Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: किसान भाई फार्मर आईडी बनवाएं, कलेक्टर सिंह ने की अपील

Collector bhopal

Collector Singh appeals to farmers to get their Farmer IDs made

भोपाल । कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील है कि सभी अपनी फार्मर आईडी बनवाएं जिससे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ प्राप्त हो सके।

सुविधाजनक विपणन

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उन्होंने बताया कि समस्त भू-धारियों को एक यूनिक फार्मर आई.डी. प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन एवं कृषि उत्पादों का सुविधाजनक विपणन हो सकेगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान करने हेतु लक्ष्य निर्धारण एवं पहचान हो सकेगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद

फार्मर आईडी से फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों के पंजीयन में सुगमता होगी। फार्मर आईडी से किसानों के लिए कृषि ऋण एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए कृषि सेवाओं की सुगमता। फार्मर आईडी से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Loading spinner

Leave a Comment