Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

टॉस पर बवाल: टीम इंडिया के साथ अन्याय, रेफरी के फैसले से पाकिस्तान को मिली बढ़त

नई दिल्ली  इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लीग मैच के दौरान मैच रेफरी ने एक कांड कर दिया। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच में टॉस के दौरान एक बड़ा ब्लंडर हो गया, जिसे सुधारा नहीं जा सका। मैच रेफरी ने पाकिस्तान की टीम को टॉस जिता दिया और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ कर भी नहीं पाईं। एक तरह से टीम इंडिया के साथ सरेआम धोखेबाजी हो गई। इसका वीडियो भी कैमरे में कैद हो चुका है। दरअसल, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस फेंका। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कॉल किया और बोला – टेल्स…इसके बाद मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज और टॉस प्रेजेंटर मेल जोंस ने बोला- Heads is the Call और हेड्स आया। इस तरह जीत तो टॉस में भारत की होनी थी, लेकिन पाकिस्तान जीत दे गई और इसके बाद पाकिस्तान की कप्तान से सीधे सवाल पूछा गया कि वे क्या करना पसंद करेंगी तो सना ने भी देर करते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वीडियो आप स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर की गई है। देख सकते हैं। इस तरह के ब्लंडर आमतौर पर क्रिकेट में होते नहीं हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अन्यथा वह आवाज उठा सकती थीं। हो सकता है कि शोर में या फिर किसी अन्य वजह से हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना का कॉल नहीं सुना हो, लेकिन मैच रेफरी और मैच प्रेजेंटर की ये जिम्मेदारी होती है कि वह बताए कि आखिर टॉस में क्या आया है। खैर मैच शुरू हो चुका है और इस पर आगे विवाद और भी बढ़ सकता है। फिलहाल के लिए भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है, क्योंकि टॉस के बाद पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी थी।  

क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ धमाका, हरजस सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा नया रिकॉर्ड

सिडनी शनिवार का दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय मूल के युवा बल्लेबाज हरजस सिंह ने सीमित ओवरों के ग्रेड क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले किसी ने नहीं किया था। वेस्टर्न सबर्ब्स की ओर से सिडनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेले गए मैच में हरजस ने मात्र 141 गेंदों पर 314 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 35 छक्के और 12 चौकों की बरसात कर दी। ग्रेड क्रिकेट में लगाया तिहरा शतक यह उपलब्धि हरजस को क्रिकेट इतिहास के बेहद खास क्लब में ले आई है। वह ग्रेड-लेवल क्रिकेट के सीमित ओवरों के प्रारूप में तिहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। साथ ही वह न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर फर्स्ट ग्रेड क्रिकेट (लंबे प्रारूप को मिलाकर) में तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। इससे पहले केवल दो खिलाड़ियों- फिल जैक्स (321 रन) और विक्टर ट्रम्पर (335 रन) ने ही तिहरा शतक लगाया था। भारत से जुड़ी जड़ें, ऑस्ट्रेलिया में उभरता सितारा सिडनी में जन्मे हरजस सिंह भारतीय मूल के हैं। उनके माता-पिता साल 2000 में चंडीगढ़ से सिडनी जाकर बस गए थे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही झलकता था। हरजस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 64 गेंदों पर 55 रन बनाए थे, जो उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक स्कोर था। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 253 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 अंडर-19 विश्व कप का खिताब भी जीता था। 'ये मेरे जीवन की सबसे बेहतरीन पारी थी' रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद हरजस सिंह ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे साफ़-सुथरी बल्लेबाज़ी थी। मैं इस पर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं क्योंकि ऑफ-सीजन में मैंने अपनी पावर हिटिंग पर काफी मेहनत की थी, और आज उसका नतीजा मिला। यह मेरे लिए बहुत खास दिन है।' उन्होंने आगे कहा, 'पिछले एक-दो सीजन में मैं मैदान के बाहर की चीजों पर ज्यादा ध्यान दे रहा था, लेकिन अब मैंने खुद को सिर्फ अपने खेल पर केंद्रित करना शुरू किया है, और इसका फायदा साफ दिख रहा है।'   ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को मिला सितारा हरजस सिंह की यह तिहरी शतकीय पारी अब उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ताओं की नजरों में एक बड़ा दावेदार बना चुकी है। उनके साथी खिलाड़ी जैसे सैम कॉन्स्टास, ह्यूग वेबजेन, माहली बियर्डमैन और ओलिवर पीक पहले ही स्टेट टीमों या नेशनल लेवल पर पहुंच चुके हैं। सैम कॉन्स्टास तो टेस्ट डेब्यू भी कर चुके हैं। अब हरजस की यह विस्फोटक पारी न केवल उनके करियर को नई दिशा देगी, बल्कि यह संकेत भी दे रही है कि ऑस्ट्रेलिया के पास एक और भविष्य का सुपरस्टार तैयार हो चुका है।  

भारत के ODI कप्तानों की पूरी कहानी: शुरुआत से शुभमन गिल तक

नई दिल्ली शुभमन गिल को टेस्ट के बाद भारतीय वनडे टीम की कमान सौंप दी गई है। शनिवार, 4 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान करते हुए नए कप्तान का भी ऐलान किया। रोहित शर्मा के बाद गिल भारत के 28वें वनडे कप्तान बनें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला वनडे कप्तान कौन था? टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच कब खेला था? अगर आपके जहन में भी कुछ ऐसे ही सवाल है तो आईए आपको इनका जवाब देते हैं। भारत ने पहला वनडे 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, उस मैच में टीम इंडिया की अगुवाई अजीत वाडेकर ने की थी, वो ही भारतीय वनडे टीम के पहले कप्तान थे। हालांकि भारत को उस मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वाडेकर का कैप्टेंसी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और दो मैच के बाद ही भारतीय वनडे टीम का कप्तान बदल गया। उनके बाद यह जिम्मेदारी श्रीनिवास वेंकटराघवन को मिली और वह भारत के दूसरे वनडे कप्तान थे। वेंकटराघवन ने 7 मैच में टीम इंडिया को लीड किया, इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी बिशन सिंह बेदी को सौंपी गई जिन्होंने 4 वनडे मैचों में भारत की अगुवाई की। वनडे कैप्टेंसी में हो रहे लगातार बदलाव के बाद भारत को सुनील गावस्कर मिले, जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की अगुवाई की। गावस्कर ने 37 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया। गावस्कर के बाद एक मैच के लिए गुंडप्पा विश्वनाथ को कप्तान बनाया गया, इसके बाद 1983 से पहले यह जिम्मेदारी कपिल देव को सौंप दी गई। कपिल देव ने 74 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की और इस दौरान उन्होंने 1983 का वर्ल्ड कप भी जिताया। गावस्कर के बाद भारतीय वनडे टीम के 5 कप्तान बदले, मगर किसी में लीडरशिप क्वालिटी नजर नहीं आई। इसके बाद 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। अजहरुद्दीन 100 से ज्यादा वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने कुल 175 मैचों में टीम को लीड किया। सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वनडे टीम की कमान संभाल चुके हैं, अजहरुद्दीन के बाद 72 मैचों में वह टीम इंडिया के कप्तान रहे। 1999 में आकर सौरव गांगुली ने आकर भारतीय वनडे टीम की तस्वीर बदली और उन्होंने देश के साथ-साथ विदेशी सरजमीं पर भी भारतीय टीम को जीतना सिखाया। गांगुली के बाद द्रविड़, सहवाग, कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ मैचों में कप्तानी की, फिर एमएस धोनी की एंट्री हुई जिन्होंने भारतीय टीम को अलग स्तर पर पहुंचाया। एमएस धोनी 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उनकी अगुवाई में भारत 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। इसके बाद दो खिलाड़ियों ने बतौर वनडे कप्तान नाम कमाया, विराट कोहली और रोहित शर्मा। कोहली ने 95 तो रोहित ने 56 मैचों में टीम को लीड किया। अब कमान शुभमन गिल के हाथों में है, देखना होगा कि वह कितने लंबे समय तक टीम को लीड कर पाएंगे। भारतीय वनडे कप्तानों की लिस्ट– प्लेयर पहला मैच मैच जीत हार अजीत वाडेकर 13/07/1974 2 0 (0.00%) 2 (100.00%) एस वेंकटराघवन 07/06/1975 7 1 (14.29%) 6 (85.71%) बिशन सिंह बेदी 21/02/1976 4 1 (25.00%) 3 (75.00%) सुनील गावस्कर 06/12/1980 37 14 (37.84%) 21 (56.76%) गुंडप्पा विश्वनाथ 15/02/1981 1 0 (0.00%) 1 (100.00%) कपिल देव 12/09/1982 74 39 (52.70%) 33 (44.59%) सैयद किरमानी 17/12/1983 1 0 (0.00%) 1 (100.00%) मोहिंदर अमरनाथ 31/10/1984 1 0 (0.00%) 0 (0.00%) रवि शास्त्री 27/01/1987 11 4 (36.36%) 7 (63.64%) दिलीप वेंगसरकर 08/12/1987 18 8 (44.44%) 10 (55.56%) के श्रीकांत 13/10/1989 13 4 (30.77%) 8 (61.54%) मोहम्मद अज़हरुद्दीन 01/03/1990 175 90 (51.43%) 77 (44.00%) सचिन तेंदुलकर 28/08/1996 72 23 (31.94%) 42 (58.33%) अजय जडेजा 20/05/1998 13 8 (61.54%) 5 (38.46%) सौरव गांगुली 05/09/1999 147 76 (51.70%) 66 (44.90%) राहुल द्रविड़ 14/12/2000 79 42 (53.16%) 33 (41.77%) अनिल कुंबले 25/01/2002 1 1 (100.00%) 0 (0.00%) वीरेंद्र सहवाग 16/04/2003 12 7 (58.33%) 5 (41.67%) एमएस धोनी 29/09/2007 200 110 (55.00%) 74 (37.00%) सुरेश रैना 28/05/2010 12 6 (50.00%) 5 (41.67%) गौतम गंभीर 28/11/2010 6 6 (100.00%) 0 (0.00%) विराट कोहली 02/07/2013 95 65 (68.42%) 27 (28.42%) अजिंक्य रहाणे 10/07/2015 3 3 (100.00%) 0 (0.00%) रोहित शर्मा 10/12/2017 56 42 (75.00%) 12 (21.43%) शिखर धवन 18/07/2021 12 7 (58.33%) 3 (25.00%) केएल राहुल 19/01/2022 12 8 (66.67%) 4 (33.33%) हार्दिक पांड्या 17/03/2023 3 2 (66.67%) 1 (33.33%)  

Mitchell Marsh की पहली T20I सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर 2-0 से सीरीज अपने नाम की

नई दिल्ली NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार शतक जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई और 2-0 से सीरीज अपने नाम की। मार्श ने 52 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाले रखा, जबकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। मिचेल मार्श का पहला T20I शतक दरअसल, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी (NZ vs AUS) करते हुए 9 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन (48) टिम सिफर्ट ने बनाए। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (26) और जिम्मी नीशम (25) ने आखिर में तेज खेल दिखाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कंगारू टीम की ओर से शॉन ऐबट ने तीन विकेट, जबकि जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट को दो-दो सफलता मिली। एडम जम्पा और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य को 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। उनके अलावा मिचेल ओवेन ने (14 रन) थोड़ा योगदान किया। न्यूजीलैंड की तरफ से जिमी नशीम ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा जेकब डफी ने द विकेट और बेन सीयर्स ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीता था। उस मैच में भी कप्तान मिचेल मार्श ने 85रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। दूसरा मैच जो कि 3 अक्टूबर को होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। तीसरे टी20आई मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 12 गेंद बाकी रहते हुए 157 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की।  

छत्तीसगढ़ शतरंज प्रेमियों के लिए मौका, जशपुर में अक्टूबर में आयोजित होगी प्रतियोगिता

रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक जशपुर के कम्यूनिटी हॉल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के तहत जिला शतरंज संघ जशपुर द्वारा आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 2 लाख 51 हजार रुपये से अधिक का नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक सदस्यों एफए हर्ष शर्मा और एसएनए अनिल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे होगा और इसका समापन 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए पांच प्रमुख वर्ग होंगे, जिनमें अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ी और दिव्यांग प्रतिभागी भी शामिल हैं। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ जशपुर निवासी खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन खिलाड़ी के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रवेश शुल्क और पंजीकरण प्रक्रिया जशपुर जिले के प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य जिलों के खिलाड़ियों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। सभी प्रतिभागियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य चैस एसोसिएशन का वार्षिक पंजीकरण अनिवार्य है, जिसमें जशपुर के लिए 75 रुपये और अन्य जिलों के लिए 150 रुपये शुल्क लगेगा।पहले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को नि:शुल्क डॉर्मेट्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन रियायती दरों पर मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी सशुल्क होटल में भी कम दामों पर ठहर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने या अन्य जानकारी के लिए: 7828697878, 8770453053, 8770491200 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।  

प्रज्ञानानंद का शानदार अभियान, लेकिन कारुआना ने जीता ग्रैंड शतरंज टूर 2025

नई दिल्ली भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद 2025 ग्रैंड शतरंज टूर फ़ाइनल्स में अपना अभियान चौथे स्थान पर खत्म किया और 40,000 डॉलर की राशि अर्जित की। 20 वर्षीय इस खिलाड़ी को तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में अनुभवी ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां अर्मेनियाई स्टार ने लगातार तीन जीत के बाद तीन गेम शेष रहते जीत हासिल की। हार के बावजूद, प्रज्ञानानंद का एलीट चार-खिलाड़ियों के फ़ाइनल में पहुंचना उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है, क्योंकि वे विश्व स्तरीय ग्रैंडमास्टर फ़ेबियानो कारूआना, ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और अरोनियन जैसे दिग्गजों के साथ खड़े हुए। शीर्ष तीन में जगह बनाकर, इन तीनों ने 2026 ग्रैंड शतरंज टूर में अपनी जगह पक्की कर ली। खिताब कारुआना के नाम रहा, जिन्होंने वाचियर-लाग्रेव से पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की। अमेरिकी खिलाड़ी ने लगातार तीन जीत हासिल कर मैच पर कब्ज़ा जमा लिया। आखिरी गेम में वाचियर-लाग्रेव ने लगभग प्लेऑफ में जगह बना ली थी, लेकिन दबाव में एक बड़ी चूक ने कारुआना को खिताब और 150,000 डॉलर का शीर्ष पुरस्कार जीतने में मदद की। लाग्रेव को 100,000 डॉलर मिले, जबकि अरोनियन को 60,000 डॉलर मिले।  

जडेजा की धमाकेदार पारी: द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी और सचिन तेंदुलकर पर बड़ी चुनौती

अहमदाबाद  भारतीय टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक पारी और 140 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की टेस्ट में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने द ओवल में इंग्लैंड को 6 रन से हराया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला है, इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। भारतीय टीम के हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 176 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी भी की थी। वहीं पहली पारी में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की और 15 रन दिए। हालांकि दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 13 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन तेंदुलकर ने 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। भारत के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। वहीं दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया है। टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्याद POTM अवॉर्ड्स सचिन तेंदुलकर – 14 रवींद्र जडेजा – 11* राहुल द्रविड़ – 11  

बीबीएल में अश्विन : सिडनी थंडर करेगी निजी सुरक्षा का इंतजाम, अपने सफर को कैमरे में कैद करेंगे अश्विन

सिडनी रविचंद्रन अश्विन को बिग बैश लीग टीम सिडनी थंडर निजी सुरक्षा प्रदान करेगी चूंकि ओलंपिक एरेना मैदान पर टीम के अभ्यास सत्र के दौरान भारतवंशी क्रिकेटप्रेमियों के उमड़ने की संभावना है। समझा जाता है कि अश्विन अपने साथ निजी टीम भी लेकर आयेंगे जो उनके यूट्यूब चैनल के लिये सिडनी थंडर के साथ उनके बीबीएल के सफर को कैमरे में कैद करेंगे। पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एडीलेड ओवल पर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिये करीब 5000 भारतीय प्रशंसक पहुंच गए थे जिससे सुरक्षा का मसला खड़ा हो गया था। बीबीएल टीम इससे बचना चाहती है। ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार,‘‘ भारत के अनुभवी स्पिनर के अभ्यास करने और खेलने के दौरान सुरक्षा का मसला हो सकता है। न्यू साउथ वेल्स में सिडनी ओलंपिक पार्क खुला मैदान है जहां भारतीय प्रशंसक अभ्यास के दौरान अश्विन को घेर सकते हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘सिडनी थंडर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बात की है कि भारत के इस बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर की सुरक्षा के क्या उपाय होने चाहिये। अश्विन को आस्ट्रेलिया में निजी सुरक्षा दी जा सकती है।’’ अश्विन जनवरी में तीन से पांच मैच खेलेंगे और अगर सिडनी थंडर क्वालीफाई करती है तो फाइनल भी खेलेंगे। क्रिस गेल को सिडनी थंडर के साथ खेलने के दौरान रहने के लिये आलीशान पेंटहाउस दिया गया था। यह पूछने पर कि क्या अश्विन को भी दिया जायेगा, टीम के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें और सभी विदेशी खिलाड़ियों को यहां बिताये गए अपने समय का पूरा आनंद आयेगा।’’  

ब्यू वेबस्टर टखने की चोट के कारण शेफ़ील्ड शील्ड के शुरुआती मैच से बाहर

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर टखने की चोट के चलते तस्मानिया की शेफ़ील्ड शील्ड सीज़न के शुरुआती मैच में क्वींसलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं मानी जा रही है। वेबस्टर की फिटनेस की दोबारा जांच गुरुवार को क्वींसलैंड के खिलाफ वन-डे कप मुकाबले से पहले की जाएगी। शील्ड का दूसरा राउंड 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जहां तस्मानिया की भिड़ंत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से होनी है। वेबस्टर ने इस सीज़न में एशेज़ से पहले तस्मानिया के सभी चार शील्ड मैच खेलने का लक्ष्य रखा था। टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करते हुए उन्होंने सात मैचों में चार अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ से पहले टीम में उनकी जगह पर दबाव की चर्चा हो रही है। इस बीच, कैमरून ग्रीन के पूरी तरह गेंदबाज़ी करने के लिए तैयार होने की उम्मीद है। टीम संयोजन के अनुसार, ग्रीन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखा जा सकता है या फिर उन्हें निचले क्रम में वापस भेजा जा सकता है। वेबस्टर ने सीज़न से पहले कहा था, “ग्रीनी के फिर से गेंदबाज़ी करने की वजह से मुझे मौका मिला है। मैं चाहूंगा कि हम दोनों टीम में साथ खेलें। अगर आप टॉप छह बल्लेबाज़ों में रन बना रहे हैं और गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं, तो यह टीम के लिए बोनस है।” उन्होंने आगे कहा, “ग्रीनी शानदार बल्लेबाज़ हैं। मैं चाहता हूं कि वह टॉप ऑर्डर में बेहतरीन प्रदर्शन करें और मैं नंबर 6 पर रन बनाता रहूं। इस तरह हम दोनों गेंद और फील्डिंग से भी योगदान देकर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीत सकते हैं।” वेबस्टर ने घरेलू सीज़न की शुरुआत वन-डे कप में शानदार प्रदर्शन से की थी, जहां उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट लिए और विक्टोरिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 95 गेंदों पर 81 रन बनाए।  

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: कियारा रोड्रिग्ज ने चौथी बार जीता लंबी कूद में स्वर्ण

pera.jpg

भारतीय एथलीट निमिशा चौथे स्थान पर रहीं नई दिल्ली कियारा रोड्रिग्ज ने शनिवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में लगातार चौथी बार महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक और चैंपियनशिप रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  कियारा रोड्रिग्ज ने अपने पहले प्रयास में 6.29 मीटर और दूसरे प्रयास में कोई अंक नहीं हासिल करने के बाद चार छलांगें पार कर लीं। हंगरी की पेट्रा लुटेरान ने 5.98 मीटर के साथ रजत और डेनमार्क की ब्योर्क नोएरेमार्क ने अपने पांचवें प्रयास में 5.84 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। भारत की निमिशा सुरेश चक्कुंगलपरम्बिल चौथे स्थान पर रहीं, जिन्होंने तीसरे दौर में 5.74 मीटर की छलांग के साथ एशियाई रिकॉर्ड बनाया था।  निमिषा को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के दो मौके मिले, लेकिन वह फ़ाउल और 5.45 मीटर के प्रयास में हार गईं। दुर्भाग्य से, भारतीय खिलाड़ी पोडियम से बाहर हो गईं क्योंकि वह अपने आखिरी दो प्रयासों में बेहतर छलांग नहीं लगा पाईं। निमिषा, दयावंती (महिला डिस्कस थ्रो एफ64) के अलावा सात पुरुष एथलीट – दिलीप महादु गावित (400 मीटर टी47), हैनी (डिस्कस थ्रो F37), सागर थायत (डिस्कस थ्रो एफ44), राहुल (ऊंची कूद टी63), पुष्पेंद्र सिंह (भाला फेंक एफ44), अजीत सिंह यादव (भाला फेंक एफ46) और सचिन सरजेराव खिलियारी (गोला फेंक एफ46) एक स्थान से पोडियम से चूक गए। सोमवार को 100 मीटर टी-47 में स्वर्ण पदक जीतने वाली कियारा रोड्रिग्ज यहां तिहरा पदक जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को हीट में 13 साल पुराना 200 मीटर टी-47 विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और चार जंप भी पार कर लीं। अब उन्हें रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल में भाग लेना है। निमिषा खुश हैं कि उन्होंने घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते हुए एशियाई रिकॉर्ड फिर से बनाया। शनिवार को दो और चैंपियनशिप रिकॉर्ड फिर से बने। माइकल ब्रैनिगन (अमेरिका) ने पुरुषों की 1500 मीटर टी-20 और ईरान के अली बाज़ियारशूरिजेह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही नई दिल्ली 2025 में 27 विश्व रिकॉर्ड बनने के साथ ही नए मीट रिकॉर्ड की संख्या 87 हो गई। पदक तालिका में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्राजील 12 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। चीन (9 स्वर्ण, 18 रजत, 13 कांस्य) दूसरे पर है। भारत (6-5-4), पोलैंड (8-2-5) के बाद चौथे स्थान पर है।