournament

badminton tournament Bhopal teams hoist their flag Collector gave away trophies भोपाल. छिंदवाड़ा में आयोजित बैडमिंटन टूनर्नामेंट प्रतियोगिता में भोपाल की टीमों ने भी अपना परचम लहराया. लड़के और लड़कियों के रुप मैच में खिलाड़ियों ने ट्राफी अपने नाम की. छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सभी विजेताओं को ट्रॉफियां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे छिंदवाड़ा जिले में 7 से 11 नवंबर तक एसजीएफआई राज्यों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में भीपाल ने सभी 4 श्रेणियों पदक जीते, अंडर 17 लड़कियों, अंडर 19 लड़कियों, अंडर 17 लड़कों और अंडर 19 लड़कों ने शहर के लिए 4 रजत पदक जीते. भोपाल के खिलाड़ियों अंडर 19 लड़कियों के रूप में इशिता आर्य और लड़कों के रूप में धीरेंद्र कुशवाहा और आर्यन उपाध्याय, इसके साथ ही अंडर 17 में लड़कियां के ग्रुप में आदित्य शर्मा, मत्रत सभलोक और लड़कों के ग्रुप में आर्यन शर्मा, प्रांजय मप्र की स्टेट टीम के लिए हुए चुनाव में नेशनल लेवल पर अब प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Women Criket World Cup: भारतीय टीम के जीतने की प्रार्थना, प्रदोष काल में भोलेनाथ का अभिषेक

Women Criket World Cup

Women Cricket World Cup Prayers for Indian team victory भोपाल । सेवा संकल्प युवा संगठन ने मैच से पहले शिव स्तुति की गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एकदिवसीय विश्वकप फाइनल मैच रविवार को अफ्रीका से खेला जायेगा। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया की संगठन के युवाओ ने शीतलदास की बगिया में स्थित भगवान भोलेनाथ का 11 किलो दूध से रुद्राभिषेक कर श्री शिव स्तुति की युवाओ ने हाथों में तिरंगा और महिला खिलाड़ियों पोस्टर के साथ अभिषेक किया। इस मौके पर भारत माता का जय घोष लगाए गए। हर भारतीय में उत्साह संयोजक चेतन भार्गव और विवेक साहू ने बताया की भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक विश्व कप नही जीता इस वर्ष हमारी टीम ने ऑस्टेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है, जिससे पूरे देश मे हर भारतीय में उत्साह और उमंग है। अभिषेक में महिलाओं भी शामिल हुई, सभी ने हर हर महादेव के साथ भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करे ऐसी कामना की प्रार्थना की। इस अवसर पर संगठन के राजेश गोयल, यश जैन, विवेक श्रीवास्तव और महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी अभिषेक किया। सोनागिरी चौराहे पर हवन भोपाल में ही श्रम श्री सेवा संस्थान इंडिया की जीत के लिए होगा विशेष हवन कर रही है। दोपहर 12:30 बजे सोनागिरी चौराहे पर हवन किया जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया की जीत के लिए होगी प्रार्थना। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल रविवार को ही खेला जा रहा है। राजधानी भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश और पूरे देश में इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन और पूजा-पाठ करते हुए प्रार्थना की जा रही है।

BSF Constable GD Recruitment 2025: स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती शुरू, 4 नवंबर तक आवेदन का मौका

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force – BSF) ने 2025 के लिए कॉन्स्टेबल जीडी (Constable GD) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 4 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती के तहत कुल 391 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। पात्रता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10th) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने राष्ट्रीय (National) या अंतरराष्ट्रीय (International) स्तर पर किसी खेल में भाग लिया हो। 👉 आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। 👉 आवेदन प्रक्रिया (Application Process): फॉर्म सबमिट करने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। “Current Recruitment Openings” सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले जांचें।के बाद एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें। 👉 आवेदन शुल्क जनरल (General) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को ₹159 शुल्क देना होगा।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 👉 चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया योग्यता और खेल प्रदर्शन के आधार पर होगी।शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification),फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के लिए बुलाया जाएगा।सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 देश की सुरक्षा में योगदान करने और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।जो उम्मीदवार खेल और अनुशासन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है।

दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का जलवा, एक और शतक से रचा नया इतिहास

gill1.jpg

नई दिल्ली  यशस्वी जायसवाल का बल्ला भले ही अहमदाबाद टेस्ट में नहीं चला लेकिन दिल्ली टेस्ट में उन्होंने इसकी कसर पूरी कर दी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में शानदार सेंचुरी लगाई. यशस्वी जायसवाल ने 7वीं बार टेस्ट क्रिकेट में सैकड़ा जड़ा है. यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पहला शतक लगाया है. वहीं इस टीम के खिलाफ ये उनका दूसरा शतक है. यशस्वी ने अपने इस शतक के साथ कई और बड़े कारनामो को अंजाम दिया लेकिन पहले जानिए कि कैसे ये खिलाड़ी अपने 7वें शतक तक पहुंचा. पहली गेंद से टच में नजर आए जायसवाल यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत संयम से की. आमतौर पर ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन दिल्ली की पिच पर उन्होंने टाइम लिया. इस खिलाड़ी ने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 15.4 ओवर में 50 रन जोड़े. राहुल आउट हो गए लेकिन जायसवाल टिके रहे और उन्होंने 10 चौकों की मदद से 82 गेंदों में हाफसेंचुरी पूरी की. इसके बाद इस खिलाड़ी ने साई सुदर्शन के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को और मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद जायसवाल ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल सुनील गावस्कर के बाद सबसे तेजी से यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 71 पारियों में ये आंकड़ा पार किया. सुनील गावस्कर ने 69 पारियों में 3000 रन बनाए थे. सिर्फ सचिन से पीछे यशस्वी यशस्वी जायसवाल की उम्र महज 23 साल है और इस खिलाड़ी ने 7 टेस्ट शतक लगा दिए हैं. इतनी कम उम्र में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन ने लगाए थे. उन्होंने 11 सेंचुरी ठोकी थी. जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतकों के मामले में पंत और राहुल को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों ने 6-6 टेस्ट शतक लगाए हैं जबकि इस टूर्नामेंट में जायसवाल के 7 शतक हो गए हैं.  

भारत की ठोस शुरुआत, दिल्ली में टिके यशस्वी और राहुल, काली पट्टी के साथ मैदान में उतरे कैरेबियाई खिलाड़ी

test1.jpg

नईदिल्ली  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार (10 अक्टूबर) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम में हो गया है. इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन ग‍िल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क‍िया. भारतीय टीम की ओर से इस समय बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कर रहे हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरबोर्ड देखने के लिए और हर अपडेट के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.  भारत ने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से रौंदा था. इस तरह भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. इस मुकाबले के ल‍िए भारतीय टीम अनचेंज है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम में 2 बदलाव हुए हैं. ब्रैंडन किंग और जोहान लेने बाहर हैं. वहीं एंडरसन फिलिप और टेविम इमलाच टीम में आए हैं.  काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी वेस्टइंडीज की टीम   इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी. खास बात यह है कि शुभमन गिल पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने इससे पहले पिछले 6 टेस्ट मैचों में टॉस गंवाए थे. इस मुकाबले के पहले दिन रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर फील्डिंग करने उतरे. मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने बर्नार्ड जूलियन की याद में ऐसा किया. जूलियन का 4 अक्टूबर को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वाल्सेन में निधन हो गया. जूलियन 75 साल के थे. बर्नार्ड जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए 1973-77 के दौरान 24 टेस्ट और 12 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में जूलियन ने 30.92 की औसत से 866 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. जूलियन ने टेस्ट मैचों में 37.36 के एवरेज से 50 विकेट भी झटके. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी रहे हिस्सा बर्नार्ड जूलियन के नाम पर वनडे इंटरनेशनल में 14.33 की औसत से 86 रन दर्ज हैं. बाएं हाथ के ऑलराउंडर जूलियन ने ओडीआई में 25.72 के एवरेज से 18 विकेट अपने नाम किए. जूलियन 1975 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली विंडीज की टीम का भी हिस्सा रहे. वो वनडे वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था. बता दें कि दिल्ली टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए. ब्रैंडन किंग और जोहान लेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया. उनकी जगह क्रमश: विकेटकीपर टेविन इमलाच और तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी ओर भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स. भारतीय टीम की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

अटकलों का अंत! शुभमन ग‍िल ने बताया रोहित और कोहली का वर्ल्ड कप 2027 में खेलना पक्का

नई दिल्ली  भारत के नए ODI कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि टीम के दो अनुभवी सितारे, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह टीम का हिस्सा बने रहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बातचीत में गिल ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका पर भरोसा जताया और कहा कि उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शुभमन को भारत का ODI कप्तान बनाए जाने के बाद फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली, जिन्होंने विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद टीम का नेतृत्व बेहतरीन ढंग से किया था. इस नेतृत्व परिवर्तन के बाद, अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में, रोहित और विराट के सफेद गेंद क्रिकेट में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. शुभमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रोहित और विराट का अनुभव और कौशल बहुत कम खिलाड़ियों में होता है. उन्होंने भारत के लिए जितने मैच जीते हैं, उसे बहुत कम खिलाड़ी हासिल कर पाए हैं. उनकी क्षमता, गुणवत्ता और अनुभव टीम के लिए अनमोल हैं. इसलिए दोनों खिलाड़ी ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से टीम में हैं.' गिल ने यह भी साझा किया कि उन्होंने रोहित से बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा, 'रोहित भाई से मैंने बहुत-सी खूबियां सीखी हैं. उनकी शांति और टीम के भीतर जो अपनापन और दोस्ती का माहौल वह बनाते हैं, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है. यही वो गुण हैं जिन्हें मैं उनसे अपनाना चाहता हूं और अपने भीतर उतारना चाहता हूं.'   विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब नए नेतृत्व समूह के तहत संक्रमण के दौर में है. गिल के ये बयान स्पष्टता और स्थिरता का संदेश देते हैं. टीम भविष्य की ओर देख रही है, लेकिन रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं. उनका अनुभव बड़े टूर्नामेंट में खासकर वर्ल्ड कप में टीम के लिए बहुत काम आएगा. ODI वर्ल्ड कप के दृष्टिकोण से यह एक सकारात्मक संदेश है. युवा कप्तान शुभमन गिल ने यह भरोसा दिलाया कि टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बनाए रखा जाएगा. इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा और टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा. शुभमन गिल का यह बयान इस बात का भी प्रमाण है कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के अनुभव और योग्यता को महत्व देता है. रोहित और विराट का योगदान न केवल मैदान पर बल्कि टीम की मानसिकता और नेतृत्व के दृष्टिकोण से भी अहम है. ऐसे में टीम का सफेद गेंद क्रिकेट में प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा.

टीम इंडिया की दमदार वापसी, अफ्रीका के सामने 252 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य

नई दिल्ली भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम गुरुवार को महिला विश्व कप के 10वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवा रही भारतीय टीम की पारी को ऋचा घोष ने संभाला और टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऋचा घोष ने 94 रन की पारी खेली। वहीं स्नेह राणा के साथ मिलकर उन्होंने आठवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ट्रायन ने तीन विकेट चटकाए। गीली आउटफील्ड के कारण टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया और करीब एक घंटा विलंब से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। मंधाना 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने एक चौका और एक छक्का लगाया। हरलीन 23 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। प्रतिका रावल ने 56 गेंद में 37 रन की पारी खेली। जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने 14 गेंद में 4 रन बनाए। अमनजोत 44 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। स्नेह राणा ने 24 गेंद में 33 रन की दमदार पारी खेली। राणा ने घोष के साथ 8वें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। ऋचा घोष ने 77 गेंद में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 94 रन बनाए। श्री खाता नहीं खोल सकीं। 

मिचेल स्टार्क 11 साल बाद BBL में, जानें उनका पिछला रिकॉर्ड और इस सीजन की उम्मीदें

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 11 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने 14 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 सीजन के लिए सिडनी सिक्सेस के साथ अनुबंध किया है। पिछले दो सीजन की तरह, स्टार्क को सिडनी सिक्सर्स ने एक पूरक खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। हाल ही में उन्होंने टी-20 से संन्यास लिया था। जिससे इस बार उनके टूर्नामेंट के दूसरे भाग में उपलब्ध रहने का रास्ता खुला गया है। बीबीएल में प्रत्येक टीम को दो पूरक स्थान (स्क्वॉड के अतिरिक्त) आवंटित किए जाते हैं, जिससे वे क्रिकेट राष्ट्रीय टीम के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धता के अनुसार अनुबंधित कर सकते हैं, बिना अपनी 18 सदस्यीय टीम में मुख्य स्थान लिए। बीबीएल में खेलने को लेकर मिचेल स्टार्क ने कहा, “मैं बीबीएल15 में सिक्सर्स की नई मैजेंटा रंग की जर्सी पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पिछले एक दशक से मैं क्लब के साथ जुड़ा हुआ हूं और अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस गर्मी में मैदान पर वापसी करने के लिए मैं उत्साहित हूं। सिक्सर्स मेरे दिल के बहुत करीब हैं, और मेरे पास बीबीएल वन और चैंपियंस लीग की सफलता की शानदार यादें हैं। मेरा लक्ष्य हमारे उत्साही प्रशंसकों के लिए एक और ट्रॉफी घर लाना है।” स्टार्क ने आखिरी बार 2014 सीजन में सिक्सर्स के लिए खेला था और 10 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। वह बीबीएल के पहले सीजन में भी टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने छह मैच खेले थे। इसमें फाइनल भी शामिल था, सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर पहला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। स्टार्क ने 2012 में सिक्सर्स की चैंपियंस लीग जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। सिक्सर्स के महाप्रबंधक राचेल हेन्स ने स्टार्क की टीम में वापसी को लेकर कहा, "नई और पुरानी दोनों गेंदों से मिच की स्ट्राइक पावर बेजोड़ है, और हमें उम्मीद है कि वह फाइनल तक पहुंचने में हमारी मदद में अहम भूमिका निभाएंगे। हाल के वर्षों में न खेलते हुए भी, मिच ने खुद को क्लब का एक बेहतरीन एम्बेसडर साबित किया है और हम बीबीएल15 में मैदान के अंदर और बाहर उनके नेतृत्व की अहम भूमिका की उम्मीद करते हैं।"