Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

Bhopal News: मध्यप्रदेश में इवेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी हुई चर्चा

Discussion was also held on the possibilities of event industry in Madhya Pradesh.

भोपाल का स्टूडियो एक्सो बुधवार रात रिदम, रोशनी और ऊर्जा से जगमगा उठा, जब इंटरनेशनल डीजे मुनेका ने अपने म्यूज़िकल बीट्स से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह अवसर था।

इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा इंडिया) द्वारा आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन का, जो मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष हरिओम जाटिया के सम्मान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

जहां एक ओर बॉलीवुड और हॉलीवुड बीट्स पर लोग झूमते नज़र आए, वहीं दूसरी ओर इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने मप्र में बढ़ती मनोरंजन संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। यह शाम न केवल म्यूज़िक और एनर्जी से भरी रही, बल्कि मध्यप्रदेश की उभरती इवेंट इंडस्ट्री की दिशा भी तय कर गई।

Loading spinner

Leave a Comment